डेली करेंट अफेयर्स और GK | 22 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 22 Apr 2020 19:30 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. कोविड इंडिया सेवा नामक आपसी संवाद मंच की शुरूआत।

  • हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा कोविड इंडिया सेवा नामक आपसी संवाद मंच की शुरूआत की गई।
  • इस मंच पर लोग अपने प्रश्न पोस्ट करके प्रशिक्षित विशेषज्ञ के दल से तुरंत उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
  • विशेषज्ञों द्वारा दिए गए उत्तर सभी के लिए उपलब्ध होंगे। अतः लोगों से व्यक्तिगत जानकारी इसमें पोस्ट करने के लिए मना किया गया है।
  • इस सेवा का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर पारदर्शी ई-गवर्नेंस डिलीवरी को सक्षम बनाना है।

2. टीआईएफएसी ने कोविड-19 के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान की योजना बनाई।

  • हाल ही में प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद जो कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त प्रौद्योगिकी थिंक टैंक है, ने कोविड-19 के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान के लिए एक रणनीतिक श्वेत पत्र योजना बनाई है।
  • इस योजना का मुख्य फोकस तीन बातों पर है-
    • मेक इन इंडिया पहल को मजबूत करना।
    • स्वदेशी प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण।
    • प्रौद्योगिकी संचालित पारदर्शी सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अन्य के बीच विकसित करना।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और कोविड-19 पर इसके प्रभाव को कम करना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है।
  • प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद (TIFAC) 1988 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संगठन है, जो प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए, राष्ट्रीय महत्व के चुनिंदा क्षेत्रों में नेटवर्क क्रियाओं द्वारा नवाचार का समर्थन करता है।

3. प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने पुणे के माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशन्स को आर्थिक सहयोग की मंजूरी दी।

  • हाल ही में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए किट का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से पुणे के माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशन्स को आर्थिक सहायता देने की मंजूरी प्रदान की है।
  • यह ऐसी पहली ऐसी भारतीय कंपनी है, जिसने पी सी आर आधारित जांच किट तैयार की है।
  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और सी डी एस सी ओ (CDSCO) ने इस किट को अनुमति प्रदान कर दी है। 
  • प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड:
    • यह प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड अधिनियम, 1995 द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
    • इसका उद्देश्य स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास और व्यावसायीकरण को बढ़ावा देना और व्यापक अनुप्रयोग के लिए आयातित प्रौद्योगिकी का अनुकूलन करना है।

4. पुणे नगर निगम द्वारा मोबाइल एप्लिकेशन संयम विकसित किया गया।

  • हाल ही में पुणे नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटीज़ मिशन के तहत मोबाइल एप्लिकेशन संयम विकसित किया गया है।
  • यह एप घर में रहने वाले नागरिकों को प्रभावी ढंग से ट्रैक करने के लिए बनाया गया है।
  • इसके लिए होम क्वारेंटाइन के तहत उन लोगों ने संयम मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड किया है। मोबाइल एप्लिकेशन में जीपीएस ट्रैकिंग है, ताकि जब भी नागरिक अपने घरों से बाहर निकलें सिटी एडमिनिस्ट्रेशन को एड मिले और स्थानीय वार्ड या स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया जाए।
  • शहर प्रशासन ने दैनिक आधार पर होम क्वारेंटाइन के तहत अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं से वापस आए व अन्य पर निगरानी करने के लिए टीमों की नियुक्ति की है।

5. सिमफेड ने मोबाइल राशन वैन की शुरुआत की।

  • हाल ही में सिक्किम स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने आवश्यक वस्तुओं और खाद्य पदार्थों की डोरस्टेप डिलीवरी के लिए गंगटोक में एक मोबाइल राशन वैन की शुरुआत की।
  • सिक्किम के कृषि मंत्री लोक नाथ शर्मा ने वैन का शुभारंभ किया।
  • यह वैन चावल, सरसों के तेल, दाल, आटा, चीनी, नमक जैसी आवश्यक वस्तुओं को उचित दरों पर कैशलैस सुविधा के साथ वितरित करेगी।
  • सिक्किम:
    • सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में एक राज्य है, जिसकी सीमा भूटान, तिब्बत और नेपाल से लगती है।
    • इसकी राजधानी गंगटोक है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और राज्यपाल गंगा प्रसाद है।
    • सिक्किम का राज्य पशु लाल पांडा, राज्य पक्षी रक्त तीतर, राज्य वृ़क्ष रोडोडेंड्रन और राज्य पुष्प नोबल ऑर्किड है।

6. भारतीय-अमेरिकी सुदर्शनम बाबू अमेरिका के शीर्ष विज्ञान बोर्ड में नियुक्त।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी सुदर्शनम बाबू को अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • उनका कार्यकाल 6 वर्ष का होगा।
  • सुदर्शनम बाबू नियुक्ति के समय वह प्रतिष्ठित ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी में कार्यरत थे।
  • बाबू इस प्रतिष्ठित बोर्ड में तीसरे भारतीय-अमेरिकी हैं।
  • इससे पूर्व एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी से सेथुरमन पंचनाथन और यूनिवर्सिटी ऑफ़ वर्मोंट से सुरेश वी गरिमेला इस बोर्ड का हिस्सा रह चुके हैं।

7. स्पेन की पारंपरिक बुल रेस कोविड-19 संक्रमण के कारण रद्द।

  • हाल ही में स्पेन के पैम्प्लोना शहर में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बैल रेस समारोह रद्द कर दिया गया है।
  • यह समारोह प्रत्येक वर्ष 6 से 14 जुलाई के बीच आयोजित किया जाता है।
  • सदियों पुराने इस उत्सव में आमतौर पर हजारों लोग शामिल होते हैं, इसमें बहुत से बैल पारंपरिक सफेद शर्ट और स्कार्फ पहने हुए डेयरडेविल्स का पीछा करते हैं।
  • स्पेन:
    • यूरोप के आइबेरियन प्रायद्वीप पर एक देश है। जिसमें विविध भौगोलिक और संस्कृतियों  वाले 17 स्वायत्त क्षेत्र शामिल हैं।
    • इसकी राजधानी मैड्रिड और मुद्रा यूरो है।

8. 22 अप्रैलः पृथ्वी दिवस।

  • हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  • हर वर्ष यह दिन एक विशेष थीम के तहत मनाया जाता है, इस वर्ष का विषय है- क्लाइमेट एक्शन
  • पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 में अमेरिका में मनाया गया था, जब लाखों की संख्या में अमेरिकियों ने सड़क पर मार्च किया ओर लोगों को  पुथ्वी को बचाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किस आपसी संवाद मंच का प्रारंभ किया गया है?

  1. संस्कृति संवाद
  2. भारत संवाद
  3. कोविड इंडिया सेवा
  4. इंडिया संवाद सेवा

2. प्रौद्योगिकी सूचना पूर्वानुमान और मूल्यांकन परिषद किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1974
  2. 1988
  3. 1990
  4. 1965

3. प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड एक ____________ निकाय है।

  1. वैधानिक
  2. संवैधानिक
  3. अर्ध न्यायिक
  4. गैर वैधानिक

4. हाल ही में किस नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटीज़ मिशन के तहत मोबाइल एप्लिकेशन संयम विकसित किया गया है?

  1. मुम्बई
  2. नई दिल्ली
  3. चेन्नई
  4. पूणे

5. सिक्किम की सीमा इनमें से किससे मिलती है?

  1. भूटान
  2. तिब्बत
  3. नेपाल
  4. उपरोक्त सभी

6. हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी को अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है?

  1. सुदर्शनम बाबू
  2. कैलाश जेम्स
  3. जार्ज एडम्स
  4. आदित्य धनकर

7. मैड्रिड किस देश की राजधानी है

  1. मोरक्को
  2. स्पेन
  3. पोलैंड
  4. हंगरी

8. पृथ्वी दिवस 2020 की थीम क्या है?

  1. पृथ्वी और हम
  2. क्लाइमेट एक्शन
  3. क्लाइमेट चेंज
  4. क्लाइमेट एण्ड ह्यूमन

 

उत्तर

1. C

2. B

3. A

4. D

5. D

6. A

7. B

8. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x