डेली करेंट अफेयर्स और GK | 17 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:04 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के उच्‍चस्‍तरीय सत्र को संबोधित किया।

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के उच्‍चस्‍तरीय सत्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित किया।
  • इस वर्ष 17 जून को वर्ष 2021-22 के लिए भारत के सुरक्षा परिषद के गैर स्‍थाई सदस्‍य चुने जाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र को संबोधित किया है।
  • साथ ही नार्वे की प्रधानमंत्री ऐरना सोलबर्ग और संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंटोनियो गुतरेस ने भी उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
  • इस उच्‍चस्‍तरीय सत्र में सरकार, निजी क्षेत्र, सिविल सोसाइटी और बौद्धिक वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • इस वर्ष के उच्‍चस्‍तरीय सत्र का विषय-कोविड-19 के पश्‍चात् बहुपक्षीयवादः अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर इससे अपेक्षा  है।
  • इस सत्र में निम्न विषयों पर चर्चा की गई-
    • बहुपक्षीयवाद को स्‍वरूप प्रदान करने वाली महत्‍वपूर्ण शक्तियां।
    • सशक्‍त नेतृत्‍व।
    • प्रभावशाली अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍थाओं की ज्‍यादा से ज्‍यादा भागीदारी।
    • आम लोगों के कल्‍याण से संबंधित प्रयासों को बढ़ाना।
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद-
    • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
    • यह संगठन के आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों के समन्वय के लिए उत्तरदायी संस्था है।
    • इसका मुख्यालय- न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी।

2. द्विपक्षीय एयर बबल तंत्र के तहत अंतरिम आधार पर यूएस के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन।

  • हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि द्विपक्षीय एयर बबल तंत्र के तहत कोविड-19 महामारी के बीच यूएस के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
  • साथ ही इस आधार पर एयर फ्रांस भी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पेरिस के बीच 18 जुलाई से 1-अगस्त तक 28 उड़ानें संचालित करेगा।
  • द्विपक्षीय एयर बबल तंत्र- यह दो देशों के बीच एक द्विपक्षीय व्यवस्था है, जिसके तहत दोनों देशों की एयरलाइनें नियमों और प्रतिबंधों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर सकती हैं।

(Source: News on AIR)

3. आंध्र प्रदेश के 1200 प्रमुख विषय विशेषज्ञों के लिए पहले ऑन लाइन निष्‍ठा कार्यक्रम को शुरू किया गया।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आंध्र प्रदेश के 1200 प्रमुख विषय विशेषज्ञों के लिए पहला ऑन लाइन निष्‍ठा कार्यक्रम शुरू किया है।
  • 33 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत इस कार्यक्रम को अपनाया।
  • 29 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में निष्‍ठा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को राज्‍य स्‍तर पर एन सी ई आर टी द्वारा संपन्‍न कराया गया।
  • 24 लाख शिक्षकों और स्‍कूल प्रमुखों के प्रशिक्षण के लिए निष्‍ठा को ऑन लाइन संचालित किया जा रहा है और इसके लिए एन सी ई आर टी द्वारा दीक्षा और निष्‍ठा पोर्टल शुरू किए गए।
  • निष्‍ठा-
    • शिक्षा के स्‍तर को बेहतर बनाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इस प्रमुख कार्यक्रम को 21 अगस्‍त 2019 को शुरू किया गया था।
    • यह एक राष्‍ट्रीय पहल है, जिसके अंतर्गत स्‍कूल प्रमुखों और शिक्षकों के लिए समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक प्रशिक्षण उपलब्‍ध कराया जाता है।

(Source: News on AIR)

4. खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने चमड़े के कारीगरों के लिए दिल्ली में अपनी तरह का पहला फुटवियर प्रशिक्षण केंद्र खोला है।

  • हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने चमड़े के कारीगरों को प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में अपनी तरह का पहला फुटवियर प्रशिक्षण केंद्र खोला है।
  • केंद्र को सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आगरा, जो मंत्रालय की एक इकाई है, के तकनीकी जानकारों के साथ स्थापित किया गया है।
  • यह फुटवियर प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र, उच्च गुणवत्ता के जूते बनाने के लिए चमड़ा कारीगरों को दो महीने का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा।
  • साथ ही प्रशिक्षित कारीगरों को दो महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अपना जूता बनाने का व्यवसाय शुरू करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
  • कारीगरों को भविष्य में उनकी गतिविधियों को पूरा करने के लिए 5000 रुपये का टूल किट भी प्रदान किया जाएगा।
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा वाराणसी  में भी इसी तरह का फुटवियर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC)-
    • यह भारत सरकार द्वारा अप्रैल 1957 में संसद के अधिनियम, खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम 1956 के तहत गठित एक वैधानिक निकाय है।
    • इसका मुख्यालय, मुंबई में है।

5. बांग्लादेश के चट्टोग्राम बंदरगाह के द्वारा कोलकाता से अगरतला तक पहले ट्रायल कंटेनरशिप को रवाना किया गया।

  • हाल ही में केन्‍द्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने बांग्लादेश के चट्टोग्राम बंदरगाह के द्वारा कोलकाता से अगरतला तक पहले ट्रायल कंटेनरशिप को झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह परियोजना बांग्लादेश के चट्टोग्राम और मोंगला बंदरगाहों के रास्ते भारतीय मालवाहक जहाजों की आवाजाही के बारे में हुए समझौते के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
  • अक्तूबर 2019 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान इस संचालन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया था।
  • इस मार्ग से दोनों देशों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
  • इससे बांग्लादेश के रास्ते पूर्वोत्तर क्षेत्र को जोड़ने के वैकल्पिक और छोटे मार्ग उपलब्ध होंगे।

(Source: News on AIR)

6. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 92वां स्थापना दिवस मनाया गया।

  • 16 जुलाई 2020 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 92वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  • इस अवसर पर कुछ आईसीएआर द्वारा कुछ पुरस्कार भी प्रदान किये गये, जिनका विवरण इस प्रकार है-
    • कृषि विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर को शिक्षण, शोध, विस्तार और नवाचार जैसे सभी क्षेत्रों में तेज प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय।
    • केन्द्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान कोच्चि को बड़े संस्थान की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार।
    • वहीं केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान मुंबई को छोटे आईसीएआर संस्थानों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आईसीएआर संस्थान के पुरस्कार के लिए चुना गया।
    • सोरघुम पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना, हैदराबाद और मक्का, पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना, लुधियाना को संयुक्त रूप से चौधरी देवी लाल उत्कृष्ट अखिल भारतीय अनुसंधान परियोजना पुरस्कार के लिए चुना गया।
    • राष्ट्रीय स्तर पर केवीके के लिए दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से कृषि विज्ञान केन्द्र, दतिया, मध्य प्रदेश और कृषि विज्ञान केन्द्र, वेंकटरमन्नागुडेम, आंध्र प्रदेश का चयन किया गया।
    • कृषि पत्रकारिता, 2019 के लिए छह पत्रकारों को चौधरी चरण सिंह पुरस्कार दिया गया, जिनमें 4 प्रिंट और 2 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के व्यक्ति शामिल हैं।
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-
    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आने वाले कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के तहत स्वायत्त संस्थान है।
    • सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकरण सोसायटी के रूप में 16 जुलाई, 1929 को इसकी स्थापना की गई थी।
    • परिषद देश भर में बागवानी, मत्स्य पालन और पशु विज्ञान सहित कृषि में अनुसंधान एवं शिक्षा के समन्वय, मार्गदर्शन और प्रबंधन करने वाली सर्वोच्च संस्था है।
    • देशभर के 102 आईसीएआर संस्थान व राज्यों के 71 कृषि विश्वविद्यालयों के साथ यह दुनिया में सबसे बड़ी राष्ट्रीय कृषि प्रणालियों में से एक है।

(Source: P.I.B)

7. सीएसएल, कोच्चि ने नॉर्वे के लिए दुनिया के पहले पूर्ण स्वचालित इलेक्ट्रिक जहाज के निर्माण का अनुबंध प्राप्त किया।

  • हाल ही में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड कोच्चि ने नॉर्वे के लिए दुनिया के पहले पूर्ण स्वचालित इलेक्ट्रिक जहाज के निर्माण का अनुबंध प्राप्त किया है।
  • सीएसएल, नॉरगेसग्रूपेन एएसए के सहायक समूह एएसकेओ मैरीटाइम एएस, नॉर्वे के लिए दो जहाजों का निर्माण और आपूर्ति करेगा।नॉरगेसग्रूपेन नॉर्वे के खुदरा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।
  • सीएसएल भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक जहाज़ निर्माता है।
  • यह विद्युत पोत परियोजना नॉर्वे की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे आंशिक रूप से नार्वे सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। इसका उद्देश्य ओस्लो में माल ढुलाई के लिए उत्सर्जन.मुक्त परिवहन की व्यवस्था करना है।
  • यह पोत शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ दुनिया के व्यावसायिक शिपिंग के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित करेगा।
  • वेसल का डिजाईन नावल डायनामिक्स नॉर्वे द्वारा कोंग्सबर्ग मैरीटाइम सिस्टम का उपयोग करके तैयार किया गया है, जिसमें सीएसएल द्वारा विस्तृत इंजीनियरिंग की गई है।
  • सीएसएल पहले से ही कोच्चि वाटर मेट्रो के लिए 23 हाईब्रिड इलेक्ट्रिक नौकाओं का निर्माण कर रहा है।
  • इस परियोजना से सीएसएल को पूरी दुनिया में एक प्रीमियर शिपबिल्डिंग यार्ड के रूप में जाना जायेगा जिसके पास उच्च तकनीक वाले पोत निर्माण की क्षमता है।

8. प्रसाद स्कीम के तहत गुजरात के सोमनाथ में तीर्थयात्रा सुविधाओं का विकास किया गया।

  • पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद स्कीम के तहत गुजरात के सोमनाथ में तीर्थयात्रा सुविधाओं का विकास किया गया।
  • हाल ही में विकास परियोजना का उद्घाटन किया गया।
  • मार्च 2017 में प्रसाद स्कीम के तहत गुजरात के सोमनाथ में तीर्थयात्रा सुविधाओं की विकास परियोजना के लिए 45.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये थे।
  • परियोजना के तहत पार्किंग, पर्यटन सुविधा केंद्र एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उच्च गुणवतापूर्ण विश्व स्तरीय सुविधाओं का विकास किया गया है।
  • प्रसाद योजना-
    • पर्यटन मंत्रालय ने 2014-15 में तीर्थयात्रा कायाकल्प एवं अध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान मिशन-प्रसाद लॉन्च किया था।
    • इसका उद्देश्य चिन्हित तीर्थस्थानों एवं धरोहर गंतव्यों का समेकित विकास है

9. पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के लिए कार्यान्वयन दिशानिर्देश जारी किये गये।

  • हाल ही में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, श्री गिरिराज सिंह द्वारा 15,000 करोड़ रुपये के पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (AHIDF) के लिए कार्यान्वयन दिशानिर्देश जारी किये गये हैं।
  • इस पैकेज को आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रोत्साहन पैकेज के अंतर्गत 24 जून 2020 को मंजूरी प्रदान की गई थी।
  • इस अवसर पर श्री गिरिराज सिंह ने निम्न बातों कही कि-
    • भारत द्वारा वर्तमान में, 188 मिलियन टन दुग्ध उत्पादन किया जा रहा है और 2024 तक दुग्ध उत्पादन बढ़कर 330 मिलियन टन तक होने की संभावना है।
    • अभी केवल 20-25% दूध प्रसंस्करण क्षेत्र के अंतर्गत आता है और सरकार की कोशिश इसे 40% तक लेकर जाने की है।
    • सरकार द्वारा 53.5 करोड़ पशुओं का टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है और 4 करोड़ पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रौद्योगिकी हस्तक्षेपों के माध्यम से नस्ल सुधार का काम किया जा रहा है।
  • एएचआईडीएफ की स्थापना एमएसएमई के रूप में की गई है और निजी कंपनियों को भी प्रसंस्करण और मूल्यवर्धित अवसंरचना में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
  • डेयरी और मांस प्रसंस्करण और मूल्यवर्धित अवसंरचना की स्थापना या मौजूदा अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए, निवेश के लिए इच्छुक लाभार्थी सिडबी के उद्यमी मित्र पोर्टल के माध्यम से अनुसूचित बैंक में ऋण प्राप्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • एएचआईडीएफ के माध्यम से अनुमोदित किए गए उपायों से, 35 लाख लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आजीविका सृजन में मदद मिलेगी।

(Source: P.I.B)

10. अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस: 17 जुलाई।

  • हर साल 17 जुलाई को, अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस, 1998 में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के लिए रोम संविधि को अपनाने के लिए मनाया जाता है।
  • इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस या अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस भी कहा जाता है।
  • यह दिन उन सभी को एकजुट करने के लिए मंच प्रदान करता है जो न्याय का समर्थन करते हैं, पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देते हैं, मानवता के खिलाफ अपराधों को रोकते हैं, आदि।
  • अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC):
    • यह एक अंतरसरकारी संगठन है जो अंतर्राष्ट्रीय अपराधों जैसे युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराध, नरसंहार, आदि के लिए व्यक्तियों पर मुकदमा चला सकता है।
    • इसका मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में स्थित है।
    • इसने 2002 में काम करना शुरू किया जब रोम संविधि लागू हुई।
    • वर्तमान अध्यक्ष: चिली इबो-ओसूजी
    • सदस्य: 123

11. चीन और पाकिस्तान ने पीओके में आजाद पट्टन हाइडल बिजली परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • चीन और पाकिस्तान ने 700 मेगावाट के आज़ाद पट्टन हाइडल पावर प्रोजेक्ट के लिए 1.5 बिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह परियोजना पीओके के सुधोटी जिले में झेलम नदी पर चलने वाली नदी परियोजना है।
  • झेलम नदी पर 2.3 अरब डॉलर की 1100 मेगावाट की कोहाला परियोजना के बाद चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत यह दूसरी बिजली परियोजना है।
  • यह परियोजना अभी भी सार्वजनिक क्षेत्र में नहीं है।
  • पीओके में झेलम नदी पर करोट हाइड्रोपावर स्टेशन तीसरी परियोजना है।
  • भारत ने पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में बांधों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण का विरोध किया है क्योंकि ये जम्मू और कश्मीर का हिस्सा हैं।
  • चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) पाकिस्तान के भीतर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़े पैमाने पर द्विपक्षीय परियोजना है। यह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक हिस्सा है और इसे 2015 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था।

12. मेलघाट टाइगर रिजर्व (MTR) से गुजरने वाली रेलवे लाइन के प्रस्तावित उन्नयन के लिए वैकल्पिक संरेखण पर विचार किया जाएगा।

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मेलघाट टाइगर रिजर्व (एमटीआर) से गुजरने वाली रेलवे लाइन के प्रस्तावित उन्नयन के लिए वैकल्पिक संरेखण पर विचार करने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है।
  • हाल ही में, भारत रेलवे ने अकोला (महाराष्ट्र) से खंडवा (मध्य प्रदेश) को जोड़ने वाली मौजूदा मीटर गेज लाइन पर गेज परिवर्तन की अनुमति मांगी है।
  • इस लाइन का लगभग 23 किमी हिस्सा मेलघाट टाइगर रिजर्व के मुख्य क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसलिए, सीएम ने वन्यजीव संरक्षण और विशेष रूप से बाघ निवास के हितों में वैकल्पिक संरेखण पर विचार करने का अनुरोध किया है।
  • मेलघाट टाइगर रिजर्व (MTR):
    • मेलघाट टाइगर रिजर्व भारत में नौ टाइगर रिज़र्व में से एक था जो 1973-74 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत स्थापित किया गया था।
    • यह महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित है और सतपुड़ा माईकल परिदृश्य का एक हिस्सा है।
    • गुगामल राष्ट्रीय उद्यान, वान अभयारण्य, अंबावर्बा अभयारण्य और नरनाला अभयारण्य इस बाघ अभयारण्य का हिस्सा हैं।
    • ताप्ती नदी इस अभ्यारण्य की सीमा बनाती है।

 

समसामयिकी प्रश्नोत्तर

1. संयुक्‍त राष्‍ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

A.      जेनेवा

B.      रोम

C.      पेरिस

D.     न्यूयॉर्क

2. द्विपक्षीय एयर बबल तंत्र का संबंध किस क्षेत्र से है?

A.      सड़क परिवहन

B.      हवाई परिवहन

C.      जल परिवहन

D.     उपरोक्त में से कोई नहीं

3. निष्‍ठा कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?

A.      शिक्षा के स्‍तर को बेहतर बनाना।

B.      वृद्धजन को सुरक्षा प्रदान करना।

C.      आयात को कम करके आत्म निर्भर बनना।

D.     पर्यारवरण को संरक्षित करना।

4. हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने चमड़े के कारीगरों के लिए किस स्थान पर अपनी तरह का पहला फुटवियर प्रशिक्षण केंद्र खोला है?

A.      पटना

B.      नागपूर

C.      दिल्ली

D.     चेन्नई

5. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. हाल ही में बांग्लादेश के चट्टोग्राम बंदरगाह के द्वारा कोलकाता से अगरतला तक पहले ट्रायल कंटेनरशिप को रवाना किया गया।

2. यह परियोजना अक्तूबर 2017 में संपन्न भारत -बांग्लादेश समझौते के अंतर्गत संचालित की जा रही है।

A.      केवल 1

B.      केवल 2

C.      1 और 2

D.     कोई नहीं

6. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने 16 जुलाई 2020 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया?

A.      92वां

B.      99वां

C.      100वां

D.     82वां 

7. हाल ही में सीएसएलकोच्चि ने किस देश के लिए दुनिया के पहले पूर्ण स्वचालित इलेक्ट्रिक जहाज के निर्माण का अनुबंध प्राप्त किया है?

A.      ब्रिटेन

B.      फ्रांस

C.      नॉर्वे

D.     स्वीडन

8. प्रसाद योजना किस मंत्रालय के अंतर्गत चलायी जा रही है?

A.      गृह मंत्रालय

B.      पर्यटन मंत्रालय

C.      विदेश मंत्रालय

D.     रक्षा मंत्रालय

9. सरकार के अनुसार किस वर्ष तक दुग्ध उत्पादन बढ़कर 330 मिलियन टन तक होने की संभावना है?

A.      2030

B.      2028

C.      2026

D.     2024

10. अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

A.      15 जून

B.      17 जुलाई

C.      20 अगस्त

D.     22 मई

11. आजाद पट्टन हाइडल बिजली परियोजना किस नदी पर बनायी जा रही है?

A.      सतलुज

B.      झेलम

C.      चेनाब

D.     राबी

12. मेलघाट टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

A.      कर्नाटक

B.      केरल

C.      तमिलनाडु

D.     महाराष्ट्र

उत्तर-

1. D

2. B

3. A

4. C

5. B

6. A

7. C

8. B

9. D

10. B

11. B

12. D 

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x