डेली करेंट अफेयर्स और GK | 21 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 May 2020 18:57 PM IST

Main Headlines:

March Success OFFER get 25% Off
Use Coupon code MARCH23

six months banking awareness july december 2022 Rs.199/- Read More
yearly current affairs 2023 in english Rs.299/- Read More
six months current affairs 2022 july december Rs.199/- Read More
half yearly current affairs july december july december 2022 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2022 , InShort)
2022 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. तेलंगाना का कोंडापोचम्मा जलाशय गोदावरी से जल प्राप्त करने के लिए तैयार है।

  • तेलंगाना के गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में निर्मित कोंडापोखम्मा जलाशय गोदावरी से जल प्राप्त करने के लिए तैयार है।
  • तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में पांच जलाशय बनाये जा रहे हैं-अन्नपूर्णा, रंगनाईकसागर, मल्लनसागर, कोंडापोचम्मा और गौरावेल्ली।
  • तीन जलाशयों अन्नपूर्णा, रंगनाईक और कोंडापोचम्मा का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि मल्लनसागर और गौरावेल्ली पर काम लंबित हैं।
  • यह जलाशय, जिसके लिए 4,600 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है, लगभग 2.85 लाख एकड़ भूमि को सिंचाई प्रदान करेगा।
  • तेलंगाना:
    • तेलंगाना दक्षिणी भारत का एक राज्य है।
    • इसकी राजधानी हैदराबाद है।
    • तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यरंजन और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव है।
    • तेलंगाना का राज्य पशु हिरन, राजकीय पक्षी भारतीय रोलर, राजकीय वृक्ष जम्मी और राज्य पुष्प तंगेदु है।
    • तेलंगाना की लोकसभा में 17 सीट और 119 विधानसभा सीटें हैं। 

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई विशेष तरलता स्कीम आरंभ करने के वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई विशेष तरलता स्कीम आरंभ करने के वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  • यह स्कीम नॉन बैंकिंग फाइनांसियल कंपनीज (NBFCs) और हाउसिंग फाइनांस कंपनियों (HFCs) के लिए है।
  • इसके द्वारा एनबीएफसी और एचएफसी की तरलता स्थिति में सुधार का प्रस्ताव किया गया है।
  • सरकार को इसके लिए पांच करोड़ रुपए की राशि की व्यवस्था करनी होगी जो स्पेशल पर्पज व्हीकल में इक्विटी अंशदान के रूप में हो सकती है। इसके अलावा तब तक सरकार पर कोई अन्य बोझ नहीं पड़ेगा जब तक कोई गारंटी न देनी पड़े।
  • एक एसपीवी की स्थापना एक स्ट्रेस्ड एसेट फंड के प्रबंधन के लिए की जाएगी जिसकी विशेष प्रतिभूतियों की गारंटी भारत सरकार द्वारा दी जाएगी और केवल भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा खरीदी जाएगी।
  • ऐसी प्रतिभूतियों की बिक्री की आय का उपयोग एसपीवी द्वारा एनबीएफसी या एचएफसी के अल्पकालिक ऋण प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। योजना को वित्तीय सेवा विभाग द्वारा प्रशासित किया जाएगा, जो विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।
  • इस योजना से एनबीएफसी या एचएफसी या एमएफएल के ऋण संसाधनों में वृद्धि करके वास्तविक अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।
  • गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC), कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत पंजीकृत एक कंपनी है।

3. मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में दीदी वाहन सेवा शुरूआत।

  • हाल ही में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में दीदी वाहन सेवा शुरूआत की गई है।
  • यह सुविधा आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने ग्रामीण महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए शुरू की है।
  • यह वाहन सेवा पूरी तरह से मुफ्त है।
  • यह वाहन अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए भी उपलब्ध होगा।
  • दीदी वाहन सेवा आदिवासी क्षेत्रों में गर्भवती ग्रामीण महिलाओं के लिए एक जीवन रेखा साबित हो रही है।

  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • यह राज्य सांची का स्तूप और भीम बेदका की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानराज्यपाल लालजी टंडन हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर (दूधराज) है।
    • राज्य का राजकीय फूल पलाश है।

4. उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड की शुरुआत।

  • हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड की शुरुआत की।
  • इस फंड का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इसके लिए राज्य सरकार और सिडबी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
  • इसके तहत लखनऊ में राज्य के मुख्यमंत्री ने लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त सौंपी।
  • यह कदम, राज्य में रोजगार सृजन की संभावनाओं को और मजबूत करेगा।

(स्रोत: आकाशवाणी)

  • उत्तर प्रदेश:
    • उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एक राज्य है। यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है।
    • उत्तर प्रदेश का राज्य पशु स्वैंप हिरण, राज्य पक्षी सरस क्रेन, राज्य वृक्ष अशोक और राज्य पुष्प ब्रह्म कमल है।

5. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विश्व नेताओं से वीडियो स्टेटमेंट भेजने का आग्रह किया है।

  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विश्व नेताओं को इस वर्ष की विश्व निकाय की 75 वीं वार्षिक बैठक के लिए वीडियो स्टेटमेंट भेजने का आग्रह किया है।
  • क्योंकि इस समय कोविड-19 महामारी के कारण यह संभावना कम है कि वे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क की यात्रा कर पाएंगे।
  • हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त सभा पर निर्णय संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि इस वर्ष द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1945 में बने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75 वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विशेष रूप से बड़ी संख्या में नेताओं को लाने की उम्मीद थी।

  • संयुक्त राष्ट्र (U.N.):
    • यह एक अंतरसरकारी संगठन है।
    • इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
    • इसकी आधिकारिक भाषायें अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, रूसी स्पेनिश है।
    • एंटोनियो गुटेरेस संस्था के महासचिव हैं।

6. कॉयर जियो टेक्सटाइल्स का प्रयोग ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए किया जाएगा।

  • हाल ही में निर्णय लिया गया है कि कॉयर जियो टेक्सटाइल्स का प्रयोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III, के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए किया जाएगा।
  • इसके तहत सात राज्यों में कॉयर जियो टेक्सटाइल्स का उपयोग करके 1,674 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए कॉयर जियो-टेक्सटाइल्स के 7 करोड़ वर्ग मीटर की आवश्यकता होगी, जिसकी अनुमानित लागत 70 करोड़ रुपये होगी।

  • कॉयर जियो टेक्सटाइल्स, एक पारगम्य कपड़ा है जो प्राकृतिक, मजबूत और अत्यधिक टिकाऊ है। साथ ही यह रॉट्स, मोल्ड्स और नमी के लिए प्रतिरोधी है और किसी भी माइक्रोबियल हमले से मुक्त है।
  • यह निर्णय देश में कॉयर भू-टेक्सटाइल के लिए एक बड़ी बाजार संभावना को खोलता है।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), वर्ष 2000 में शुरू की गई थी।

7. नेशनल टेस्ट अभ्यास मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया।

  • हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा- “द नेशनल टेस्ट अभ्यास” मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।
  • इस ऐप को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह ऐप उम्मीदवारों को जेईई मेन और एनईईटी जैसे आगामी परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट लेने में सक्षम बनाता है।

(स्रोत: आकाशवाणी)

  • यह ऐप लॉकडाउन के कारण शैक्षणिक संस्थानों को बंद होने के चलते छात्र को होने वाले नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
  • ऐप को उच्च गुणवत्ता वाले मॉक टेस्ट के लिए उम्मीदवारों की पहुँच की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है।

8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की अवधि तीन वर्ष बढ़ाई।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की अवधि तीन वर्ष बढ़ा दी है।
  • इस योजना को 31 मार्च, 2020 से आगे तीन वर्षों की अवधि के लिए 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाया गया है।
  • इसके तहत शुरू में वर्ष 2020-21 के लिए प्रति वर्ष 7.40% प्रतिवर्ष की एक सुनिश्चित दर है और उसके बाद प्रति वर्ष रीसेट किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना:
    • वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।
    • यह भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है।
    • यह 4 मई, 2017 से 31 मार्च, 2020 तक उपलब्ध थी।

9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना की शुरुआत की।

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन लाख करोड़ रुपये के माध्यम से आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) की शुरुआत की।
  • यह योजना माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइज के लिये है। इसके अंतर्गत मुद्रा योजना का लाभ लेने वाले  इच्छुक उधारकर्ता भी शामिल हैं।
  • यह योजना घोषणा की तारीख से 31 अक्टूबर 2020 तक की अवधि के दौरान या तीन लाख करोड़ की राशि मंजूर नहीं हो तक जो भी पहले हो लागू रहेगी।

(स्रोत: आकाशवाणी)

  • आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना को कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण हुई अभूतपूर्व स्थिति की एक विशिष्ट प्रतिक्रिया के रूप में तैयार किया गया है, जिसने एमएसएमई के क्षेत्र में विनिर्माण और अन्य गतिविधियों को बुरी तरह प्रभावित किया है।
  • साथ ही कैबिनेट ने नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड द्वारा मेंबर लेंडिंग इंस्टीट्यूशंस को 100% क्रेडिट गारंटी कवरेज का भी निर्णय लिया।
  • इस प्रयोजन के लिए, भारत सरकार द्वारा वर्तमान और अगले तीन वित्तीय वर्षों में 41,600 करोड़ रुपये का कोष उपलब्ध कराया जाएगा।

10. नेपाल ने नए मानचित्र को मंजूरी दी।

  • हाल ही में नेपाल ने नए मानचित्र को मंजूरी दी है।
  • इसमें भारत की सीमा रेखा के बीच लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा आदि को नेपाल का क्षेत्र बताया गया है।
  • नेपाल के मंत्रिमंडल ने भी इस नए राजनीतिक मानचित्र का समर्थन किया है।
  • नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली द्वारा ने कहा कि राजनयिक पहल के माध्यम से भारत के साथ सीमा मुद्दे को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

(स्रोत: ओ आर अफ)

  • यह नया नक्शा नेपाल और ब्रिटिश भारत सरकार के बीच हस्ताक्षरित 1816 की सुगौली संधि और अन्य संबंधित दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में कैलाश-मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों की मदद के लिए लिपुलेख दर्रे से होकर जाने वाली सड़का उद्घाटन किया गया था, उसके बाद से इस विवाद ने जोर पकड़ लिया है।

11. 21 मईः आतंकवाद रोधी दिवस।

  • आतंकवाद रोधी दिवस पूरे भारत में 21 मई को मनाया जाता है।
  • यह दिवस शांति और मानवता के संदेश को फैलाने और लोगों में एकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
  • यह भारत के प्रख्यात प्रधानमंत्रियों में से एक राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • राजीव गांधी 40 वर्ष की आयु में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।
  • वे भारत के छठे प्रधानमंत्री थे।
  • राजीव गांधी ने 1984 से 1989 तक प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उनकी मृत्यु मई 1991 में श्रीपेरंबुदूर, तमिलनाडु में हुई थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में किस राज्य के द्वारा कोंडापोचम्मा जलाशय का निर्माण किया गया है?

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. तेंलगाना
  4. आंध्र प्रदेश

2. किस राज्य की ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने ग्रामीण महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए दीदी वाहन शुरू किया है?

  1. राजस्थान
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश

3. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस संस्था के साथ मिलकर स्टार्टअप फंड की शुरुआत की है?

  1. सिडबी
  2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  4. सेबी

4. संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. न्यूयॉर्क
  2. लंदन
  3. जेनेवा
  4. पेरिस

5. कॉयर जियो टेक्सटाइल्स का प्रयोग ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए किया जाएगा, निम्नलिखित में से कौन इसकी विशेषता है?

  1. पारगम्य
  2. प्राकृतिक
  3. मोल्ड्स और नमी के लिए प्रतिरोधी
  4. उपरोक्त सभी

6. हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा द नेशनल टेस्ट अभ्यास, एक______ लॉन्च किया गया है।

  1. मोबाइल ऐप
  2. पोर्टल
  3. वेबसाइट
  4. ऑन लाइन अभ्यास सत्र

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की अवधि किस वर्ष तक के लिए बढ़ा दी है?

  1. 2022
  2. 2021
  3. 2023
  4. 2025

8. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एमएसएमई के लिए कितनी राशि के आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना की शुरुआत की घोषणा की है?

  1. 5 लाख करोड़ रु
  2. 3 लाख करोड़ रु
  3. 7 लाख करोड़ रु
  4. 5 लाख करोड़ रु

9. हाल ही में नेपाल द्वारा जारी मानचित्र नेपाल और ब्रिटिश भारत सरकार के बीच किस वर्ष हस्ताक्षरित संधि पर आधारित है?

  1. 1921
  2. 1816
  3. 1915
  4. 1905

10. भारत में आतंकवाद रोधी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 17 जून
  2. 21 मई
  3. 10 मार्च
  4. 30 जनवरी

 

उत्तर

1. C

2. D

3. A

4. A

5. D

6. A 

7. C

8. B

9. B

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog