डेली करेंट अफेयर्स और GK | 10 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 14 Apr 2020 19:07 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. केन्द्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ 15,000 करोड़ रूपये का पैकेज मंजूर किया।

  • हाल ही में केन्द्र सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी के लिए 15,000 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी प्रदान की है।
  • इस राशि को दो चरणों में खर्च किया जाएगा। इसमें से 7,774 करोड़ रुपये महामारी से उत्पन्न आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तुरंत उपयोग किये जायेंगे जबकि शेष राशि मिशन मोड के तहत अगले एक से चार वर्ष में प्रयोग की जाएगी।
  • इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य देश में जांच प्रणाली के विकास, समर्पित उपचार केन्द्रों की स्थापना, संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की केन्द्रीकृत खरीद के लिए किया जाएगा, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को कम किया जा सके।
  • साथ ही पैकेज का उद्देश्य भविष्य में कोविड-19 महामारी के प्रकोप से बचाव और तैयारियों में सहायता के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाना भी है।
  • इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रयोगशालाओं की स्थापना, निगरानी गतिविधियों को प्रोत्साहन, जैव सुरक्षा तैयारी, महामारी के बारे में शोध और जोखिम संचार गतिविधियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें बेहतर बनाया जाएगा।

2. सीआईएल ने बिजली, गैर-बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को क्रेडिट सुविधा पत्र के उपयोग की अनुमति दी।

  • हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड ने बिजली, गैर-बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को क्रेडिट सुविधा पत्र का उपयोग करने की अनुमति प्रदान की है।
  • कोल इंडिया लिमिटेड 80% कोयले की आपूर्ति विद्युत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करता है और वर्तमान वर्ष 2020-21 में बिजली क्षेत्र के लिए 550 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति की जाएगी।
  • यह निर्णय बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने और प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए लिया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि सीआईएल ने पहले ही विद्युत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को, कोयले के भुगतान के लिए ईंधन आपूर्ति समझौतों के लिए नकद अग्रिम के बजाय लेटर ऑफ क्रेडिट की सुविधा की अनुमति दे दी है।
  • सीआईएल ने अप्रैल 2020 में नॉन-पावर सेक्टर के ग्राहकों के लिए भी यही व्यवस्था शुरू की है। इसके द्वारा बाजारों में तरलता को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही यह कोयला उपभोक्ताओं के लिए भी राहत होगी।
  • कोल इंडिया लिमिटेड (CIL):
    • कोल इंडिया लिमिटेड, भारत राज्य के स्वामित्व वाली एक कोयला खनन और रिफाइनरी कंपनी है।
    • यह दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। इस महारत्न पीएसयू का भारत में कोयला उत्पादन में लगभग 82% योगदान है।
    • इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में है।

3. 9 अप्रैल: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का शौर्य दिवस।

  • केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का शौर्य दिवस हर साल 9 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ के जवानों को बधाई दी।
  • 9 अप्रैल 1965 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी टुकड़ी ने, गुजरात में कच्छ के रण में, सरदार चौकी पर शत्रु देश की एक बड़ी सैन्य टुकड़ी के आक्रमण को कई बार विफल कर इतिहास रचा था।
  • शौर्य दिवस, उस दिन के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है।
  • केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF):
    • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकार के तहत कार्य करता है।
    • इसकी स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • इसका आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा है।

4. ओपीसीडब्ल्यू ने सीरिया पर रासायनिक हथियारों के उपयोग का आरोप लगाया है।

  • हाल ही में रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन (OPCW) की एक रिपोर्ट आयी है।
  • इस रिपोर्ट में ओपीसीडब्ल्यू ने सीरिया पर अपने ही नागरिकों पर सरीन और क्लोरीन का उपयोग करने का आरोप लगाया है।
  • पश्चिमी देशों ने रिपोर्ट जारी होने के बाद सीरिया की निंदा की है।
  • रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन (OPCW):
    • यह एक अंतर सरकारी संगठन है, जो रासायनिक हथियार सम्मेलन के अंर्तगत कार्यान्वित निकाय है।
    • इसकी स्थापना 29 अप्रैल 1997 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय हेग, नीदरलैंड में स्थित है।
    • इसके महानिदेशक फर्नांडो एरियस है।
    • ओपीसीडब्ल्यू ने 2013 में सीरिया में अपने काम के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार जीता था। 
    • उसने दुनिया के 97% रासायनिक हथियारों को खत्म कर दिया है।

5. दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ ऑपरेशन शील्ड लॉन्च किया।

  • हाल ही में दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ ऑपरेशन शील्ड लॉन्च किया है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 5-टी योजना की भी घोषणा की थी।
  • ऑपरेशन शील्ड (SHIELD) अर्थात्-
    • एस (S) - तत्काल क्षेत्र को सील करना।
    • एच (H) - इस क्षेत्र में सभी के घर क्वारंटाईन करना।
    • आई (I) - उन लोगों का अलगाव और अनुरेखण, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हैं।
    • ई (E) - आवश्यक वस्तुओं की डोरस्टेप डिलीवरी करना। 
    • एल (L) - उन क्षेत्रों का कीटाणुशोधन करना। 
    • डी (D) - डोर-टू-डोर जाँच करना, ताकि कोविड-19 के लक्षण वाले लोग अलग-अलग हों और नमूने लेने के बाद उनका परीक्षण किया जा सके।

6. ओडिशा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल 2020 तक बढ़ाई।

  • हाल ही में ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी है।
  • लॉकडाउन की यह अवधि 15 अप्रैल को खत्म होने जा रही थी।
  • ओडिशा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इसके साथ ही ओडिशा में शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।
  • अब तक ओड़िसा में कोविड-19 से 44 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
  • इसके अलावा राज्य सरकार ने घर से बाहर जाते समय सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
  • ओडिशा:
    • भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी पर बसा एक राज्य है।
    • यह अपनी आदिवासी संस्कृतियों और कई प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए जाना जाता है।
    • इसकी राजधानी भुवनेश्वर है।
    • यहाँ  के कोणार्क सूर्य मंदिर, जगन्नाथ मंदिर पुरी के मंदिर विशेष प्रसिद्ध है। भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर परिसर, जो 11 वीं शताब्दी का है, पवित्र बिन्दुसागर झील के चारों ओर स्थित है।
    • यहाँ  के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्यपाल गणेशी लाल हैं।
    • ओडिशा का राज्य पक्षी, ब्लू जे या भारतीय रोलर और राज्य पशु सांभर है, जबकि राज्य वृक्ष बरगद और राज्य पुष्प कमल है। (स्रोत: ENVIS RP on Forestry and Forest Related Livelihoods)

7. इराक के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने मुस्तफा काधेमी को देश का प्रधानमंत्री मनोनीत किया।

  • हाल ही में इराक के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने मुस्तफा काधेमी को इस साल देश का तीसरा प्रधानमंत्री मनोनीत किया।
  • खुफिया प्रमुख 53 वर्षीय काधेमी ऐसे समय में कमान संभालने जा रहे हैं, जब इराक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है।
  • इस समय इराक के सामने दो प्रमुख चुनौतियां हैं- दुनियाभर में तेल के कम दाम तथा नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण।
  • इसके कारण इराक के सामने बजट का संकट है।    
  • काधेमी को पूर्व में मनोनीत दोनों प्रधानमंत्रियों से ज्यादा समर्थन प्राप्त है।
  • इराक:
    • यह पश्चिमी एशिया में एक देश है।
    • इसकी सीमा उत्तर में तुर्की, पूर्व में ईरान दक्षिण-पूर्व में कुवैत, दक्षिण में सऊदी अरब, दक्षिण पश्चिम में जॉर्डन और पश्चिम में सीरिया से मिलती है।
    • इसकी राजधानी बगदाद और मुद्रा इराकी दीनार है।

 Iraq Map Hindi Current Affairs

8. 10 अप्रैलः विश्व होम्योपैथी दिवस।

  • विश्व होम्योपैथी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन दवाओं की होम्योपैथी प्रणाली के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के जन्म के सम्मान में मनाया जाता है।
  • हैनीमैन, पेरिस, फ्रांस में जन्मे, एक जर्मन चिकित्सक थे।
  • इस वर्ष, विश्व होम्योपैथी दिवस 2020 के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक विषय-“सार्वजनिक स्वास्थ्य में होम्योपैथी का बढ़ता दायरा है।
  • होम्योपैथी- यह चिकित्सा की वह पद्धति है जो इस विचार पर आधारित है, कि शरीर में स्वयं को स्वस्थ्य करने की क्षमता होती है।

 

आज का विषय- “आवर्त सारणी”

आवर्त सारणी, रासायनिक तत्वों का एक सारणीबद्ध प्रदर्शन है। जिसमें परमाणु संख्या, इलेक्ट्रॉन विन्यास और आवर्ती रासायनिक गुणों के आधार पर तत्वों को व्यवस्थित किया जाता है। तालिका की संरचना आवधिक प्रवृत्ति को दर्शाती है।

1869 में रूस के रसायन वैज्ञानिक दिमित्री मेंडेलीव ने आवर्त सारणी के विकास की शुरुआत की थी। जिसमें परमाणु द्रव्यमान द्वारा रासायनिक तत्वों की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने भविष्य में अन्य तत्वों की खोज को ध्यान में रखते हुए आवर्त सारणी में बाएं स्थान उनके लिए रिक्त छोड़े थे। इन स्थानों में अब बहुत से नये तत्व व्यवस्थित किये जा चुके हैं।

आवर्त सारणी की विशेषताएँ-

  • किसी दिए गए तत्व में प्रोटॉन की संख्या और अन्य गुणों के आधार पर सारणी में उसको व्यवस्थित किया जाता है।
  • सारणी में सात पंक्तियाँ (अवधि) और 18 कॉलम (समूह) है।
  • समान समूह में तत्व समान गुण साझा करते हैं। एक ही अवधि में परमाणु कक्षाओं की संख्या समान होती है।
  • सारणी में अधिकांश तत्व छह व्यापक श्रेणियों में विभाजित धातुएं हैं -क्षार धातु, क्षारीय पृथ्वी, बुनियादी धातु, संक्रमण धातु, लैंथेनाइड और एक्टिनाइड । वे सारणी में बाईं ओर स्थित हैं, जिन्हें गैर धातुओं से दाईं ओर एक जिग-ज़ैग लाइन द्वारा अलग किया जाता है।
  • आवर्त तालिका में बाएं से दाएं जाने पर तत्वों की परमाणु त्रिज्या और धात्वीय गुण में कमी आती है, जबकि आयनीकरण ऊर्जा, वैद्युतीयऋणात्मकता, इलेक्ट्रान बन्धुता बढ़ती है।
  • इसी प्रकार सारणी में समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर परमाणु त्रिज्या और धात्वीय गुण बढ़ता है, और आयनीकरण ऊर्जा, वैद्युतीयऋणात्मकता, इलेक्ट्रान बन्धुता घटती है।
  • लैंथेनाइड्स और एक्टिनाइड्स, जिन्हें अक्सर आंतरिक संक्रमण धातु कहा जाता है, को आमतौर पर मुख्य तालिका के तहत एक अलग खंड के रूप में व्यवस्थित किया जाता है।

सारणी की कुछ अन्य विशेषताएँ -

  • हाल ही में आवर्त सारणी के संगठन की 150 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए, यूनेस्को ने 2019 को आवर्त सारणी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया था।
  • आवर्त सारणी में 118 तत्व हैं। उनमें से 90 तत्व प्रकृति में पाए जाते हैं और अन्य मानव निर्मित हैं। टेक्नेटियम पहला मानव निर्मित तत्व था।
  • हाइड्रोजन अपने परमाणु भार के साथ सबसे हल्का तत्व है। यूरेनियम 238 के परमाणु भार के साथ सबसे भारी तत्व है।
  • हीलियम, नियोन, आर्गन, क्रिप्टन, क्सीनन, और रेडॉन को नोबल गैसों के रूप में जाना जाता है क्योंकि उन्हें अप्राप्य माना जाता था। लेकिन हाल के अध्ययनों में एक्सोन, क्रिप्टन, और रेडॉन के प्रतिक्रियाशील यौगिकों की भी खोज की गई है।
  • इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री (IUPAC) आवर्त सारणी को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।
  • आवर्त सारणी के अधिकांश तत्व धातु हैं।
  • शुद्ध तत्वों के विभिन्न रूपों को एलोट्रोप्स कहा जाता है। उदाहरण के लिए हीरा, ग्रेफाइट, और निराकार कार्बन, कार्बन के अलॉट्रोप हैं।
  • केवल दो तत्व ऐसे हैं जो कमरे के तापमान में तरल हैं जैसे कि- पारा और ब्रोमिन।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. केन्द्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ कितनी राशि का पैकेज मंजूर किया है?

  1. 12,000 करोड़ रुपये
  2. 13,000 करोड़ रुपये
  3. 15,000 करोड़ रुपये
  4. 18,000 करोड़ रुपये

2. कोल इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. कोलकाता
  2. रांची
  3. पटना
  4. रायपुर

3. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

  1. 1952
  2. 1947
  3. 1939
  4. 1950

4. रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन (OPCW) के संबंध में क्या सही है?

  1. यह एक अंतर सरकारी संगठन है।
  2. इसका मुख्यालय हेग में स्थित है।
  3. यह नोबेल पुरस्कार से सम्मानित संस्था है।
  4. उपरोक्त सभी।

5. हाल ही में किस सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ ऑपरेशन शील्ड लॉन्च किया है?

  1. दिल्ली
  2. पश्चिम बंगाल
  3. राजस्थान
  4. केरल

6. कोणार्क सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. ओडिशा
  3. कर्नाटक
  4. बिहार

7. इराक की सीमा इनमें से किस देश से नहीं मिलती है?

  1. कुवैत
  2. तुर्की
  3. अफगानिस्तान
  4. सीरिया

8. विश्व होम्योपैथी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 9 अप्रैल
  2. 10 अप्रैल
  3. 11 अप्रैल
  4. 12 अप्रैल

 

उत्तर

1. C

2. A

3. C

4. D

5. A

6. B

7. C

8. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x