डेली करेंट अफेयर्स और GK | 07 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 07 May 2020 20:46 PM IST

Happy November get 35% Off
Use Coupon code NOV25

half yearly financial awareness mcqs june dec 2024 Rs.99/- Read More
current affairs for ssc and railway exams 2025 Rs.99/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 in hindi Rs.199/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 Rs.199/- Read More


1. भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन प्रारंभ किया।

  • हाल ही में भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन प्रारंभ किया है।
  • यह सबसे बड़ा निकासी अभ्यास है। इसके तहत सरकार कोरोनावायरस के लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे लगभग 14,800 भारतीय नागरिकों को घर वापिस लाएगी।
  • उन्हें लाने के लिए 7 से 13 मई के बीच 64 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
  • इनमें यूएई, बांग्लादेश, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, सिंगापुर, फिलीपींस, कुवैत, कतर, बहरीन और ओमान के लिए उड़ानें शामिल हैं।
  • ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत नेवी ने आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर को मालदीव और आईएनएस शार्दुल को प्रवासियों को वापस लाने के लिए दुबई भेज दिया गया है।

2. केन्द्र सरकार ने आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की।

  • हाल ही में केन्द्र सरकार ने सामान्य मोबाइल फोन या लैंडलाइन फोन वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु आईवीआरएस (IVRS) सेवा प्रारंभ की है।
  • यह एक टोल फ्री सेवा है, जो देशभर में उपलब्ध है।
  • इस सेवा के लिए लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित नम्बर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
  • इसके बाद उस व्यक्ति को फोन किया जाएगा और उसके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी।
  • उस व्यक्ति से वही सवाल पूछे जाएंगे जो आरोग्य सेतु ऐप पर उपलब्ध हैं।
  • यह सेवा भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस सेवा पर उपलब्ध कराई गई नागरिकों की जानकारी द्वारा आरोग्य सेतु डाटाबेस बनाने में मदद होगी।
  • इसका उपयोग नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अलर्ट भेजने के लिए किया जाएगा।

3. केंद्र सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • इसके लिए केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से सैनिटाइज़र की निर्यात नीति से संबंधित 24 मार्च की अधिसूचना में संशोधन किया है।
  • अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर में आमतौर पर आइसोप्रोपिल अल्कोहल, इथेनॉल या एन-प्रोपेनोल के कुछ संयोजन होते हैं, जिनमें 60 से 95 प्रतिशत तक अल्कोहल होते हैं।
  • यूएस के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने उपभोक्ताओं को कोरोनावायरस को मारने के लिए कम से कम 60% अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करने की सिफारिश की है।
  • इससे पूर्व केंद्र सरकार 19 मार्च को कोरोनोवायरस के मामलों के उपचार में वेंटिलेटर, डिस्पोजेबल मास्क, कवरॉल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के निर्यात पर समान प्रतिबंध लगाया था।

4. सरकार ने वस्तु और सेवा कर के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के लिए समय सीमा में छूट दी।

  • हाल ही में सरकार ने वस्तु और सेवा कर (GST) के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के लिए समय सीमा में और अधिक छूट की घोषणा की है।
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2018-2019 के लिए वार्षिक रिटर्न और जीएसटी ऑडिट प्रस्तुत करने की समय सीमा को 30 सितंबर, 2020 तक बढ़ा दिया है।
  • इसी के साथ सरकार ने 24 मार्च को या उससे पहले उत्पन्न उन सभी ई-वे बिलों के लिए 31 मई तक का विस्तार दिया है, जिनकी वैधता 20 मार्च से 15 अप्रैल के बीच समाप्त होने वाली थी।
  • इस छूट से देश भर में परिवहन वाहक के माध्यम से माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड (CBIC):
    • यह भारत सरकार की नोडल राष्ट्रीय एजेंसी है।
    • यह भारत में सीमा शुल्क, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और नारकोटिक्स के संचालन के लिए जिम्मेदार है।
    • इसकी स्थापना 1 जनवरी 1964 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • इसके अध्यक्ष एम. अजीत कुमार हैं।

5. सरकार ने तरुण बजाज को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया।

  • हाल ही में भारत सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
  • तरुण बजाज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।
  • आर्थिक मामलों के सचिव का पद संभालने से पहले, बजाज, प्रधान मंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव थे।
  • वे 1988 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं।

6. सीमा सुरक्षा बल का मुख्यालय अब पूरी तरह से कार्यात्मक।

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद अब नई दिल्ली मुख्यालय में पूरी तरह से कार्यात्मक है।
  • देश में कोविड-19 संक्रमण के दौरान परिचालन और आवश्यक कर्तव्यों का पालन करते हुए बल के 85 कर्मचारी इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
  • बीएसएफ के प्रत्येक प्रतिष्ठान में सभी मानक संचालन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
  • सीमा सुरक्षा बल:
    • सीमा सुरक्षा बल भारत का सीमा सुरक्षा संगठन है। यह भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक हैं।
    • इसकी स्थापना 1 दिसंबर 1965 को भारत-पाक 1965 के युद्ध के बाद की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

7. मध्य प्रदेश में, एक अद्वितीय वाहन संजीवनी विकसित किया गया।

  • हाल ही में मध्य प्रदेश में, अपनी अनूठी पहली पहल में, स्थानीय स्तर पर एक अद्वितीय वाहन विकसित किया गया है।
  • इस वाहन का नाम संजीवनी रखा गया है।
  • इस वाहन की मदद से स्वास्थ्य कार्यकर्ता किसी भी संदिग्ध मरीज की जांच उसके संपर्क में आए बिना उसकी जांच कर सकते हैं।
  • यह वाहन छतरपुर जिले के राजनगर प्रशासन की पहल पर बनाया गया है।
  • इस वाहन में पीपीई किट की भी आवश्यकता नहीं होगी।
  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल लालजी टंडन हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर (दूधराज) है।
    • राज्य का राजकीय फूल पलाश है।
    • यह राज्य सांची का स्तूप और भीम बेदका की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।

8. सीएसआईआर के आईजीआईबी संस्थान व टाटा संस के मध्य कोविड-19 तीव्र, सटीक निदान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर।

  • हाल ही में काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) की घटक प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) और टाटा संस ने कोविड-19 के तेजी से और सटीक निदान के लिए नो हाओ (KNOW HOW) के लाइसेंस के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इस लाइसेंस में ज्ञान का हस्तांतरण करने पर सहमति बनी है ताकि इस महीने के अंत तक कोविड-19 परीक्षण किए जा सकने वाले किट का विकास किया जा सकेगा।
  • कोविड- 19 का पता लगाने के लिए क्लस्टर्ड रेगुलर इंटरसेप्टर शॉर्ट पलिंड्रोमिक रिपीट आधारित तकनीक (CRISPER) का विकास और व्यावसायीकरण किया जाएगा।
  • यह अभिनव क्रिसपर(CRISPER) फेलुदा(FELUDA) परीक्षण द्वारा क्रिसपर तकनीकी का उपयोग कोरोनवायरस के जीनोमिक अनुक्रम का पता लगाने के लिए किया जाता है।
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (C.S.I.R):
    • भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान और विकास संगठन व एक स्वायत्त निकाय है।
    • इसके वर्तमान महानिदेशक शेखर सी मांडे हैं।
    • यह 26 सितंबर 1942 को स्थापित किया गया था।

9. वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के वायरस में 200 से अधिक आनुवांशिक उत्परिवर्तन की पहचान की।

  • हाल ही में वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के वायरस में 200 से अधिक आनुवांशिक उत्परिवर्तन की पहचान की है।
  • यह अध्ययन लंदन के जर्नल इंफेक्शन, जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया।
  • इसके लिए विश्व स्तर पर इस बीमारी से संक्रमित 7,500 से अधिक लोगों से सैंपल एकत्र किये गये थे।
  • इस प्रकार का अध्ययन कोविड-19 के लिए प्रत्यक्ष दवाओं और वैक्सीन के विकास में सहायक होगा।
  • वैज्ञानिक कोरोना वायरस के उस जीनोम का पता लगाना चाहते हैं जिसमें धीमी गति से उत्परिवर्तन होता है, ताकि अधिक सटीक वैक्सीन या दवा का विकास किया जा सके।
  • शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि कोविड-19 वायरस लंबे समय से मानव परिसंचरण में नहीं था, यह एक नये प्रकार का वायरस है।

10. लिंग तटस्थ पेरेंटिंग शैली का उदाहरण एक्स एई ए-12 (X Æ A-12)।

  • हाल ही में एलोन मस्क और ग्रिम्स ने लिंग-तटस्थ पेरेंटिंग को अपनाते हुए अपने नवजात का नाम एक्स एई ए-12 रखा है।
  • टेस्ला इंक के सीईओ एलोन मस्क और कनाडाई गायक ग्रिम्स अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की और एक लिंग तटस्थ पेरेंटिंग शैली के तहत नवजात के लिंग की घोषणा नहीं की।
  • यह दृष्टिकोण तेजी से लोकप्रिय हो गया है क्योंकि अधिकांश माता-पिता लिंग रूढ़ियों को अस्वीकार करते हैं, जैसे कि लड़कियों को गुलाबी रंग में और लड़कों को नीले रंग में ड्रेसिंग करना।
  • इसके बजाय बच्चों को अपने लिए अपनी पसंद के अनुसार जीवन शैली अपनाने की अनुमति होगी।
  • इस प्रवृत्ति ने खिलौने और कपड़े के ब्रांडों को नए लिंगहीन उत्पादों के साथ आने के लिए प्रेरित किया है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में भारत सरकार द्वारा शुरू किये वंदे भारत मिशन का उद्देश्य क्या है?

  1. लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी
  2. कोविड-19 से देश वासियों का बचाव
  3. देश के सैनिकों की शहादत का सम्मान
  4. देश की सीमाओं की रक्षा

2. आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा वर्तमान में कितनी भाषाओं में उपलब्ध है?

  1. 5
  2. 2
  3. 7
  4. 11

3. केंद्र सरकार ने कोरोनोवायरस के कारण किन वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है?

  1. वेंटिलेटर
  2. डिस्पोजेबल मास्क
  3. अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर
  4. उपरोक्त सभी

4. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. मुम्बई
  2. हैदराबाद
  3. नई दिल्ली
  4. चेन्नई

5. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?                                                                                                

  1. सरला गोस्वामी
  2. श्रीधर राव
  3. तरूण बजाज
  4. एस कामराज

6. सीमा सुरक्षा बल किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1937
  2. 1965
  3. 1920
  4. 1973

7. हाल ही में मध्य प्रदेश में विकसित संजीवनी क्या है?

  1. औषधी
  2. वाहन
  3. धान की प्रजाति
  4. सैनिटाइजर

8. सीएसआईआर के आईजीआईबी संस्थान ने किस संस्था के साथ कोविड-19 के तेजी से और सटीक निदान के लिए नो हाओ (KNOW HOW) समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

  1. टाटा संस
  2. रियालायंस ग्रुप
  3. महिंद्रा टेक
  4. एच सी एल

9. एक्स एई -12(X Æ A-12) क्या है?

  1. लिंग-तटस्थ बालक
  2. एक नया ग्रह
  3. एक नई जीव प्रजाति
  4. उपरोक्त में कोई नहीं

10. ऑपरेशन समुंद्र सेतु के तहत यूएई और मालदीव में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए निम्नलिखित में से किस भारतीय नौसेना के जहाजों को भेजा गया है?

  1. आईएनएस शार्दुल
  2. आईएनएस जलाश्व
  3. आईएनएस मगर
  4. उपरोक्त सभी

 

उत्तर

1. A

2. D

3, D

4. C

5. C

6. B

7. B

8. A

9. A

10. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

OCTOBER 2025

SAGA

Buy Now



x