डेली करेंट अफेयर्स और GK | 15 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:05 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में केर पूजा प्रारंभ हुई।

  • हाल ही में भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में केर पूजा प्रारंभ हुई।
  • केर पूजा त्रिपुरा का सबसे अनोखा त्यौहार है।
  • यह त्योहार दो सप्ताह तक मनाया जाता है और खारची पूजा के अंत में शुरू होता है।
  • इस अवसर पर उज्जयंत पैलेस के परिसर में पारंपरिक केर पूजा आयोजित की जा रही है।
  • केर, त्रिपुरा के शाही परिवार का वास्तु देवता माना जाता है।
  • आदिवासी कोकबोरोक भाषा में केर का शाब्दिक अर्थ निर्दिष्ट क्षेत्र है।
  • मान्यता है कि यह पूजा लोगों को आपदाओं और बाहरी आक्रमण से बचाती है।
  • पूजा का आरंभ राज्य के राजा द्वारा किया गया था।
  • केर पूजा क्षेत्रों के आसपास के आदिवासी और लोग यह मानते हुए अपने घरों में आग जलाते हैं, उन्हें विश्वास है कि यह उनकी भलाई सुनिश्चित करेगा और बुरी आत्मा को उखाड़ फेंकेगा।

2. हल्‍दिया गोदी परिसर की पांच जेट्टी में अग्‍निशमन की सुविधाओं के लिए 107 करोड़ रुपए की मंजूरी।

  • हाल ही में जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने कोलकाता बंदरगाह में हल्‍दिया गोदी परिसर की पांच जेट्टी में अग्‍निशमन की सुविधाएं लगाने के लिए 107 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
  • हल्‍दिया गोदी परिसर में अग्निशमन की अत्‍याधुनिक सुविधाएं लगाने से पेट्रोकेमिकल के उत्‍पाद का सुरक्षित आवागमन सूनिश्चित हो सकेगा।
  • परिसर में वर्तमान सुविधाएं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तेल उद्योग संरक्षा निदेशालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं हैं,  इसलिए यहां से एलपीजी और अन्‍य पेट्रोलियम उत्‍पादों का आवागमान नहीं होता है।
  • आने वाले समय में हल्‍दिया गोदी परिसर में एलपीजी और एलएनजी की हेंडलिंग बढ़ने की सम्‍भावना है।
  • जहाजरानी मंत्रालय ने सभी प्रमुख बंदरगाहों पर हेंडलिंग की सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता दी है। इससे अग्‍नि संरक्षा के वैश्‍विक मानकों को पूरा किया जा सकेगा।

(Source: News on AIR)

3. अमेरिकी सरकार ने ऑनलाइन कक्षा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को निर्वासित करने की योजना को छोड़ दिया है।

  • हाल ही में अमेरिकी सरकार ने ऑनलाइन कक्षा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को निर्वासित करने की योजना को छोड़ दिया है।
  • हाल ही में कोरोनावायरस महामारी के कारण अमेरिकी सरकार ने अगले सेमेस्टर में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की है।
  • ऐसे में यूएसए ने घोषणा की है कि एफ-1 और एम-1 वीजा धारक जो केवल ऑनलाइन क्लास लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें यूएसए में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने नीति की घोषणा करने के एक हफ्ते बाद ही योजना को छोड़ने का निर्णय लिया है।
  • एफ-1 वीजा-संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन करने के लिए पूर्णकालिक छात्रों के लिए जारी किए जाते हैं।
  • एम-1 वीजा- व्यावसायिक या गैर-शैक्षणिक अध्ययन में संलग्न छात्रों को जारी किए जाते हैं।

4. संयुक्त राज्य अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर के अपतटीय संसाधनों पर चीन के दावे को खारिज किया।

  • हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर दक्षिण चीन सागर के अपतटीय संसाधनों पर चीन के दावे को खारिज कर दिया है।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने कहा कि चीन सरकार के पास इस क्षेत्र पर एकतरफा रूप से अपना अधिकार जताने का कोई कानूनी आधार नहीं है।
  • दक्षिण चीन सागर-
    • यह दक्षिण पूर्व एशिया में पश्चिमी प्रशांत महासागर का एक भाग है।
    • इसमें स्कारबोरो शोआल, ताइपिंग आइलैंड, फिएरी क्रॉस रीफ, मोर आदि द्वीप है।
    • इसकी सीमा ब्रुनेई, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, ताइवान और वियतनाम से मिलती है।

(Source: News on AIR)

5. 13 जुलाई को नेपाली आदिकवि भानू भक्‍त आचार्य की 206वीं जयंती मनाई गई।

  • 13 जुलाई को सिक्किम में नेपाली आदिकवि भानू भक्‍त आचार्य की 206वीं जयंती मनाई गई।
  • भानुभक्त आचार्य एक नेपाली कवि, अनुवादक और लेखक थे।
  • वह सबसे पहले ऐसे लेखक थे जिन्होंने महान महाकाव्य रामायण का संस्कृत से नेपाली में अनुवाद किया था।
  • उनका जन्म जन्म 13 जुलाई 1814 को नेपाल में हुआ था।

6. 15 जुलाई: विश्व युवा कौशल दिवस।

  • विश्व युवा कौशल दिवस हर साल 15 जुलाई को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य युवाओं में स्थानीय और वैश्विक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रासंगिक तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण और अन्य कौशलों के विकास के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है।
  • इस वर्ष का थीम है- एक कुशल युवा के लिए कौशल।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर 2014 में 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक डिजिटल सम्मेलन को संबोधित किया। कॉन्क्लेव का आयोजन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा किया गया है।
  • इस वर्ष यह दिन स्किल इंडिया मिशन के शुभारंभ की पांचवीं वर्षगांठ का प्रतीक है।

7. अमेरिका में हांगकांग के खिलाफ दमनकारी कानून लागू करने वाले चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक्ट लाया गया।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हांगकांग के खिलाफ दमनकारी कानून लागू करने वाले चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह कानून अमेरिकी प्रशासन को हांगकांग की आजादी को खत्म करने में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण प्रदान करता है।
  • चीन ने हाल ही में हांगकांग के विशेष दर्जे को समाप्त करने के लिए एक नया सुरक्षा कानून लागू किया था।
  • यह कानून चीन और ब्रिटेन के बीच 1984 के समझौते के तहत लाया गया है।
  • पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश, हांगकांग को 1997 में, 2047 तक के लिए भाषण, विधानसभा और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले कानून के साथ चीनी शासन में वापस लाया गया था।

(Source: News on AIR)

8. भारत और चीन की सेनाओं के बीच कमाण्‍डर स्‍तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख के चुशूल में प्रारंभ।

  • हाल ही में भारत और चीन की सेनाओं के बीच कमाण्‍डर स्‍तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख के चुशूल में प्रारंभ हुई।
  • यह वार्ता मुख्‍य रूप से वास्‍तविक नियंत्रण रेखा. एल ए सी पर विवादित स्‍थलों से दोनों सेनाओं के पीछे हटने के दूसरे चरण पर केन्द्रित है।
  • 5 जुलाई को राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेशमंत्री वांग यी के बीच हुई वार्ता के बाद हो रही है।
  • चुशूल-
    • यह लद्दाख में दरबुक तहसील में स्थित है, जिसे चुशुल घाटी के रूप में जाना जाता है।
    • चुशुल गाँव के लोग ज्यादातर अशिक्षित हैं। अधिकांश लोग बकरी और याक के पालन पर निर्भर हैं।
    • यह स्थान 18 नवंबर, 1962 को रेजांग ला, चुशूल, में अंतिम दौर का भारत चीन युद्व हुआ था।

(Source: News on AIR)

9. गुजरात गिफ्ट आईएफएससी में एचएसबीसी के द्वारा बैंकिग युनिट की स्थापना की जाएगी।

  • हाल ही में गुजरात, गांधीनगर गिफ्ट आईएफएससी में बैंकिग युनिट स्थापित करने के लिए एचएसबीसी को अनुमीत प्राप्त हो गई है।
  • हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय सेवा संगठन है।
  • देश में 160 से अधिक वर्षों से मौजूद, एचएसबीसी के लिए यह विकास भारत में एक प्रमुख मील का पत्थर है।
  • गिफ्ट आईएफएससी में 13 बैंकों ने बैंकिग युनिट की स्थापना की है।
  • बैंकिंग वर्टिकल में संचयी कारोबार 28 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।
  • गिफ्ट आईएफएससी ने भारत की कुल वित्तीय सेवाओं के निर्यात में लगभग 11 प्रतिशत योगदान दिया है।

10. पीएम स्वनिधि स्कीम को लागू करने में मध्य प्रदेश सबसे आगे।

  • पीएम स्वनिधि स्कीम को लागू करने में मध्य प्रदेश सभी राज्यों में सबसे आगे है।
  • राज्य  में 15,500 से अधिक व्यक्तियों को इस योजना के तहत ऋण प्रदान किया जा चुका है।
  • पीएम स्वनिधि-
    • हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना शुरू की है।
    • इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को विशेष सूक्ष्म ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर कोविड-19 की वजह से बंद हुए उनके कारोबार को फिर से चालू करने में मदद करना है।
    • इस योजना की अवधि मार्च 2022 तक की है।

11. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तांगम्स नामक पुस्तक जारी की।

  • हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तांगम्स नामक पुस्तक जारी की है।
  • तांगम अरुणाचल प्रदेश की बड़ी आदि जनजाति के भीतर एक अल्प-ज्ञात समुदाय द्वारा बोली जाने वाली भाषा है।
  • तांगम अब केवल कोगिंग गांव में 253 लोगों के द्वारा बोली जाती है।
  • यूनेस्को के विश्व एटलस ऑफ लुप्तप्राय भाषी 2009 के अनुसार, तांगम- एक मौखिक भाषा है, जो तानी समूह से संबंधित है। यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय भाषा के रूप में चिह्नित है।
  • इस रिपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश की 26 से अधिक भाषाओं को लुप्तप्राय के रूप में पहचाना गया है।

12. ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 दिन में आंध्र प्रदेश के कृष्णा और पश्चिम गोदावरी जिलों में 312 बच्चों को बचाया गया।

  • हाल ही में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 दिन में आंध्र प्रदेश के कृष्णा और पश्चिम गोदावरी जिलों में 312 बच्चों को बचाया गया।
  • आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी. गौतम सवांग ने पुलिस मुख्यालय में राज्य भर में सप्ताह भर चलने वाला ऑपरेशन मुसकान शुरू किया था।
  • इस अभियान का उद्देश्य-.
    • अन्य राज्यों से राज्य में लाये गये लापता बच्चों का पता लगाना।
    • बाल श्रम और बंधुआ बाल श्रम को रोकना।
    • घरेलू मदद के रूप में लगे बच्चों को बचाना है।
  • कृष्णा जिले विभिन्न स्थानों से संबंधित 24 लड़कियों सहित 125 बच्चों को बचाया गया।
  • पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने नुजविद, अवनीगड्डा, मछलीपट्टनम, गुडिवाडा और नंदीगामा के उप-विभागों में छापे मारे और नाबालिगों को बचाया।
  • पश्चिम गोदावरी में, 130 बच्चों को बचाया गया और एक को छोड़कर, सभी को काउंसलिंग के बाद उनके माता-पिता के साथ फिर से मिला दिया गया।
  • ऑपरेशन मुस्कान-लापता बच्चों को बचाने और उनके पुनर्वास के लिए गृह मंत्रालय की एक पहल है।

(Source: The Hindu)

13. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने डिजिटल शिक्षा पर प्रज्ञाता नामक दिशा-निर्देश जारी किए।

  • हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने डिजिटल शिक्षा पर प्रज्ञाता नामक दिशा-निर्देश जारी किए।
  • ये निर्देश ऑनलाइन शिक्षा को बेहतर गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना प्रदान करते हैं।
  • साथ ही ये पहली कक्षा से 12वीं कक्षातक के छात्रों के लिए एक दिन में ऑनलाइन सत्रों की संख्या और उसकी अवधि पर भी अंकुश लगाएंगे।
  • कोविड-19 महामारी की वजह से सभी स्कूल बंद हैं और इससे देश भर के स्कूलों में नामांकित 240 मिलियन से अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
  • इन दिशा-निर्देशों में ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा के आठ चरण बताये गये हैं-योजना, समीक्षा, व्यवस्था, मार्गदर्शन, बात, असाइन, ट्रैक, सराहना।
  • शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिशा-निर्देश इस बात पर जोर देता है कि लंबे समय तक डिजिटल उपकरणों के उपयोग के कारण बच्चों को अत्यधिक खिंचाव या तनाव ना हो या वे नकारात्मक बैठने के दोष, नेत्र संबंधी समस्याएं और अन्य शारीरिक समस्याओं से प्रभावित न हो।

(Source: P.I.B)

14. औद्योगिक अपशिष्ट कॉटन से एक सामान्य, कम लागत वाले, पर्यावरण अनुकूल और दीर्घकालिक सुपरकैपेसिटर इलेक्ट्रोड का निर्माण किया गया।

  • हाल ही में इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स के  वैज्ञानिकों ने औद्योगिक अपशिष्ट कॉटन से एक सामान्य, कम लागत वाले, पर्यावरण अनुकूल और दीर्घकालिक सुपरकैपेसिटर इलेक्ट्रोड का निर्माण किया है।
  • इसका ऊर्जा हारवेस्टर स्टोरेज डिवाइस के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • यह पहली बार है, जब किसी प्राकृतिक समुद्री जल के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल, लागत प्रभावी, स्केलेबल और वैकल्पिक जलीय इलेक्ट्रोलाइट की खोज की गई है।
  • यह सुपरकैपेसिटर मौजूदा जलीय-आधारित इलेक्ट्रोलाइट्स के स्थान पर उपयोग में लाया सकता है।
  • यह अध्ययन अपशिष्ट कपास और समुद्री जल जैसी प्रचुर सामग्रियों से सुपर-कैपेसिटर के निर्माण के लिए एक समाधान प्रदान करता है।
  • यह अपशिष्ट से धन सृजन के सिद्धांतों के दीर्घकालीन, हरित प्रक्रियाओं के सिद्धांत के लिए रचनात्मक विज्ञान का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का एक स्वायत्त संगठन है।
  • सुपरकैपेसिटर-
    • यह नई पीढ़ी का एक ऊर्जा भंडारण उपकरण है। 
    • यह अधिक स्थायी है और पारम्परिक कैपेसिटर की तुलना में अल्ट्राफास्ट चार्जिंग सुविधा देगा।
    • यह लिथियम-आयन बैटरी के समान लाभों के कारण व्यापक अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण है।

(Source: P.I.B)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. केर पूजा निम्नलिखित में से किस पूर्वोत्तर राज्य का अनोखा त्यौहार है?

  1. त्रिपुरा
  2. मणिपुर
  3. असम
  4. सिक्किम

2. अमेरिकी सरकार के द्वारा व्यावसायिक या गैर-शैक्षणिक अध्ययन में संलग्न छात्रों को कौन सा वीजा जारी किया जाता है?

  1. एम-1
  2. एस-1
  3. एल-1
  4. एन-1

3. दक्षिण चीन सागर के तट पर इनमें से कौन से देश स्थित हैं?

1. इंडोनेशिया

2. मलेशिया

3. फिलीपींस

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

4. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. 13 जुलाई को सिक्किम में नेपाली आदिकवि भानू भक्‍त आचार्य की 206वीं जयंती मनाई गई।

2. वह सबसे पहले ऐसे लेखक थे जिन्होंने महान महाकाव्य रामायण का संस्कृत से नेपाली में अनुवाद किया था।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

5. विश्व युवा कौशल दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 15 जुलाई
  2. 20 अगस्त
  3. 16 सितंबर       
  4. 10 अक्टूबर

6. हांगकांग किस देश का उपनिवेश था?

  1. स्पेन
  2. ब्रिटेन
  3. डेनमार्क
  4. फ्रांस

7. हाल ही में चर्चा में रहने वाला चुशूल गांव कहाँ स्थित है?

  1. केरल
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. लद्दाख
  4. बिहार

8. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. गुजरात गिफ्ट आईएफएससी में एचएसबीसी के द्वारा बैंकिग युनिट की स्थापना की जाएगी।

2. एचएसबीसी दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय सेवा संगठन है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

9. पीएम स्वनिधि योजना की समय सीमा क्या है?

  1. मार्च 2022
  2. मार्च 2023
  3. मार्च 2024
  4. मार्च 2025

10. तांगम किस राज्य में बोली जाने वाली भाषा है?

  1. अरूणाचल प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आंध्र प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश

11. ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य क्या है?

  1. लापता बच्चों का पता लगाना।
  2. बाल श्रम और बंधुआ बाल श्रम को रोकना।
  3. घरेलू मदद के रूप में लगे बच्चों को बचाना है।
  4. उपरोक्त सभी

12. चर्चित शब्द प्रज्ञाता के संबंध में क्या सही नही है?

  1. यह डिजिटल शिक्षा पर जारी किये दिशा-निर्देश हैं।
  2. इन्हें गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
  3. ये निर्देश ऑनलाइन शिक्षा को बेहतर गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना प्रदान करते हैं।
  4. इन दिशा-निर्देशों में ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा के आठ चरण बताये गये हैं।

13. इसमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में औद्योगिक अपशिष्ट कॉटन से दीर्घकालिक सुपरकैपेसिटर इलेक्ट्रोड का निर्माण किया गया है।

2. इसका ऊर्जा हारवेस्टर स्टोरेज डिवाइस के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

 

उत्तर

1. A

2. A

3. D

4. C

5. A

6. B

7. C

8. D

9. A

10. A

11. D

12. B

13. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x