डेली करेंट अफेयर्स और GK | 3 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 04 Jun 2020 19:51 PM IST

Main Headlines:

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. केंद्र सरकार ने नए ग्रीनफील्ड कॉरीडोर के विकास की घोषणा की।

  • केंद्र सरकार ने दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेसवे के तहत नए ग्रीनफील्ड कॉरीडोर के विकास की घोषणा की है।
  • यह नकोदर से अमृतसर शहर को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा।
  • यह एक्सप्रेसवे सुलतानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब और खडूर साहिब होकर गुजरेगा।
  • इसके साथ ही अमृतसर से गुरदासपुर तक की सड़क को भी पूरी तरह सिग्नल फ्री किया जाएगा।
  • इससे नकोदर से अमृतसर या करतारपुर के रास्ते गुरदासपुर जाने का विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।
  • हाल ही में विकसित किए गए डेराबाबा नानक और करतारपुर साहिब अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग को भी इससे जोड़ा जाएगा।
  • यह परियोजना के पूरी होने के बाद अमृतसर से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचने में मात्र 4 घंटे का समय लगेगा।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. गायत्री आई कुमार ब्रिटेन में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त।

  • हाल ही में गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • वर्तमान में सुश्री गायत्री यूरोपीय संघ, लक्समबर्ग की ग्रैंड डची और बेल्जियम में भारत की राजदूत हैं।
  • वे 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। 
  • उन्होंने सेवानिवृत्त हुई रूचिघनश्याम का स्थान लिया है।

(स्रोत- Orissapost)

3. भाजपा नेता के एन लक्ष्मणन का निधन।

  • हाल ही में भाजपा नेता के एन लक्ष्मणन सलेम में वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया।
  • वह दो बार तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष थे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएन लक्ष्मणन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
  • आपातकाल विरोधी आंदोलन में के एन लक्ष्मणन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • साथ ही उन्हें सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

(स्रोत- The Hindu)

4. एनईआईएसटी जोरहाट परिसर में कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित।

  • हाल ही में नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जोरहाट परिसर, असम में एक कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है।
  • असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है।
  • एनईआईएसटी जोरहाट कोविड-19 परीक्षण सुविधा खोलने वाला असम का पहला अनुसंधान और विकास संस्थान है।
  • संस्थान के 10 वैज्ञानिकों की एक टीम सक्रिय रूप से वायरस से आरएनए को अलग करने में लगी हुई है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

5. फ्रांस ने भारत को समय पर राफेल विमान की डिलीवरी का आश्वासन दिया है।

  • हाल ही में फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ली ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत को समय पर राफेल विमान की डिलीवरी का आश्वासन दिया है।
  • साथ ही भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की गई है।
  • भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 2020 से 2022 तक हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी के फ्रांसीसी अध्यक्ष का स्वागत किया।
  • इसके अतिरिक्त दोनों मंत्रियों ने 2018 के हिंद महासागर क्षेत्र पर भारत-फ्रांस संयुक्त सामरिक विजन को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की है।
  • राफेल:
    • यह एक ट्विन-जेट लड़ाकू विमान है।
    • इसे विमान वाहक और समुद्री किनारे दोनों से संचालित किया जा सकता है।
    • बहुमुखी राफेल सभी लड़ाकू विमानन मिशनों को पूरा करने में सक्षम है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. आदेश कुमार गुप्ता को भाजपा की दिल्ली इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया है।
  • वे मनोज तिवारी का स्थान लेंगे। श्री तिवारी को 2016 में भाजपा दिल्ली इकाई प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • साथ ही श्री नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साईं को छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष और एस तिकेंद्र सिंह को मणिपुर राज्य प्रमुख के रूप में नामित किया।

(स्रोत- आकाशवाणी)

7. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के विकास के लिए तीन नई योजनाओं की घोषणा की गई।

  • हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल विनिर्माण इकाइयों के विकास के लिए तीन नई योजनाओं की घोषणा की है।
  • ये तीन योजनाएं हैं - उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना, घटक निर्माण योजना और क्लस्टर योजना।
  • इन नई योजनाओं से 2025 तक पर्याप्त निवेश, मोबाइल फोन व उनके भागों के उत्पादन में 10 लाख करोड़ का इजाफा होने की उम्मीद है।
  • साथ ही इससे लगभग 5 लाख प्रत्यक्ष और 15 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के नये अवसर भी उपलब्घ होंगे।
  • 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की वैश्विक हिस्सेदारी 1.3% से बढ़ कर 2018 में 3% हो गई।
  • देश दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है।
  • भारत अब दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल विनिर्माण देश के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

8. पूणे के एक संस्थान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता सक्षम कोविड-19 डिटेक्शन टूल विकसित किया।

  • हाल ही में पूणे के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता सक्षम कोविड-19 डिटेक्शन टूल विकसित किया है।
  • इसमें संक्रमण की पहचान करने के लिए मरीजों के छाती के एक्स-रे का उपयोग किया जाता है।
  • इस एआई उपकरण पर संदिग्ध रोगियों की छाती के एक्स-रे अपलोड करके तुरंत काविड-19 या अन्य प्रकार के श्वसन विकारों के कारण किसी भी असामान्यता की पुष्टि की जा सकती है।
  • यह रेडियोलॉजिस्ट के लिए एक उपयोगी उपकरण साबित होगा और टेलीमेडिसिन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

9. राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत अरुणाचल प्रदेश में 100 % घरेलू नल कनेक्शन का लक्ष्य।

  • हाल ही में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में 100 प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • इसके लिए अरुणाचल प्रदेश की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • राज्य ने मार्च, 2023 तक सभी घरों में 100 प्रतिशत नल कनेक्शन प्रदान करने का प्रस्ताव रखा है।
  • जल जीवन मिशन:
    • इस मिशन की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी।
    • मिशन का मुख्य उद्देश्य 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में पाइप जलापूर्ति द्वारा जल प्रदान करना है।
    • इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय एक नोडल एजेंसी है।

10. मूडीज ने प्रमुख भारतीय कॉरपोरेट्स की रेटिंग को घटाया।

  • हाल ही मूडीज ने प्रमुख भारतीय कॉरपोरेट्स की रेटिंग को घटाकर श्रृणात्मक किया।
  • ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ऑयल इंडिया लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों की रेटिंग घटा दी है।
  • इसके अलावा, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने सात प्रमुख भारतीय बुनियादी ढांचा कंपनियों को भी डाउनग्रेड किया है, जिनमें नेशनल थर्मल पावर लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, गेल इंडिया, लिमिटेड, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी ट्रांसमिशन आदि शामिल हैं।
  • मूडीज कॉर्पोरेशन:
    • इसे अक्सर मूडीज के रूप में जाना जाता है, एक अमेरिकी व्यापार और वित्तीय सेवा कंपनी है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

11. विश्व साइकिल दिवसः 3 जून।

  • हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व साइकिल दिवस को अप्रैल 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था।
  • इसके पीछे का विचार साइकिल चलाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों को पहचानना है।
  • साथ ही साइकिल एक सस्ता, विश्वसनीय, सरल, स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से टिकाऊ परिवहन साधन है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में घोषित नये नए ग्रीनफील्ड कॉरीडोर के तहत किन स्थानों को जोड़ा जाएगा?

  1. नकोदर से अमृतसर शहर
  2. भिवानी से अमृतसर शहर
  3. नोएडा से अमृतसर शहर
  4. नकोदर से धर्मशाला 

2. हाल ही में गायत्री आई कुमार को किस देश में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

  1. फ्रांस
  2. ब्रिटेन
  3. अमेरिका
  4. जर्मनी

3. हाल ही में के एन लक्ष्मणन का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?

  1. कार्टूनिस्ट
  2. राजनीति
  3. अभिनय
  4. विज्ञान

4. भारत किस देश से राफेल विमान खरीद रहा है?

  1. रूस
  2. जापान
  3. फ्रांस
  4. अमेरिका

5. हाल ही में आदेश कुमार गुप्ता को भाजपा की किस इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है?

  1. केरल
  2. दिल्ली
  3. बिहार
  4. मणिपुर

6. इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल विनिर्माण इकाइयों के विकास के लिए किस/ किन नई योजनाओं की घोषणा की है?

  1. उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना
  2. घटक निर्माण योजना
  3. क्लस्टर योजना
  4. उपरोक्त सभी

7. हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सक्षम कोविड-19 डिटेक्शन टूल किस संस्थान ने विकसित किया है?

  1. डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, पूणे
  2. आई आई टी मुम्बई
  3. आई आई एस सी, बैंगलुरू
  4. एन आई वी, पूणे

8. जल जीवन मिशन के तहत किस वर्ष तक हर घर जल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?

  1. 2025
  2. 2024
  3. 2023
  4. 2022

9. मूडीज ने प्रमुख भारतीय कॉरपोरेट्स की रेटिंग को घटाकर श्रृणात्मक किया है, इनमें से कौन इसमें शामिल है?

  1. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  2. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन
  3. नेशनल थर्मल पावर लिमिटेड
  4. उपरोक्त सभी

10. हर साल __________को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

  1. 7 जून
  2. 5 जून
  3. 3 जून
  4. 1 जून

 

उत्तर

1. A

2. B

3. B

4. C

5. B

6. D

7. A

8. B

9. D

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x