डेली करेंट अफेयर्स और GK | 05 और 06 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 06 Apr 2020 21:49 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. आयुष्मान भारत-योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक गरीब लोगों का कोविड-19 के लिए मुफ्त परीक्षण और उपचार दिया जाएगा।

  • हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों का कोविड-19 के लिए मुफ्त परीक्षण और उपचार दिया जाएगा।
  • देश भर में आयुष्मान लाभार्थियों के लिए निजी अस्पतालों में परीक्षण और नामित अस्पतालों में उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ देश में निजी व सार्वजनिक दोनो क्षेत्र महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में कार्य कर रहे हैं।
  • आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना:
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य माध्यमिक और तृतीयक स्तर पर 40% गरीब और कमजोर लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है।
    • इसका प्रारंभ सितंबर 2018 में रांची, झारखंड से किया गया था।

2. कोविड-19 के लिए रेपिड एंटीबॉडी आधारित रक्त परीक्षण पहले हॉटस्पॉट में किये जाएंगे।

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि कोविड-19 के लिए रेपिड एंटीबॉडी आधारित रक्त परीक्षण जल्द ही पहले क्लस्टरों और हॉटस्पॉटों में प्रारंभ कर दिये जाएंगे।
  • क्योंकि क्लस्टर और हॉटस्पॉट में परीक्षणों के सकारात्मक होने की दर अधिक होती है।
  • वर्तमान में भारत में रीयल टाइम रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR) का उपयोग कर कोरोनावायरस का परीक्षण किया जा रहा है। आने वाले समय में इस टेस्ट की भी क्षमता बढ़ायी जाएगी।
  • साथ ही रैपिड टेस्ट किट का भी प्रयोग किया जाएगा।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR):
    • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • यह विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1911 में की गई थी।
    • संस्था के महानिदेशक डॉ.बलराम भार्गव है।

3. ईपीएफओ जन्म तिथि प्रमाण के रूप में आधार कार्ड स्वीकार करेगा।

  • हाल ही में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि जन्म की तारीख बदलने के लिए आवेदन करने वालों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को एक वैध प्रमाण के रूप में स्वीकार करेगा, परंतु यह अंतर 3 साल से अधिक नहीं होना चाहिये।
  • यह निर्णय कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता और पहुंच को बढ़ाने के लिए लिया गया है।
  • पी एफ ​​रिकॉर्ड में जो भी सदस्य उनकी जन्मतिथि को सुधारना चाहते हैं, इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को ईपीएफ सदस्यों द्वारा गैर-वापसी योग्य अग्रिम राशि निकासी की घोषणा की थी।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO):
    • यह कर्मचारी भविष्य निधि और विविध नियम अधिनियम, 1952 द्वारा गठित एक सांविधिक निकाय है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1952 में की गई थी।

4. इंदौर में चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 को लागू किया गया।

  • हाल ही में इंदौर जिला प्रशासन ने चार लोगों पर, निवासियों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर पथराव करने और पीछा करने के लिए उकसाने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 को लागू किया है।
  • एक कोविड-19​ मरीज के इस क्षेत्र से संपर्क इतिहास का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, राजस्व अधिकारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त यहां पहुंची थी।
  • मध्य प्रदेश में अब तक 111 मामलों में से अकेले इंदौर में 82 मामले दर्ज किए गए हैं।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980:
    • यह एक कड़ा कानून है जो किसी व्यक्ति के, राष्ट्रीय सुरक्षा या कानून और व्यवस्था के लिए खतरा होने पर महीनों तक निवारक नजरबंदी की अनुमति देता है। हिरासत की इस अवधि के दौरान व्यक्ति को चार्ज करने की आवश्यकता नहीं है।
    • इसका लक्ष्य व्यक्ति को अपराध करने से रोकना है।
    • इस कानून को 23 सितंबर, 1980 को इंदिरा गांधी सरकार के दौरान लागू किया गया था।

5. कोविड-19 सामुदायिक गतिशीलता रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।

  • हाल ही गूगल द्वारा कोविड-19 सामुदायिक गतिशीलता रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।
  • इस रिपोर्ट में 131 देशों को शामिल किया गया है। इसमें निम्नलिखित क्षेत्रों जैसे कि- खुदरा और मनोरंजन, किराने का सामान और फार्मेसियों, पार्कों, पारगमन स्टेशनों, कार्यस्थलों और आवासीय कॉलोनी आदि में गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया है।
  • इस रिपोर्ट में 16 फरवरी से 29 मार्च तक पांच सप्ताह की अवधि के दौरान यातायात का 3 जनवरी से 6 फरवरी तक के यातायात से तुलना की गई है।
  • इटली और स्पेन कोरोनावायरस से दो सबसे अधिक पीड़ित देश, में यातायात में 94% की गिरावट आयी है।
  • यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और फिलीपींस में 80% से अधिक की गिरावट थी।
  • जापान और स्वीडन में, जहाँ अधिकारियों ने कठोर प्रतिबंध नहीं लगाए हैं, खुदरा और मनोरंजन स्थलों की यात्रा में लगभग एक चौथाई गिरावट आई है।
  • चीन और ईरान के लिए कोई रिपोर्ट नहीं है, क्योंकि वहां गूगल सेवाएं अवरुद्ध हैं।
  • भारत में रेस्तरां, कैफे, शॉपिंग सेंटर और मूवी थिएटर जैसी जगहों के लिए गतिशीलता के रुझान में 77% की गिरावट आई है और किराने के बाजारों च फार्मेसियों जैसी जगह में 65% की गिरावट आई है।
  • 22 मार्च के जनता कर्फ्यू और उसके बाद चल रहे 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी बंद के कारण सार्वजनिक समुद्र तटों और उद्यानों जैसी जगहों के लिए अवाजाही में 57% की गिरावट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों पर 71% की गिरावट और काम के स्थानों के लिए यातायात में 47% की गिरावट आयी है।
  • जबकि निवास श्रेणी के स्थानों में गतिशीलता के रुझान में 22% की वृद्धि देखी गई।

6. यूरोपीय संघ द्वारा कोरोना बांड जारी करने का प्रस्ताव।

  • हाल ही में इटली के प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ द्वारा कोरोना बांड जारी किए जाने का प्रस्ताव दिया है।
  • कोरोना बांड कोविड-19 द्वारा बनाई गई महामारी की स्थिति से निपटने के लिए हैं।
  • कोरोना बॉन्ड संयुक्त ऋण हैं, जो यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों को जारी किए जाते हैं।
  • इसके लिए धन यूरोपीय निवेश बैंक से आएगा।
  • हालाँकि, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और फ़िनलैंड, जैसे देश इस विचार का विरोध कर रहे हैं।
  • ज्ञातव्य है कि इन चारों देशों को संयुक्त रूप से फ़्रुगल फोर की संज्ञा दी जाती है।
  • यूरोपीय संघ (EU):
    • यूरोपीय संघ 27 सदस्य राज्यों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है जो मुख्य रूप से यूरोप में स्थित है।
    • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1 नवंबर 1993 को की गई थी।

7. फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप स्थगित कर दिया गया।

  • हाल ही में कोरोनावायरस महामारी के कारण फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप स्थगित कर दिया गया है।
  • यह विश्व कप 2 से 21 नवंबर के बीच नवी मुंबई, गुवाहाटी, अहमदाबाद, कोलकाता और भुवनेश्वर, भारत में खेला जाना था।
  • टूर्नामेंट के लिए नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • इसके साथ ही फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप को भी स्थगित कर दिया गया है।
  • यह विश्व कप पनामा और कोस्टा रिका में अगस्त और सितंबर के बीच खेला जाना था।
  • यह निर्णय फीफा-कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप द्वारा उनकी पहली बैठक में लिया गया।
  • फीफा (FIFA):
    • यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो फुटबॉल का सर्वोच्च शासी निकाय है।
    • इसका मुख्यालय ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 21 मई 1904 को की गई थी।

8. राष्ट्रीय समुद्री दिवस: 5 अप्रैल।

  • अंतरमहाद्वीपीय वाणिज्य और विश्वव्यापी अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को 1964 से मनाया जा रहा है।
  • सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया पहला जहाज एसएस लॉयल्टी, 1919 में इसी दिन मुंबई से यूनाइटेड किंगडम तक पहुंचा था।
  • भारतीय समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को पहचानने के लिए इस दिन वरुण पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2019 का विषय-हिंद महासागर-अवसर का एक महासागर  है।

 

आज का विषय- “ब्रह्म समाज”

ब्रह्म समाज भारत में सबसे प्रभावशाली धार्मिक आंदोलनों में से एक था, जिसने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

यह ब्राह्मणवाद का सामाजिक घटक है, जो बंगाल नवजागरण के दौरान दिखाई देने वाले हिंदू धर्म के एकेश्वरवादी व सुधारवादी आंदोलन के रूप में शुरू हुआ था। ब्रह्म समाज की शुरुआत राजाराम मोहन रॉय ने अगस्त 1828 में, कोलकाता में की थी।

राम मोहन रॉय को भारतीय नवजागरण का जनक माना जाता है। उनके द्वारा स्थापित, ब्रह्म समाज, आधुनिक पश्चिमी विचारों से प्रभावित सबसे शुरुआती सुधार आंदोलन था। सुधारवादी विचारक के रूप में, रॉय आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय गरिमा और सामाजिक समानता के सिद्धांतों में विश्वास करते थे।

आगे चलकर राजाराम मोहन रॉय की मृत्यु के बाद 1866 में ब्रह्म समाज देवेंद्रनाथ ठाकुर व केशवचंद्र सेन के नेतृत्व में दो शाखाओं, आदि ब्रह्म समाज व ब्रह्म समाज  में बंट गया।

ब्रह्म समाज की स्थापना का उद्देश्य व शिक्षा-

  • हिंदू धर्म को शुद्ध करने के लिए और एकेश्वरवाद का प्रचार।
  • मूर्ति पूजा का विरोध।
  • अन्य धर्मों से भी सद्गुण ग्रहण किये।
  • इनका किसी भी शास्त्र में कोई विश्वास नहीं था।
  • ये अवतारों में कोई विश्वास नहीं रखते थे।
  • ब्रह्म समाजवादी बहुदेववाद और मूर्ति पूजा की निंदा करते थे।
  • इस समाज के लोग जाति प्रथा का विरोध करते थे।
  • ब्रह्म समाजवादी कर्म और पुनर्जन्म के सिद्धांतों पर विश्वास करते थे।

ब्रह्म समाज द्वारा किये गये सुधार कार्य-

  • ब्रह्म समाज द्वारा बहुविवाह, बाल विवाह और विधवाओं की अपमानजनक स्थिति पर हमला किया गया और महिलाओं के लिए विरासत और संपत्ति के अधिकार की मांग की गई।
  • ब्रह्म समाज ने जाति व्यवस्था, अस्पृश्यता, अंधविश्वास और नशीली दवाओं के उपयोग के खिलाफ भी अभियान चलाया था।
  • साथ ही शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाये थे।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?

  1. 2016
  2. 2018
  3. 2017
  4. 2019

2. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के वर्तमान महानिदेशक कौन है?

  1. डॉ बलराम भार्गव
  2. डॉ हर्ष वर्धन
  3. डॉ के एस ठाकुर
  4. डॉ आर लक्ष्मण

3. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन किस प्रकार का निकाय है?

  1. गैर सांविधिक     
  2. सांविधिक
  3. संवैधानिक
  4. उपरोक्त में कोई नहीं

4. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष लाया गया था?

  1. 1976
  2. 1980
  3. 1986
  4. 1990

5. कोविड-19 सामुदायिक गतिशीलता रिपोर्ट हाल ही में किसने प्रकाशित की है?

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  2. यूनेस्को
  3. गूगल
  4. विश्व बैंक

6. हाल ही में किसने कोरोना बांड जारी करने का निर्णय लिया है?

  1. आसियान
  2. यूरोपीय यूनियन
  3. एस सी ओ
  4. सार्क

7. हाल ही में कोरोनावायरस महामारी के कारण फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप स्थगित कर दिया गया है, इस खेल की मेजबानी कौन सा देश करने वाला है?

  1. ब्रिटेन
  2. स्पेन
  3. भारत
  4. ब्राजील

8. राष्ट्रीय समुद्री दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 4 अप्रैल
  2. 7 अप्रैल
  3. 5 अप्रैल
  4. 9 अप्रैल

 

उत्तर

1. B

2. A

3. B

4. B

5. C 

6. B

7. C

8. C

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x