डेली करेंट अफेयर्स और GK | 12 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 12 May 2020 18:10 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. केंद्र सरकार ने गांधी शांति पुरस्कार 2020 के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाई।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने गांधी शांति पुरस्कार 2020 के नामांकन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी है।
  • यह निर्णय देश भर में कोविड-19 के चलते लगाये गये लॉकडाउन के कारण लिया गया है।
  • पहले वर्ष 2020 के लिए, नामांकन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी।
  • हर साल संस्कृति मंत्रालय द्वारा गांधी शांति पुरस्कार देने के लिए नामांकन आमंत्रित किये जाते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार:
    • यह महात्मा गांधी के नाम पर, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
    • भारत सरकार ने 1995 में गांधी जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।
    • गांधी शांति पुरस्कार के प्रथम विजेता जूलियस न्येरे थे।

2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरूचिरापल्ली को आधुनिकतम सुपर कम्प्यूटर बनाने के लिए धन का अवंटन।

  • हाल ही में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरूचिरापल्ली को आधुनिकतम सुपर कम्प्यूटर बनाने के लिए सरकार ने 17 करोड रूपये प्रदान किये हैं।
  • इस कम्प्यूटर के प्रारंभ हो जाने से संस्थान के शैक्षिक और अनुसंधान स्तर में उल्लेखनीय बढोतरी की उम्मीद है।
  • यह संस्थान मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलो योजना के तहत शामिल है।
  • साथ ही इस संस्थान को राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन का एक हिस्सा घोषित किया गया था।
  • राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन:
    • इस मिशन की घोषणा वर्ष 2015 में की गई थी।
    • इसका उद्देश्य 70 से अधिक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधाओं से युक्त एक विशाल सुपरकंप्यूटिंग ग्रिड स्थापित करके देश भर में फैले राष्ट्रीय शैक्षणिक और आरएंडडी संस्थानों को सशक्त बनाना है।
    • इस योजना के अंतर्गत पहला कंप्यूटर वाराणसी बी.एच.यू में परम शिवाय लगाया गया था।

3. आईटीबीपी ने लद्दाख में ज़ोजिला से करगिल तक नौ सौ ट्रकों को सुरक्षा प्रदान की।

  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में बर्फ से ढके ज़ोजिला से करगिल तक नौ सौ ट्रकों को लॉकडाउन के पिछले 21 दिनों के दौरान सुरक्षा प्रदान की।
  • इस मार्ग से करगिल के लगभग डेढ लाख निवासियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है।
  • आईटीबीपी के लेह स्थित नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर ने लद्दाख प्रशासन के सक्रिय समर्थन के साथ प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • ज़ोजिला भारतीय लद्दाख क्षेत्र के हिमालय में एक उच्च पर्वतीय दर्रा है। यह दर्रा कश्मीर घाटी को पश्चिम में द्रास और सुरू घाटियों से जोड़ता है।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP):
    • यह भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है।
    • इसे 24 अक्टूबर 1962 को सीआरपीएफ अधिनियम के तहत, 1962 के चीन भारत युद्ध के मद्देनजर बनाया गया था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसका आदर्श- शौर्य, दृढ़ता और कर्म निष्ठा  है।

4. केंद्र सरकार ने राशन कार्डों के साथ आधार संख्याओं को लिंक करने के लिए समय सीमा बढ़ाई।

  • हाल ही में केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राशन कार्डों के साथ आधार संख्याओं को लिंक करने के लिए दी गई समय सीमा को 30 सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया है।
  • परंतु सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि तब तक किसी भी वास्तविक लाभार्थी को खाद्यान्न के कोटे के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।
  • साथ ही सरकार ने यह भी निर्देश जारी किए हैं, कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, के तहत लाभार्थी के खराब बायोमेट्रिक्स, नेटवर्क कनेक्टिविटी या लिंकिंग या किसी अन्य तकनीकी कारणों से खराब होने की वजह से खाद्यान्न आवंटन अस्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम:
    • यह 5 जुलाई 2013 को अधिनियमित और सितंबर 2013 में लागू किया गया था।
    • यह अधिनियम लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सब्सिडी प्राप्त खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए ग्रामीण आबादी के 75% और शहरी आबादी के 50% को कानूनी रूप से अधिकार देता है।

5. भोपाल में देश की पहली एफआईआर आपके द्वार योजना का शुभारंभ।

  • हाल ही में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में देश की पहली “एफआईआर आपके द्वार” योजना का शुभारंभ किया है।
  • मध्यप्रदेश इस तरह की अभिनव योजना को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • इसके तहत अब लोगों को एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस योजना को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 23 पुलिस स्टेशनों में शुरू किया गया है, जिसमें  शहरी और ग्रामीण पुलिस स्टेशन शामिल हैं।
  • फिलहाल सामान्य प्रकृति की शिकायतों की एफआईआर ही मौके पर दर्ज की जाएगी।

6. ओडिशा के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की हेल्प लाइन-भरोसा का प्रारंभ।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ओडिशा के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की हेल्प लाइन-भरोसा का प्रारंभ किया।
  • हेल्प लाइन का उद्देश्य ओडिशा विश्वविद्यालय के छात्रों को भावनात्मक सहयोग देना है।
  • इस हेल्प लाइन नम्बर को नई दिल्ली से वर्चुअल तरीके से शुरू किया गया।
  • इस हेल्प लाइन से कोविड-19 संक्रमण के दौरान कठिन परिस्थितियों से तनावग्रस्त छात्रों को उबरने में सहायता मिलेगी।

7. भारतीय अर्थव्यवस्था में लगभग एक साल में फिर से उछाल आयेगा।

  • हाल ही में कर्नाटक में, अखिल भारतीय विनिर्माण संगठन (AIMO) स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष एस. सम्पतरामन ने उम्मीद जतायी है कोविड-19 के कारण अर्थव्यवस्था में आयी मंदी से लगभग एक साल में देश उबर जायेगा।
  • साथ ही एक साल में उद्योग चुनौतियों को दूर करेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था में फिर से उछाल आयेगा।
  • नवप्रवर्तन के माध्यम से आपूर्ति, श्रम और वित्त की बाधाओं को दूर किया जा सकता है।
  • अखिल भारतीय विनिर्माण संगठन (AIMO):
    • इसकी स्थापना भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया ने 75 साल पहले 1941 में की थी।
    • यह संगठन उद्योग के माध्यम से समृद्धि के आदर्श वाक्य के साथ औद्योगिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध निकाय है।

8. ट्रेड यूनियनों ने श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलावों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन में अपील की बात कही।

  • हाल ही में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलावों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन में शिकायत दर्ज करने की बात कही।
  • पिछले दिनों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा तीन वर्षों के लिए कई श्रम कानूनों के तहत नियोक्ता के दायित्वों से प्रतिष्ठानों को छूट दी है, जो एक मजदूर विरोधी कदम था।
  • गुजरात सरकार भी कथित तौर पर इसी तरह की छूट पर काम कर रही थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO):
    • यह राष्ट्र संघ के तहत 1919 में स्थापित, यह संयुक्त राष्ट्र की पहली और सबसे पुरानी विशेष एजेंसी है।
    • यह अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों की स्थापना के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। 
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसके प्रमुख गाइ राइडर है।

9. आरोग्य सेतु डेटा प्रोटोकॉल मानक जारी किए गए।

  • हाल ही में आरोग्य सेतु डेटा एक्सेस और नॉलेज शेयरिंग प्रोटोकॉल जारी किये गये हैं।
  • यह प्रोटोकॉल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित और जारी किया गया है, जबकि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा डेटा एकत्र किया गया है।
  • इसमें बताया गया है कि ऐप के उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत डेटा, जिसमें संपर्क और स्थान शामिल हैं, को केवल स्वास्थ्य प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाएगा।
  • इसे एकत्र करने के 6 माह या 180 दिनों के बाद स्थायी रूप से हटा दिया जाना चाहिए।
  • आरोग्य सेतु ऐप:
    • भारत सरकार ने कोविड-19 संक्रमण को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया है।
    • वर्तमान में यह एप 11 भाषाओं में उपलब्ध है।
    • यह एप अत्याधुनिक ब्लूटूथ तकनीक, एल्गोरिदम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उन लोगों की बातचीत के आधार पर इस संक्रमण की गणना करेगा।

10. 12 मई: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस।

  • हर साल 12 मई को समाज में नर्सों के योगदान को चिह्नित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष का विषय- नर्स, वॉयस टू लीडः नर्सिंग वर्ल्ड टू हेल्थ  है।
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल, एक ब्रिटिश समाज सुधारक और सांख्यिकीविद् और आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक थीं।
  • उनका जन्म 12 मई 1820 को फ्लोरेंस, इटली में हुआ था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार किस वर्ष प्रारंभ किये गये थे?

  1. 1990
  2. 1950
  3. 1995
  4. 1985

2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरूचिरापल्ली के संबंध में क्या सही है?

  1. संस्थान को आधुनिकतम सुपर कम्प्यूटर बनाने के लिए सरकार ने 17 करोड रूपये प्रदान किये हैं।
  2. यह संस्थान मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलो योजना के तहत शामिल है।
  3. इस संस्थान को राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन का एक हिस्सा घोषित किया गया है।
  4. उपरोक्त सभी सही है।

3. ज़ोजिला दर्रा ___________ में है

  1. कर्नाटक
  2. सिक्किम
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. लद्दाख

4. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

  1. 2011
  2. 2012
  3. 2013
  4. 2014

5. एफआईआर आपके द्वार योजना का शुभारंभ करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. केरल
  3. मध्य प्रदेश
  4. राजस्थान

6. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ओडिशा के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की हेल्प लाइन________ का शुभारंभ किया है?

  1. विश्वास
  2. सहायता
  3. भरोसा 
  4. मदद

7. अखिल भारतीय विनिर्माण संगठन की 1941 में स्थापना किसने की थी?

  1. एम विश्वेश्वरैया
  2. विनोबा भावे
  3. जवाहर लाल नेहरू
  4. के कामराज

8. आरोग्य सेतु डेटा प्रोटोकॉल मानक के अनुसार एकत्र किये गये डेटा को कितने दिन बाद डिलीट कर देना है?

  1. 60 दिन
  2. 40 दिन
  3. 100 दिन
  4. 180 दिन

9. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. जिनेवा
  2. न्यूयॉर्क
  3. नई दिल्ली
  4. पेरिस

10. समाज में नर्सों के योगदान को चिह्नित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 10 अप्रैल
  2. 12 मई
  3. 14 जून
  4. 16 जुलाई

 

उत्तर

1. C

2. D

3. D

4. C

5. C

6. C

7. A

8. D

9. A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x