डेली करेंट अफेयर्स और GK | 12 और 13 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 13 Apr 2020 19:55 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वेब पोर्टल ‘युक्ति’ लॉन्च किया।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में वेब पोर्टल युक्ति लॉन्च किया है।
  • यह पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लोकार्पित किया गया है।
  • इस पोर्टल का पूर्ण रूप यूथ इंडिया कम्बेटिंग कोविड विद नॉलेज टेक्नालॉजी एंड इनोवेशन है।
  • इसके द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों और पहलों की निगरानी की जा सकेगी।
  • इसका उद्देश्य कोविड-19 की विभिन्न चुनौतियों से समग्रता और व्यापकता के साथ निपटना है।
  • साथ ही इसका लक्ष्य कोविड-19 महामारी के दौरान, शैक्षिक समुदाय को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा शिक्षा के लिए गुणवत्ता युक्त माहौल बनाए रखना है।
  • पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विभिन्न संस्थानों के बीच दो तरफा संचार चैनल भी स्थापित करेगा ताकि संस्थानों को आवश्यक सहायता प्रणाली प्रदान की जा सके।
  • इसके अतिरिक्त यह पोर्टल इस चुनौतीपूर्ण समय में छात्रों की पदोन्नति नीतियों, प्लेसमेंट संबंधी चुनौतियों और उनकी शारीरिक और मानसिक भलाई आदि से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों में मदद करेगा।

2. पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर एक और बार संघर्षविराम उल्लंघन किया गया। 

  • हाल ही में पाकिस्तान की सेना ने लगातार दूसरे दिन पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
  • पाक सेना ने नागरिकों को निशाना बनाकर, यह तीसरी बार युद्धविराम उल्लंघन किया है।
  • परंतु फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
  • चार भारतीय राज्य व केंद्र शासित प्रदेश पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं। जम्मू और कश्मीर की पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा है, जिसकी लंबाई 1222 किमी है, इसके बाद राजस्थान 1179 किमी है, गुजरात में 506 किमी, जबकि पंजाब में 425 किमी है।
  • नियंत्रण रेखा (LOC):
    • जम्मू और कश्मीर की पूर्व रियासत के भारतीय और पाकिस्तानी नियंत्रित भागों के बीच लाइन ऑफ़ कंट्रोल एक सैन्य नियंत्रण रेखा है।
    • इसे संघर्ष विराम रेखा के रूप में जाना जाता है, जिसे शिमला समझौते, जो कि 3 जुलाई 1972 को हस्ताक्षरित किया गया था, के बाद नियंत्रण रेखा के रूप में फिर से तैयार किया गया था।
    • इस रेखा को कानूनी रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा की मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन यह वास्तविक सीमा के रूप में कार्य करती है।

(स्रोत: BBC)

3. खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने दोहरा स्तर वाला खादी का मास्क विकसित किया।

  • हाल ही में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने दोहरा स्तर वाला खादी का मास्क विकसित किया है।
  • साथ ही इसे बड़ी मात्रा में आपूर्ति करने के लिए भी आदेश प्राप्त किए हैं।
  • इन मास्क के निर्माण के लिए डबल ट्विस्टेड खादी कपड़े का उपयोग किया जा रहा है।
  • यह मास्क सांस लेने के लिए आसान मार्ग प्रदान करते हुए अंदर की नमी के 70 प्रतिशत को बनाए रखने में मददगार है।
  • ये मास्क हाथ से बुने हुए खादी के कपड़े से बनाये गये हैं, इन्हें पुनः प्रयोग किया जा सकता है।
  • साथ ही ये मास्क धोने योग्य, और बायोडिग्रेडेबल हैं।
  • जम्मू के पास नगरोटा में खादी सिलाई केंद्र को एक मास्क सिलाई केंद्र में बदल दिया गया है, यहां प्रतिदिन 10 हजार मास्क का उत्पादन किया जा रहा है।
  • इतना ही नहीं इस प्रकार मास्क उत्पादन खादी कारीगरों को आजीविका के अवसरों को और बढ़ाएगा।
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC):
    • खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार द्वारा 1956 में स्थापित एक वैधानिक संस्था है।
    • इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
    • विनय कुमार सक्सेना इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं।

4. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 5,606 करोड़ रूपये हस्तांतरित किये गये हैं।

  • हाल ही में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 7 करोड़ 15 लाख लाभार्थियों के खातों में 5,606 करोड़ रूपये हस्तांतरित किये जा चुके हैं, ताकि वे लोग मुफ्त रसोई गैस एलपीजी के सिलेंडर ले सकें।
  • देश में एलपीजी के 27 करोड़ 87 लाख सक्रिय उपभोक्ता हैं। इनमें से 8 करोड़ से ज्यादा उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं।
  • प्रधानमंत्री उज्जवला योजना:
    • इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में की गई थी।
    • इस योजना के तहत गरीब परिवार को मुफ्त नया एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
    • यह योजना पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से क्रियांवित की जा रही है।

5. इफ्को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए बहुत से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

  • इफ्को ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए, जागरूकता अभियान के तहत साठ से अधिक शिविर आयोजित किए हैं।
  • भारतीय किसान उर्वरक सहकारी संघ (IFFCO) कोविड-19 को फैलने से रोकने के प्रयासरत है।
  • इस दिशा में प्रयास करने वाली यह विश्व की अग्रणी सहकारी संस्था है।
  • कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बीच इफ्को के सभी कारखानों में काम चल रहा है।
  • साथ ही इफ्को ने देशभर में विटामिन C की 3.5 लाख से अधिक गोलियां, 50,000 साबुन की टिकिया, 20,000 मॉस्क, 5,000 सेनिटाइजर और अन्य मेडिकल किट वितरित कीं हैं।
  • भारतीय किसान उर्वरक सहकारी संघ (IFFCO):
    • यह उर्वरकों के विनिर्माण और विपणन के व्यवसाय में संलग्न एक बहु-राज्य सहकारी समिति है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 3 नवंबर 1967 को की गई थी।

6. मणिपुर में ‘फूड बैंक’ नामक एक नई पहल का प्रारंभ।

  • हाल ही में मणिपुर में ‘फूड बैंक’ नामक एक नई पहल का प्रारंभ किया गया है।
  • इस पहल को इंफाल पूर्व जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य लॉकडाउन के कारण, आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहे गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन के रूप में तत्काल सहायता प्रदान करना है।
  • ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर और इम्फाल पूर्वी जिले में रहने वाले एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए खाद्य पदार्थों, हैंड सेनिटाइजर और फेस मास्क का वितरण पहले ही शुरू हो चुका है।
  • मणिपुर:
    • मणिपुर, पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है।
    • इसकी राजधानी इंफाल है।
    • यह उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम और पश्चिम में असम और पूर्व में म्यांमार से सीमा बनाता है।
    • मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हैं।
    • मणिपुर का राज्य पशु संगाई हिरन है।
    • यहां का राज्य पुष्प शिरुई लिली और राज्य पक्षी ह्यूम पीजैंट है।

 7. ट्राइफेड ने राज्य नोडल विभागों से लघु वन उत्पाद खरीद के लिए कहा।

  • हाल ही में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED) ने राज्य नोडल विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों से कहा है कि वे उपलब्ध निधियों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वन उत्पाद की खरीद करें।
  • यूनिसेफ के सहयोग से ट्राइफेड वन धन विकास सहायता केंद्रों के वन धन स्व सहायता समूह के सदस्यों के लिए एक सेमिनार आयोजित कर रहा है।
  • इसका उद्देश्य जनजातीय लोगों के बीच सामाजिक संतुलन के उपायों के लिए जागरूकता पैदा करना और उनके कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक स्वच्छता बनाए रखना है।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा, किसान से सीधे खरीदने के लिए निर्धारित एक कृषि उत्पाद मूल्य है।
  • भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED):
    • यह राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष संगठन है।
    • इसकी स्थापना 1987 में की गई थी।
    • ट्राइफेड, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
    • इसका प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है। साथ ही देश में विभिन्न स्थानों पर स्थित 13 क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है।

8. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके।

  • हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है।
  • रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।
  • भूकंप का केंद्र दिल्ली - उत्तर प्रदेश की सीमा पर था।
  • भूकंप से किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
  • भूकंप:
    • भूकंप, पृथ्वी की सतह का हिलना है जो कि पृथ्वी के लिथोस्फीयर में अचानक उत्पन्न ऊर्जा के कारण भूकंपीय तरंगों के निर्माण के फलस्वरूप होता है।
    • इसकी तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है।

9. जलियाँवाला बाग नरसंहारः 13 अप्रैल 1919।

  • 13 अप्रैल हर साल जलियाँवाला बाग नरसंहार दिवस के रूप में याद किया जाता है।
  • इस दिन 1919 में अमृतसर में स्थित जलियाँवाला बाग में निहत्थी भारतीय जनता की हत्या कर दी गई थी।
  • 9 अप्रैल 1919 को दो राष्ट्रवादी नेताओं, सैफुद्दीन किचलू और डॉ. सत्यपाल की गिरफ्तारी से क्षुब्ध भारतीयों ने अपने नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 10 अप्रैल 1919 को विरोध प्रदर्शन किया।
  • जल्द ही विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी भी मारे गए। भविष्य में इस प्रकार के किसी भी विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने मार्शल लॉ लागू कर दिया था।
  • 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन, अमृतसर में मार्शल लॉ से अनजान लोगों की एक बड़ी भीड़ जलियाँवाला बाग में एकत्रित हुई।
  • ब्रिगेडियर जनरल डायर, ने अपने आदमियों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर, सभा को घेर लिया और बाहर जाने के एकमात्र द्वार को अवरुद्ध कर दिया तथा निहत्थी भीड़ पर गोलियां बरसा दी। जिसमें 1000 से अधिक निहत्थे पुरुष, महिलायें व बच्चे मारे गये।
  • बाद में इस हत्याकांड की जांच के लिए सरकार ने हंटर आयोग का गठन किया था।

10. बिहार राज्य शिक्षा विभाग ने उन्नयन मोबाइल एप लॉन्च किया है।

  • हाल ही में बिहार राज्य शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन उन्नयन- मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय लॉन्च किया है।
  • इस ऐप को संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF), बिहार सरकार और एक सामाजिक शिक्षण मंच ईकोवेशन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री के ऑडियो प्रसारण के लिए ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक स्लॉट बुक किया गया है।
  • यूनिसेफ के सहयोग से, कक्षा-वार और विषय-वार अध्ययन सामग्री तैयार की जा रही है, जिसे आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किया जाएगा।
  • एक बेसिक माबाइल फोन के द्वारा छात्र इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • हालांकि, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के द्वारा की गई एक स्वतंत्र शोध के अनुसार राज्य में एक विशाल डिजिटल विभाजन और सामाजिक-आर्थिक असमानताएं इस योजना के क्रियान्वयन में बाधक हैं।
  • यूनिसेफ (UNICEF):
    • यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है जो दुनिया भर में बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए कार्यरत है।
    • इसकी  स्थापना 11 दिसंबर 1946 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

11. ओडिशा के गंजम जिला प्रशासन ने मंदिरों में मेरु जात्रा उत्सव पर प्रतिबंध लगाया।

  • हाल ही में ओडिशा के गंजम जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के चलते महाविशूब संक्रांति के अवसर पर मंदिरों में मेरु जात्रा उत्सव और उससे संबंधित मण्डलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • मेरु जात्रा, डंडा नाटा नामक तपस्या के 21 दिवसीय उत्सव के अंत का प्रतीक है।
  • महाविशूब संक्रांति ओडिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन, तारा तारिणी पहाड़ी मंदिर और अन्य मंदिरों में हजारों भक्त इकट्ठा होते है।
  • अनुष्ठान करने के लिए केवल एक पुजारी को प्रत्येक मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।
  • मेरु जात्रा पर लगाए गए लॉकडाउन नियमों और प्रतिबंधों को तोड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • डंडा नाटा:
    • डंडा नाटा या डंडा जात्रा दक्षिण ओडिशा गंजाम जिले में आयोजित सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक नृत्य उत्सवों में से एक है।
    • प्रति वर्ष चैत्र के महीने में यह उत्सव आयोजित किया जाता है।

12. 14 अप्रैल 2020 को किसी वस्तु की शून्य छाया होगी।

  • 14 अप्रैल 2020 को पृथ्वी पर किसी वस्तु की शून्य छाया होगी, अर्थात् उसकी कोई छाया नहीं बनेगी।
  • इस दिन सूर्य किसी भी स्थान पर बिल्कुल ऊपर होगा।
  • यह संकल्पना दोनों गोलार्द्धों में 23.5 डिग्री अक्षांश के बीच वर्ष में दो बार होती है।
  • इस दिन एक जगह में एक ऊर्ध्वाधर पोल कोई छाया नहीं डालेगा।
  • 14 अप्रैल को कोच्चि और आसपास के स्थानों पर 12:25 बजे और केरल के अन्य हिस्सों में यह घटना सरलता से अनुभव की जा सकेगी।

13. सीएमईआरआई ने कम लागत वाले कीटाणुनाशक वॉकवे विकसित किया।

  • हाल ही में सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMERI) दुर्गापुर, जो कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की एक प्रयोगशाला है, ने कम लागत वाले कीटाणुनाशक वॉकवे विकसित किए हैं।
  • इस संस्था ने वॉकवे के दो वेरिएंट, न्यूमेटिक वेरिएंट डिस्नेफ़ेक्शन वॉकवे और हाइड्रोलिक वैरिएंट डिस्नेफ़ेक्शन वॉकवे तैयार किये हैं।
  • इसे आसानी से स्थापित किया जा सकता है।
  • वॉकवे धुंध प्रकार के स्प्रे का प्रयोग करता है। स्प्रे के कण का आकार 100 से 200 माइक्रोन जितना छोटा हो सकता है।
  • इन कीटाणुनाशक वॉकवे में बेस लिक्विड सोडियम हाइपोक्लोराइट है जिसके साथ साबुन और इथेनॉल मिलाया जाता है। कुछ मामलों में यदि लोगों को क्लोरीन से एलर्जी है, तो तरल को आयोडीन आधारित के विलयन से बदला जा सकता है। इस वॉकवे से गुजरने वाला व्यक्ति 20 से 30 सेकंड में कीटाणुमुक्त हो सकता हैं।
  • कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इन तकनीकों का प्रयोग किया जा सकता है।
  • वॉकवे की कीमत औसतन 1.5 लाख रूपये है। 

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में वेब पोर्टल युक्ति किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?

  1. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  3. रेल मंत्रालय
  4. रक्षा मंत्रालय

2. निम्नलिखित में से कौन पाकिस्तान के साथ सीमा नहीं बनाता है?

  1. पंजाब
  2. राजस्थान
  3. गुजरात
  4. हिमाचल प्रदेश

3. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को किस राज्य से की गई थी?

  1. मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजस्थान
  4. छत्तीसगढ़

4. भारतीय किसान उर्वरक सहकारी संघ का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. हैदराबाद
  2. मुम्बई
  3. चेन्नई
  4. नई दिल्ली

5. ‘फूड बैंकनामक एक नई पहल का प्रारंभ किस राज्य में किया गया है?

  1. असम
  2. मणिपुर
  3. केरल
  4. झारखंड

6. रिक्टर स्केल से क्या मापते हैं?

  1. बुखार
  2. भूकंप की तीव्रता
  3. वायुदाब
  4. रक्तचाप

7. जलियाँवाला बाग नरसंहार की जांच के लिए कौन सा आयोग गठित किया गया था?

  1. बटलर आयोग
  2. हंटर आयोग
  3. क्रिप्स आयोग
  4. मिंटो आयोग

8. बिहार राज्य में लॉन्च किया गया उन्नयन मोबाइल एप किसके सहयोग से विकसित किया गया है?

  1. विश्व बैंक
  2. यूनिसेफ
  3. यू एन ओ
  4. एशियाई विकास बैंक

9. मेरु जात्रा उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. असम
  4. ओडिशा

10. सूर्य किस दिन पृथ्वी पर बिल्कुल ऊपर चमकेगा और किसी वस्तु की छाया नहीं बनेगी?

  1. 15 अप्रैल
  2. 18 अप्रैल
  3. 17 अप्रैल
  4. 14 अप्रैल

11. कम लागत वाला कीटाणुनाशक वॉकवे किस संस्था के द्वारा विकसित किया गया है?

  1. आई एस आर ओ (ISRO)
  2. डी आर डी ओ (DRDO)
  3. सी एम ई आर आई (CMERI)
  4. आई आई टी (IIT)

12. खादी और ग्रामोद्योग आयोग का मुख्यालय कहां स्थित है?

  1. मुम्बई
  2. बैंगलुरू
  3. हैदराबाद
  4. नागपुर

 

उत्तर

1. B

2. D

3. B

4. D

5. B

6. B

7. B

8. B

9. D

10. D

11. C

12. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x