डेली करेंट अफेयर्स और GK | 09 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 09 May 2020 19:27 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. ओडिशा के रुशिकुल्या नदी के तट पर बड़े पैमाने पर ओलिव रिडले कछुओं का आगमन।

  • ओडिशा के रुशिकुल्या नदी के तट पर इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर ओलिव रिडले कछुओं का आगमन हुआ है।
  • ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष ओलिव रिडले कछुए यहाँ प्रजनन के लिए आते हैं।
  • वन विभाग ने अंडों की सुरक्षा के लिए तट के एक हिस्से में धातु की जाली लगाई है।
  • इस वर्ष कोविड-19 के कारण बाहरी लोगों का आना लगभग नगण्य है। लेकिन 23 अप्रैल को अमावस्या से संबंधित उच्च ज्वार ने बड़ी संख्या में इनके घोंसले को नुकसान पहुँचाया था।
  • रुशिकुल्या नदी:
    • रुशिकुल्या नदी ओडिशा राज्य की प्रमुख नदियों में से एक है और यह ओडिशा के कंधमाल और गंजाम जिलों में पूरे जलग्रहण क्षेत्र को कवर करती है।
  • ओलिव रिडले कछुए:
    • दुनिया के सबसे छोटे और सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले समुद्री कछुए हैं, जो प्रशांत, अटलांटिक और भारतीय महासागरों के गर्म पानी में रहते हैं।
    • वे समुद्र किनारे बड़े पैमाने पर प्रजनन के लिए बनाये जाने वाले अपने अद्वितीय घोंसले के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें अरीबादा कहा जाता है।
    • इस प्रजाति को आई यू सी एन (IUCN) की रेड लिस्ट में कमजोर (Vulnerable) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

2. पीपीई के परीक्षण के लिए आठ प्रयोगशालाओं को मंजूरी।

  • हाल ही में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए आवश्यक पीपीई के परीक्षण के लिए आठ प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी गई है।
  • इनमें साउथ इंडिया टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन,तमिलनाडु; एनआईएमएएस नई दिल्ली; हैवी व्हीकल फैक्ट्री,चेन्नई; स्माल आर्म्स फैक्ट्री, कानपुर, उत्तर प्रदेश; आयुध निर्माणी, कानपुर, उत्तर प्रदेश और ऑर्डनेंस फैक्ट्री, अंबरनाथ, महाराष्ट्र शामिल हैं।
  • इन सभी प्रयोगशालाओं को एनएबीएल द्वारा मान्यता दी गई है।
  • नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL):
    • एनएबीएल भारत की गुणवत्ता परिषद का एक घटक बोर्ड है।
    • यह विज्ञान और इंजीनियरिंग के सभी प्रमुख क्षेत्रों में मान्यता प्रदान करता है।
    • इसका गठन 1988 में किया गया था।
    • इसका मुख्यालय गुरूग्राम, हरियाणा में है।

3. भारत 15 मई से वंदे भारत मिशन के तहत देशों का दायरा बढ़ाएगा।

  • हाल ही में भारत सरकार ने घोषणा की है कि भारत 15 मई से वंदे भारत मिशन के तहत देशों का दायरा बढ़ाएगा।
  • इसके तहत भारतीयों को रूस, जर्मनी, थाईलैंड, फ्रांस, स्पेन, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान जैसे अन्य देशों से वापस लाया जाएगा।
  • सिंगापुर, मलेशिया और फिलीपींस सहित दक्षिण-पूर्व एशिया से इस सप्ताह के दौरान 14 उड़ानें भरी जाएँगी।
  • इसी बीच आईएनएस जलाश्व माले, मालदीव से कोच्चि के लिए रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं आईएनएस मगर को 10 मई को 200 भारतीयों को लेकर कोच्ची पहुँचेगा।

4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैलाश मानसरोवर के लिए लिंक रोड का उद्घाटन किया।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैलाश मानसरोवर के लिए लिंक रोड का उद्घाटन किया।
  • यह लिंक रोड धारचूला से लिपुलेख दर्रे व चीन बॉर्डर को जोड़ता है।
  • यह पथ कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग के रूप में जाना जाता है।
  • देश में कोविड-19 प्रकोप के बीच सीमा सड़क संगठन (BRO) ने यह सराहनीय कार्य किया है।
  • इस मार्ग के बनने से ना केवल कैलाश-मानसरोवर के तीर्थ यात्री लाभांवित होंगे, बल्कि सैन्य सुरक्षा की दृष्टि से भी इसका बहुत महत्व है।
  • सीमा सड़क संगठन (BRO):
    • सीमा सड़क संगठन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास और रखरखाव करता है।
    • इसकी स्थापना 1960 में जवाहरलाल नेहरू के द्वारा की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 

5. भारत और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक के मध्य 50 करोड़ डॉलर की परियोजना पर हस्ताक्षर।

  • हाल ही में भारत और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (AIIB) के मध्य 50 करोड़ डॉलर की परियोजना पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
  • इस परियोजना का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों को बेहतर बनाना है।
  • यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत के साथ एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक का पहला समझौता है।
  • इससे एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम को बेहतर बनाने और संक्रामक रोग वाले अस्पतालों का जीर्णोद्धार करने में भी सहायता होगी।
  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB):
    • एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण का समर्थन करना है।
    • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 25 दिसंबर 2015 को एक बहुपक्षीय संधि द्वारा की गई थी, और जनवरी 2016 में इसका परिचालन शुरू हुआ।

6. भारत ने श्रीलंका साढ़े 12 टन आवश्यक दवायें और चिकित्सा उपकरणों का उपहार भेजा।

  • हाल ही में भारत ने श्रीलंका साढ़े 12 टन आवश्यक दवायें और चिकित्सा उपकरणों का उपहार भेजा है।
  • यह उपहार भारत ने श्रीलंका में मौजूदा वेसाक सप्ताह के दौरान विशेष मैत्री के साथ भेजा है।
  • वेसाक:
    • श्रीलंका में एक धार्मिक और सांस्कृतिक त्यौहार है।
    • यह मई के महीने में बुद्ध पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
    • वेसाक दिवस वर्ष के सबसे बड़े दिनों में से एक है और पूरे विश्व में बौद्धों द्वारा मनाया जाता है।
  • श्रीलंका:
    • यह दक्षिण एशिया का एक द्वीप देश है।
    • यह भौगोलिक रूप से भारतीय उपमहाद्वीप से मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य से अलग होता है।
    • इसकी राजधानी कोलंबो और मुद्रा श्रीलंकन रुपया है।

7. संयुक्त राष्ट्र और साझेदार एजेंसियों ने 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वैश्विक अपील शुरू की।

  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र और साझेदार एजेंसियों ने 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वैश्विक अपील शुरू की है।
  • इस अपील का उद्देश्य कोविड-19 महामारी से लड़ना, असुरक्षित देशों पर विशेष ध्यान देना और खाद्य असुरक्षा को कम करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख पहले भी यह अपील कर चुके हैं।
  • कोविड-19 ग्लोबल ह्यूमनिटेरियन रिस्पॉन्स प्लान 25 मार्च को लॉन्च किया गया था, लेकिन मानवीय जरूरतों के बढ़ने के साथ, इसमें 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्लान भी जोड़ दिया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र:
    • यह एक अंतरसरकारी संगठन है।
    • इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
    • इसकी आधिकारिक भाषायें अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, रूसी व स्पेनिश है।
    • एंटोनियो गुटेरेस संस्था के महासचिव हैं।

8. हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री पर कोविड उपकर लगाने का निर्णय लिया।

  • हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में शराब की बिक्री पर अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क जिसे कि कोविड उपकर, नाम दिया है, लगाने का निर्णय लिया है।
  • अलग-अलग बोतल पर उपकर की मात्रा भिन्न-भिन्न होगी।
  • हिमाचल प्रदेश:
    • यह एक उत्तर भारतीय राज्य है।
    • यह सुंदर पहाड़ी शहरों जैसे डलहौज़ी के लिए प्रसिद्ध है।
    • यहाँ के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं।
    • इस प्रदेश की राजधानियाँ शिमला (ग्रीष्म) और धर्मशाला (शीतकालीन) हैं।
    • इस राज्य में रोहतांग, स्पीति घाटी, सोलंग घाटी स्थित है।
    • यहाँ का राजकीय पशु हिम तेंदुआ, राज्य पक्षी पश्चिमी ट्रगोपैन और राज्य वृक्ष देवदार है।

9. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने दो अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज लॉन्च किए।

  • हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा गांधीनगर के जीआईएफटी-आईएफएससी (GIFT-IFSC) में दो अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज लॉन्च किए।
  • दो अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज बीएसई (BSE) के इंडिया आईएनएक्स (INX) और NSE के एनएसई  आईएफएससी (NSE-IFSC) पर आईएनआर-यूएसडी (रुपया-डॉलर) फ्यूचर्स के साथ ही ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किए।
  • पिछले एक दशक में भारत से संबंधित वित्तीय सेवाओं में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी अन्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में चली गई है।
  • यह भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता के माध्यम से भारत में बड़ी वैश्विक भागीदारी भी लाएगा और विश्व स्तर पर भारत के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) को जोड़ेगा।
  • गुजरात अंतर्राष्ट्रीय वित्त टेक सिटी (GIFT) गांधीनगर में स्थित भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है।

10. न्यू मिलेनियम इंडियन टेक्नोलॉजी लीडरशिप इनिशिएटिव का प्रारंभ।

  • हाल ही में सीएसआईआर (CSIR) ने न्यू मिलेनियम इंडियन टेक्नोलॉजी लीडरशिप इनिशिएटिव (NMITLI) का प्रारंभ किया।
  • इस इनिशिएटिव का लक्ष्य बहु-आयामी दृष्टिकोण के साथ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करना है।
  • सीएसआईआर प्रयोगशालाएं खुद प्रौद्योगिकी और उत्पाद विकसित कर रही हैं।
  • इस कार्यक्रम के माध्यम से अन्य शैक्षणिक और उद्योगों के नए विचारों और परियोजनाओं को भी शामिल किया जा रहा है।
  • इसके साथ ही सीएसआईआर ने मानव मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (hmAbs) के विकास की दिशा में एक परियोजना को मंजूरी दी है।
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR):
    • भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान और विकास संगठन व एक स्वायत्त निकाय है।
    • इसके वर्तमान महानिदेशक शेखर सी मांडे हैं।
    • यह 26 सितंबर 1942 को स्थापित किया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. रुशिकुल्या नदी किस राज्य में बहती है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. केरल
  3. ओडिशा
  4. कर्नाटक

2. नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. हैदराबाद
  2. पटना
  3. चेन्नई
  4. गुरूग्राम

3. वंदे भारत मिशन के तहत इनमें से किन देशों से भारतीयों को वापस लाया जाएगा?

  1. रूस
  2. जर्मनी
  3. थाईलैंड
  4. उपरोक्त सभी

4. धारचूला से लिपुलेख दर्रे तक का पथ किस यात्रा का मार्ग है?

  1. कैलाश-मानसरोवर
  2. वैष्णों देवी
  3. कामाख्या मंदिर
  4. जगन्नाथ मंदिर

5. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. नई दिल्ली
  2. बीजिंग
  3. मॉस्को
  4. टौक्यो

6. वेसाक दिवस किस समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है?

  1. जैन
  2. बौद्ध
  3. पारसी
  4. सिक्ख

7. इनमें से कौन संयुक्त राष्ट्र की अधिकारिक भाषाओं में शामिल हैं?

  1. चीनी
  2. अरबी
  3. रूसी
  4. उपरोक्त सभी

8. हाल ही में किस राज्य ने शराब पर कोविड उपकर लगाया है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. केरल
  3. गुजरात
  4. मध्य प्रदेश

9. भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र ________ में है।

  1. नई दिल्ली
  2. इंदौर
  3. भुवनेश्वर
  4. गांधीनगर

10. कोविड-19 से लड़ने के लिए न्यू मिलेनियम इंडियन टेक्नोलॉजी लीडरशिप इनिशिएटिव कार्यक्रम किस संस्था की पहल है?

  1. डी आर डी ओ
  2. आई सी एम आर
  3. सी एस आई आर
  4. आई एस आर ओ

 

उत्तर

1. C

2. D

3. D

4. A

5. B

6. B

7. D

8. A

9. D

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x