डेली करेंट अफेयर्स और GK | 08 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 08 May 2020 20:18 PM IST

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अल्ट्रा वायलेट कीटाणुशोधन कक्ष स्थापित।

  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपना अल्ट्रा वायलेट कीटाणुशोधन कक्ष स्थापित किया है।
  • इससे पहले 7 अप्रैल को, डीआरडीओ ने राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में एक कीटाणुनाशक कक्ष स्थापित किया था।
  • यह कक्ष कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने में मददगार साबित होगा।
  • डीआरडीओ देश में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ी संख्या में चिकित्सा और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए भी प्रयासरत है।
  • हाल ही में डी आर डी ओ ने उच्च संक्रमण ग्रस्त क्षेत्रों का तेजी से कीटाणुशोधन करने के लिए एक पराबैंगनी यूवी कीटाणुशोधन टॉवर विकसित किया है।

2. जैलमे खलीलजाद, अफगानिस्तान से शांति वार्ता के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि का नई दिल्ली में आगमन।

  • हाल ही में जैलमे खलीलजाद अफगानिस्तान से शांति वार्ता के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि का नई दिल्ली में आगमन हुआ।
  • नई दिल्ली में जैलमे खलीलजाद ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।
  • इस अवसर पर उनके साथ यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में सीनियर डायरेक्टर लिसा कर्टिस और भारत में यूएस एंबेसडर केन जस्टर भी उपस्थित थे।
  • डॉ. एस जयशंकर ने कहा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए अफगानिस्तान के लोगों की सहायता करने की आवश्यकता है।
  • साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया गया कि अफगानिस्तान में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए आतंकवादी ठिकानों को समाप्त करना आवश्यक है।

3. भारतीय नौसेना द्वारा डिजाइन पीपीई किट को आईएनएमएएस का प्रमाण प्राप्त।

  • हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा डिजाइन और निर्मित व्यक्तिगत सुरक्षा (PPE) उपकरण को परमाणु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान संस्थान द्वारा प्रमाण प्रदान किया गया है।
  • यह किट नैदानिक स्थितियों में बड़े पैमाने पर उत्पादित और उपयोग किए जाने के लिए प्रमाणित है।
  • इनोवेशन सेल, इंस्टीट्यूट ऑफ नेवल मेडिसिन, मुंबई और नेवल डॉकयार्ड मुंबई द्वारा गठित एक टीम ने इस किट के डिजाइन और निर्माण में सहयोग किया है।
  • परमाणु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान संस्थान (INMAS):
    • यह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की एक प्रयोगशाला है।
    • यह नई दिल्ली में स्थित है।
    •  यह परमाणु चिकित्सा अनुसंधान और परमाणु दुर्घटनाओं और विस्फोटों के लिए उत्तरदायी है।
    • इसके वर्तमान निर्देशक डॉ अजय कुमार सिंह है।
    • इसकी स्थापना 1956 में की गई थी।

4. आयुष मंत्रालय ने चिकित्सीय अनुसंधान कार्यक्रम शुरू किया।

  • हाल ही में आयुष मंत्रालय ने चिकित्सीय अनुसंधान कार्यक्रम शुरू किया है।
  • यह अनुसंधान आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) व भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से किया जाएगा।
  • अनुसंधान कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड-19 की रोकथाम और इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग की संभावनाओं का पता लगाना है।
  • इस अनुसंधान में अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुडुचि और पिप्पली जैसी जडी-बूटियों और उनसे बनने वाली औषधियों से बीमारियों के इलाज के बारे में पता लगाया जाएगा।

5. आईआईटी मुम्बई ने अल्ट्रा-वायलेट पोर्टेबल सेनिटाइजर मशीन बनाई।

  • हाल ही में आईआईटी मुम्बई के अनुसंधानकर्ताओं ने अल्ट्रा-वायलेट पोर्टेबल सेनिटाइजर मशीन बनाई है।
  • इस मशीन के द्वारा काफी बड़े इलाकों को संक्रमण मुक्त किया जा सकता है।
  • इसमें सेनिटाइज करने वाली मशीन को काफी बड़े इलाके में घुमाकर संक्रमण से मुक्त किया जा सकता है। जिन क्षेत्रों में मशीन नहीं पहुंच पाती, उनकी सफाई की भी व्यवस्था इसमें की गई है।
  • इस शोधकर्ता दल ने इस यूवी सैनिटाइजर का एक रोबोटिक संस्करण विकसित करने की भी योजना बनाई है, जो हवाई जहाजों की यात्री सीटों के साथ-साथ बसों और मेट्रो ट्रेन जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों कीटाणुरहित करने में अधिक कुशल होगा।

6. आईआईटी कानपुर की टीम व भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने साथ मिलकर सस्ता वेंटिलेटर विकसित किया।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने कोविड-19 के उपचार के लिए सस्ते वेंटिलेटर का विकास किया है।
  • इस आशय के लिए एक समझौता ज्ञापन, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, आईआईटी कानपुर के इनक्यूबेटर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी और नोका रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड-आईआईटी कानपुर के एक इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप के बीच हस्ताक्षरित किया गया था।
  • इस टीम के द्वारा समग्र रूप से बीमार कोविड-19 रोगियों को जीवन समर्थन प्रदान करने के लिए आवश्यक एक सस्ता, स्वदेशी वेंटिलेटर डिजाइन और विकसित किया गया है।
  • इस टीम का नेतृत्व प्रोफेसर अमिताभ बंद्योपाध्याय ने किया था।
  • यह वेंटिलेटर महत्वपूर्ण रोगी को सहायता प्रदान करने के अलावा, फ्रंटलाइन हेल्थकेयर कार्यकर्ताओं को वायरस के संपर्क से बचाने के लिए अद्वितीय विशेषताओं से युक्त है।

7. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्टाइरीन गैस का रिसाव।

  • गत् दिवस आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एल जी पोलीमर्स फर्म में स्टाइरीन गैस का रिसाव हो गया।
  • इस विषाक्त गैस के रिसाव के कारण 11 लोगों की मृत्यु हो गयी और 800 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।
  • स्टाइर्रीन गैस जिसे एथेनिलबेनज़ीन या विनाइलबेनज़ीन के रूप में भी जाना जाता है, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे सिरदर्द, थकान, कमजोरी और अवसाद हो सकता है।
  • अमेरिका के पर्यावरण संरक्षण एजेंसी  के अनुसार मनुष्यों में स्टाइरीन का प्रभाव श्लेष्मा झिल्ली और आंखों में जलन और जठरांत्रीय के रूप में सामने आता है।

8. मुस्तफा अल-काधेमी ने इराक के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

  • हाल ही में मुस्तफा अल-काधेमी ने इराक के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।
  • वे इराक की खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं।
  • इसी के साथ ही देश में पांच महीने से चल रहा राजनीतिक संकट खत्म हो गया है।
  • पूर्व खुफिया प्रमुख मुस्तफा अल-कधेमी 2003 के बाद देश के छठे प्रधानमंत्री बने हैं।
  • इराक:
    • यह पश्चिमी एशिया में एक देश है।
    • इसकी सीमा तुर्की, ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और सीरिया से मिलती है।
    • इसकी राजधानी बगदाद और मुद्रा इराकी दीनार है।

9. उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ बेड की सुविधा।

  • उत्तर प्रदेश राज्य के प्रत्येक जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ बेड की सुविधा उपलब्ध है।
  • यह सुविधा प्रदान करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
  • वर्तमान में राज्य के सभी 75 जिले कोविड-19 के रोगियों को उच्च स्तर की देखभाल प्रदान कर सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश:
    • यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है।
    • उत्तर प्रदेश का राज्य पशु स्वैंप हिरण, राज्य पक्षी सरस क्रेन, राज्य वृक्ष अशोक और राज्य पुष्प ब्रह्म कमल है।

10. 8 मईः अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस।

  • हर साल अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को मनाने के लिए 8 मई को रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन लोग रेड क्रॉस स्वयंसेवकों को जरूरतमंद लोगों की मदद करने में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि देते हैं।
  • यह दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे।
  • रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य मूल रूप से सभी समय और परिस्थितियों में सभी प्रकार की मानवीय गतिविधियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है।
  • हेनरी डुनेंट, 1901 में पहले नोबेल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं।

11. 8 मईः विश्व थैलेसीमिया दिवस।

  • विश्व थैलेसीमिया दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है।
  • यह थैलेसीमिया और इसके लक्षणों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विश्वव्यापी अभियान है।
  • विश्व थैलेसीमिया दिवस 2020 की थीम :थैलेसीमिया के लिए एक नए युग की शुरुआतः नोवल चिकित्सा को मरीजों के लिए सुलभ और सस्ती बनाने के वैश्विक प्रयास के लिए समय है।
  • थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जो हीमोग्लोबिन की संख्या को काफी कम कर देता है।
  • हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन अणु है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद है, जो प्रोटीन आरबीसी को ऑक्सीजन ले जाने और पूरे शरीर में इसे प्रसारित करने में मदद करता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किस हवाई अड्डे पर अल्ट्रा वायलेट कीटाणुशोधन कक्ष स्थापित किया गया है?

  1. कोचीन
  2. नई दिल्ली
  3. मुम्बई
  4. कोलकाता

2. हाल ही में अफगानिस्तान में अमेरिकी शांति दूत, जैलमे खलीलजाद ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से कहाँ मुलाकात की?

  1. बैंग्लुरू
  2. नई दिल्ली
  3. कोच्ची
  4. मुम्बई

3. परमाणु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान संस्थान किस वर्ष स्थापित किया गया था?

  1. 1950
  2. 1956
  3. 1964
  4. 1975

4. निम्नलिखित में से कौन एक औषधीय पौधा है?

  1. अश्वगंधा
  2. यष्टिमधु
  3. गुडुचि
  4. उपरोक्त सभी

5. हाल ही में अल्ट्रा-वायलेट पोर्टेबल सेनिटाइजर मशीन किसने बनाई है?

  1. आईआईटी मुम्बई
  2. डी आर डी ओ
  3. इसरो
  4. आई एस सी बैंग्लुरू

6. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में किस गैस का रिसाव हुआ जिसमें कई लोगों की जान चली गई?

  1. ईथाइल मरकैप्टन
  2. स्टाइरीन
  3. कैल्शियम सल्फाइड
  4. आइसोप्रीन

7. मुस्तफा अल-काधेमी ने हाल ही में किस देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है?

  1. इराक
  2. ईरान
  3. बहरीन
  4. अफगानिस्तान

8. वर्तमान में कौन, प्रत्येक जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ बेड की सुविधा उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. केरल
  3. कर्नाटक
  4. उत्तर प्रदेश

9. अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 8 मई
  2. 10 जून
  3. 15 जुलाई
  4. 20 अगस्त

10. थैलेसीमिया एक ____________ है।

  1. मस्तिष्क विकार
  2. रक्त विकार
  3. अस्थी विकार
  4. नेत्र विकार

 

उत्तर

1. A

2. B

3. B

4. D

5. A

6. B

7. A

8. D

9. A

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x