डेली करेंट अफेयर्स और GK | 2 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 04 Jun 2020 19:51 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना शुरू की।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना शुरू की है।
  • इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को विशेष सूक्ष्म ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर कोविड-19 की वजह से बंद हुए उनके कारोबार को फिर से चालू करने में मदद करना है।
  • इस योजना की अवधि मार्च 2022 तक की है।
  • इस योजना के द्वारा उन 50 लाख शहरी कारोबारियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जो इस साल 24 मार्च से पहले यही कार्य करते थे। पहली बार अर्द्धशहरी या ग्रामीण इलाकों के स्ट्रीट वेंडर्स को शहरी आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया है।
  • इस योजना के द्वारा ऐसे कारोबारी 10,000 रूपये तक का कार्यशील पूंजी-ऋण ले सकते हैं जिसे एक साल के भीतर किस्तों में चुकता करना होगा।
  • समय पर कर्ज का भुगतान करने वाले कारोबारी ना केवल ब्याज में छूट के हकदार होंगे बल्कि भविष्य में सरलता से 20,000 या उससे अधिक का श्रृण प्राप्त कर सकेंगे।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में चैंपियंस प्लेटफार्म का शुभारंभ किया।

  • हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में चैंपियंस प्लेटफार्म का शुभारंभ किया।
  • प्रौद्योगिकी आधारित समाधान, चैंपियंस प्लेटफार्म का उद्देश्य देश के सभी सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यमों के लिए सभी तरह के समाधान एक ही जगह उपलब्ध कराना है।
  • इस प्लेटफार्म पर एमएसएमई क्षेत्र से संबंधित फाइनेंस, कच्चे माल और सभी तरह की अनुमति के साथ शिकायतों का समाधान भी किया जा सकेगा।
  • यह प्लेटफार्म एमएसएमई क्षेत्र को सुदृढ़ बनाकर उत्पादन बढाने में मददगार साबित होगा।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. सरकार ने 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की घोषणा की।

  • हाल ही में सरकार ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 83% तक की वृद्धि की घोषणा की है।
  • इससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
  • सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 53 रुपये प्रति क्विंटल रुपये बढ़ाकर 1,868 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 260 रुपये बढ़ाकर 5,515 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है।
  • इसके साथ ही सरकार ने कृषि और संबंधित गतिविधियों के लिए लघु अवधि ऋण चुकाने की तिथि अगस्त तक बढ़ा दी है। इस फैसले से उन किसानों को राहत होगी, जिन्हें अपना ऋण पहली मार्च से 31 अगस्त के बीच चुकाना था।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP):
    • भारत सरकार द्वारा किसान से सीधे खरीदने के लिए निर्धारित एक कृषि उत्पाद मूल्य है।
    • यह सरकार द्वारा किसान की उपज के लिए एक गारंटी मूल्य हैं।
    • कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर कुछ फसलों के लिए बुवाई के मौसम की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की जाती है।
    • किसानों को संकट से उबारने और सार्वजनिक वितरण के लिए खाद्यान्नों की खरीद इसका प्रमुख उद्देश्य है।

4. डी आर डी ओ ने अल्ट्रा स्वच्छ नामक एक कीटाणुशोधन इकाई विकसित की।

  • हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने अल्ट्रा स्वच्छ नामक एक कीटाणुशोधन इकाई विकसित की है।
  • इसके द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, कपड़े सहित और अन्य कई सामग्रियों को कीटाणुरहित किया जा सकता है।
  • अल्ट्रा स्वच्छ दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसका नाम ओज़ोनेटेड स्पेस और त्रिनेत्र टेक्नोलॉजी है।
  • इस इकाई का विकास डीआरडीओ की दिल्ली स्थित प्रयोगशाला, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज, ने जेल क्राफ्ट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर किया है।
  • यह प्रणाली औद्योगिक, व्यवसायिक, निजी और पर्यावरण संबंधी सुरक्षा के अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप है।
  • इसमें ओजोन आधारित अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी का उपयोग करके परिष्कृत ऑक्सीकरण प्रक्रिया के जरिये संक्रमण को दूर किया जाता है।

5. गुजरात चक्रवात निसर्ग से निपटने के लिए तैयार।

  • गुजरात प्रशासन अरब सागर में आने वाले चक्रवात निसर्ग से निपटने के लिए तैयार है।
  • इस तूफान के 3 जून तक दक्षिण गुजरात तट से टकराने की संभावना है।
  • दक्षिण गुजरात के तटीय जिलों में एनडीआरएफ की दस टीमों और एसडीआरएफ की पांच टीमों को तैनात किया गया है।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात:
    • चक्रवात एक कम वायुदबाव प्रणाली है जिसके चारों ओर बहुत तेज़ गति से हवाएँ घूमती हैं।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात के लिए दशएं इस प्रकार हैं-पर्याप्त रूप से गर्म समुद्र की सतह, वायुमंडलीय अस्थिरता, क्षोभमण्डल के निचले से मध्यम स्तरों में उच्च आर्द्रता और एक कम दबाव केंद्र को बनाए रखने के लिए पर्याप्त कोरिओलिस बल आदि।
    • निसर्ग नाम बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन पोर्टल स्किल रजिस्टर लॉन्च किया गया।

  • हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन पोर्टल स्किल रजिस्टर लॉन्च किया गया।
  • इस पोर्टल के द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान राज्य में प्रवेश करने वाले प्रवासियों का एक कुशल डेटाबेस बनाया जाएगा।
  • यह स्किल रजिस्टर उद्योगों को कुशल श्रमशक्ति के बारे में जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल में इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण कर सकते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश:
    • यह एक उत्तर भारतीय राज्य है।
    • इस राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं।
    • राज्य की राजधानियाँ शिमला (ग्रीष्म) और धर्मशाला (शीतकालीन) हैं।

7. तीन और राज्य एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड, योजना के अंतर्गत शामिल।

  • हाल ही में तीन और राज्य, ओडिसा, सिक्किम और मिजोरम एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड योजना के अंतर्गत शामिल किये गये।
  • इस प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशनकार्ड धारकों को देशभर में किसी भी सरकारी दुकान से अपने कोटे का राशन किफायती दामों पर उपलब्ध हो सकेगा।
  • फिलहाल ये सुविधा 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपलब्ध हो गई है।
  • अन्य राज्यों में भी इस योजना का विस्तार करने और उपभोक्ताओं को अपने राशनकार्ड का फायदा किसी भी राज्य में उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
  • 21 मार्च 2021 तक सभी राज्य एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड योजना में शामिल कर लिये जाएगें।
  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, गरीब प्रवासी श्रमिकों देश के किसी भी राशन की दुकान से सब्सिडी वाले चावल और गेहूं खरीद सकने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

8. कोविड-19 उपचार हेतु एक लाख बेड तैयार करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश कोविड-19 रोगियों के लिए एक लाख बेड तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इस राज्य में प्रत्येक 75 जिलों में संबंधित सुविधाओं में रोगियों के लिए समर्पित बेड उपलब्ध हैं।
  • यहाँ अस्पतालों में बेड को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है. लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3। लेवल एक और दो बेड हल्के लक्षणों को प्रदर्शित करने वाले मरीजों के लिए होते हैं, जबकि लेवल तीन बेड क्रिटिकल इंफेक्शन के लिए हैं।
  • उत्तर प्रदेश:
    • यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है।
    • प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
    • उत्तर प्रदेश का राज्य पशु स्वैंप हिरण, राज्य पक्षी सरस क्रेन, राज्य वृक्ष अशोक और राज्य पुष्प ब्रह्म कमल है।
    • उत्तर प्रदेश की लोकसभा में 80 सीट और 403 विधानसभा सीटें हैं।

9. निर्वाचन आयोग ने राज्‍यसभा की शेष सीटों के लिए चुनाव तिथि की घोषणा की।

  • हाल ही में निर्वाचन आयोग ने राज्‍यसभा की शेष 18 सीटों के लिए चुनाव तिथि की घोषणा की है।
  • इन सीटों के लिए इस महीने की 19 जून 2020 को मतदान होगा।
  • ये चुनाव आंध्र प्रदेश, झारखण्ड, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्‍थान में होंगे।
  • राज्य सभा:
    • राज्य सभा एक स्थायी निकाय है और विघटन के अधीन नहीं है। हालाँकि, हर दूसरे वर्ष एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं, और उनकी जगह नए चुने गए सदस्यों को नियुक्त किया जाता है।
    • राज्य सभा में अधिकतम 250 सदस्य होते हैं, इसमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित होते हैं।
    • प्रत्येक सदस्य छह वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है।
    • भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष होता है।

(स्रोत- द हिन्दू)

10. 2 जूनः तेलंगाना स्थापना दिवस।

  • हर साल 2 जून को तेलंगाना स्थापना दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष राज्य की 6 वीं वर्षगांठ है।
  • यह 2 जून 2014 को, आंध्र प्रदेश से अलग होकर आधिकारिक तौर पर देश के 29 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। परंतु वर्तमान में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से देश में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
  • कलवकुंतला चंद्रशेखर राव चुनाव के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री चुने गए थे।
  • तेलंगाना:
    • तेलंगाना दक्षिणी भारत का एक राज्य है।
    • इसकी राजधानी हैदराबाद है।
    • तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यरंजन और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव है।
    • तेलंगाना का राज्य पशु हिरन, राजकीय पक्षी भारतीय रोलर, राजकीय वृक्ष जम्मी और राज्य पुष्प तंगेदु है।
    • तेलंगाना की लोकसभा में 17 सीट और 119 विधानसभा सीटें हैं। 

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को विशेष सूक्ष्म ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है।
  2. इस योजना की अवधि मार्च 2025 तक की है।
  3. इसके अंतर्गत कारोबारी 10,000 रूपये तक का कार्यशील पूंजी ऋण ले सकते हैं।
  4. पहली बार अर्द्धशहरी या ग्रामीण इलाकों के स्ट्रीट वेंडर्स को शहरी आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया है।

2. हाल ही में प्रारंभ किये गये चैंपियंस प्लेटफार्म का संबंध किस वर्ग से है?

  1. किसान एवं कृषि
  2. सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम
  3. छात्र एवं शिक्षा
  4. प्रवासी मजदूर

3. हाल ही में सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 53 रुपये प्रति क्विंटल रुपये बढ़ाकर ____________कर दिया है।

  1. 1,868 रुपये प्रति क्विंटल
  2. 2,868 रुपये प्रति क्विंटल
  3. 3,868 रुपये प्रति क्विंटल
  4. 4,868 रुपये प्रति क्विंटल

4. हाल ही में अल्ट्रा स्वच्छ नामक एक कीटाणुशोधन इकाई किस संस्था ने विकसित की है?

  1. सी एस आई आर
  2. आई सी एम आर
  3. डी आर डी ओ
  4. एन आई वी

5. चक्रवात निसर्ग भारत के किस राज्य को प्रभावित कर सकता है?

  1. तमिलनाडु
  2. आंध्र प्रदेश
  3. गुजरात
  4. ओडिशा

6. हाल ही में ऑनलाइन पोर्टल स्किल रजिस्टर किस राज्य द्वारा लॉन्च किया गया है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. कर्नाटक
  3. मध्य प्रदेश
  4. राजस्थान

7. किन राज्यों को हाल ही में एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है?

  1. ओडिसा
  2. सिक्किम
  3. मिजोरम
  4. उपरोक्त तीनों

8. हाल ही में कौन सा राज्य कोविड-19 रोगियों के लिए एक लाख बेड तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिहार

9. राज्य सभा के कितने सदस्य हर दूसरे साल सेवा निवृत्त होते हैं?

  1. दो तिहाई
  2. एक चौथाई
  3. एक तिहाई
  4. आधे

10. तेलंगाना किस वर्ष एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था?

  1. 2015
  2. 2016
  3. 2014
  4. 2017

 

उत्तर

1. B

2. B

3. A

4. C

5. C

6. A

7. D

8. C

9. C

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x