डेली करेंट अफेयर्स और GK | 29 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 29 Apr 2020 22:40 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. गर्मी के अवकाश के दौरान मिड-डे मील योजना जारी रहेगी।

  • हाल ही में सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के चलते गर्मी के अवकाश के दौरान मिड-डे मील योजना जारी रखने का निर्णय लिया है।
  • इसके लिए सरकार ने मिड-डे मील योजना के वार्षिक केंद्रीय आवंटन में लगभग 11% की वृद्धि की घोषणा की है।
  • छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, लॉकडाउन के दौरान, बच्चों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन प्राप्त करने के लिए मध्यान्ह भोजन के तहत राशन प्रदान किया जा रहा है।
  • इस योजना में देश भर के 11 लाख स्कूलों में पढ़ने वाले 12 करोड़ से अधिक बच्चे शामिल हैं।
  • मिड डे मील योजना:
    • इस योजना की शुरूआत 1995 में की गई थी।
    • यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में छात्रों के नामांकन, प्रतिधारण और उपस्थिति को बढ़ाना है।

2. ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा संपन्न।

  • हाल ही में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा संपन्न हुई।
  • इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने के एकजुट प्रयास आपसी सहयोग बढ़ाने पर विचार किया।
  • इस बैठक की अध्यक्षता रूस के द्वारा की गई।
  • ब्रिक्स बैठक 2020 का विषय-वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और अभिनव विकास था।
  • ब्रिक्स स्वास्थ्य अधिकारियों की एक आभासी बैठक 7 मई 2020 को कोविड-19 महामारी पर परिकल्पना और उद्देश्यपूर्ण तरीके से चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए परिकल्पित की गई है।
  • ब्रिक्स:
    • ब्रिक्स विश्व की पाँच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का एक समूह है।
    • इसकी स्थापना जून 2006 में हुई थी।

3. पीटर्सबर्ग क्लाइमेट डायलॉग पहली बार विडियो कांफ्रेंस के द्वारा संपन्न।

  • हाल ही में पीटर्सबर्ग क्लाइमेट डायलॉग पहली बार विडियो कांफ्रेंस के द्वारा संपन्न हुआ।
  • इस कांफ्रेंस में लगभग 30 देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।
  • भारत की ओर से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
  • यह पहला वर्चुअल क्लाइमेट डायलॉग, पीटर्सबर्ग क्लाइमेट डायलॉग का ग्यारहवां सत्र था।
  • इसका प्रारंभ 2010 में किया गया था।
  • यह अंतरराष्ट्रीय जलवायु वार्ता और जलवायु कार्रवाई की उन्नति पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अनौपचारिक उच्च-स्तरीय राजनीतिक चर्चाओं के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए जर्मनी द्वारा होस्ट किया जाता है।

4. प्रमुख बंदरगाह के सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा किया जाएगा।

  • हाल ही में जहाजरानी मंत्रालय ने कोविड-19 के कारण मृत्यु के मामले में सभी प्रमुख बंदरगाहों पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपए का बीमा किया जाने का फैसला किया है।
  • यह सुविधा बंदरगाह द्वारा प्रत्यक्ष रूप से नियुक्त अनुबंधित मजदूरों को भी मिलेगी।
  • बंदरगाह संबंधी कार्य करते समय कोविड-19 संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखकर यह घोषणा की गई है।
  • यह घोषणा केवल कोविड-19 महामारी के लिए है, जो 30 सितंबर 2020 तक लागू रहेगी।
  • उसके बाद आवश्यकता हुई, तो इसकी समीक्षा के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
  • भारत के कुल 13 प्रमुख समुद्री बंदरगाह हैं, जिनमें से 12 सरकारी हैं और एक, चेन्नई का एन्नोर बंदरगाह कॉर्पोरेट है। भारत के अन्य 12 प्रमुख बंदरगाह इस प्रकार हैं-
    • कोलकाता पोर्ट
    • पारादीप पोर्ट
    • न्यू मंगलौर पोर्ट
    • कोचीन पोर्ट
    • जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
    • मुंबई पोर्ट
    • कांडला पोर्ट
    • विशाखापट्टनम पोर्ट
    • चेन्नई पोर्ट
    • तूतीकोरिन पोर्ट
    • मोरमुगाओ पोर्ट
    • पोर्ट ब्लेयर पोर्ट

5. न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

  • हाल ही में न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें राजभवन में पद की शपथ दिलाई।
  • श्री दत्ता कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।
  • दत्ता ने न्यायमूर्ति भूषण धर्माधिकारी का स्थान लेंगे, जो मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

6. मध्य प्रदेश में जीवन अमृत योजना शुरू की गई।

  • हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीवन अमृत योजना शुरू की है।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाना है।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार आयुष विभाग द्वारा तैयार विशेष त्रिकुट चूर्ण का पैकेट नागरिकों को मुफ्त में वितरित करेगी।
  • आयुष विभाग के सहयोग से मध्य प्रदेश लघु वनोपज संघ द्वारा पीपल, अदरक और काली मिर्च से बने त्रिकुट चूर्ण के 50 ग्राम के पैकेट तैयार किए गए हैं।
  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल लालजी टंडन हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर (दूधराज) है।
    • राज्य का राजकीय फूल पलाश है।
    • यह राज्य सांची का स्तूप और भीम बेदका की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।

7. आंध्र प्रदेश में जगन्ना विद्या दीवेना योजना का प्रारंभ।

  • हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने गुंटूर जिले में जगन्ना विद्या दीवेना योजना की शुरूआत की है।
  • इस योजना के तहत आगामी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शुल्क प्रतिपूर्ति महाविद्यालयों के खातों के बजाए विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
  • योजना के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को 15 हजार से 20 हजार रुपए तक की राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से आंध्र प्रदेश सरकार आईटीआई, बीटेक, बी फार्मा, एमबीए, एमसीए और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति करेगी।

8. असम की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में आर्थिक गतिविधियां शुरू।

  • हाल ही में असम की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में पर्याप्त सावधानियों के साथ आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी गई है। 
  • नूमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने लॉकडाउन के दौरान शुरूआत में कर्मचारियों ने घर से ही काम किया था।
  • नुमालीगढ़ रिफाइनरी, मोरंगी, गोलाघाट जिला असम में स्थित है।
  • यह भारत पेट्रोलियम, ऑयल इंडिया और असम सरकार व नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड संयुक्त उपक्रम के स्वामित्व वाली एक रिफाइनरी है।
  • इसकी स्थापना 1993 में की गई थी।

9. एशियाई विकास बैंक ने भारत को 1.5 बिलियन डॉलर ऋण की मंजूरी।

  • हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मदद के लिए भारत को 1.5 बिलियन डॉलर के ऋण की स्वीकृति प्रदान की है।
  • यह ऋण उस विशाल सहायता पैकेज का अंश है, जो एशियाई विकास बैंक द्वारा सरकार और अन्य विकास साझेदारों के साथ समन्वय से उपलब्ध कराया जाएगा।
  • एशियाई विकास बैंक (ADB):
    • यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।
    • इसका मुख्यालय मंडलायुंग, फिलीपींस में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 में की गई थी।
    • इसके अध्यक्ष मात्सुगु असकावा है।

10. ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2020-21 जारी की गई।

  • हाल ही में मूडीज द्वारा ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2020-21 जारी की गई है।
  • इसके अनुसार  2020 में जी-20, उन्नत अर्थव्यवस्थाओं को कोरोनावायरस प्रकोप के चलते  समूह के रूप में 5.8% तक कम कर दिया गया है।
  • कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को 0.2% घटा दिया गया है जो मार्च 2020 में 2.5% था।
  • हालांकि 2021 के लिए, मूडीज को उम्मीद है कि भारत की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
  • चीन की अर्थव्यवस्था 2020 में 1 % बढ़ने का अनुमान है।
  • मूडीज कॉर्पोरेशन, जिसे अक्सर मूडीज के रूप में जाना जाता है, एक अमेरिकी व्यापार और वित्तीय सेवा कंपनी है।
  • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

11. 29 अप्रैलः अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।

  • हर साल 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन आधुनिक बैले के निर्माता जीन जॉर्जेस नोवरे के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस नृत्य का एक वैश्विक उत्सव है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान की नृत्य समिति द्वारा 1982 में  बनाया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान यूनेस्को की प्रदर्शन कलाओं के लिए मुख्य भागीदार है।
  • इस दिन का अवलोकन संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा किया गया है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. मिड डे मील योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?

  1. 1990
  2. 1995
  3. 2000
  4. 2005

2. इनमें से कौन ब्रिक्स का सदस्य नहीं है?

  1. भारत
  2. चीन
  3. रूस
  4. ब्रिटेन

3. हाल ही में पीटर्सबर्ग क्लाइमेट डायलॉग का कौन सा सत्र विडियो कांफ्रेंस के द्वारा संपन्न किया गया?

  1. पहला
  2. छठा
  3. दसवां
  4. ग्यारहवां

4. निम्नलिखित में से कौन सरकारी बंदरगाह नहीं है?

  1. तूतीकोरिन पोर्ट
  2. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
  3. एन्नोर पोर्ट
  4. कांडला पोर्ट

5. हाल ही में न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने किस उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है?

  1. कोलकाता
  2. बॉम्बे
  3. प्रयागराज
  4. दिल्ली

6. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई जीवन अमृत योजना का उद्देश्य क्या है?

  1. विकलांगों की सहायता
  2. निशुल्क दवा वितरण
  3. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाना
  4. गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना

7. जगन्ना विद्या दीवेना किस राज्य सरकार की योजना है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. गुजरात
  3. केरल
  4. मणिपुर

8. नुमालीगढ़ रिफाइनरी किस राज्य में स्थित है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. असम
  3. तमिलनाडु
  4. कर्नाटक

9. एशियाई विकास बैंक की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1955
  2. 1966
  3. 1975
  4. 1982

10. ग्लोबल मैक्रो आउटलुक कौन सी संस्था जारी करती है?

  1. विश्व बैंक
  2. मूडीज
  3. विश्व आर्थिक मंच
  4. जर्मन वॉच

11. अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है?

  1. 5 मई
  2. 7 जून
  3. 29 अप्रैल
  4. 16 सितंबर

 

उत्तर

1. B

2. D

3. D

4. C

5. B

6. C

7. A

8. B

9. B

10. B

11. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x