डेली करेंट अफेयर्स और GK | 14 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:05 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. वर्ष 2025 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय को बढ़ाकर जीडीपी का 2.5% किया जाएगा।

  • हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह घोषणा की है कि वर्ष 2025 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय को बढ़ाकर जीडीपी का 2.5% किया जाएगा।
  • यह निर्णय 15 वें वित्त आयोग के साथ एक बैठक में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लिया है।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य व्यय का परिव्यय भी देश में कुल सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय का लगभग दो तिहाई किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए अपनी आवश्यकता को लगभग 4.9 लाख करोड़ से संशोधित कर 6.04 लाख करोड़ कर दिया है।
  • इसमें उन राज्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन माँगे गए हैं जिनका उपयोग राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017-
    • इसने 2002 में अपनाई गई पिछली राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का स्थान लिया है।
    • इसमें अपनाये गये लक्ष्य-
      • सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय को धीरे-धीरे जीडीपी के 2.5% तक बढ़ाना।
      • 2025 तक जन्म के समय जीवन प्रत्याशा को 67.5 से बढ़ाकर 70 करना।
      • 2025 तक प्रजनन दर घटकर 2.1 करना।
      • 2019 तक शिशु मृत्यु दर को 28 तक कम करना।
      • 2025 तक 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर को 23 प्रति 1000 तक कम करना।

(Source: News on AIR)

2. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस्माइलपुर से नारनौल तक 227 किमी 6-लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • साथ ही कई अन्य नई राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।
  • इस में एनएच 152डी पर इस्माइलपुर से नारनौल तक 227 किमी 6-लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, एनएच 352W का 46 किमी 4-लेन गुरुग्राम पटौदी-रेवाड़ी खंड, एनएच 352 ए का 38.23 किमी 4-लेन गोहाना-सोनीपत खंड का शिलान्यास भी शामिल है।
  • ये परियोजनाएं राज्य में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के नए आर्थिक गलियारे का हिस्सा हैं।
  • परियोजनाओं में एनएच 334 बी के 35 किलोमीटर 4-लेन रोहना-झज्जर खंड का निर्माण भी शामिल है।

(Source: News on AIR)

3. डॉक्‍टर विधू पी. नायर, तुर्कमेनिस्‍तान में भारत के अगले राजदूत नियुक्‍त।

  • हाल ही में डॉक्‍टर विधू पी. नायर को तुर्कमेनिस्‍तान में भारत का अगला राजदूत नियुक्‍त किया गया है।
  • वे भारतीय विदेश सेवा के 2002 बैच के अधिकारी हैं।
  • डॉक्‍टर नायर इस समय विदेश मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
  • तुर्कमेनिस्‍तान-
    • यह मध्य एशिया का एक देश है, जो कैस्पियन सागर और काराकुम रेगिस्तान से घिरा है।
    • इसकी राजधानी अश्गाबात है।
    • इसकी मुद्रा तुर्कमेनिस्तान मनत है।

4. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

  • हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • इस बैठक की अध्यक्षता वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा की।
  • बैठक में  इस योजना से जुड़ी की चुनौतियों और वर्तमान 2020 के खरीफ फसल मौसम के लिए कार्यान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-
    • इसे 2016 में लॉन्च किया गया था।
    • इस योजना को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय  द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।
    • इस योजना के अंतर्गत किसान की फसल बर्बाद होने की स्थिति में एक व्यापक बीमा कवर प्रदान किया जाता है, ताकि किसानों की एक स्थिर आय सुनिश्चित की जा सके।

(Source: News on AIR)

5. एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के सुधार के लिए सभी आईआईटी, एनआईटी और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों से सहयोग माँगा।

  • हाल ही में एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के सुधार के लिए सभी आईआईटी, एनआईटी और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों से सहयोग माँगा है।
  • ये संस्थान, संस्थागत सामाजिक उत्तरदायित्व के हिस्से के रूप में स्वैच्छिक आधार पर राष्ट्रीय राजमार्गों के निकटवर्ती हिस्सों को अपना सहयोग दे सकेंगे।
  • यह विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क प्रदान करने के एनएचएआई के प्रयास का एक हिस्सा है।
  • इसका उद्देश्य देश के सड़क अवसंरचना पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के प्रति छात्रों और शिक्षकों की बौद्धिक विवेकशीलता का लाभ उठाना है।
  • इस योजना के संस्थागतकरण और देश के सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए व्यक्तिगत संस्थानों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)-
    • यह भारत सरकार की एक स्वायत्त एजेंसी है।
    • यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।
    • इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास और रखरखाव है।
    • इसकी स्थापना 1988 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

(Source: News on AIR)

6. आईआईटी कानपुर ने शुद्ध नामक एक पराबैंगनी सैनिटाइजिंग उत्पाद विकसित किया।

  • हाल ही में आईआईटी कानपुर के इमेजिनीयिंरग लेबोरेटरी विभाग ने ‘शुद्ध’ नामक एक पराबैंगनी (UV) सैनिटाइजिंग उत्पाद विकसित किया है।
  • यह उत्पाद किसी बंद कमरे को कीटाणुरहित करने के लिए बनाया गया है।
  • यह उत्पाद स्मार्टफ़ोन से संचालित किया जा सकता है।
  • अपने पूर्ण संचालन में यह डिवाइस लगभग 15 मिनट में 10x10 वर्ग फुट के कमरे को कीटाणुरहित कर सकता है।
  • स्मार्टफोन का उपयोग करके उत्पाद को ऑन /ऑफ और गति को दूर से भी नियंत्रित किया जा सकता है।
  • यह अस्पतालों, होटलों, मॉल, कार्यालयों और स्कूलों जैसे अत्यधिक प्रवण स्थानों पर कोरोना वायरस को मारने में सहायता कर सकता है।

(Source: News on AIR)

7. म्यांमार में लुप्तप्राय प्रजातियों की व्यावसायिक खेती की अनुमति देने से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और एफएफआई चिंतित।

  • हाल ही में म्यांमार में लुप्तप्राय प्रजातियों की व्यावसायिक खेती की अनुमति देने वाले कानून से वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण समूह डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और एफएफआई चिंतित है।
  • इन संस्थाओं ने इस कानून से दुनिया में दुर्लभ जानवरों की मांग को बढ़ावा मिलने की संभावना व्यक्त की है।
  • जून 2020 में म्यांमार की सरकार ने एक कानून पारित किया, जिसमें निजी चिड़ियाघरों को 90 वन्यजीवों की प्रजातियों के प्रजनन की अनुमति दी गई।
  • वाणिज्यिक खेती के लिए अनुमति दी गई वन्यजीव जानवरों की सूची में टाइगर, पैंगोलिन, सियामी मगरमच्छ और अय्यरवाडी डॉल्फिन शामिल हैं जो दुनिया में लुप्तप्राय प्रजातियों में से हैं।
  • म्यांमार को पड़ोसी चीन की मांग से संचालित वन्यजीवों में अवैध व्यापार का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है।
  • विशेषज्ञों को यह भी डर है कि इससे जानवरों से लेकर मनुष्यों तक की बीमारियां फैल सकती हैं क्योंकि म्यांमार में व्यापार को विनियमित करने की क्षमता का अभाव है।
  • फॉना एंड फ्लोरा इंटरनेशनल-
    • यह एक अंतरराष्ट्रीय संरक्षण चैरिटी और गैर-सरकारी संगठन है।
    • यह पृथ्वी पर वन्यजीवों और उनके आवासों की रक्षा के लिए समर्पित है।
    • इसका मुख्यालय कैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम में है।
    • इसकी स्थापना 1903 में की गई थी।

8. वी एन आई आर बायोटेक्नोलोजी ने कोविड -19 की आरटी-पीसीआर जांच, फ्लोरोसेंट जांच और पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन - पीसीआर जांच के स्वदेशी संस्करण की शुरुआत की है।

  • हाल ही में वी एन आई आर बायोटेक्नोलोजी ने कोविड -19 की आरटी-पीसीआर जांच, फ्लोरोसेंट जांच और पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन - पीसीआर जांच के स्वदेशी संस्करण की शुरुआत की है।
  • यह बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च -जे एन सी ए एस आर की एक शाखा है।
  • वी एन आई आर बायोटेक्नोलोजी द्वारा विकसित आणविक जांच का उपयोग देश में कोविड-19 परीक्षण किट में किया जाएगा।
  • पीसीआर आधारित परीक्षण किट में तीन महत्वपूर्ण घटक - ऑलिगोस,एंजाइम और आणविक जांच हैं।
  • वी एन आई आर का यह अनुसंधान और विकास कार्यक्रम कोविड-19 परीक्षण में भारत सरकार के मेक-इन-इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप है।

9. भारत के डिजिटीकरण कोष के लिए गूगल अगले 5 से 7 वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

  • हाल ही में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने भारत के डिजिटीकरण कोष के लिए अगले 5 से 7 वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
  • यह घोषणा उन्होंने गूगल फॉर इंडिया इवेंट के अवसर पर की।
  • इस निवेश का जोर भारत के डिजिटीकरण के अंतर्गत निम्न चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा-
  • इससे हर भारतीय को स्वयं की भाषा में सस्ती और सुलभ जानकारी मिलेगी।
  • भारत की अनूठी जरूरतों के लिए नए उत्पादों और सेवाओं का निर्माण होगा।
  • डिजिटल परिवर्तन में लगे व्यवसायों को सशक्त बनाए जा सकेगा।
  • शिक्षा और कृषि तथा स्वास्थ्य सेवा जैसे सामाजिक क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ उठाया जा सकेगा।

(Source: News on AIR)

10. राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड ने हैंड क्लींजिंग आईपीए जैल आरसीएफ सेफरोला लॉन्च किया।

  • हाल ही में राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड ने हैंड क्लींजिंग आईपीए जैल आरसीएफ सेफरोला लॉन्च किया है।
  • यह हैण्ड क्लींजिंग जैल एक त्वचा अनुकूल मॉइस्चराइज़र आधारित हैण्ड-सैनिटाइज़र है जिसमें आइसो प्रोपाइल अल्कोहल(IPA) और एलो वेरा अर्क का मिश्रण है।
  • इसे विटामिन-ई से समृद्ध किया गया है और इसमें ताजे नींबू की खुशबू है।
  • राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड-
    • यह रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत सार्वजानिक उद्यम है।
    • एक मिनी रत्न कम्पनी है, जो देश में उर्वरकों और रसायनों की प्रमुख उत्पादक है।
    • कम्पनी यूरिया, कॉम्प्लेक्स फ़र्टिलाइज़र, जैव-उर्वरक, सूक्ष्म पोषक-तत्व, पानी में घुलनशील उर्वरक, मृदा अनुकूल करने वाले तत्व और कई प्रकार के औद्योगिक रसायन का उत्पादन करती है।
    • कंपनी (उज्ज्वला) यूरिया और सुफला ( कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर्स) ब्रांडों के साथ ग्रामीण भारत में एक घरेलू नाम है जिसकी उच्च ब्रांड इक्विटी है।

(Source: P.I.B)

11. असम में गोलाघाट जिले के किसानों ने पारंपरिक लोगों से अलग बाढ़ प्रतिरोधी नई धान की किस्मों की खेती की।

  • हाल ही में असम में गोलाघाट जिले के किसानों ने पारंपरिक लोगों से अलग बाढ़ प्रतिरोधी नई धान की किस्मों की खेती की है।
  • इस वर्ष पश्चिम ब्रह्मपुत्र क्षेत्र के लगभग 60 किसानों द्वारा रंजीत सब-1, स्वर्ण सब-1 और बहादुर सब-1 नामक धान की किस्मों को उगाया गया है।
  • जल प्रतिरोधी स्वर्ण सब-1 किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और मनीला स्थित अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है।
  • असम के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में किसानों ने 2009 में इस धान की खेती प्रारंभ कर दी थी।
  • धान-
    • यह एक खरीफ फसल है।
    • 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।
    • 100 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।
    • उपजाऊ नदी की जलोढ़ मिट्टी चावल की खेती के लिए सर्वोत्तम है।

(Source: The Hindu)

12. ईरान ने चाबहार रेल परियोजना से भारत को अलग कर दिया है।

  • हाल ही में ईरान ने चाबहार रेल परियोजना से भारत को अलग कर दिया है।        
  • ईरानी सरकार ने इसका कारण फंडिंग और शुरुआत में भारतीय पक्ष से देरी को बताया गया है।
  • हाल ही में ईरान के परिवहन और शहरी विकास मंत्री मोहम्मद असलम ने 628 किलोमीटर चाबहार-ज़ाहेदान लाइन के लिए ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया का उद्घाटन किया, जिसे अफगानिस्तान में सीमा पार ज़ारंज तक बढ़ाया जाएगा।
  • यह परियोजना मार्च 2022 तक पूरी हो जाएगी।
  • इसे ईरानी रेलवे भारत की सहायता के बिना आगे बढ़ा रहा है।
  • इसके लिए ईरानी राष्ट्रीय विकास निधि से लगभग 400 मिलियन डॉलर का उपयोग किया जायेगा।
  • हाल ही में ईरान ने चीन के साथ 25 वर्ष के लिए 400 बिलियन डॉलर की रणनीतिक साझेदारी को अंतिम रूप दिया है, जिससे भारत की योजनाएं धूमिल हो सकती हैं।
  • त्रिपक्षीय समझौता-
    • मई 2016 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तेहरान यात्रा के दौरान, ईरान के राष्ट्रपति रूहानी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी के साथ इस रेल समझौते पर हस्ताक्षर किए गये थे।
    • इसके द्वारा भारत पाकिस्तान को बाईपास करके अफगानिस्तान और मध्य एशिया में पहुंच सुनिश्चित कर सकता था।

(Source: The Hindu)

13. हेमांग अमीन को बीसीसीआई का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।

  • हाल ही में हेमांग अमीन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।
  • वर्तमान में हेमांग अमीन इंडियन प्रीमियर लीग के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं।
  • उन्होंने पिछले साल आइ र्पी एल उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं करने का निर्णय लेने में प्रमुख भूमिका निभाई थी और पुलवामा के शहीदों के परिवारों को यह निधि दान की थी।
  • वे श्री राहुल जौहरी का स्थान लेंगे, जिनका इस्तीफा हाल ही में स्वीकार कर लिया गया है।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय को किस वर्ष तक बढ़ाकर जीडीपी का 2.5% किया जाएगा?

  1. 2022
  2. 2023
  3. 2024
  4. 2025

2. डॉक्‍टर विधू पी. नायर को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्‍त किया गया है?

  1. तुर्कमेनिस्‍तान
  2. ब्रिटेन
  3. स्वीडन
  4. मैक्सिको

3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?

  1. 2012
  2. 2014
  3. 2016
  4. 2018

4. शुद्ध नामक एक पराबैंगनी सैनिटाइजिंग उत्पाद के संबंध में क्या सही नहीं है?

1. यह आईआईटी मुंबई के द्वारा विकसित किया गया है।

2. यह उत्पाद स्मार्टफ़ोन से संचालित किया जा सकता है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

5. हाल ही में किस देश ने लुप्तप्राय प्रजातियों की व्यावसायिक खेती की अनुमति दी है?

  1. चीन
  2. म्यांमार
  3. जापान
  4. वियतनाम

6. हाल ही में वी एन आई आर बायोटेक्नोलोजी ने कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच, फ्लोरोसेंट जांच और पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन, पीसीआर जांच के स्वदेशी संस्करण की शुरुआत की है। इस परीक्षण किट में महत्वपूर्ण घटक कौन से है?

  1. ऑलिगोस
  2. एंजाइम
  3. आणविक जांच
  4. उपरोक्त तीनों

7. भारत के डिजिटीकरण कोष में अगले 5 से 7 वर्षों में कौन सी कंपनी 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी?

  1. ऐप्पल
  2. गूगल
  3. फेसबुक
  4. माइक्रोसाट

8. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड ने हैंड क्लींजिंग आईपीए जैल आरसीएफ सेफरोला लॉन्च किया है।

2. राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड एक महा रत्न कम्पनी है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

9. रंजीत सब-1 किस फसल की एक प्रजाति है?

  1. चावल
  2. बाजरा
  3. गेंहू
  4. मटर

10. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में ईरान ने चाबहार रेल परियोजना से भारत को अलग कर दिया है।    

2. इस त्रिपक्षीय समझौते पर मई 2016 में हस्ताक्षर किए गये थे।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

11. हाल ही में किसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है?

  1. हेमांग अमीन
  2. राहुल जौहरी
  3. विजय कोठारी
  4. गौरव कपूर

 

उत्तर

1. D

2. A

3. C

4. A

5. B

6. D

7. B

8. A

9. A

10. C

11. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x