डेली करेंट अफेयर्स और GK | 15 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 16 May 2020 22:23 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत दूसरे चरण की घोषणा की।

  • भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत दूसरे चरण की घोषणा की है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत बीस लाख करोड रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी।
  • दूसरे चरण में छोटे किसानों, प्रवासी कामगारों, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार करने वालों के लिए संकट को कम करने के लिए राहत उपायों के बारे में बताया गया।
  • ये उपाय इस प्रकार हैं-
    • सरकार लगभग 8 करोड़ प्रवासी ऐसे कामगारों को विशेष राहत देगी, जिनके पास, केंद्र या राज्य के पीडीएस कार्ड नहीं हैं, उन्हें अगले दो महीनों के लिए मुफ्त खाद्य अनाज की आपूर्ति की जाएगी। प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं या चावल और प्रति परिवार 1 किलो चना प्रवासियों को प्रदान किया जाएगा।
    • साथ ही प्रवासी श्रमिकों के लिए एक सस्ती किराये की आवासीय योजना की घोषणा की गई है।
    • वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी कार्ड का भी विशेष उल्लेख किया गया। यह देश के सभी प्रवासी श्रमिकों के लिए फायदेमंद होगी।
    • इसके अलावा लगभग 50 लाख स्ट्रीट वेंडरों के लिए पांच हजार करोड़ की विशेष क्रेडिट सुविधा भी प्रदान की है।
    • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, नाबार्ड के द्वारा किसानों के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के आपातकालीन कार्यशील पूंजी कोष की भी घोषणा की है। यह राशि पहले घोषित की गई 90 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। इससे देश में तीन करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
    • इसके साथ ही 2.5 करोड़ किसानों को मजबूती देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के द्वारा दो लाख करोड़ रुपए की रियायत देने की भी घोषणा की गई है। इससे मछली पालकों और पशु पालको को भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • अगले 12 महीनों के लिए दो प्रतिशत का ब्याज सबवेंशन मुद्रा शिशु लोन योजना (MUDRA-Shishu Loan Scheme) के लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा।

2. कोबास-6800 नामक कोविड-19 परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोबास-6800 (COBAS-6800) नामक कोविड-19 परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित की।
  • कोबास-6800 रोबोटिक्स की क्षमता वाली एक परिष्कृत मशीन है जो स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने की आशंका को कम करती है।
  • यह वास्तविक समय में पीसीआर परीक्षण करने में सक्षम है। यह मशीन 24 घंटों में 1200 नमूनों का उच्च गुणवत्ता के साथ परीक्षर्णे कर सकती है।
  • यह पहली ऐसी परीक्षण मशीन है जिसे सरकार ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए खरीदा है।
  • इस मशीन को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र में स्थापित किया गया है।
  • इससे देश की परीक्षण क्षमता बढ़ेगी और क्षमता की कमी की वजह से परीक्षण में लगने वाले समय में भी कमी आयेगी।

3. डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज सबवेंशन की एक नई योजना की शुरूआत।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज सबवेंशन की एक नई योजना शुरू की है।
  • सहकारी और किसान स्वामित्व वाली दुग्ध उत्पादक कंपनियों की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए, 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज सबवेंशन दिया जाएगा।
  • इस योजना में 2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज देने का प्रावधान किया गया है, जिसमें शीघ्र और समय पर पुनर्भुगतान के मामले में 2% प्रति वर्ष ब्याज सइवेंशन अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।
  • इसके लिए 2020-2021 के बजट में घोषित 100 करोड़ रुपये का प्रयोग किया जाएगा।
  • लॉकडाउन के दौरान दूध की अधिक खरीद और कम बिक्री के कारण, दूध और डेयरी सहकारी समितियों ने दूध पाउडर, सफेद मक्खन और घी जैसे उच्च शैल्फ-जीवन उत्पादों में बड़े पैमाने पर रूपांतरण का निर्णय लिया है।
  • इस योजना से दुग्ध उत्पादकों को स्थिर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

4. जी-20 देशों के वर्चुअल ट्रेड और निवेश मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

  • हाल ही में जी-20 देशों के वर्चुअल ट्रेड और निवेश मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई।
  • भारत की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बैठक में भाग लिया।
  • भारत ने जी-20 राष्ट्रों से कोविड-19 के लिए आवश्यक दवाओं, उपचारों और टीकों को सस्ती कीमतों तक पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
  • जी-20:
    • जी-20 आर्थिक मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रमुख प्राथमिक मंच है।
    • इसकी स्थापना 26 सितंबर 1999 को की गई थी।
    • सऊदी अरब के सुल्तान वर्ष 2020 के लिए इसके प्रमुख हैं।

5. राष्ट्रमंडल देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की 32 वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न।

  • हाल ही में राष्ट्रमंडल देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की 32 वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई।
  • भारत की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
  • डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि कोविड-19 की चुनौती से लड़ने के लिए समेकित वैश्विक कार्रवाई का आग्रह करने वाला भारत पहला देश है।
  • साथ ही भारत ने संकट के इस समय में लगभग 100 जरूरतमंद देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन जैसी आवश्यक दवाएं प्रदान की हैं।
  • राष्ट्र के राष्ट्रमंडल:
    • यह 54 देशों का एक राजनीतिक संगठन है।
    • इसमें अधिकांश देश ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश थे।
    • इसकी स्थापना 1931 में हुई थी।
    • इनका मुख्यालय लंदन में है।

6. आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर मिलकर कोविड-19 से संबंधित चार दवाईयों पर शोध कर रहे हैं।

  • आयुष मंत्रालय और भारतीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद मिलकर कोविड-19 से संबंधित चार दवाईयों पर संगठित होकर काम कर रहे हैं।
  • यह शोध हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों पर आधारित हैं।
  • इनका परीक्षण एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जायेगा।
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR):
    • भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान और विकास संगठन व एक स्वायत्त निकाय है।
    • इसके वर्तमान महानिदेशक शेखर सी मांडे हैं।
    • यह 26 सितंबर 1942 को स्थापित किया गया था।

7. आईसीएमआर ने कोविड-19 का उपचार खोजने में डब्ल्यूएचओ के साथ।

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) कोविड-19 के लिए प्रभावी उपचार खोजने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैश्विक एकजुटता परीक्षण का समर्थन कर रहा है।
  • वैश्विक एकजुटता परीक्षण, कोविड-19 के खिलाफ चार उपचार विकल्पों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए की एक अंतरराष्ट्रीय नैदानिक परीक्षण है।
  • आई सी एम आर, डब्ल्यूएचओ द्वारा सुझाये गये परीक्षणों पर तेजी से काम कर रहा है।
  • आई सी एम आर का राष्ट्रीय एड्स अनुसंधान संस्थान (NARI), भारत में इन परीक्षणों के लिए समन्वय का काम कर रहा है।
  • आई सी एम आर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि इन परीक्षणों में चार संभावित एंटी.वायरल एजेंटों, रेमेडीसिविर, क्लोरोक्वीन-हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, लोपिनावीर-रितोनावीर और इंटरफेरोन मूल्यांकन किया जा रहा है।

8. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के प्रमुख रॉबर्टो अज़ेवेदो का इस्तीफा।

  • विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख रॉबर्टो अज़ेवेदो ने अपने कार्यकाल की समाप्ति से एक साल पहले ही इस्तीफा देने का फैसला किया है।
  • वह ब्राजील के एक पूर्व राजनयिक हैं।
  • श्री अज़ीवेदो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तीव्र दबाव के कारण 31 अगस्त 2020 को अपना पद छोड़ रहे हैं।
  • श्री ट्रम्प ने इस निकाय पर अमेरिका विरोधी पूर्वाग्रह और अन्य शिकायतों का आरोप लगाया था।
  • विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख का कार्यकाल 4 वर्ष होता है।
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO):
    • विश्व व्यापार संगठन एक अंतर सरकारी संगठन है जो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करता है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 1 जनवरी 1995 में की गई थी।

9. आत्मनिर्भर गुजरात सहाय योजना की घोषणा।

  • हाल ही में गुजरात में, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आत्मनिर्भर गुजरात सहाय योजना की घोषणा की है।
  • इस योजना का लाभ लॉकडाउन के कारण से प्रभावित हुए 10 लाख से अधिक छोटे दुकानदारों और स्वरोजगार कर्ताओं को होगा।
  • योजना के तहत, लाभार्थियों को तीन साल के लिए एक लाख रुपए 2% दर पर जमानत मुक्त ऋण दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार, बैंकों को शेष 6% ब्याज का भुगतान करेगी।
  • इसके लिए लाभार्थियों को राज्य और जिला सहकारी बैंकों और ऋण एजेंसियों से ऋण लेने के लिए केवल एक आवेदन करना होगा।
  • साथ ही उन्हें पहले छह महीनों के लिए स्थगन अवधि के दौरान कोई किस्त नहीं चुकानी होगी।

10. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2020 जारी किया।

  • हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2020 जारी किया है।
  • एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स एक तथ्य आधारित रैंकिंग है, जो नीति-निर्माताओं और व्यवसायों को एक सफल ऊर्जा संक्रमण के लिए एक पथ तैयार करने में सक्षम बनाता है।
  • ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2020 के परिणाम बताते हैं कि 75% देशों ने अपनी पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार किया है। जबकि अमेरिका पहली बार शीर्ष 25% के बाहर है, क्योंकि उसने ऊर्जा संक्रमण के लिए अनिश्चित नियामक दृष्टिकोण को अपनाया है।
  • ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2020 में भारत 74 वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • भारत ने आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण स्थिरता के सभी प्रमुख मापदंडों पर सुधार किया है।
  • स्वीडन ने लगातार तीसरे साल इस इंडेक्स में शीर्ष स्थान हासिल किया है और उसके बाद शीर्ष तीन में स्विट्जरलैंड और फिनलैंड हैं।

 11. 15 मईः अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस।

  • हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2020 की थीम"विकास में परिवार: कोपेनहेगन और बीजिंग + 25" है।
  • कोपेनहेगन घोषणा और बीजिंग प्लेटफ़ॉर्म फॉर एक्शन की इस वर्ष की 25 वीं वर्षगांठ है। जो कोविड-19 के समय में सबसे चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य और सामाजिक संकटों में से एक के समय पर आयी है।
  • बीजिंग डिक्लेरेशन और प्लेटफ़ॉर्म फ़ॉर एक्शन (1995) को महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए सबसे प्रगतिशील खाका कहा जाता है।
  • कोपेनहेगन घोषणा का संबंध मानवाधिकार प्रणाली पर यूरोपीय कन्वेंशन द्वारा लागू किये गये सुधारों से है।
  • इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1993 में संकल्प ए /आरईएस /47 /237 तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्व का दिन घोषित किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड के द्वारा किसानों के लिए कितने रुपये की आपातकालीन कार्यशील पूंजी कोष उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है?

  1. 30 हजार करोड़
  2. 20 हजार करोड़
  3. 10 हजार करोड़
  4. 40 हजार करोड़

2. कोबास-6800 क्या है?

  1. कोविड-19 परीक्षण मशीन
  2. शनि का नया उपग्रह
  3. धान की एक प्रजाति
  4. नासा का अगला अंतरिक्ष मिशन

3. डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर कितना प्रतिशत ब्याज सबवेंशन देने की घोषणा हाल ही में की गई है?

  1. 4
  2. 3
  3. 2
  4. 1

4. हाल ही में संपन्न हुई जी-20 देशों के वर्चुअल ट्रेड और निवेश मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में भारत की ओर से किसने हिस्सा लिया?

  1. पीयूष गोयल
  2. प्रकाश जावडे़कर
  3. नितिन गडगरी
  4. राजनाथ सिंह

5. राष्ट्रमंडल देशों का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. लंदन
  3. हनोई
  4. जकार्ता

6. आयुष मंत्रालय और __________कोविड-19 से संबंधित चार दवाईयों पर संगठित होकर काम कर रहे हैं?

  1. रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान
  2. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
  3. भारतीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
  4. आई आई टी बॉम्बे

7. रॉबर्टो अज़ेवेदो ने हाल ही में किस संस्थान के प्रमुख के पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है?

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  2. विश्व व्यापार संगठन
  3. विश्व बैंक
  4. विश्व आर्थिक मंच

8. विजय रूपाणी किस भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री हैं?

  1. केरल
  2. राजस्थान
  3. बिहार
  4. गुजरात

9. ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2020 में भारत का स्थान कौन सा है?

  1. 80 वां
  2. 74 वां
  3. 60 वां
  4. 85 वां

10. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के लिए संकल्प पारित किया गया था?

  1. 1990
  2. 1993
  3. 1995
  4. 1997

 

उत्तर

1. A

2. A

3. C

4. A

5. B

6.  C

7. B

8. D

9. B

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x