डेली करेंट अफेयर्स और GK | 28 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 29 Apr 2020 16:58 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड के लिए 50 हजार करोड़ रूपये के विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की।

  • हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक ने म्यूचुअल फंड के लिए 50 हजार करोड़ रूपये के विशेष लिक्विडिटी सुविधा (SLF-MF) की घोषणा की है।
  • इसका उद्देश्य म्यूचुअल फंड के प्रवाह पर जटिलता आसान करना है।
  • कोविड-19 के कारण पूंजी बाजार में आई सुस्ती से म्यूचुअल फंड के प्रवाह में  कमी आई है, जिससे कुछ ऋण म्यूचुअल फंड बंद हो गये है और उन पर दबाव बढ़ गया है।
  • रिजर्व बैंक के द्वारा एसएलएफ-एमएफ के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड, कर्ज देने तथा कंपनी बांड, वाणिज्यिक पत्र, डिबेन्चर और म्यूचुअल फंड के जमा प्रमाण पत्र खरीदने के लिए करेंगे।
  • म्यूचुअल फंड के लिए विशेष तरलता सुविधा के अंतर्गत रिजर्व बैंक निश्चित रेपो दर पर 19 दिनों का रेपो ऑपरेशन चलाएगा।
  • यह योजना 27 अप्रैल से 11 मई तक अथवा आबंटित धन का उपयोग होने तक, जो भी पहले हो, उपलब्ध रहेगी।
  • रिजर्व बैंक उसके बाद बाजार की स्थिति के आधार पर समय सीमा और धनराशि की समीक्षा करेगा।
  • म्यूचुअल फंड एक ओपन-एंडेड प्रोफेशनली मैनेजेड इनवेस्टमेंट फंड है, जो सिक्योरिटीज खरीदने के लिए कई निवेशकों का पैसा लगाता है। ये निवेशक प्रकृति में खुदरा या संस्थागत हो सकते हैं।

2. मनरेगा के तहत लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजगार मिला।

  • गृह मंत्रालय के अनुसार लॉकडाउन के दौरान कृषि और प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए देशभर में मनरेगा के तहत निर्माण कार्य चल रहा है।
  • मनरेगा के तहत दो करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
  • मनरेगा:
    • महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम 2005, एक भारतीय श्रम कानून और सामाजिक सुरक्षा उपाय है जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के कार्य इच्छुक व्यक्ति को काम करने का अधिकार, की गारंटी देना है।
    • यह अधिनियम सितंबर 2005 में पारित किया गया था।
    • इसे 2 फरवरी 2006 में प्रारंभ किया गया था।

3. लखनऊ का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल।

  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है।
  • इस थेरेपी का उपयोग 58 वर्ष के एक व्यक्ति पर किया गया है।
  • प्लाज्मा थेरेपी:
    • यह कोविड-19 के उपचार में प्रयोग होने वाली तकनीक है।
    • इस थेरेपी में हाल ही में संक्रमण से उबरने वाले व्यक्ति के कॉनवेलेंटस सेरा को कोविड-19 के अन्य मरीज में इंजेक्ट किया जाता है, क्योंकि रोग से ठीक होने वाले रोगी में एंटीबॉडी होंगे जो अन्य रोगियों को कोरोनोवायरस से मुक्त होने में सहायता करेंगे।

4. मनीषा सिंह ओईसीडी के लिए अमेरिका के अगले दूत के रूप में नामित।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी राजनयिक मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के लिए अमेरिका के अगले दूत के रूप में नामित किया है।
  • मनीषा सिंह वर्तमान में अमेरिका के विदेश विभाग में आर्थिक और व्यावसायिक मामलों की राज्य सचिव हैं।
  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD):
    • यह 36 सदस्य देशों के साथ एक अंतर-सरकारी आर्थिक संगठन है जो आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करता है।
    • इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1961 में की गई थी।

5. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में दक्षिणी अलगाववादियों से रियाद शांति समझौते की शर्त मानने का आग्रह किया।

  • यमन में वर्षों से चल रहे युद्ध में शामिल सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने अमीराती समर्थित दक्षिणी अलगाववादियों से रियाद शांति समझौते 2019 की शर्तों का सम्मान करने का आग्रह किया।
  • साथ ही अलगाववादियों से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के बंदरगाह शहर अदन को वापस करने का आग्रह किया।
  • यह आग्रह हाल ही में दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद के द्वारा फिर से अदन शहर पर नियंत्रण का दावा करने के, बाद आया है।  
  • यमन में एक साल से चल रहे ग्रह युद्ध ने, अरब दुनिया के इस सबसे गरीब देश को अकाल के कगार पर ला दिया है, यहां पिछले कुछ समय में 1,00,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
  • रियाद शांति समझौता 2019:
    • यमन सरकार व अन्य अलगाववादी समूहों के बीच किया गया है।
    • इसके तहत सभी पक्ष अपने कब्जे वाले यमन के शहरों में से भारी सैन्य उपकरण हटाएंगे और एकता सरकार बनाएंगे जिसमें सभी का समान प्रतिनिधित्व होगा, लेकिन अभी इस समझौते को लागू नहीं किया गया है।

6. जापान ने प्रवेश प्रतिबंध सूची में 14 और देशों को शामिल किया।

  • हाल ही में जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने देश में कोरोनोवायरस संक्रमण चलते रूस, पेरू और सऊदी अरब सहित 14 और देशों को प्रवेश प्रतिबंध सूची में जोड़ दिया है।
  • जापान ने पहले ही 70 से अधिक अन्य देशों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
  • साथ ही जापान ने 30 अप्रैल को समाप्त होने वाले प्रवेश प्रतिबंध और वीजा प्रतिबंध, मई के अंत तक बढ़ा दिये गये हैं।
  • जापान:
    • जापान एक द्वीप देश है, जो एशियाई महाद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है।
    • इसकी राजधानी टोक्यो और मुद्रा जापानी येन है।

7. पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ में से पांच राज्य कोरोना मुक्त।

  • हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ में से पांच राज्य कोरोना मुक्त घोषित किये गये हैं।
  • शेष तीन राज्यों में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्वोत्तर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी है।
  • पूर्वोत्तर परिषद:
    • इसकी स्थापना पूर्वोत्तर परिषद अधिनियम 1971 के द्वारा की गई थी।
    • इसके सदस्य पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैण्ड, सिक्किम और त्रिपुरा हैं।
    • सिक्किम को वर्ष 2002 में परिषद में जोड़ा गया था।
    • इसका मुख्यालय शिलॉन्ग में स्थित है।

8. मारुति सुजुकी अब देश में कम लागत वाले वेंटिलेटर का उत्पादन करेगी।

  • ऑटोमोबाइल की श्रेष्ठ कंपनी मारुति सुजुकी अब देश में कम लागत वाले वेंटिलेटर का उत्पादन करेगी।
  • इसके द्वारा कंपनी कोविड-19 के खिलाफ चल रहे देशव्यापी अभियान में योगदान करेगी।
  • यह उत्पादन कार्य उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एगवा हेल्थकेयर स्टार्ट-अप कंपनी के द्वारा चल रहा है।
  • इस कम लागत वाले वेंटिलेटर का उपयोग कोविड-19 से पीड़ित रोगियों के जीवन को बचाने में किया जाएगा।

9. अरुणाचल प्रदेश में चकमा और हजोंग जनजाती भूख का शिकार।

  • अधिकारिक निकाय के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में चकमा और हजोंग जनजाती भूख का शिकार हो रहे हैं।
  • 1991 में उनके राशन कार्ड जब्त कर लिए गए थे।
  • इन समुदायों के लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए इन्हें सरकार के आर्थिक पैकेज में शामिल करने की मांग की जा रही है।
  • ये समुदाय 1960 के दशक में हिंसा से परेशान होकर पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकर बस गये थे।
  • इस तरह भोजन ना मिल पाना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत जीवन के अधिकार का उल्लंघन है।

10. उमर अकमल को पीसीबी ने तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया।

  • हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
  • उन पर इस साल देश की प्रमुख टी-20 लीग (पाकिस्तान सुपर लीग) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।
  • 29 वर्षीय उमर अकमल ने 1 अगस्त 2009 को श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और 23 नवंबर 2009 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

11. 28 अप्रैलः कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस।

  • 28 अप्रैल को हर साल कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस वर्ष का थीम है- “महामारी को रोकें, कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य जीवन को बचाया जा सकता है”
  • यह दिन कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए व्यावसायिक रूप से दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम को बढ़ावा देता है।
  • 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने यह दिन मनाना शुरू किया ताकि कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम पर जोर दिया जा सके।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में रिजर्व बैंक के द्वारा म्यूचुअल फंड के लिए कितने रूपये के विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की गई है?

  1. 20,000 करोड़ रूपये
  2. 30,000 करोड़ रूपये
  3. 50,000 करोड़ रूपये
  4. 40,000 करोड़ रूपये

2. महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम किस वर्ष संसद से पारित किया गया था?

  1. 2007
  2. 2005
  3. 2009
  4. 2011

3. कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने वाला, देश का पहला सरकारी अस्पताल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी कहाँ स्थित है?

  1. लखनऊ
  2. मदुरई
  3. पटना
  4. अहमदाबाद

4. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन की स्थापना कब की गई थी?

  1. 1955
  2. 1961
  3. 1973
  4. 1982

5. रियाद शांति समझौता निम्नलिखित में से किस देश की पृष्ठभूमि से संबंधित है?

  1. यमन
  2. बहरीन
  3. संयुक्त अरब अमीरात
  4. सऊदी अरब

6. जापान की मुद्रा क्या है?

  1. यूरो
  2. पाउंड
  3. डॉलर
  4. येन

7. पूर्वोत्तर परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. गोवाहाटी
  2. शिलॉन्ग
  3. ईटानगर
  4. गंगटोक

8. हाल ही में किस ऑटोमोबाइल कंपनी ने कम लागत वाले वेंटिलेटर के उत्पादन का निर्णय लिया है?

  1. होंडा
  2. महिंद्रा
  3. मारुति सुजुकी
  4. टाटा

9. चर्चित चकमा और हजोंग जनजाती किस राज्य में पायी जाती हैं?

  1. केरल
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. गुजरात
  4. पंजाब

10. उमर अकमल जिन पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी हैं?

  1. बांग्लादेश
  2. पाकिस्तान
  3. दक्षिण अफ्रीका
  4. न्यूजीलैंड

11. कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 24 मार्च
  2. 28 अप्रैल
  3. 10 मई
  4. 5 जून

उत्तर

1. C

2. B

3. A

4. B

5. A

6. D

7. B

8. C

9. B

10. B

11. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x