डेली करेंट अफेयर्स और GK | 18 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:04 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. देश में मातृ मृत्यु अनुपात में कमी दर्ज की गई है।

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में मातृ मृत्यु अनुपात में कमी दर्ज की गई है।
  • यह बात भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा 2016-2018 के दौरान मातृ मृत्यु अनुपात पर जारी विशेष बुलेटिन में कही गई है।
  • इस विशेष बुलेटिन के मुख्य बिंदु-
    • मातृ मृत्यु अनुपात में एक वर्ष में 9 अंकों की गिरावट आई है, 2015-17 में यह अनुपात 122 से घटकर 2016-2018 में 113 हो गया है।
    • राजस्थान में 22 अंकों की अधिकतम गिरावट दर्ज की गई है।
    • साथ ही उत्तर प्रदेश में 19 अंक, ओडिशा में 18 अंक, बिहार में 16 अंक और मध्य प्रदेश में 15 अंक गिरावट दर्ज की गई है। 
    • तेलंगाना और महाराष्ट्र में एमएमआर में 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है, जबकि चार राज्यों, ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और गुजरात में 10.15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
  • इसके लिए जननी-शिशु सुरक्षा कार्यकम, जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसी विभिन्न योजनाओं को विशेष रूप से सराहा गया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, गर्भवती होने के दौरान या गर्भावस्था की समाप्ति के 42 दिनों के भीतर एक महिला की मृत्यु, मातृ मृत्यु कहलाती है।

(Source: News on AIR)

2. 2023 तक पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियों को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

  • हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने बताया कि 2023 तक पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियों को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
  • ये बहुत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं, जो पिछले पांच वर्षों के दौरान रेलवे के एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। 
  • मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और मेघालय की राजधानियों को जोड़ने का कार्य प्रगति पर है।
  • हालांकि यह एक बहुत ही कठिन परियोजना है और अंतिम चरण में बहुत मुश्किलें हैं क्योंकि इसके लिए बड़ी संख्या में सुरंगों और पुलों के निर्माण की आवश्यकता है।
  • साथ ही जम्मू और कश्मीर के प्रत्येक हिस्से को रेलवे से जोड़ने के प्रयास तीव्र गति से चल रहे हैं और कटरा-बनिहाल रेल लिंक परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरी होने की संभावना है।

(Source: News on AIR)

3. भागीरथी ईको-सेंसिटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

  • हाल ही में भागीरथी ईको-सेंसिटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
  • भागीरथी पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र अधिसूचना 2012 में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी की गई थी।
  • इससे चारधाम परियोजना के तेजी से क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा और पारिस्थितिकी और विकासात्मक गतिविधियों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • चारधाम परियोजना-
    • यह उत्तराखंड में चारधाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री) के लिए कनेक्टिविटी सुधार के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है।
    • इसे सीमा सड़क संगठन के द्वारा बनाया जा रहा है।
  • पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) या पारिस्थितिकीय रूप से नाजुक क्षेत्र (EFA) भारत में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) भारत सरकार द्वारा, संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के आसपास के अधिसूचित क्षेत्र हैं।

(Source: News on AIR)

4. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा पीएम स्वनिधि ऐप लॉन्च किया गया।

  • हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा पीएम स्वनिधि ऐप लॉन्च किया गया है।
  • मोबाइल ऐप के लॉन्च से सड़क विक्रेताओं के लिए माइक्रो-क्रेडिट सुविधाओं की पेपर-कम डिजिटल पहुंच को बढ़ावा मिलेगा साथ ही योजना की कार्यान्वयन रणनीति को गति मिलेगी।
  • पीएम स्वनिधि योजना 1 जून 2020 को शुरू की गई थी, ताकि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए स्ट्रीट वेंडरों को सस्ती कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान की जा सके।
  • पीएम स्वनिधि के तहत ऋण का संवितरण जुलाई में शुरू किया गया है।

5. बाढ़ग्रस्त काजीरंगा नेशनल पार्क में 121 पशुओं को बचाया गया।

  • सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन एंड कंजर्वेशन की टीम द्वारा बाढ़ग्रस्त काजीरंगा नेशनल पार्क में 121 पशुओं को बचाया गया।
  • सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ रिहैबिलिटेशन एंड कंजर्वेशन-
    • भारत के वन्यजीव ट्रस्ट, असम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर के साथ साझेदारी में स्थापित किया गया है।
    • यह 2002 के बाद से, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है। यह इस क्षेत्र और अन्य राज्यों में संकट के समय जंगली जानवरों के बचाव, उपचार और पुनर्वास कार्य करता है।
  • काजीरंगा नेशनल पार्क-
    • यह असम राज्य ब्रह्मपुत्र घाटी के बाढ़कृत मैदान में स्थित है।
    • यह दुनिया के एक सींग वाले सबसे अधिक गैंडों का घर है।
    • इसे 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
    • इसे 2007 से एक बाघ आरक्षित घोषित किया गया है।
    • इसे 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।

 

(Source: News on AIR)

6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने मैडिकैब नामक एक पोर्टेबल अस्पताल विकसित किया।

  • हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास में एक स्टार्टअप शुरू किया गया है, जिसके द्वारा पोर्टेबल अस्पताल विकसित किया जाता है।
  • इस पोर्टेबल अस्पताल को मैडिकैब नाम दिया गया है।
  • स्टार्टअप परियोजना में शामिल छात्रों के द्वारा मॉड्यूलर संरचना को केवल चार लोगों द्वारा दो घंटे के भीतर कहीं भी स्थापित किया जा सकता है।
  • मैडिकैब, पोर्टेबल संरचनाओं का उपयोग दूरस्थ स्थानों में भी कोविड-19 रोगियों को जांच करने उन्हें अलग करने और उनका इलाज करने के लिए किया जा सकता है।

(Source: News on AIR)

7. संयुक्त राष्ट्र ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख नूर वली महसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।

  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख नूर वली महसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने महसूद को अल-कायदा से जुड़ी संस्थाओं के समर्थन और वित्तपोषण में भागीदारी, नियोजन और सदा उसके लिए काम करने के आरोप में ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
  • जून 2018 में, पूर्व टीटीपी नेता मौलाना फजलुल्लाह की मृत्यु के बाद महसूद को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान नेता नामित किया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा टीटीपी को अल-कायदा के साथ संबंध रखने के आरोप में 29 जुलाई, 2011 को ब्लैकलिस्ट किया गया था।

(Source: News on AIR)

8. आवास तथा शहरी मामले मंत्रालय के मंत्री व अधिकारियों के साथ 15वें वित्‍त आयोग की बैठक संपन्न हुई।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और आवास तथा शहरी मामले मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ 15वें वित्‍त आयोग की बैठक संपन्न हुई।
  • इस बैठक में स्‍थानीय शहरी निकायों के सम्‍पत्ति कराधान सहित विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • आवास और शहरी मामले मंत्रालय ने नगर पालिकाओं को धन हस्‍तांतरण में 4 प्रतिशत वृद्धि करने की सिफारिश की है।
  • मंत्रालय ने आयोग को शहरी विकास मंत्रियों के एक सलाहकार समूह की स्थापना के बारे में भी अवगत कराया, जिसे छह राज्यों गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ गठित किया गया है।

9. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने विस्तारित वाईएसआर आरोग्यश्री योजना शुरू की।

  • हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने विस्तारित वाईएसआर आरोग्यश्री योजना शुरू की है।
  • इसके तहत अब 1,000 से अधिक लागत वाली प्रक्रियाएं भी शामिल की जाएंगी।
  • साथ ही कैंसर के उपचार और कर्णावत प्रत्यारोपण सर्जरी को आरोग्यश्री के दायरे में लाया गया है।
  • हाल ही में आंध्र प्रदेश पहला राज्य बना है, जिसने आरोग्यश्री के तहत कोविड-19 के लिए उपचार प्रदान किया।
  • आरोग्यश्री-
    • यह एक फ्लैगशिप हेल्थकेयर प्रोग्राम है।
    • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी ने 2007 में प्रारंभ किया था।
    • अरोग्यश्री हेल्थ केयर ट्रस्ट द्वारा प्रशासित किया जाता है।
    • आंध्र प्रदेश की नवीनतम सरकार ने 2019 में योजना का नाम बदलकर डा. वाईएसआर आरोग्यश्री योजना कर दिया।
    • इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों का स्वास्थय हित शामिल है।

10. अंतर्राष्ट्रीय मंडेला डेः 18 जुलाई।

  • हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर, उनके सम्मान में एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है, जिसे मंडेला डे या अंतर्राष्ट्रीय मंडेला डे कहते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा नवंबर 2009 में इस दिन को आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था।
  • नेल्सन मंडेला-
    • मंडेला, दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति, नोबेल पुरस्कार विजेता और रंगभेद विरोधी, महान व्यक्ति थे।
    • नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।
    • उन्होंने अपने जीवन को मानवाधिकारों के लिए लड़ते हुए समर्पित कर दिया था।

(Source: Wikipedia)

11. भारत और अमेरिका ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के संचालन और रखरखाव पर सहयोग शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • हाल ही में भारत और अमेरिका ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के संचालन और रखरखाव पर सहयोग शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह निर्णय अमेरिका-भारत रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी की बैठक में लिया गया है।
  • केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमेरिकी ऊर्जा सचिव डैन ब्रोइलेट के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • इसके साथ ही जैव-ऊर्जा, कृषि में नवीकरणीय ऊर्जा और कम उत्सर्जन के साथ उच्च दक्षता वाले कोयला प्रौद्योगिकियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये।

12. बहुआयामी गरीबी स्तर पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट जारी।

  • हाल ही में बहुआयामी गरीबी स्तर पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट जारी की गई है।
  • इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल द्वारा जारी किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत की स्थिति-
    • 2005-06 और 2015-16 के बीच लगभग 273 मिलियन भारतीय बहु-आयामी गरीबी से बाहर निकल गये हैं।
    • भारत में बहुआयामी गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग के 2019 जनसंख्या आंकड़ों पर आधारित है, जिसके अनुसार, 2006 में भारत में बहुआयामी गरीब लोगों की एक बड़ी संख्या थी।
  • अन्य देशों की स्थिति-
    • सब-सहारन अफ्रीका में लगभग 84.3% बहुआयामी गरीब लोग रहते हैं।
    • 75 देशों में से 65 देशों ने 2000 और 2019 के बीच अपने बहुआयामी गरीबी स्तर को काफी कम कर दिया है।
    • चार देशों-आर्मेनिया, भारत, निकारागुआ और उत्तर मैसेडोनिया ने 5-10 वर्षों में अपने वैश्विक बहुआयामी गरीबी मूल्य को आधा कर दिया है।
    • चौदह देशों ने अपने सभी उपनगरीय क्षेत्रों में बहु-आयामी गरीबी को कम किया है, जिसमें बांग्लादेश, बोलीविया, किंगडम ऑफ एसावातिनी, गैबॉन, गाम्बिया, गुयाना, भारत, लाइबेरिया, माली, मोज़ाम्बिक, नाइजर, निकारागुआ, नेपाल और रवांडा शामिल हैं।
  • नए आंकड़े जारी होने से पता चलता है कि कोविड-19 महामारी के हिट होने से पहले, बहुआयामी गरीबी से निपटने के लिए प्रगति की जा रही थी, यह प्रगति अब जोखिम में है।
  • बहुआयामी गरीबी- दैनिक जीवन में गरीब लोगों द्वारा अनुभव किए जाने वाले विभिन्न अभावों के बारे में बताती है जैसे कि खराब स्वास्थ्य, शिक्षा की कमी, जीवन स्तर में अपर्याप्तता, काम की खराब गुणवत्ता, हिंसा का खतरा और ऐसे क्षेत्रों में रहना जो पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं।

(Source: The Hindu business line)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में जारी भारत के रजिस्ट्रार जनरल की 2016-2018 विशेष रिपोर्ट के अनुसार मातृ मृत्यु अनुपात में 2015-2017 के मुकाबले कितने अंको की कमी आई है?

  1. 15
  2. 12
  3. 9
  4. 20

2. पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियों को किस वर्ष तक रेल नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रेलवे बोर्ड ने निर्धारित किया है?

  1. 2025
  2. 2028
  3. 2023
  4. 2030

3. इनमें से कौन सा तीर्थ हिंदुओं के प्रसिद्ध चारधाम में शामिल नहीं है?

  1. केदारनाथ
  2. बद्रीनाथ
  3. यमुनोत्री
  4. उपरोक्त सभी शामिल हैं

4. हाल ही में पीएम स्वनिधि ऐप किस मंत्रालय के द्वारा लॉन्च किया गया है?

  1. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
  2. वित्त मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

5. काजीरंगा नेशनल पार्क के संबंध में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

  1. यह असम राज्य की ब्रह्मपुत्र घाटी के बाढ़कृत मैदान में स्थित है।
  2. यह दुनिया के एक सींग वाले सबसे अधिक गैंडों का घर है।
  3. इसे 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  4. इसे 1990 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।

6. हाल ही में मैडिकैब नामक एक पोर्टेबल अस्पताल किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के एक स्टार्टअप द्वारा विकसित किया गया है?

  1. मद्रास
  2. गोवाहाटी
  3. दिल्ली
  4. खड़गपुर

7. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने नूर वली महसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है, यह किस संगठन का मुखिया है?

  1. अल-कायदा
  2. आई एस आई एस
  3. बोको हरम
  4. तहरीक-ए-तालिबान

8. आरोग्यश्री के संबंध में कौन सा कथन सत्य है?

1. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी ने 2007 में प्रारंभ किया था।

2. आंध्र प्रदेश पहला राज्य बना है, जिसने आरोग्यश्री के तहत कोविड-19 के लिए उपचार प्रदान किया है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

9. अंतर्राष्ट्रीय मंडेला डे हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 16 जुलाई
  2. 18 जुलाई
  3. 20 जुलाई
  4. 22 जुलाई

10. भारत ने किस देश के साथ हाल ही में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के संचालन और रखरखाव पर सहयोग शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1. ईरान
  2. कुवैत
  3. अमेरिका
  4. रूस

 

उत्तर

1. C

2. C

3. D

4. A

5. D

6. A

7. D

8. C

9. B

10. C

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x