डेली करेंट अफेयर्स और GK | 06 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 06 May 2020 18:33 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि।

  • हाल ही में सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
  • साथ ही केंद्र ने ऑटो ईंधन पर पेट्रोल और डीजल दोनों पर सड़क उपकर के रूप में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का प्रावधान किया है।
  • इसके अतिरिक्त पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 5 रुपये का अतिरिक्त विशेष शुल्क भी लगाया गया है।
  • परंतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से पेट्रोल और डीजल दोनों का प्रभावी खुदरा मूल्य काफी हद तक अपरिवर्तित रहेगा।
  • उत्पाद कर:
    • यह एक अप्रत्यक्ष कर है।
    • यह निर्माण के समय वस्तुओं पर लगाया जाने वाला शुल्क है।

2. भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन समुंद्र सेतु लॉन्च किया।

  • भारतीय नौसेना ने विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के राष्ट्रीय प्रयास के एक भाग के रूप में ऑपरेशन समुंद्र सेतु-सी ब्रिज लॉन्च किया है।
  • यह ऑपरेशन भारत सरकार और राज्य सरकारों की रक्षा, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और विभिन्न अन्य एजेंसियों के मंत्रालयों के समन्वय से चलाया जा रहा है।
  • इंडियन नेवल शिप्स जलसेवा और मगर वर्तमान में मालदीव के माला में चरण-1 के हिस्से के रूप में निकासी अभियान शुरू कर चुके हैं।
  • पहली यात्रा के दौरान कुल 1,000 लोगों को बाहर निकालने की योजना बनाई गई है।
  • निकाले गए कर्मियों को केरल के कोच्चि में विस्थापित किया जाएगा और राज्य अधिकारियों की देखभाल के लिए सौंपा जाएगा।

3. दिल्ली में वेक्टर बॉर्न डिजीज पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

  • हाल ही में दिल्ली में वेक्टर बॉर्न डिजीज मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की।
  • इस बैठक का उद्देश्य वेक्टर बॉर्न डिजीज की रोकथाम और नियंत्रण पर चर्चा करना है।
  • इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, दुकानदारों और व्यापारियों संघों जैसे सभी हितधारकों के सहयोग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया गया। क्योंकि वेक्टर ट्रांसमिशन की श्रृंखला को रोकने के लिए सामुदायिक समर्थन महत्वपूर्ण है।
  • वेक्टर-जनित रोग परजीवी, वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाली मानव बीमारियां हैं, जो वैक्टर अर्थात् मच्छर, टिक और पिस्सू द्वारा फैलायी जाती हैं।

4. भारत और पुर्तगाल ने कोविड-19 महामारी पर व्यापक चर्चा की।

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ कोविड-19 महामारी पर व्यापक चर्चा की।
  • दोनों देश कोविड-19 से लड़ने के उद्देश्य से अनुसंधान और नवाचार पर सहयोग करने के लिए सहमत हुए हैं।
  • पुर्तगाल:
    • आइबेरियन प्रायद्वीप पर पुर्तगाल एक दक्षिणी यूरोपीय देश है।
    • इसकी राजधानी लिस्बन और मुद्रा यूरो है।
    • इस देश के राष्ट्रपति मार्सेलो रोबेलो डिसूजा है।

5. डी जी सी ए ने गरूड़ पोर्टल लॉन्च किया।

  • हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डी जी सी ए ने गरूड़ (GARUD-Government Authorisation for Relief Using Drones) पोर्टल लॉन्च किया है।
  • इसका उद्देश्य कोविड-19 संबंधित ड्रोन संचालन के लिए सरकारी एजेंसियों को फास्ट ट्रैक सशर्त छूट प्रदान करना है।
  • वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में सरकारी संस्थाओं की सहायता के लिए यह कदम उठाया गया है और अगला आदेश आने तक यह लागू रहेगा।
  • नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA):
    • विमान विधेयक, 2020 के तहत गठित वैधानिक निकाय है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

6. सरकार ने सभी वीजा निलम्बित किये।

  • हाल ही में भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा अगले आदेश तक निलम्बित कर दिये हैं।
  • अब तक ये सभी वीजा 3 मई 2020 तक तक निलम्बित किए गए थे।
  • अब यह सभी वीजा अंतर्राष्ट्रीय उडानों पर रोक की अवधि हटाने तक निलम्बित रहेंगे।
  • यह आदेश कुछ निश्चित श्रेणी के वीजा पर लागू नहीं होगा।
  • इसके साथ ही किसी भी उद्देश्य के लिए भारत आने के लिए, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया को जारी किए गए बहु-प्रवेश वीजा भी अगले आदेश तक निलम्बित रहेंगे।
  • ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) एक आव्रजन स्थिति है जो भारतीय मूल के एक विदेशी नागरिक को भारतीय गणराज्य में अनिश्चित काल तक रहने और काम करने की अनुमति देती है। ओसीआई को भारतीय प्रवासी, विशेष रूप से विकसित देशों में, दोहरी नागरिकता की मांगने पर जारी किया गया था।

7. सी सी एम बी ने आइस्टेम रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया।

  • हाल ही में सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) हैदराबाद ने कोविड-19 पर शोध करने के लिए बेंगलुरु की एक कंपनी आइस्टेम रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है।
  • इस शोध सहयोग का उद्देश्य मानव कोशिका लाइनों में नोवेल कोरोनवायरस को विकसित करने का प्रयास करना है, ताकि संभावित दवाओं और टीके के इन विट्रो परीक्षण को सक्षम बनाया जा सके।
  • सीसीएमबी (CCMB) वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की एक घटक प्रयोगशाला है, जिसे सेल्युलर और आणविक जीव विज्ञान पर अत्याधुनिक अनुसंधान कार्यों के लिए जाना जाता है।
  • आइस्टेम रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, एक सेल थेरेपी स्टार्ट-अप है जो सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफ़ॉर्म, सी-कैंप (C-CAMP) बेंगलुरु में शुरू किया गया है।
  • सी-कैंप, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल है।

8. भारत से चिकित्सा उपकरण, दवाएं म्यांमार भेजे गए।

  • हाल ही में भारत से चिकित्सा उपकरण, दवाएं और अन्य आपूर्ति म्यांमार भेजे गए।
  • भारत ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर म्यांमार सरकार को यह सहयोग किया गया है।
  • यह योगदान भारत और म्यांमार के बीच पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों का संकेत है।
  • म्यांमार:
    • यह एक दक्षिणपूर्व एशियाई देश है।
    • इसकी सीमा भारत, बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड से मिलती है।
    • इसकी राजधानी नाएप्यीडॉ और मुद्रा बर्मी कयात है।

9. उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष कवच-कोविड ऐप लॉन्च किया।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने “आयुष कवच-कोविड” ऐप लॉन्च किया है।
  • यह ऐप आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।
  • आयुष कवच-कोविड ऐप प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपाय प्रदान करेगा।
  • यह ऐप उपयोगकर्ताओं को यह बताने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि तुलसी, लौंग और दालचीनी जैसे उपलब्ध रसोई सामग्री का उपयोग शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए किस प्रकार किया जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश:
    • उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एक राज्य है। यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है।
    • उत्तर प्रदेश का राज्य पशु स्वैंप हिरण, राज्य पक्षी सरस क्रेन, राज्य वृक्ष अशोक और राज्य पुष्प ब्रह्म कमल है।

10. कपड़ा मंत्रालय ने महाराष्ट्र में किसानों को कपास खरीदने का आश्वासन दिया।

  • हाल ही में कपड़ा मंत्रालय ने महाराष्ट्र में किसानों को आश्वासन दिया है कि कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कपास खरीदने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
  • मंत्रालय ने यह कदम कोविड-19 महामारी के कारण उठाया है, क्योंकि व्यापारी इस समय किसानों को बेहतर कीमत देने में असमर्थ होगें।
  • वर्तमान में राज्य में 34 केंद्रों पर कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की खरीद जारी है।
  • ज्ञातव्य है कि राज्य की कृषि उपज बाजार समितियों (AMPCs) द्वारा खरीद को विनियमित किया जाता है।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP):
    • भारत सरकार द्वारा किसान से सीधे खरीदने के लिए निर्धारित एक कृषि उत्पाद मूल्य है।
    • यह सरकार द्वारा किसान की उपज के लिए एक गारंटी मूल्य हैं।
    • कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर कुछ फसलों के लिए बुवाई के मौसम की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की जाती है।
    • किसानों को संकट से उबारने और सार्वजनिक वितरण के लिए खाद्यान्नों की खरीद इसका प्रमुख उद्देश्य है।
  • कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI):
    • यह एक सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसी है जो उद्योग के विभिन्न घटकों के बीच कपास के समान वितरण और कपास के आयात के लिए जिम्मेदार है।
    • इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 31 जुलाई 1970 में की गई थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. निर्माण के समय वस्तुओं पर लगाया जाने वाला शुल्क ____________कहलाता है?

  1. आयकर
  2. आयात कर
  3. उत्पाद कर
  4. उपकर

2. भारतीय नौसेना ने विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कौन सा ऑपरेशन लॉन्च किया है?

  1. ऑपरेशन आंगन
  2. ऑपरेशन समुंद्र सेतु
  3. ऑपरेशन घर वापसी
  4. ऑपरेशन नित्य सुरक्षा

3. निम्नलिखित में से कौन वेक्टर बॉर्न डिजीज नहीं है?

  1. मलेरिया
  2. डेंगू
  3. चिकनगुनिया
  4. तपेदिक

4. एंटोनियो कोस्टा किस देश के प्रधानमंत्री हैं?

  1. पोलैंड
  2. पुर्तगाल
  3. स्वीडन
  4. स्पेन

5. हाल ही में गरूड़ पोर्टल किसने लॉन्च किया है?

  1. डी जी सी ए
  2. सी एस आई आर
  3. डी आर डी ओ
  4. इसरो

6. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारतीय ओवरसीज सिटीजन के बारे में सही है?

  1. वे अनिश्चित काल तक भारत में निवास कर सकते हैं।
  2. वे भारत में कार्य व व्यवसाय कर सकते हैं।
  3. उपरोक्त दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

7. हाल ही में सी सी एम बी ने आइस्टेम रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है, आइस्टेम रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड कहाँ स्थित है?

  1. बैंगलुरू
  2. नई दिल्ली
  3. वाराणसी
  4. पूणे

8. नाएप्यीडॉ किस देश की राजधानी है?

  1. लाओस
  2. म्यांमार
  3. वियतनाम
  4. कम्बोडिया

9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने आयुष कवच-कोविड ऐप लॉन्च किया है?

  1. केरल
  2. असम
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गुजरात

10. न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में क्या सही है?

  1. यह सरकार द्वारा किसान की उपज के लिए एक गारंटी मूल्य है।
  2. इसकी घोषणा कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिश के आधार पर होती है।
  3. यह फसल के बुवाई के मौसम की शुरुआत में घोषित किया जाता है।
  4. उपरोक्त सभी सही है।

 

उत्तर

1. C

2. B

3. D

4. B

5. A

6. C

7. A

8. B

9. C

10. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x