डेली करेंट अफेयर्स और GK | 14 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 19:43 PM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. पूरे देश में मकर सक्रांति का उत्सव शुरू ।

  • मकर सक्रांति समारोह पूरे देश में शुरू हो गया है।
  • यह त्यौहार सूर्य की उत्तरी गोलार्ध में गति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • यह फसलों, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रकृति को धन्यवाद देने के लिए भी मनाया जाता है।
  • गुजरात में इसे उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है और यहां पतंग उत्सव का आयोजन भी किया जाता है।
  • आंध्र प्रदेश में यह चार दिवसीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है, जिनके नाम हैं, भोगी, संक्रांति, कानुमा और मुकनुमा।
  • यह त्यौहार पूर्व और पश्चिम गोदावरी जिलों में मनाया जाता है क्योंकि उन्हें आंध्र प्रदेश का "चावल का कटोरा" माना जाता है।

 

2. द्वीप विकास एजेंसी की 6 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित ।

  • गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आईडीए की 6 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • अंडमान और निकोबार के 16 द्वीपों और लक्षद्वीप के 10 द्वीपों को पर्यटन, समुद्री भोजन और नारियल आधारित उत्पादों के व्यापार सहित समग्र विकास के लिए चुना गया है।
  • लक्षद्वीप:
  • यह अरब सागर में 36 एटोल और प्रवाल भित्तियों का एक द्वीपसमूह है।
  • इसकी राजधानी कवरत्ती है।
  • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह:
  • यह एक द्वीपसमूह है और भारत के इस केंद्र शासित प्रदेश में 572 द्वीप हैं।
  • अंडमान और निकोबार की राजधानी और सबसे बड़ा शहर पोर्ट ब्लेयर है।

 

3. सड़क सुरक्षा हितधारक बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

  • सड़क सुरक्षा हितधारक बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक ने भारत में सड़क के गड्ढ़ों को दूर करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 7000 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं।
  • तमिलनाडु को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है।

 

4. प्रवर्तन निदेशालय को जेपी मॉर्गन की संपत्ति संलग्न करने के लिए कहा गया।

  • उच्चतम न्यायालय ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम  (FEMA) नियमों का उल्लंघन करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को जेपी मॉर्गन की संपत्ति संलग्न करने के लिए कहा गया।
  • जेपी मॉर्गन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को दो निदेशकों के साथ हिरासत में लिया गया है।

 

5. विशेष राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित।

  • अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (SC / ST) उद्यमियों के लिए पेट्रोलियम और इस्पात क्षेत्र में विशेष राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसे केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित किया।

6. स्‍वैच्छिक ड्रोन पंजीकरण योजना।

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी ड्रोन और उनके संचालकों से, स्‍वैच्छिक पंजीकरण के लिए 31 जनवरी तक एक विंडो उपलब्‍ध कराने की योजना की घोषणा की है।
  • मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि जो लोग इस अवधि के भीतर पंजीकरण नहीं करायेंगे उनके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता और विमान कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • फिक्‍की की एक समिति के अनुमान के अनुसार  पिछले वर्ष भारत में गैर कानूनी ड्रोन की संख्‍या 50 से 60 हजार के बीच थी।

 

7. भारतीय वायुसेना द्वारा गणतंत्र दिवस की झांकी प्रदर्शित।

  • भारतीय वायु सेना ने गणतंत्र दिवस परेड की झांकी प्रदर्शित की।
  • झांकी में सुखोई और उन्नत लाइट हेलीकॉप्टरों के साथ नए चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

 

8. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ सचिव व्लादिमीर नोरोव की बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

  • भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और शंघाई सहयोग संगठन के सचिव व्लादिमीर नोरोव ने नई दिल्ली में एक बैठक की।
  • भारत 2020 में 19 वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) बैठक की अध्यक्षता करेगा, यह बैठक उसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।
  • एससीओ (SCO):
  • शंघाई सहयोग संगठन 2001 में गठित यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन है।
  • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
  • सदस्य देश- चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान

 

9. बांग्लादेश में ढाका विश्वविद्यालय जल्द ही एक हिंदी पीठ की स्‍थापना करेगा।

  • बांग्लादेश में ढाका विश्वविद्यालय जल्द ही देश के विधार्थियों के लिए ऑनर्स स्तर के अध्ययन की सुविधा के लिए एक हिंदी पीठ की स्‍थापना करेगा।
  • ढाका में विश्व हिंदी दिवस पर बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद जल्द ही हिंदी शिक्षक की नियुक्ति करेगी, जिसके बाद बांग्‍लादेश में उच्‍च अध्‍ययन के लिए देश में हिंदी ऑनर्स का शिक्षण शुरू होगा।
  • संयुक्त राष्ट्र ने भी हिंदी में साप्ताहिक शुक्रवार बुलेटिन शुरू किया है।
  • विश्व हिंदी दिवस- यह दुनिया भर में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।

 

 10. लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली।

  • लखनऊ और नोएडा में अब पुलिस आयुक्तालय प्रणाली होगी।
  • अब जिला मजिस्‍ट्रेट को केवल राजस्‍व संबंधी काम देखने होंगे और कानून-व्‍यवस्‍था से जुड़े सभी फैसले पुलिस आयुक्‍त लेंगे।
  • अपर पुलिस महानिदेशक-एडीजी स्‍तर के एक पुलिस अधिकारी को लखनऊ में पुलिस आयुक्‍त के रूप में तैनात किया जायेगा।

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x