डेली करेंट अफेयर्स और GK | 12 मई 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 16:44 PM IST

Main Headlines:

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

half yearly current affairs jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs in hindi jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly financial awareness jan july 2024 Rs.199/- Read More
six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: शिखर सम्मेलन / सम्मेलन / बैठकें

1. आर्थिक मामलों के विभाग और न्यू डेवेलपमेंट बैंक (एनडीबी) “सामाजिक अवसंरचना वित्तपोषण और डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग” पर एक सेमिनार का आयोजन करेंगे।

  • आर्थिक मामले विभाग और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) "सामाजिक अवसंरचना वित्तपोषण और डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग" पर एक वर्चुअल सेमिनार का आयोजन करेंगे।
  • यह 13 मई 2021 को आर्थिक तथा वित्तीय सहयोग एजेंडा के हिस्से के रूप में भारतीय ब्रिक्स चेयरशिप के तहत आयोजित किया जाएगा।
  • इस सेमिनार में सार्वजनिक और निजी दोनों ही क्षेत्रों के प्रतिभागी भाग लेंगे। सामाजिक अवसंरचना वित्तपोषण और 21 वीं शताब्दी में डिजिटल टेक्नोलॉजीज के उपयोग जैसे कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
  • इसमें सामाजिक अवसंरचना वित्तपोषण से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए कदम, टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक अवसंरचना में निवेश करने के महत्व आदि जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक:
    • इसे जुलाई 2014 में ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक के रूप में स्थापित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय शंघाई, चीन में है।
    • इसके अध्यक्ष मार्कोस प्राडो ट्रायजो हैं।

विषय: विविध

2. सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों के लिए 'दोस्त फॉर लाइफ’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों और अभिभावकों के लिए 'दोस्त फॉर लाइफ’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • यह कक्षा 9 से 12 के छात्रों और अभिभावकों की मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए शुरू किया गया है।
  • सीबीएसई सप्ताह में तीन बार प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा लाइव काउंसलिंग सत्र आयोजित करेगा।
  • ऐप 10 + 2 के बाद विचारोत्तेजक पाठ्यक्रम और मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों को जानकारी भी प्रदान करेगा।
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई):
    • यह सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए भारत में शिक्षा का एक राष्ट्रीय स्तर का बोर्ड है।
    • यह शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
    • मनोज आहूजा सीबीएसई के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
 

विषय: नियुक्ति

3. एसबीआई के पद्मकुमार एम नायर को नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया।

  • एसबीआई के पद्मकुमार माधवन नायर को नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • एनएआरसीएल को आमतौर पर बैड बैंक के नाम से जाना जाता है। नायर वर्तमान में एसबीआई में मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम), दबावयुक्त (स्ट्रेस्ड) परिसंपत्तियों के प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं।
  • बैड बैंक के निर्माण की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021 के केंद्रीय बजट में की थी।
  • एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया (आर्किल) भारत में विभिन्न एसेट रिकंस्ट्रक्शन संस्थाओं में से सबसे पुरानी है।
  • आर्किल का स्वामित्व एसबीआई, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (आईसीआईसीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और एवेन्यू इंडिया रिसर्जेंस पीटीई के पास है। यह मूल रूप से एक निजी कंपनी है। प्रस्तावित बैड बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी होने की संभावना है।
  • भारतीय बैंकों का सकल एनपीए लगभग 8% है। आरबीआई के अनुसार, इस साल सितंबर तक सकल एनपीए के 15% तक बढ़ने की संभावना है।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

4. आईआरईडीए को अक्षय ऊर्जा के लिए वित्तपोषण संस्थानों में अग्रणी सार्वजनिक संस्थान होने के लिए ग्रीन ऊर्जा पुरस्कार दिया गया।

  • इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) द्वारा अक्षय ऊर्जा के लिए वित्तपोषण संस्थानों में अग्रणी सार्वजनिक संस्थान होने के लिए आईआरईडीए को ग्रीन ऊर्जा पुरस्कार दिया गया है।
  • आईआरईडीए के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप कुमार दास ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक डॉ अजय माथुर से पुरस्कार प्राप्त किया।
  • श्री अनिल राजदान, अध्यक्ष, ऊर्जा पर आईसीसी की राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति भी आभासी समारोह में उपस्थित थे।
  • भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए):
    • यह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।
    • यह भारत सरकार की एक मिनीरत्ना (श्रेणी - I) एंटरप्राइज है। यह 1987 में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान के रूप में स्थापित एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कंपनी है।
    • यह नए और नवीकरणीय स्रोतों के माध्यम से बिजली पैदा करने के लिए विशिष्ट परियोजनाओं और योजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

(Source: PIB)

विषय: शिखर सम्मेलन / सम्मेलन / बैठकें

5. चौथी भारत-स्विस वित्तीय वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में वर्चुअली किया गया।

  • चौथी भारत-स्विस वित्तीय वार्ता का आयोजन 11 मई को नई दिल्ली में वर्चुअली किया गया।
  • आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • बातचीत के दौरान, दोनों देशों ने निवेश, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण, राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष और सीमा पार वित्तीय सेवाओं पर अनुभव साझा किए।
  • उन्होंने अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण से उत्पन्न कर चुनौतियों और जी 20, आईएमएफ से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की।
  • स्विट्जरलैंड:
    • यह एक लैंडलॉक देश है। इटली इसकी दक्षिणी सीमा पर स्थित है। फ्रांस स्विट्जरलैंड के पश्चिम में स्थित है।
    • जर्मनी इसके उत्तर में स्थित है। ऑस्ट्रिया और लिकटेंस्टीन पूर्व में स्थित हैं।
    • स्विट्जरलैंड के किसी भी शहर को राजधानी का आधिकारिक दर्जा नहीं है। बर्न को इसकी राजधानी कहा जाता है।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

6. अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को मनाया जाता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2021 की थीम “नर्सेज: ए वॉयस टू लीड - ए विजन फॉर फ्यूचर हेल्थकेयर” है।
  • समाज में नर्सों के योगदान को चिह्नित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।
  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल, एक ब्रिटिश समाज सुधारक और सांख्यिकीविद् और आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक थीं। उनका जन्म 12 मई 1820 को फ्लोरेंस, इटली में हुआ था।
  • 1965 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद (आईसीएन) ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। 1974 में, 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने के लिए चुना गया था।
  • थीम 2020: "नर्सेज: ए वॉयस टू लीड-नर्सिंग द वर्ल्ड टू हेल्थ।"

विषय: रिपोर्ट और संकेत

7. 2022 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी।

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत 2022 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी।
  • संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2022 में 10.1% की दर से बढ़ेगी।
  • यूएन ने विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएँ (डब्लूईएसपी) के अपने मध्य-वर्ष के अद्यतन में 10.1% की वृद्धि का अनुमान लगाया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत कैलेंडर वर्ष 2021 में 7.5% की विकास दर से बढ़ेगा।
  • विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (डब्लूईएसपी) संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (डीईएसए) द्वारा जारी किया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग (डीईएसए) संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) और पांच संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय आयोगों के इनपुट पर यह रिपोर्ट (डब्लूईएसपी) तैयार करता है।

(Source: News on AIR)

विषय: राज्य समाचार / हिमाचल प्रदेश

8. हिमाचल प्रदेश वर्षा जल संचयन के लिए वन तालाबों का निर्माण कर रहा है।

  • हिमाचल प्रदेश वर्षा जल संचयन के लिए वन तालाबों का निर्माण कर रहा है।
  • सरकार जल स्रोतों के कायाकल्प और जलीय स्रोतों को पुनर्भरण के लिए पार्वत धरा योजना के तहत बड़े और छोटे तालाबों का निर्माण कर रही है।
  • इस योजना के तहत, सरकार मौजूदा तालाबों की सफाई और रखरखाव भी कर रही है। यह जल स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा।
  • योजना का मुख्य फोकस वृक्षारोपण के माध्यम से मिट्टी और जल संरक्षण है।
  • हिमाचल प्रदेश वन समृद्ध क्षेत्र है, इसका 27 प्रतिशत क्षेत्र वन से आच्छादित है।
  • हिमाचल प्रदेश:
    • यह उत्तर भारत का एक राज्य है जो जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और तिब्बत के साथ सीमा साझा करता है।
    • यह पश्चिमी हिमालय में स्थित है।
    • हिमाचल प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला है और शीतकालीन राजधानी धर्मशाला है।
    • इसमें 33 वन्यजीव अभयारण्य और दो राष्ट्रीय उद्यान हैं।
    • जय राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

विषय: खेल

9. शॉटगन विश्व कप का आयोजन इटली में किया जा रहा है।

  • शॉटगन विश्व कप का आयोजन इटली के लोनाटो में 7 से 17 मई तक किया जा रहा है।
  • भारत के गुरजोत सिंह खंगुरा ने पुरुषों की स्कीट स्पर्धा के शुरुआती तीन राउंड में 75 में से 74 अंक हासिल करके शॉटगन विश्व कप 2021 में अपनी यात्रा शुरू की।
  • अंगद वीर सिंह बाजवा भी इस विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं। वह 53 वें स्थान पर हैं।
  • इस विश्व कप में 56 देशों के कुल 399 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
  • इसका आयोजन इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है।

विषय: किताबें और लेखक

10. शकूर राठेर ने एक पुस्तक ‘लाइफ इन द क्लॉक टॉवर वैली’ लिखी है।

  • पत्रकार शकूर राथर ने अपनी पहली पुस्तक 'लाइफ इन द क्लॉक टॉवर वैली' लिखी है। यह मार्च 2021 में जारी किया गया था।
  • इसे स्पीकिंग टाइगर द्वारा प्रकाशित किया गया।
  • यह पुस्तक कश्मीर में रोजमर्रा के जीवन और भावनाओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताती है।
  • यह कश्मीर के बारे में ऐतिहासिक और राजनीतिक जानकारी प्रदान करता है।
  • यह पुस्तक समर और राबिया के बीच प्रेम कहानी का वर्णन करती है।

विषय: विविध

11. राजस्थान में 'मियाँ का बाड़ा' स्टेशन का नाम बदलकर महेश नगर कर दिया गया।

  • राजस्थान में 'मियाँ का बारा' रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महेश नगर कर दिया गया है।
  • इससे पहले 'मियां का बारा' गांव का नाम बदलकर 2018 में महेश नगर रखा गया था।
  • गांवों, शहरों, और रेलवे स्टेशन का नाम राज्य के अधिकारियों के प्रस्ताव के बाद गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया जाता है।
  • गृह मंत्रालय ने 2017 से 2020 के बीच नाम परिवर्तन के 52 प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
  • हाल ही में बदले गए रेलवे स्टेशन के नाम:

पुराना नाम

नया नाम

इलाहाबाद जंक्शन

प्रयागराज जंक्शन

दांदूपुर रेलवे स्टेशन

मां बराही देवी धाम

मंडुआडीह रेलवे स्टेशन

बनारस

विषय: नई गतिविधिया

12. कोविड -19 संक्रमण का पता लगाने के लिए डीआरडीओ द्वारा एआई एल्गोरिथ्म विकसित किया गया है।

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने छाती के एक्स-रे का विश्लेषण करके कोविड -19 संक्रमण का पता लगाने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिथम विकसित किया है।
  • एचआरजी शिक्षाविदों के सहयोग से डीआरडीओ के सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (सीएआईआर) द्वारा ‘आत्मन एआई’ नाम के एल्गोरिथ्म टूल को विकसित किया गया है।
  • रोगियों के छाती एक्स-रे का विश्लेषण डीप लर्निंग और कन्वेंशनल न्यूरल नेटवर्क मॉडल के माध्यम से एल्गोरिदम टूल द्वारा किया जाएगा। इसमें 96.73 प्रतिशत की सटीकता है।
  • यह डीआरडीओ द्वारा कोविड -19 रोगियों के तेजी से निदान के लिए उपकरण विकसित करने के प्रयास के भाग के रूप में विकसित किया गया है।
  • उपकरण रेडियोलॉजिस्ट और सीटी स्कैन मशीनों पर बोझ को कम करने में मदद करेगा।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ):
    • इसकी स्थापना 1958 में हुई थी।
    • यह मुख्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियों और उत्पादों को विकसित करने में शामिल है।
    • यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
    • इसका देश में 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है।
    • जी सतेश रेड्डी डीआरडीओ के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

13. हवाई हमलों के बाद इज़राइल और हमास के बीच शत्रुता बढ़ी।

  • इजरायल की सेना ने गाजा में विभिन्न क्षेत्रों में रॉकेटों से बमबारी की है। यह 2014 के बाद से गाजा में सबसे तीव्र हवाई हमले हैं।
  • हमास ने सोमवार को इजरायल की ओर सैकड़ों रॉकेट दागे थे जिसके बाद इजरायल ने गाजा में सैकड़ों हवाई हमले किए।
  • गाजा स्थित फिलिस्तीनी समूह, हमास ने अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस और फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के विरोध में इजरायल की ओर रॉकेट दागे थे।
  • अल-अक्सा मस्जिद यरूशलेम में स्थित है। यह मुसलमानों के लिए तीसरा सबसे पवित्र स्थान है।

हमास

  • इसकी स्थापना 1987 में हुई थी।
  • यह फलस्तीनी सुन्नी-इस्लामी कट्टरपंथी संगठन है।
  • यह फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी क्षेत्र में सक्रिय है।
  • यह इजरायल-फलस्तीन संघर्ष के धर्मनिरपेक्ष रवैये का विरोध करता है ।

इज़राइल

  • यह भूमध्य सागर पर स्थित एक मध्य पूर्वी देश है।
  • इसकी राजधानी यरुशलम है और मुद्रा इजरायली शेकेल है।
  • बेंजामिन नेतन्याहू देश के प्रधानमंत्री हैं।

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x