डेली करेंट अफेयर्स और GK | 05 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 05 May 2020 19:48 PM IST

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

half yearly current affairs jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs in hindi jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly financial awareness jan july 2024 Rs.199/- Read More
six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. कोविड-19 को कम करने के लिए 92 हजार गैर-सरकारी संगठन का सहयोग लिया जाएगा।

  • कोविड-19 को कम करने के लिए 92 हजार गैर-सरकारी संगठन व अन्य संगठन सरकार की सहायता करेंगे।
  • 92 हजार से अधिक एनजीओ और नागरिक समाज संगठनों को एकत्र किया गया है।
  • ये संगठनों से राज्यों और जिलों को हॉटस्पॉट की पहचान करने में, प्रवासी श्रमिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की गई है।
  • ज्ञातव्य है कि नीति आयोग द्वारा संचालित एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम, 112 अति पिछड़े जिलों में लाखों लोगों के जीवन उत्थान में एक बड़ी भूमिका निभायी है।
  • इन जिलों में कोरोना के मात्र 610 मामले हैं जो राष्ट्रीय स्तर के 2% से भी कम हैं।

2. ऑनलाइन बिक्री के पोर्टल पर सरस कलेक्शनकी शुरूआत।

  • हाल ही में केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में, “द सरस कलेक्शन” की शुरूआत की।
  • इस कलेक्शन को ऑनलाइन बिक्री के पोर्टल पर लॉन्च किया गया है।
  • इस कलेक्शन में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं।
  • इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्व-सहायता समूहों को केन्द्र और राज्य सरकारों के खरीदारों के साथ जोड़ना है।
  • यह पहल ई-बाजार और दीन दयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एक अनूठी पहल है।
  • इस पहल के तहत स्व-सहायता समूह विक्रेता पांच श्रेणियों-हस्तशिल्प, हथकरघा और वस्त्र, कार्यालय उपयोगी वस्तुएं, राशन और रसोई तथा व्यक्तिगत देखभाल और स्वच्छता आदि में अपने उत्पादों को सूचीबद्ध करा सकते हैं।
  • इस पहल से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो सकेगी और लोगों को उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
  • इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर में भी वृद्धि हो सकेगी।

3. सरकार की आदिवासी कारीगरों के लिए विभिन्न पहल।

  • सरकार कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति में आदिवासी सभा और आदिवासी कारीगरों को सहायता प्रदान करने के लिए तात्कालिक कई पहल कर रही है।
  • इसके अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदिवासी उत्पादों के विकास और विपणन के लिए संस्थागत समर्थन योजना के तहत पहले ही योजना के तहत लघु वनोपज की वस्तुओं के एमएसपी में वृद्धि की है।
  • इसके द्वारा लगभग 10 लाख आदिवासी कारीगर परिवार इससे जुड़े हुए हैं।
  • इसके साथ ही जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने वर्तमान लॉकडाउन में सबसे अधिक प्रभावित आदिवासी कारीगरों से मौजूदा उपलब्ध स्टॉक की खरीद को मंजूरी दे दी है।
  • इसके अनुसार, ट्राइफेड देश भर के आदिवासी कारीगरों से लगभग 23 करोड़ रुपये के आदिवासी उत्पादों की खरीद करेगा।
  • भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED):
    • यह जनजातीय मामलों के मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष संगठन है।
    • यह 1987 में अस्तित्व में आया था।
    • इसका प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • 13 क्षेत्रीय कार्यालय देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं।

4. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अल्ट्रावाइलेट डिसइंफेक्शन टावर विकसित किया।

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अल्ट्रावाइलेट डिसइंफेक्शन टावर विकसित किया है।
  • यह टावर कोविड-19 के अत्यधिक संक्रमण की आशंका वाले क्षेत्रों को तीव्रता से और रसायन के बिना संक्रमण मुक्त करने के लिए बनाया गया है।
  • इस उपकरण का नाम यूवी-ब्लास्टर रखा गया है।
  • यह अल्ट्रावाइलेट आधारित सैनिटाइजर है।
  • इसे गुरुग्राम में एक निजी कंपनी की मदद से डीआरडीओ की दिल्ली स्थित प्रमुख प्रयोगशाला, लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
  • यूवी-ब्लास्टर प्रयोगशालाओं तथा कार्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कम्प्यूटर और अन्य हाइटेक उपकरणों के लिए उपयोगी है, क्योंकि उन्हें रासायनिक विधियों से संक्रमण मुक्त करना उपयुक्त नहीं होता।
  • यह उपकरण हवाई अड्डों, शॉपिंग मॉल, मेट्रो, हॉटलों और कारखानों के लिए भी उपयोगी है जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

5. दुबई एक्सपो के लिए नई तारीखों की आधिकारिक घोषणा।

  • हाल ही में दुबई एक्सपो के लिए नई तारीखों की आधिकारिक घोषणा की गई है।
  • दुबई ने 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक मेगा एक्सपो इवेंट के लिए तिथि निर्धारित की है।
  • यह ब्यूरो इंटरनेशनल डेस एक्सपोजिशंस (BIE) के सदस्य देशों द्वारा दो-तिहाई बहुमत से यह निर्णय लिया गया है।
  • एक्सपो 2020 संयुक्त अरब अमीरात, दुबई द्वारा आयोजित होने वाला एक विश्व एक्सपो है, जिसे 20 अक्टूबर, 2020 को आयोजित किया जाना था।
  • यह एक्सपो थीम-कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग फ्यूचर के साथ, आयोजित किया जाना था।
  • ब्यूरो इंटरनेशनल डेस एक्सपोजिशंस (BIE):
    • यह एक अंतर सरकारी संगठन है जो अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों की निगरानी के लिए बनाया गया है।
    • इसकी स्थापना 22 नवंबर 1928 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।

6. रूस आर्कटिक-एम उपग्रह लॉन्च करेगा।

  • रूस इस साल के अंत में आर्कटिक-एम उपग्रह लॉन्च करेगा।
  • यह उपग्रह ध्रुवीय क्षेत्र में मौसम संबंधी स्थितियों की निगरानी करेगा।
  • इस उपग्रह को सोयूज-2, 1 बी वाहक रॉकेट द्वारा फ्रिगेट बूस्टर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
  • रूस:
    • रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में स्थित एक अंतरमहाद्वीपीय देश है।
    • इसकी राजधानी मास्को मुद्रा रूसी रूबल है।

7. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वर्चुअल वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ किया।

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हाल ही में कोविड-19 महामारी पर वर्चुअल वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ किया।
  • ब्रिटेन ने आठ देशों, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नार्वे, सऊदी अरब और यूरोपीय आयोग के साथ, इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है।
  • इस अवसर पर उन्होंने सभी देशों से नोवेल कोरोनावायरस से निपटने के प्रयास तेज करने और मिलकर काम करने की अपील की है।
  • श्री जॉनसन ने कोविड-19 की वेक्सीन, जांच और उपचार के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए  388 मिलियन पाउंड की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
  • ब्रिटेन:
    • ब्रिटेन या यूनाइटेड किंगडम पश्चिमोत्तर यूरोप में एक द्वीप राष्ट्र है।
    • यह इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है।
    • इसकी राजधानी लंदन और मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग है।

8. भारत ने मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जहाज भेजे।

  • हाल ही में मालदीव और यूएई में कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने चार नौसैनिक जहाज भेजे हैं।
  • आईएनएस मगर आईएनएस जलाशवा को मालदीव के लिए रवाना किया गया है। जबकि आईएनएस शार्दुल आईएनएस एरावत प्रवासियों को निकालने के लिए दुबई रवाना किया गया है।
  • मालदीव:
    • यह दक्षिण एशिया का एक छोटा सा द्वीप राष्ट्र है, जो हिंद महासागर के अरब सागर में स्थित है।
    • इसकी राजधानी माले और मुद्रा मालदीवियन रूफिया है।

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE):
    • अरब प्रायद्वीप के पूर्वोत्तर छोर पर पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी राजधानी अबू धाबी और मुद्रा संयुक्त अरब अमीरात दिरहम है।

9. ट्रम्प ने अशोक माइकल पिंटो को आई बी आर डी के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी अशोक माइकल पिंटो को पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक (IBRD) के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है।
  • यदि सीनेट द्वारा पुष्टि हो जाती है तो पिंटो, एरिक बेथेल का स्थान लेंगे, जिन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
  • पिंटो वर्तमान में यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रेजरी में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के अवर सचिव के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
  • इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD):
    • एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है, जो कि विश्व बैंक समूह का ऋणदाता अंग है।
    • इसकी स्थापना 1944 में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

10. कश्मीरी केसर को जीआई टैग दिया गया।

  • हाल ही में कश्मीरी केसर को जीआई टैग दिया गया है।
  • जम्मू और कश्मीर के करेवा हाइलैंड्स में उगाये जाने वाले कश्मीर केसर को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) दिया गया है।
  • कश्मीर केसर एक मसाले के रूप में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है, जो पुलवामा, बडगाम, किश्तवाड़ और श्रीनगर में उगाया जाता है।
  • यह दुनिया का एकमात्र ऐसा केसर है जो  समुद्र तल से 1,600 मीटर से 1,800 मीटर ऊपर की ऊंचाई पर उगाया जाता है, जो दुनिया भर में उपलब्ध अन्य केसर किस्मों से इसे अलग करता है।
  • कश्मीर में उपलब्ध केसर तीन प्रकार का होता है- लाछा केसर, मोंगरा केसर और गुच्छी केसर।
  • केसर की खेती का आरंभ कश्मीर में मध्य एशियाई प्रवासियों द्वारा पहली शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास हुआ था। प्राचीन संस्कृत साहित्य में, केसर को बहुकम कहा जाता था।
  • ईरान केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है और भारत एक करीबी प्रतियोगी है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम किसके द्वारा संचालित किया जाता है?

  1. नीति आयोग
  2. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
  3. राष्ट्रीय महिला आयोग
  4. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग

2. हाल ही में ऑनलाइन बिक्री के पोर्टल पर किस कलेक्शन की शुरूआत की गई है?

  1. विशाल
  2. सरस
  3. कंचन
  4. संस्कृति

3. भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1967
  2. 1977
  3. 1987
  4. 1997

4. यूवी-ब्लास्टर एक __________ है।

  1. एक नया ग्रह
  2. नया खेल स्टेडियम
  3. अल्ट्रावाइलेट आधारित सैनिटाइजर
  4. नई धान की प्रजाति

5. दुबई एक्सपो के लिए कौन सी नई तारीख नियत की गई है?

  1. 1 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021
  2. 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022
  3. 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023
  4. 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024

6. आर्कटिक-एम उपग्रह किस देश द्वारा इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा?

  1. फ्रांस
  2. चीन
  3. रूस
  4. भारत

7. यूनाइटेड किंगडम में इनमें से कौन शामिल नहीं है?

  1. स्कॉटलैंड
  2. वेल्स
  3. उत्तरी आयरलैंड
  4. पोलैंड

8. हाल ही में भारत ने किन देशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने चार नौसैनिक जहाज भेजे हैं?

  1. मालदीव
  2. यूएई
  3. ब्रिटेन
  4. A और B दोनों

9. इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. वाशिंगटन, डीसी
  2. पेरिस
  3. हेग
  4. नई दिल्ली

10. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे जीआई टैग दिया गया है?

  1. राजस्थान के मिर्च
  2. कश्मीरी केसर
  3. बंगाली चावल
  4. गुजराती हल्दी

 

उत्तर

1. A

2. B

3. C

4. C

5. B

6. C

7. D

8. D

9. A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x