डेली करेंट अफेयर्स और GK | 24 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 24 Apr 2020 17:28 PM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. भारत की पहली मोबाइल वायरोलॉजी नैदानिकी और अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन।

  • हाल ही में हैदराबाद में भारत की पहली मोबाइल वायरोलॉजी नैदानिकी और अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।
  • यह देश में अपनी तरह की पहली और एक अनोखी प्रयोगशाला है।
  • इसका उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कांफ्रेस के द्वारा किया।
  • इस  प्रयोगशाला का विकास डी आर डी द्वारा मात्र दो सप्ताह के अंदर किया गया है।
  • इस प्रयोगशाला में प्रतिदिन कोरोनावायरस के 1,000 नमूनों की जांच की जा सकती है।
  • भविष्य में इसकी जांच क्षमता को बढ़ाकर 2,000 तक करने का अनुमान है।
  • इस प्रयोगशाला में कोरोना संक्रमण के बारे में अनुसंधान और औषधियों के परीक्षण की सुविधा भी है।
  • इस प्रयोगशाला को आसानी से देश में कहीं भी ले जाया सकता है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO):
    • भारत सरकार की एक एजेंसी है, यह भारत में सेना के अनुसंधान और विकास कार्य से संबंधित है।
    • जी. सतेश रेड्डी इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

2. नगरपालिका और नगर निगम क्षेत्रों के बाहर ऊर्जा परियोजनाओं में निर्माण गतिविधियों की अनुमति।

  • हाल ही में ऊर्जा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को लॉकडाउन के दौरान नगरपालिका और नगर निगम क्षेत्रों के बाहर ऊर्जा परियोजनाओं में निर्माण गतिविधियों की अनुमति प्रदान की है।
  • ये गतिविधियां स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी उपायो को अपनाते हुए प्रारंभ की जा सकती है।
  • इस अनुमति के अनुसार शहरी और स्थानीय निकायों की सीमाओं के बाहर तापीय और जल विद्युत परियोजनाओं में जारी निर्माण गतिविधियों को भी इन सुरक्षा उपायों का पालन करना अनिवार्य है।
  • इन ऊर्जा परियोजनाओं में निर्माण कार्य के लिए राज्य और अंतर्राज्यों में निर्माण सामग्री, उपकरण और स्पेयर-पुर्जों के आवागमन के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है।
  • ज्ञातव्य है कि नगरपालिकाओं को 1993 में 74 वें संविधान संशोधन के द्वारा भाग 9 जोड़कर संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया था।

3. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वार्षिक विश्व टीकाकरण सप्ताह का आयोजन।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अप्रैल के अंतिम सप्ताह (24 – 30 अप्रैल) में वार्षिक विश्व टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
  • यूएई इस वार्षिक विश्व टीकाकरण सप्ताह में हिस्सा लेगा।
  • विश्व टीकाकरण सप्ताह दुनिया भर में लगभग 20 मिलियन बच्चों, जो टीकाकरण से पूरी तरह या आंशिक रूप से वंचित हैं, को टीकाकरण करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 
  • यूएई नागरिकों और निवासियों के लिए मुफ्त राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम लागू करेगा। 
  • इस वर्ष यूएई गिनी वार्म, पोलियो और मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने और उनके प्रसार को रोकने के उद्देश्य से वैश्विक प्रयासों के प्रमुख समर्थकों की भुमिका निभा रहा है।
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE):
    • अरब प्रायद्वीप के पूर्वोत्तर छोर पर पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी राजधानी अबू धाबी और मुद्रा संयुक्त अरब अमीरात दिरहम है।

4. चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन को अतिरिक्त 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान देगा।

  • हाल ही में चीन ने घोषणा की है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन को अतिरिक्त 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान देगा।
  • यह डब्ल्यूएचओ को चीन द्वारा पहले प्रदान किए गए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त अनुदान होगा।
  • बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोविड-19 संकट पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की संदिग्ध भूमिका के चलते इसकी फंडिग पर रोक लगा दी थी।
  • चीन:
    • चीन पूर्वी एशिया का एक देश है और दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह क्षेत्रफल के मामले में विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है।
    • इसकी राजधानी बीजिंग और मुद्रा रेनमिनबी है।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
    • यह अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।
    • इसके वर्तमान अध्यक्ष डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस हैं।

5. त्रिपुरा राज्य कोविड-19 मुक्त घोषित।

  • हाल ही में त्रिपुरा को महामारी कोविड-19 से मुक्त घोषित किया गया है।
  • त्रिपुरा में राज्य के दूसरे कोविड-19 रोगी के नमूने का परीक्षण लगातार तीसरी  बार नकारात्मक आया है।
  • इसके साथ ही त्रिपुरा पूर्वोत्तर क्षेत्र में दूसरा कोरोना-मुक्त राज्य बन गया है।
  • इससे पहले मणिपुर को कोरोना मुक्त घोषित किया गया था।
  • त्रिपुरा:
    • त्रिपुरा पूर्वोत्तर भारत में एक पहाड़ी राज्य है, जो बांग्लादेश से 3 तरफ से घिरा हुआ है।
    • इसकी राजधानी अगरतला है।
    • मणिपुर की राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब हैं।
    • मणिपुर का राज्य पशु फयरे का लंगूर है।
    • यहां का राज्य पुष्प नागेश्वर और राज्य पक्षी हरा शाही कबूतर है।

6. 24 अप्रैलः राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस।

  • हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
  • 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा 24 अप्रैल 1993 को ही संविधान में भाग-9 स्थापित किया गया था और पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया था।
  • यह भारत में सत्ता के विकेंद्रीकरण के इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण दिन है।
  • हालांकि पंचायत राज प्रणाली को पहली बार राजस्थान के नागौर जिले में 2 अक्टूबर 1959 को अपनाया गया था, लेकिन सबसे पहले आंध्र प्रदेश द्वारा शुरू किया गया था।

7. कोविड-19 के कारण विश्व के 2020 में 265 मिलियन लोगों को खाद्य को संकट का सामना करना पड़ेगा।

  • हाल ही में विश्व खाद्य कार्यक्रम व 15 अन्य मानवीय और विकास साझेदारों द्वारा उत्पादित फूड क्राइसिस पर वैश्विक रिपोर्ट जारी की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के कारण उत्पन्न विपरीत आर्थिक प्रभाव के परिणामस्वरूप 2020 में विश्व के 265 मिलियन लोगों को खाद्य को संकट का सामना करना पड़ेगा।
  • यह संख्या 2019 में 130 से 135 मिलियन थी, जिसे कोविड-19 महामारी ने लगभग दो गुना कर दिया है।
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP):
    • यह संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सहायता शाखा है और दुनिया की सबसे बड़ी मानवीय संस्था है जो खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देती है।
    • इसकी स्थापना 1961 में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है।
    • डेविड ब्यासली इसके प्रमुख हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किस संस्था के द्वारा भारत की पहली मोबाइल वायरोलॉजी नैदानिकी और अनुसंधान प्रयोगशाला का विकास किया गया है?

  1. डी आर डी ओ
  2. इसरो
  3. सी एस आई आर
  4. आई एस सी

2. 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारत के संविधान में कौन सा भाग जोड़ा गया था?

  1. भाग 10
  2. भाग 9 क
  3. भाग 15
  4. भाग 22

3. अबु धाबी निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी है?

  1. कुवैत
  2. ओमान
  3. संयुक्त अरब अमीरात
  4. बहरीन

4. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन को किस देश ने अतिरिक्त 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की है?

  1. चीन
  2. रूस
  3. अमेरिका
  4. भारत

5. पूर्वोत्तर का कौन सा राज्य कोरोना मुक्त घोषित है?

  1. मणिपुर
  2. त्रिपुरा
  3. A और B दोनों
  4. नागालैंड

6. हर साल किस दिन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है?

  1. 21 अप्रैल
  2. 22 अप्रैल
  3. 24 अप्रैल
  4. 30 अप्रैल

7. विश्व खाद्य कार्यक्रम का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. पेरिस
  2. न्यूयॉर्क
  3. रोम
  4. नई दिल्ली

 

उत्तर

1. A

2. B

3. C

4. A

5. C

6. C

7. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x