डेली करेंट अफेयर्स और GK | 01 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 03 May 2020 09:47 AM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. छोटे उद्योगों के लिए बैंक की योजनाओं, नवाचार और अनुसंधान से संबंधित पोर्टल जारी।

  • हाल ही में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने छोटे उद्योगों के लिए बैंक की योजनाओं, नवाचार और अनुसंधान के संबंध में एक पोर्टल जारी किया है।
  • इस पोर्टल पर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई है।
  • यह छोटे उद्योगों के लिए नवाचार और अनुसंधान के लिए भी खुला मंच हैं।
  • इस पोर्टल पर पूंजी के प्रवाह और विदेश कारोबारी गठबंधन की सुविधा भी दी गई है।
  • भारत सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 को अधिनियमित किया है, जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की परिभाषा इस प्रकार दी गई है-
  • विनिर्माण क्षेत्र-
    • सूक्ष्म उद्यम-जहां संयंत्र और मशीनरी में निवेश 25 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
    • लघु उद्यम-जहां संयंत्र और मशीनरी में निवेश 25 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये के मध्य है।
    • मध्यम उद्यम-जहां संयंत्र और मशीनरी में निवेश रु 5 करोड़ से 10 करोड़ रूपये  के मध्य है।
  • सेवा क्षेत्र-
    • सूक्ष्म उद्यम-निवेश दस लाख रुपये से अधिक नहीं।
    • लघु उद्यम-निवेश दस लाख से दो करोड़ रुपये के मध्य।
    • मध्यम उद्यम-निवेश दो करोड़ से पांच करोड़ रुपये के मध्य।

2. कोयला खानों के शीघ्र परिचालन के लिए एक निगरानी परियोजना इकाई शुरू की है।

  • हाल ही में कोयला मंत्रालय ने केंद्र सरकार द्वारा आवंटित कोयला खानों के शीघ्र परिचालन के लिए एक निगरानी परियोजना इकाई शुरू की है।
  • यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस इकाई के द्वारा आवंटित खानों को संचालित करने के लिए समय पर अनुमोदन और अनुमति प्रदान की जाएगी।
  • झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश तेलंगाना, भारत के मुख्य कोयला उत्पादक राज्य है।

3. सी एस आई आर जरूरतमंद लोगों को खाद्य पदार्थ, सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध करा रही।

  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (C.S.I.R) की देशभर में स्थित प्रयोगशालाएं, जरूरतमंद लोगों को खाद्य पदार्थ, सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध करा रही हैं।
  • मैसूर की केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान ने प्रोटीन युक्त दस टन बिस्कुट, एक टन स्पीरूलीना चिक्की, दस टन इलायची पानी और पांच टन फ्रूट बार उपलब्ध कराये हैं।
  • बांटी गई सामग्री में पोषक तत्व हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
  • फ्रूट बार में विटामिन सी और जिंक जैसे तत्व मिले हुए हैं।
  • स्पीरूलीना एक गैर विषैले नीले-हरे रंग का शैवाल है, जिसे प्रोटीन के स्त्रोत के रूप में विभिन्न रूपों में मानव द्वारा ग्रहण किया जाता है।
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (C.S.I.R):
    • भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान और विकास संगठन व एक स्वायत्त निकाय है।
    • इसके वर्तमान महानिदेशक शेखर सी मांडे हैं।
    • यह 26 सितंबर 1942 को स्थापित किया गया था।

4. कोविड-19 के संक्रमण को समाप्त करने के लिए माइक्रोवेव स्टेरलाइज़र “अतुल्य” विकसित।

  • हाल ही में कोविड-19 के संक्रमण को समाप्त करने के लिए माइक्रोवेव स्टेरलाइज़र “अतुल्य” विकसित किया गया है।
  • अतुल्य नामक माइक्रोवेव स्टेरलाइज़र का विकास पुणे के डिफेंस इन्ट्रीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नॉलोजी ने किया है।        
  • यह माइक्रोवेव किफायती है और इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है।
  • इसका उपयोग और संचालन सुरक्षित है।
  • यह विभिन्न आकार में उपलब्ध है और यह तीस सेंकण्ड से लेकर एक मिनट के भीतर, 56 डिग्री से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस पर वायरस नष्ट कर देता है।

5. ट्रक और अन्य माल वाहक वाहनों का मुक्त आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा।

  • केन्द्र सरकार ने राज्यों से ट्रक और अन्य माल वाहक वाहनों का मुक्त आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
  • स्थानीय अधिकारियों को देशभर में राज्यों की सीमाएं पार करने के लिए अलग प्रवेश पत्र नहीं माँगने के लिए कहा गया है।
  • ट्रक के आवागमन के लिए अलग प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं है।

6. भारतीय मिशन ने अबू धाबी और दुबई में स्वदेश लौटने वाले नागरिकों के लिए ई-पंजीकरण की घोषणा की।

  • हाल ही में भारतीय मिशन ने अबू धाबी और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से स्वदेश लौटने वाले नागरिकों के लिए -पंजीकरण की घोषणा की है।
  • इसके द्वारा कोरोनोवायरस महामारी की अभूतपूर्व स्थिति के कारण घर वापिस आना चाहते हैं, उन लोगों के लिए एक डेटाबेस बनाया जाएगा। 
  • भारतीय मिशन के इस ई-पंजीकरण का उद्देश्य केवल जानकारी एकत्र करना है और उन लोगों की संख्या का अनुमान लगाना है।
  • इसके लिए लोगों को परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने की आवश्यकता होगी। जो कंपनियां अपने कर्मचारियों को वापस भेजना चाहती हैं, उन्हें प्रत्येक कर्मचारी के लिए अलग-अलग फार्म भरना होगा।

7. अमेरिकी नौसेना इस वर्ष भी हवाई में नौसेना अभ्यास रिमपैक का आयोजन करेगी।

  • अमेरिकी नौसेना इस वर्ष भी हवाई में विश्व के सबसे बड़े नौसेना अभ्यास रिमपैक का आयोजन करेगी।
  • नोवल कोरोनावायरस के मद्देनजर अभ्यास केवल समुद्र तक सीमित रहेगा।
  • नौसेना अभ्यास के दौरान समुद्र के किनारे सामाजिक कार्यक्रम नहीं होंगें।
  • रिमपैक (RIMPAC):
    • द रिम ऑफ द पेसिफिक एक्सरसाइज, दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री युद्ध अभ्यास है।
    • यह जून और जुलाई के दौरान सम वर्षों में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
    • इसका आयोजन 1970 से होनोलूलू, हवाई द्वीप पर होता है।

8. अमेरिका में रेमडेसीविर से कोविड-19 के 50% रोगी ठीक हो गए।

  • अमेरिका में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए रेमडेसीविर के क्लीनिकल परीक्षण के तीसरे चरण में सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं।
  • भारतीय मूल की अमरीकी डॉक्टर अरूणा सुब्रमणियन के नेतृत्व में एक दल ने इस दवा के परीक्षण किये हैं।
  • इसके उपचार के बाद लगभग कोविड-19 के 50% रोगी ठीक हो गए।
  • इस दवा के परिणामों को उत्साजनक माना जा रहा है।
  • इस दवा को अभी दुनियाभर में कहीं भी उपचार के लिए अनुमति नहीं मिली है।
  • रेमडेसीविर:
    • यह एक एंटी वायरल औषधि है।
    • इसे अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी गिलियड साइंसेज द्वारा विकसित किया गया है।

9. दिल्ली में आयुरक्षा पहल का प्रारंभ।

  • हाल ही में दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने “आयुरक्षा-कोरोना से जंग, दिल्ली पुलिस के संग” पहल की शुरुआत की है।
  • इस पहल का प्रारंभ दिल्ली पुलिस और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और आयुष मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
  • आयुर्वेद संस्थान के द्वारा आयुर्वेद इम्युनिटी बूस्टिंग उपायों के माध्यम से दिल्ली पुलिस कर्मियों की तरह कोविड-19 के फ्रंट लाइन योद्धाओं के स्वास्थ्य को रखा जाएगा।
  • इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
  • इसका वितरण 15 जिलों में दिल्ली पुलिस के लगभग 80 हजार कर्मियों के लिए होगा, ताकि उनमें कोविड-19 से सुरक्षात्मक प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।

10. चाक-हाओ, मणिपुर के काले चावल और गोरखपुर टेराकोटा को जीआई टैग प्रदान किया गया है।

  • हाल ही में चाक-हाओ, मणिपुर के काले चावल और गोरखपुर टेराकोटा को जीआई टैग (GI Tag) प्रदान किया गया है।
  • दोनों उत्पाद सदियों से प्रचलन में हैं और आय के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
  • चाक-हाओ, एक सुगंधित चिपचिपा चावल है, जो सदियों से मणिपुर में उगाया जाता है, इसमें विशेष सुगंध होती है। यह आम तौर पर सामुदायिक दावतों के दौरान खाया जाता है और इसे चाक-हाओ खीर के रूप में परोसा जाता है।
  • इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सकों द्वारा पारंपरिक चिकित्सा के हिस्से के रूप में भी किया गया है।
  • गोरखपुर का टेराकोटा कार्य सदियों पुरानी पारंपरिक कला का रूप है, जहाँ कुम्हार हाथ से अलंकरण के साथ विभिन्न जानवरों  की आकृतियाँ जैसे कि-घोड़े, हाथी, ऊंट, बकरी, बैल आदि बनाते हैं।
  • इसमें कारीगर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करते हैं, जो लंबे समय तक चमकदार बने रहते हैं। स्थानीय कारीगरों द्वारा डिज़ाइन किए गए टेराकोटा काम की 1,000 से अधिक किस्में हैं।

11. 1 मईः अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस।

  • हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दुनिया भर में श्रमिकों के योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल मनाया जाता है।
  • 1 मई 1886 को अमेरिका का मजदूर वर्ग एक साथ आया और उसने अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह किया था। यही कारण है कि हर साल मई दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।
  • मई दिवस की विभिन्न देशों में अलग-अलग मूल कहानियां हैं। हालांकि, सभी देशों में आम विषय मज़दूर वर्ग के खिलाफ शोषण के रूप में है।
  • भारत में, 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा मद्रास में पहला मई दिवस मनाया गया था। यह पहली बार भी था जब भारत में मजदूर दिवस के प्रतीक लाल झंडे का इस्तेमाल किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. विनिर्माण क्षेत्र में लघु उद्यम में संयंत्र और मशीनरी में निवेश की अधिकतम सीमा क्या है?

  1. 5 करोड़ रुपये
  2. 15 करोड़ रुपये
  3. 10 करोड़ रुपये
  4. 2 करोड़ रुपये

2. निम्नलिखित में से कौन भारत के प्रमुख कोयला उत्पादक राज्य हैं?

  1. झारखंड
  2. ओडिशा
  3. मध्य प्रदेश
  4. उपरोक्त सभी

3. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1947
  2. 1942
  3. 1957
  4. 1960

4. हाल ही में कोविड-19 के संक्रमण को समाप्त करने के लिए माइक्रोवेव अतुल्य का विकास किस संस्था के द्वारा किया गया है?

  1. डिफेंस इन्ट्रीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नॉलोजी
  2. डेवलपमेंट एण्ड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन
  3. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस

5. भारत सरकार ने किस देश से स्वदेश लौटने वाले नागरिकों के लिए -पंजीकरण की घोषणा की है?

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. संयुक्त अरब अमीरात

6. विश्व के सबसे बड़े नौसेना अभ्यास रिमपैक का आयोजन कहाँ किया जाता है?

  1. फ्रेंच गुयाना द्वीप
  2. हवाई द्वीप
  3. रारोटोंगा द्वीप
  4. ताहिती द्वीप

7. अमेरिका में किस दवा से कोविड-19 के 50 रोगी हाल ही में ठीक हुए हैं?

  1. डॉक्सीसाइक्लिन
  2. सिप्रोफ्लोक्सासिन
  3. रेमडेसीविर
  4. हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन

8. हाल ही में आयुर्वेद संस्थान के द्वारा कोविड-19 के फ्रंट लाइन योद्धाओं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किस पहल का प्रारंभ किया गया है?

  1. विशेषरक्षा
  2. प्रतिरोध रक्षा
  3. आयुरक्षा
  4. कोरोना से रक्षा

9. इनमें से किसे हाल ही में जी आई टैग प्रदान किया गया है?

  1. मणिपुर के काले चावल
  2. गोरखपुर टेराकोटा
  3. A और B दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

10. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को अन्य और किस रूप में मनाया जाता है?

  1. अप्रैल दिवस
  2. जून दिवस
  3. फरवरी दिवस
  4. मई दिवस

 

उत्तर

1. A

2. D

3. B

4. A

5. D

6. B

7. C

8. C

9. C

10. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x