डेली करेंट अफेयर्स | 12 और 13 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 19:44 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs in hindi july december 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1.कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का 150 वां वर्ष मनाया गया।

  • कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वें वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया।
  • बंदरगाह का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट कर दिया गया।
  • साथ ही 600 करोड़ रूपये की लागत वाली परियोजनाओं की घोषणा की गई।
  • इस परियोजना में नेताजी सुभाष ड्राई डॉक में अपग्रेडेड शिप रिपेयर सुविधा, कोलकाता बंदरगाह के अपग्रेडेड रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर, कार्गो मूवमेंट और रिवरफ्रंट डेवलपमेंट स्कीम की सुविधा उपलब्ध है।
  • इस अवसर पर पोर्ट की दो सबसे पुरानी पेंशनरों, 105 साल के नगीना भगत और 100 वर्षीय नरेश चंद्र चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया।
  • सागरमाला प्रोजैक्ट:
    • यह प्रोजैक्ट वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया था।
    • इस प्रोजैक्ट के द्वारा पुराने पोर्ट्स की पुर्नस्थापन व नये पोर्ट्स का निर्माण और विकास किया जाएगा, ताकि लॉजिस्टिक सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।

 

2.स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर लखनऊ, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2020 शुरू हुआ।

  • स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को 12 जनवरी को मनाने के लिए, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव शुरू हुआ।
  • राष्ट्रीय युवा महोत्सव:
    • यह उत्सव स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन (12 जनवरी 1863) के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को मनाया जा रहा है।
    • यह त्योहार 1995 से मनाया जा रहा है।

 

3. 20 जनवरी, 2020 को प्रधान मंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा का आयोजन किया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी, 2020 को परीक्षा पे चर्चा नामक एक संवादात्मक कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और विदेशों में छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालना है।
  • मानव और संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय MyGov के साथ 9 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक लघु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
  • परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2020, 20 जनवरी को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
  • इसका प्रारंभ 2018 में किया गया था।
  • इस वर्ष यह परीक्षा पे चर्चा का तीसरा संस्करण है।

 

4. लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के नौसेना संस्करण ने आईएनएस विक्रमादित्य पर एक सफल लैंडिंग की।

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के नौसैनिक संस्करण, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस ने आईएनएस (INS) विक्रमादित्य में एक सफल लैंडिंग की।
  • भारत नौसेना के एक विमानवाहक पोत पर लड़ाकू जेट उतारने वाले कुछ देशों में से एक बन गया है।
  • लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस:
    • यह सिंगल-इंजन, मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है।
    • इसे भारतीय वायु और नौसेना बल के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और वैमानिकी विकास एजेंसी (ADE) द्वारा डिजाइन किया गया था।
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO):
    • डीआरडीओ भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का आर एंड डी विंग है।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसके वर्तमान अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी हैं।

 

5. सैय्यद हैथम बिन तारिक अल सईद ने ओमान के नए सुल्तान के रूप में ताज पहना।

  • सैय्यद हैथम बिन तारिक अल सईद ने ओमान के नए सुल्तान के रूप में ताज पहना।
  • ओमान:
    • यह एक पश्चिम एशियाई देश है जो अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित है।
    • ओमान की राजधानी मस्कट है और इसकी मुद्रा ओमानी रियाल है।

 

6. भारत शूटिंग में नंबर 1 राष्ट्र बन गया।

  • 2019 में भारत चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में शूटिंग राष्ट्र के रूप में शीर्ष पर पहुंच गया।
  • भारत 2019 में सभी राइफल-पिस्टल विश्व कप और फाइनल में शीर्ष पर रहा।
  • भारत की पदक तालिका में कुल 21 स्वर्ण पदक, 6 रजत और 3 कांस्य पदक हैं।
  • चीन और यू.एस.ए. को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

7. जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • विश्व के शीर्ष एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई द्वारा घोषित पोली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • महिला वर्ग में पूनम यादव को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए सम्मानित किया गया।
  • कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और महिलाओं के लिए बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड क्रमशः भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को दिया गया।
  • इसमें पुरस्कार स्वरूप पट्टिका, ट्रॉफी और 15 लाख रूपये का एक चैक दिया जाता है।

 

8. गोवा में महिला उद्यमिता के लिए यशस्विनी योजना शुरू की गई ।

  • महिला उद्यमिता के लिए यशस्विनी योजना गोवा में केंद्रीय महिला और बाल विकास और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा शुरू की गई।
  • योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रू का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
  • स्वस्थ सखी प्रोजेक्ट और स्तन कैंसर स्क्रीनिंग पहल भी इस अवसर पर शुरू की गई।

 

9.भारत की पहली साइबर अपराध रोकथाम इकाई आशवस्‍त (AASHVAST) को गांधीनगर, गुजरात में लॉन्च किया गया।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में भारत की पहली साइबर क्राइम रोकथाम इकाई आशवस्‍त  (AASHVAST) का शुभारंभ किया।
  • यह गुजरात पुलिस की कई पहलों में से एक है।
  • आशवस्‍त- साइबर अपराध पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन है।
  • विश्वास (VISHWAS)- वीडियो इंटीग्रेशन और स्टेट वाइड एडवांस सिक्योरिटी को भी लॉन्च किया गया था।
  • विश्वास (VISHWAS) का उद्देश्य कानून और व्यवस्था प्रबंधन, सक्रिय यातायात प्रबंधन, आदि के लिए वीडियो विश्लेषण का उपयोग करना है।
  • नेत्रगं (NETRANG) परियोजना का उद्घाटन किया गया जिसके तहत 33 जिला कमान और नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगा।

 

 10.भारत ने होर्मुज पीस इनिशिएटिव में भाग लिया।

  • ईरान के तेहरान में आयोजित होर्मुज पीस इनिशिएटिव में भारत द्वारा भाग लिया गया।
  • चीन, ओमान और अफगानिस्तान भी ईरान के कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • इस पहल का उद्देश्य अमेरिका के तनाव के बीच होर्मुज के स्ट्रेट में शांति स्थापित करना है।
  • होर्मुज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक जलडमरूमध्य है।

 

11.दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (I.C.G.S.)  एनी बेसेंट और अमृत कौर को कोलकाता में कमीशन किया गया।

  • दो भारतीय तटरक्षक जहाजों एनी बेसेंट और अमृत कौर को कोलकाता में कमीशन किया गया।
  • भारतीय तटरक्षक जहाज (I.C.G.S.) एनी बेसेंट को चेन्नई, तमिलनाडु में डॉक किया जाएगा
  • भारतीय तटरक्षक जहाज अमृत ​​कौर को हल्दिया, कोलकाता में डॉक किया जाएगा।

 

12. भारत में, सबसे अधिक आर्द्रभूमि पक्षी पाये जाने वाले वन्यजीव अभ्यारण्यों में से, एक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान है।

  • द्वितीय आर्द्रभूमि पक्षियों के सर्वेक्षण में, असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, भारत में सबसे अधिक आर्द्रभूमि पक्षी पाये जाने वाले वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक दर्ज किया गया है।
  • इसमें 19,225 पक्षी हैं, जो वेटलैंड पक्षियों की 96 प्रजातियों से संबंधित हैं।
  • 2018 में पहला वेटलैंड पक्षी सर्वेक्षण किया गया था।
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान:
    • यह असम में है।
    • 1985 में, काजीरंगा को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित में से किस बंदरगाह का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह रखा गया है?

A. जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

B. कोलकाता बंदरगाह

C. मोरमुगाओ बंदरगाह

D. विशाखापत्तनम बंदरगाह

 

2. निम्नलिखित में से किस परियोजना के तहत, पुराने बंदरगाहों को चालू किया जा रहा है और नए बंदरगाह भी विकसित किए जा रहे हैं?

A. सागरमाला परियोजना

B. भारतमाला परियोजना

C. हार्बर परियोजना

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

3. राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है जो निम्नलिखित महत्वपूर्ण हस्तियों में से किस की जयंती है?

A. लाल बहादुर शास्त्री

B. स्वामी विवेकानंद

C. राजा राम मोहन राय

D. भगत सिंह

 

4. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

A. के सिवन

B. आर सुब्रमण्यम

C. जी सतीश रेड्डी

D. जयदीप घोष

 

5. सैय्यद हैथम बिन तारिक अल सईद ने किस देश के सुल्तान के रूप में शपथ ली है?

A. कतर

B. यूएई

C. बहरीन

D. ओमान

 

6. भारत वर्ष 2019 में किस खेल में शीर्ष प्रदर्शन के कारण विश्व का नंबर एक राष्ट्र बन गया है?

A. शूटिंग

B. तीरंदाजी

C. तैराकी

D. शतरंज

 

7. निम्न में से किस भारतीय क्रिकेटर को पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A. विराट कोहली

B. के एल राहुल

C. जसप्रित बुमराह

D.शिखर धवन

 

8. हाल ही में निम्न में से किस राज्य में यशस्विनी योजना शुरू की गई है?

A. गुजरात

B. गोवा

C. राजस्थान

D. हरियाणा

 

9. गुजरात में एक साइबर अपराध निरोधक इकाई शुरू की गई है, जिसका नाम________ है।

A. विस्वास

B. साइबर आई

C. नेत्रगं

D. आशवस्‍त

 

10. हाल ही में भारत ने ________ में आयोजित होर्मुज पीस इनिशिएटिव में भाग लिया।

A. तेहरान

B. दोहा

C. मस्कट

D. दुबई

 

11. हाल ही में कोलकाता में निम्नलिखित में से किस भारतीय तटरक्षक जहाज को कमीशन किया गया है?

A. एनी बेसेंट

B. अमृत कौर

C. विजयलक्ष्मी पंडित

D. A और B दोनों

 

12. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

A. मिजोरम

B. असम

C. ओडिशा

D. आंध्र प्रदेश

 

 

उत्तर

1. B
2. A
3. B
4. C
5. D
6. A
7. C
8. B
9. D
10. A
11. D
12. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x