डेली करेंट अफेयर्स और GK | 11 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 26 Dec 2020 16:23 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. केंद्र सरकार ने समुद्री उद्योग को लॉकडाउन से छूट दी है।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने समुद्री उद्योग को लॉकडाउन से छूट दी है।
  • इसके अंतर्गत मछली पकड़ने या समुद्री जलीय कृषि उद्योग जिसमें कटाई, बिक्री, फीडिंग व रखरखाव, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, कोल्ड चेन और विपणन गतिविधियों को शामिल किया गया है।
  • इन सभी गतिविधियों के लिए श्रमिकों को लॉकडाउन से छूट दी गई है।
  • परंतु सरकार ने लॉकडाउन के उपायों में निर्दिष्ट उचित स्वच्छता उपायों को श्रमिकों द्वारा पालन करना अनिवार्य है।
  • आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत गठित राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने यह निर्णय लिया है।

2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने “भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान” की शुरूआत की।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में ऑनलाइन शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान की शुरूआत की।
  • मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में इस अभियान की घोषणा की है।
  • यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।
  • यह अभियान आम जनता के विचार जानने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतिभाओं व शिक्षाविदों को, ऑनलाइन शिक्षा की बाधाओं को दूर करने और उपलब्ध डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के संबंध में उनके विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
  • इस अभियान का उद्देश्य मौजूदा ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था की कमियों का पता लगाकर उन्हें दूर करना है। 

3. घरेलू हिंसा के मामलों की रिपोर्ट के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने व्हाट्सअप नम्बर शुरू किया।

  • हाल ही देश में बढ़ रही घरेलू हिंसा के मामलों की रिपोर्ट के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने व्हाट्सअप नम्बर शुरू किया है।
  • आयोग ने यह कदम कोविड-19 महामारी के चलते किये गये लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के बढते मामलों को ध्यान में रखकर उठाया है।
  • इस पहल का उद्देश्य संकट में फंसी घरेलू हिंसा का शिकार महिलाओं की सहायता करना है।
  • यह नम्बर लॉकडाउन की अवधि तक काम करेगा।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग:
    • यह भारत सरकार का वैधानिक निकाय है, जो आमतौर पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देने का कार्य करता है।
    • इसका गठन 1992 में किया गया था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा है।

4. स्वास्थ्य मंत्री ने आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

  • हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना के विरूद्ध संघर्ष में पूरे देश को एकजुट करने के उद्देश्य से सभी राज्यों से आग्रह किया है कि वे आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के उपयोग को बढ़ावा दे।
  • आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप:
    • यह एप सार्वजनिक-निजी साझेदारी के द्वारा तैयार किया गया है।
    • इसे गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया है।
    • इस एप का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 से संक्रमित मामलों को ट्रैक करना है।
    • वर्तमान में यह एप 11 भाषाओं में उपलब्ध है।

5. ट्रूनैट बीटा कोव नामक मशीन को कोरोना जांच के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई।

  • हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ट्रूनैट बीटा कोव नामक मशीन को कोरोना जांच के लिए उपयोग करने की अनुमति दे दी है।
  • यह मशीन दवारोधी टीबी की जांच में उपयोग की जाती है।
  • ट्रूनैट बीटा कोव नामक मशीन के किट में मौजूद वायरस लाइसिस बफर’, निपाह और H1N1 वायरस को निष्क्रिय करने में सक्षम है।
  • लेकिन यह सार्स-कोरोना वायरस-2 को किस हद तक निष्क्रिय कर सकता है, यह वायरस के आरएनए की स्थिरता संबंधी परिणाम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।
  • तब तक इस मशीन का उपयोग एहतियाती जैव सुरक्षा के साथ किया जा सकेगा।
  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR):
    • यह जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • यह भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से वित्त पोषित है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • महानिदेशक: डॉ. बलराम भार्गव
    • स्थापना: 1911

6. आई आई टी कानपुर ने निजी सुरक्षा उपकरण का विकास किया।

  • हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने निजी सुरक्षा उपकरण (PPE) विकसित किया है।
  • यह उपकरण बहुत ही कम लागत वाला है, इसे मात्र 100 रुपये से कम में उत्पादित किया जा सकता है।
  • इस उपकरण के द्वारा पूरे शरीर को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।
  • इस किट का विकास आमतौर उद्योग में पैकेजिंग और प्लास्टिक उद्योग में बैग बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले पॉलिथीन, के पतले बेलनाकार रोल के आधार पर किया गया है।
  • आईआईटी कानपुर के जैव इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. नितिन गुप्ता के निर्देशन में इसका विकास किया गया है।
  • इस किट का डिजाइन और उत्पादन प्रक्रिया ओपन-सोर्स है, अर्थात् देश में कहीं भी कोई भी छोटा या मध्यम स्तर का कारखाना लगाकर कम समय में बड़ी मात्रा में निर्माण शुरू कर सकता है।

7. पश्चिम बंगाल ग्राम पंचायत की दैनिक वेतन भोगियों के लिए अनुठी पहल।

  • हाल ही में पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला ग्राम पंचायत ने कोविड-19 के खिलाफ चल रहे लॉकडाउन के दौरान अनोखे कदम उठाए हैं।
  • इस दौरान पंचायत दैनिक वेतन भोगी और वृद्ध लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रयासरत है।
  • यहाँ पर लालगोला ग्राम पंचायत दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और मजदूरों को खाद्य पदार्थों और पके हुए भोजन की आपूर्ति के अलावा, मुफ्त में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति भी कर रही है।
  • लालगोला, पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में भारत बांग्लादेश बोर्डर के पास स्थित है। यहाँ अधिकांश लोग खेती और दैनिक मज़दूरी से जुड़े हैं।
  • लॉकडाउन के दौरान उनकी कमाई लगभग शून्य हो गई है। अतः उनकी सहायतार्थ यह कदम उठाया गया है।
  • पश्चिम बंगाल:
    • पूर्वी भारत का एक राज्य है।
    • हिमालय और बंगाल की खाड़ी के बीच स्थित है।
    • इसकी राजधानी, कोलकाता है, जो पूर्व में ईस्ट इंडिया कंपनी ट्रेडिंग पोस्ट और ब्रिटिश राज की राजधानी के रूप में स्थापित थी।
    • यह अपने अतीत के स्थापत्य और सांस्कृतिक अवशेषों के लिए प्रख्यात है।
    • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ है।
    • पश्चिम बंगाल का राज्य पशु कैट फिश और राज्य पक्षी व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर है।
    • इस राज्य का राज्य वृक्ष अलस्टोनिया स्कॉलरिश और राज्य पुष्प नाइट फ्लावरिंग जैसमिन है।

8. ओपेक सदस्यों द्वारा मई और जून में तेल के उत्पादन में प्रति दिन 10 मिलियन बैरल कटौती का प्रस्ताव।

  • हाल ही में ओपेक सदस्यों ने विश्व में तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए मई और जून में तेल के उत्पादन में प्रति दिन 10 मिलियन बैरल कटौती का प्रस्ताव  रखा है।
  • परंतु इस प्रस्ताव से मैक्सिको सहमत नहीं है।
  • ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगाये गये लॉकडाउन के चलते वैश्विक ईंधन की मांग में 30 मिलियन बैरल प्रति दिन की कमी आयी है। यह वैश्विक आपूर्ति का लगभग 30% है।
  • ओपेक (OPEC):
    • यह पेट्रोलियम निर्यातक देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है।
    • इसकी स्थापना 14 सितंबर 1960 को बगदाद में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है।
    • 1 जनवरी 2019 को क़तर द्वारा इसकी सदस्यता त्यागने के बाद अब इसमें 13 सदस्य शेष हैं।

9. एडीबी ने भारत को दो अरब बीस करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता का आश्वासन दिया।

  • हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने भारत को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए दो अरब बीस करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता का आश्वासन दिया है।
  • एडीबी ने 18 मार्च 2020 को भारत तथा अन्य विकासशील देशों को छह अरब पचास करोड़ अमरीकी डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी।
  • एशियाई विकास बैंक ने  जरूरत पड़ने पर आगे भी सहायता का आश्वासन दिया है।
  • एशियाई विकास बैंक (ADB):
    • यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।
    • इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय मंडलायुंग, फिलीपींस में स्थित है।
    • इसके अध्यक्ष मात्सुगु असकावा है।

10. मणिपुर में नव वर्ष चिराओबा मनाया जा रहा है।

  • मणिपुर में नव वर्ष चिराओबा धूमधाम से मनाया जा रहा है।
  • इस उपलक्ष्य में सरकार ने राज्य में देशव्यापी लॉकडाडन के बावजूद बाजार व दुकाने खोलने की अनुमति प्रदान की है।
  • चिराओबा त्यौहार:
    • यह मेईती जनजाति का एक अनुष्ठान है, जो मणिपुर में चंद्र माह शजीबु के पहले दिन मनाया जाता है।
    • यह त्यौहार हर साल मार्च या अप्रैल में मनाया जाता है।
    • त्यौहार के दिन मेईती जनजाति के लोग घरों के प्रवेश द्वार पर स्थानीय देवताओं को पारंपरिक व्यंजन अर्पित करते हैं।
    • मेईती, मणिपुर की सबसे प्रतिष्ठित जातीय समूहों में से एक है।

11. स्वतंत्रता सेनानी एच.एस. डोरेस्वामी का 102 वां जन्मदिन मनाया गया।

  • 10 अप्रैल 2020 को स्वतंत्रता सेनानी एच.एस. डोरेस्वामी का 102 वां जन्मदिन मनाया गया।
  • विश्व महामारी कोविड-19 के कारण अपने निवास से ही फेसबुक पर लाइव उन्होंने अपना 102 वां जन्मदिन मनाया।  
  • हारोहल्ली श्रीनिवास्याह डोरेस्वामी एक भारतीय कार्यकर्ता और पत्रकार हैं।
  • वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • उन्होंने अप्रैल 2018 में अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था।
  • उन्हें बसवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • बसवा पुरस्कार:
    • कर्नाटक सरकार द्वारा प्रदत्त एक पुरस्कार है।
    • यह पुरस्कार सामाजिक सुधार, परिवर्तन व धार्मिक सद्भाव लाने के लिए किये गये योगदान के आधार पर किसी व्यक्ति को प्रदान किया जाता है।

12. ऐप्पल और गूगल कोरोनवायरस के खिलाफ एक साथ आये।

  • हाल ही में ऐप्पल और गूगल कोरोनवायरस के प्रसार को कम करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए साथ आये हैं।
  • सिलिकॉन वैली की दो प्रमुख कंपनियां कोरोनवायरस के प्रसार को कम करने के लिये सॉफ्टवेयर के विकास की योजना बना रही हैं।
  • इस सॉफ्टवेयर का उपयोग, संभावित रूप से संक्रमित व्यक्तियों को तेजी से पहचान कर परीक्षण कर उन्हें क्वारंटाईन करने में सहायता करेगा।
  • दोनो कंपनियों के द्वारा संपर्क ट्रेसिंग तकनीक विकसित करने का कार्य किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के पास मौजूद किसी फोन से लॉग इन के द्वारा कोरोनावायरस के प्रसार को धीमा करना है।
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह सॉफ्टवेयर वायरस ट्रेसिंग के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • परंतु इस तकनीक के द्वारा निजता व गोपनीयता के खतरे में पड़ने की भी आशंका है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस उद्योग को लॉकडाउन से छूट प्रदान की है?

  1. वस्त्र उद्योग
  2. सूचना और तकनीकी उद्योग
  3. समुद्री उद्योग
  4. लौह इस्पात उद्योग

2. भारत पढ़े ऑनलाइन अभियान किस मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया है?

  1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  2. गृह मंत्रालय
  3. महिला और बाल विकास मंत्रालय
  4. सामाजिक न्याय एवं विकास मंत्रालय

3. राष्ट्रीय महिला आयोग किस प्रकार का निकाय है?

  1. संवैधानिक
  2. वैधानिक
  3. अर्ध न्यायिक
  4. न्यायिक

4. हाल ही में चर्चा में रहने वाला आरोग्य सेतु क्या है?

  1. मोबाइल ऐप
  2. एक नयी सरकारी योजना
  3. भारत और श्रीलंका के मध्य बने पुल का नया नाम
  4. मंगल ग्रह का उपग्रह

5. ट्रूनैट बीटा कोव नामक मशीन किस बीमारी की जांच में उपयोग की जाती है?

  1. पीलिया
  2. टीबी
  3. एड्स
  4. कैंसर

6. हाल ही में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने निजी सुरक्षा उपकरण विकसित किया है?

  1. दिल्ली
  2. कानपुर
  3. बॉम्बे
  4. गोवाहाटी

7. पश्चिम बंगाल का राज्य पशु क्या है?

  1. कैट फिश
  2. बंगाल टाईगर
  3. सांभर
  4. मकैक

8. ओपेक का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. दोहा
  2. वियना
  3. अबु धाबी
  4. बगदाद

9. एशियाई विकास बैंक के वर्तमान अध्यक्ष का क्या नाम है?

  1. माउत्से तुंग
  2. ही मिन हो
  3. मात्सुगु असकावा
  4. एस मारीकोवा

10. चिराओबा किस भारतीय राज्य का त्यौहार है?

  1. असम
  2. केरल
  3. तमिलनाडु
  4. मणिपुर

11. हाल ही में अपना 102 वां जन्मदिन मनाने वाले हारोहल्ली श्रीनिवास्याह डोरेस्वामी कौन हैं?

  1. चित्रकार
  2. राजनेता
  3. पत्रकार व स्वतंत्रता सेनानी
  4. दक्षिण भारतीय अभिनेता

12. कौन सी कंपनी कोरोनवायरस के प्रसार को कम करने के लिये सॉफ्टवेयर के विकास की योजना बना रही है?

  1. एप्पल
  2. गूगल
  3. माइक्रोसॉफ्ट
  4. A और B दोनों

 

उत्तर

1. C

2. A

3. B

4. A

5. B

6. B

7.  A

8.  B

9. C

10. D

11. C

12. D 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x