डेली करेंट अफेयर्स और GK | 10 और 11 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 11 May 2020 19:54 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. कोरोना वायरस के निदान के लिए पहली बार स्वदेशी एंटीबॉडी-आधारित एलिसा परीक्षण किट ‘कोविड कवच’ विकसित।

  • हाल ही में देश में कोरोना वायरस के निदान के लिए पहली बार स्वदेशी एंटीबॉडी-आधारित एलिसा परीक्षण किट कोविड कवच विकसित की गई है।
  • इस किट का विकास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के द्वारा किया गया है।
  • यह परीक्षण देश में कोविड-19 परीक्षण की गतिशीलता बदल सकता है।
  • इस किट के द्वारा विभिन्न स्थलों पर सत्यापन परीक्षणों में उच्च संवेदनशीलता और सटीकता प्रदर्शित की गई है।
  • इस किट के द्वारा लगभग 90 नमूनों का परीक्षण लगभग ढाई घंटे में किया जा सकता है।
  • यह एलिसा आधारित परीक्षण आसानी से जिला स्तर पर भी संचालित किया जा सकता है।

2. 11 मईः राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस।

  • भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष यह दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से अर्थव्यवस्था को फिर से संगठित करना विषय के साथ मनाया जा रहा है।
  • इसके लिए आयोजित सम्मेलन में वैज्ञानिक, टेक्नोक्रेट, राजनयिक, डब्ल्यूएचओ के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उद्योग, अनुसंधान संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के सदस्य शामिल होगें।
  • हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस देश में नवाचारों और तकनीकी उत्कृष्टता की उपलब्धियों को मनाने के लिए मनाया जाता है।
  • इस दिन 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण किया गया था, जिसके सम्मान में वर्ष 1999 से हर साल यह दिन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, पहले स्वदेशी विमान ‘हंसा -3’ का सफल परीक्षण किया गया था और साथ ही त्रिशूल मिसाइल का परीक्षण भी इसी दिन किया गया था।

3. डीआरडीओ लैब ने स्वचालित अल्ट्रावायलेट सिस्टम द्रुव्स विकसित किया।

  • हाल ही में डीआरडीओ हैदराबाद स्थित लैब ने स्वचालित अल्ट्रावायलेट सिस्टम, द्रुव्स डिफेंस रिसर्च अल्ट्रावॉयलेट सेनेटाइज़र (DRUVS), विकसित किया है।
  • इस स्वचालित अल्ट्रावायलेट सिस्टम DRUVS के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कागजात और मुद्रा नोटों को सैनिटाइज किया जा सकेगा।
  • इस सिस्टम में संपर्क रहित ऑपरेशन होता है, जो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • यह कैबिनेट के अंदर रखी वस्तुओं को अल्ट्रा वायलेट के द्वारा 360 डिग्री घूम कर सैनिटाइज कर सकता है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO):
    • यह भारत सरकार की एक एजेंसी है जो भारत में सेना के अनुसंधान और विकास कार्य से संबंधित है।
    • जी. सतेश रेड्डी इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

4. भारत सरकार के मिशन सागर के तहत जहाज केसरी के द्वारा विभिन्न द्विपीय देशों में सहायता भेजी गई।

  • हाल ही में भारत सरकार के मिशन सागर के तहत सेना के जहाज केसरी के द्वारा विभिन्न द्विपीय देशों में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति का सामना करने के लिए सहायता भेजी गई।
  • जहाज केसरी के द्वारा मालदीव, मॉरीशस, मेडागास्कर, कोमोरोस और सेशेल्स में दो चिकित्सा सहायता टीमें, कोविड-19 से संबंधित आवश्यक दवाएं और आवश्यक खाद्य पदार्थ भेजे गये हैं। मालदीव, मॉरीशस, मेडागास्कर, कोमोरोस और सेशेल्स आदि द्विप हिंद महासागर में स्थित हैं।

  • मेडागास्कर और कोमोरोस के लिए होने वाली खेप में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की गोलियां भी शामिल हैं, जिन्हें पहले ही मॉरीशस, मालदीव और सेशेल्स में भेजा जा चुका है।
  • मिशन सागर, प्रधानमंत्री के एसएजीएआर (SAGAR) के दृष्टिकोण से प्रेरित है जिसका लक्ष्य सभी क्षेत्र में सुरक्षा और विकास करना है।

5. सीएसआईआर को दो औषधियों, फाइटोफार्मास्युटिकल और फेविपिराविर, के नैदानिक परीक्षण की अनुमति प्राप्त।

  • हाल ही में भारतीय औषध महानियंत्रक ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद को कोविड-19 के उपचार के लिए दो दवाओं के नैदानिक परीक्षण की अनुमति प्रदान की है।
  • भारतीय औषध महानियंत्रक ने फाइटोफार्मास्युटिकल और फेविपिराविर नामक दो औषधियों के परीक्षण के लिए अनुमति प्रदान की है।
  • फेविपिराविर इन्फ्लुएंजारोधी दवा है जिसका उपयोग जापान, चीन और अन्य देशों में होता रहा है जबकि फाइटोफार्मास्युटिकल पौधे के सत्व से तैयार एक जड़ी-बूटी औषधि है।
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR):
    • भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान और विकास संगठन व एक स्वायत्त निकाय है।
    • इसके वर्तमान महानिदेशक शेखर सी मांडे हैं।
    • यह 26 सितंबर 1942 को स्थापित किया गया था।

6. आईसीएमआर और भारत बायोटेक कोविड-19 का एक पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने के लिए साथ आये।

  • हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और भारत बायोटेक, हैदराबाद स्थित प्रमुख वैक्सीन निर्माण कंपनी ने कोविड-19 का एक पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने के लिए साझेदारी की है।
  • इस वैक्सीन का विकास करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में पृथक किये गये वायरस स्ट्रेन का उपयोग किया जाएगा।
  • वैक्सीन के विकास के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, भारत बायोटेक को निरंतर सहायता प्रदान करेगा।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR):
    • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • यह विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1911 में की गई थी।
    • संस्था के महासचिव और महानिदेशक डॉ.बलराम भार्गव है।

7. चेचक के उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र की डाक एजेंसी ने चेचक के उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ के अवसर 9 मई को  एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
  • यह डाक टिकट चेचक से लड़ने में वैश्विक एकजुटता की एक पहचान है और एक साथ काम करने वाले लाखों लोगों का सम्मान करता है।
  • मई 1980 में, 33वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने विश्व से चेचक की मुक्ति की घोषणा की थी।
  • यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 10 साल के वैश्विक प्रयास के बाद चेचक से मुक्ति संभव हो सकी थी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
    • यह अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।
    • इसके वर्तमान अध्यक्ष डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस हैं।

8. यूके ने परिवहन क्षेत्र में पीढ़ी में एक बार नामक निवेश की घोषणा की।

  • हाल ही में यूके सरकार ने परिवहन क्षेत्र में पीढ़ी में एक बार(once in a generation) नामक निवेश की घोषणा की है।
  • इसके तहत कोरोना महामारी से देश की हरित पुनर्प्राप्ति के लिए साइकिल चलाने और बुनियादी ढाँचे के विकास व आपातकालीन सुधार के लिए लगभग 2 बिलियन पाउंड का निवेश किया जाएगा।
  • इस पहल का उद्देश्य लॉकडाउन के बाद सार्वजनिक परिवहन में भीड़भाड़ से बचना है।
  • इसलिए लोगों को साइकिल या पैदल चलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • यूनाइटेड किंगडम (UK):
    • ब्रिटेन या यूनाइटेड किंगडम पश्चिमोत्तर यूरोप में एक द्वीप राष्ट्र है।
    • यह, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से बना है।
    • इसकी राजधानी लंदन और मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग है।

9. अमेरिका में एक नए प्रकार के कोरोनावायरस परीक्षण को मंजूरी।

  • हाल ही में अमेरिका खाद्य और औषधि प्रशासन ने एक नए प्रकार के कोरोनावायरस परीक्षण को मंजूरी प्रदान की है।
  • यह परीक्षण तेजी से नाक गुहा के अंदर स्वाइप से एकत्र किए गए नमूनों में वायरस प्रोटीन के टुकड़े का पता लगा सकता है।
  • इसका विकास, सैन डिएगो के क्विडेल कॉर्पोरेशन द्वारा किया गया है।
  • क्विडेल के अनुसार यह परीक्षण 15 मिनट में एक सटीक परीक्षण परिणाम प्रदान कर सकता है।
  • वर्तमान में, सक्रिय कोविड-19 का निदान करने का एकमात्र तरीका वायरस की आनुवंशिक तत्व का मरीज की नाक से प्राप्त म्यूकस का परीक्षण करना है। इसमें घंटों लग सकते हैं।
  • दूसरा, संक्रमण से लड़ने के बाद शरीर के रक्त में उत्पन्न एंटीबॉडी का परीक्षण है, इस तरह के परीक्षण बीमारी के शरीर में काफी फैलने के बाद ही सामने आते हैं।
  • जबकि यह परीक्षण, एंटीजन टेस्ट वायरस के आनुवांशिक कोड के बजाय वायरस के शुरुआती दौर में ही निशान का पता लगाकर सक्रिय संक्रमण का निदान करने में मदद कर सकता है।

10. प्रख्यात इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन कोविड-19 से निधन।

  • हाल ही में  प्रख्यात इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन की 68 वर्ष में कोविड-19 से निधन हो गया।
  • बंगाल के सबसे प्रमुख विद्वानों में से एक, हरिशंकर वासुदेवन, एक पेशेवर इतिहासकार थे, जो रूसी और यूरोपीय इतिहास के विशेषज्ञ थे।
  • उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में मध्य एशिया कार्यक्रम की स्थापना की थी।
  • वे राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में सामाजिक विज्ञान के लिए पाठ्यपुस्तक विकास समिति के प्रमुख के रूप में भी कार्य चुके हैं।

11. ईरान की मुद्रा को रियाल से बदलकर टोमन किया गया।

  • हाल ही में ईरान की संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिसमें सरकार ने देश की मुद्रा को रियाल से चार शून्य स्लैश करने की अनुमति दी गई है।
  • साथ ही इसके प्रतिस्थापन को मुद्रा की एक और मूल इकाई के साथ अधिकृत किया गया है जिसे टोमन नाम दिया गया है।
  • बिल के अनुसार ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा को रियाल से टोमन में बदल दिया जाएगा, एक टोमान 10,000 रियाल के बराबर है।
  • ईरान:
    • यह पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी राजधानी तेहरान और मुद्रा ईरानी टोमन है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. देश में कोरोना वायरस के निदान के लिए पहली बार स्वदेशी एंटीबॉडी-आधारित एलिसा परीक्षण किट, कोविड-कवच किसके द्वारा विकसित किया गया है?

  1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी
  2. रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान
  3. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च
  4. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद

2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 18 अप्रैल
  2. 11 मई
  3. 20 जून
  4. 17 जुलाई

3. स्वचालित अल्ट्रावायलेट सिस्टम द्रुव्स (DRUVS) किसके द्वारा विकसित किया गया है?

  1. आई आई टी मद्रास
  2. आई आई एस सी बैंग्लुरू
  3. डीआरडीओ लैब हैदराबाद
  4. इसरो बैंग्लुरू

4. भारत सरकार ने किस मिशन के तहत जहाज केसरी के द्वारा विभिन्न द्विपीय देशों में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति का सामना करने के लिए सहायता भेजी है?

  1. मिशन सार्थी
  2. मिशन सहायता
  3. मिशन सागर
  4. मिशन मित्रता

5. सीएसआईआर को कोविड-19 के उपचार के लिए किन दो औषधियों के नैदानिक परीक्षण की अनुमति प्राप्त हुई है?

  1. फेविपिराविर
  2. फाइटोफार्मास्युटिकल
  3. रेमडेसीविर

नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनें:

  1. 1 और 2
  2. 1 और 3
  3. 2 और 3
  4. इनमे से कोई भी नहीं

6. कोविड-19 का एक पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने के लिए कौन सी दो संस्थाओं ने साझोदारी की है?

  1. आईसीएमआर और भारत बायोटेक
  2. आईसीएमआर और आई आई एस सी
  3. आई आई एस सी और भारत बायोटेक
  4. आईसीएमआर और डी आर डी ओ

7.  विश्व स्वास्थ्य सभा ने किस वर्ष विश्व से चेचक की मुक्ति की घोषणा की थी?

  1. 1970
  2. 1980
  3. 1960
  4. 1950

8. पीढ़ी में एक बार (Once in a generation) नामक निवेश की घोषणा किस देश ने की है?

  1. यूनाइटेड किंगडम
  2. जर्मनी
  3. इटली
  4. श्रीलंका

9. बीते दिनों किस देश ने नए प्रकार के त्वरित कोरोनावायरस परीक्षण को मंजूरी प्रदान की है?

  1. ब्रिटेन
  2. फ्रांस
  3. भारत
  4. अमेरिका

10. हाल ही में हरि शंकर वासुदेवन की कोविड-19 से मृत्यु हो गयी, उनका संबंध किस क्षेत्र से है?

  1. चिकित्सा
  2. इतिहास
  3. पत्रकारिता
  4. अभिनय

11. हाल ही में किस देश ने टोमन को अपनी मुद्रा के रूप में मान्यता प्रदान की है?

  1. अफगानिस्तान
  2. रूस
  3. ईरान
  4. यमन

 

उत्तर

1. A

2. B

3. C

4. C

5. A

6. A

7. B

8. A

9. D

10. B

11. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x