डेली करेंट अफेयर्स और GK | 20 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 May 2020 18:57 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. 99.9% बैक्टीरिया और 92.6% कण को ​​फ़िल्टर करने वाले फेस मास्क तैयार।

  • हाल ही में  99.9% बैक्टीरिया और 92.6% कण को ​​फ़िल्टर करने वाले फेस मास्क तैयार किये गये हैं।
  • यह मास्क नेशनल केमिकल लेबोरेटरी, पुणे के द्वारा तैयार किए गये हैं।
  • ये मास्क हाइड्रोफोबिक पॉलीप्रोपाइलीन से बना है जो मेडिकल ग्रेड का कपड़ा है।
  • यह कपड़ा कोरोनावायरस से युक्त बूंदों को रोकने के लिए उपयुक्त है।

  • राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL):
    • यह एक भारतीय सरकारी प्रयोगशाला है।
    • यहां लगभग 200 वैज्ञानिक कर्मचारी काम कर रहे हैं।
    • यह पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है।
    • इसे 1950 में स्थापित किया गया था। 
    • इस संस्था के वर्तमान निदेशक अश्विनी कुमार नांगिया हैं।

2. प्रवर्तन निदेशालय ने 18.50 करोड़ रुपये की संपत्ति संलग्न की।

  • हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बैंक धोखाधड़ी मामले में 18.50 करोड़ रुपये की संपत्ति संलग्न की है।
  • यह संपत्ति विक्रम सेठ और उनके परिवार की है, जिसमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 42 अचल और 7 चल संपत्तियां शामिल हैं।
  • इससे पहले, सीबीआई और एसीबी, चंडीगढ़ ने श्री सेठ और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।
  • इसके तहत विक्रम सेठ ने अन्य आरोपियों और बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों के साथ मिलकर 21 करोड़ रुपये से अधिक के 19 ऋण प्राप्त किये हैं।

(स्रोत: विकिपीडिया)

  • प्रवर्तन निदेशालय (ED):
    • यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है।
    • यह दो विशेष राजकोषीय कानूनों, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (FEMA) और धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 (PMLA), के प्रावधानों को लागू करता है।
    • 1 मई 1956 को, विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम, 1947 के तहत आर्थिक मामलों के विभाग में एक प्रवर्तन इकाई का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य विनिमय नियंत्रण कानून के उल्लंघन से निपटना था।
    • वर्ष 1957 में, इस इकाई का नाम बदलकर प्रवर्तन निदेशालय किया गया था।

3. कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा।

  • हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा की है।
  • इस घोषणा में 6 शहरों को 5 स्टार, 65 शहरों को 3 स्टार और 70 शहरों को 1 स्टार का दर्जा प्रदान किया गया है।
  • छह 5 स्टार कचरा मुक्त शहर अंबिकापुर, राजकोट, सूरत, मैसूर, इंदौर और नवी मुंबई हैं।

(स्रोत: पी आई बी)

  • इसके साथ ही कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग के लिए संशोधित प्रोटोकॉल भी लॉन्च किया गया है।
  • शहरों को कचरा मुक्त दर्जा प्राप्त करने और स्वच्छता के उच्च स्तर को प्राप्ती के लिए प्रेरित करने के हेतु आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जनवरी 2018 में स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल लॉन्च किया गया था।
  • इस लक्ष्य को प्राप्त करने में 2014 में शुरु हुए स्वच्छ भारत मिशन-शहरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके तहत 4,324 शहरी स्थानीय निकायों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। 66 लाख से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय और 6 लाख से अधिक सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।
  • इस प्रकार प्राप्त स्वच्छ भारत, स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त और सम्पन्न आत्म निर्भय न्यू इंडिया का मार्ग प्रशस्त करेगा।

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जल्द ही स्वतंत्र समीक्षा का विश्वास दिलाया।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जल्द ही उचित समय पर कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिए एक स्वतंत्र समीक्षा शुरू करने का विश्वास दिलाया है।
  • यह बात डब्लूएचओ ने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य सभा में बोलते हुए कही।
  • साथ ही डब्लूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि डब्लूएचओ पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महामारी से निपटने में चीन व डब्ल्यूएचओ के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठाए थे।
  • बीते दिनों भारत सहित 100 से अधिक देशों ने यूरोपीय संघ द्वारा महामारी की स्वतंत्र जांच के लिए बुलाए गए एक प्रस्ताव का समर्थन किया था।
  • ज्ञातव्य है कि कोरोनोवायरस महामारी ने वैश्विक स्तर पर अब तक 3 लाख से अधिक लोगों का जीवन छीन लिया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
    • यह अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।

5. मेघालय कोविड-19 मुक्त राज्य घोषित।

  • हाल ही में भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय कोविड-19 मुक्त घोषित किया गया है।
  • मेघालय में शुरू में 13 कोविड-19 पॉजिटिव  मामले थे, जिनमें से 12 मामले अब तक ठीक हो चुके हैं जबकि राज्य के पहले मरीज का निधन हो चुका है।
  • राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने राज्य को मानसिक रूप से तैयार और सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया है क्योंकि विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में फंसे हुए मेघालय के निवासियों के राज्य में लौटने पर स्थिति में परिवर्तन हो सकता है।
  • मेघालय:
    • यह पूर्वोत्तर भारत में मेघालय एक पहाड़ी राज्य है।
    • इसकी राजधानी शिलांग है।
    • मेघालय के राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा है।
    • मेघालय का राज्य पशु क्लाउडिड तेंदुआ, राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना, राजकीय वृक्ष सफेद सागौन और राज्य पुष्प लेडी स्लीपर आर्किड है।

6. कोविड-19 स्मार्ट वॉच और सोशल डिस्टेंस आइडेंटिटी कार्ड का विकास।

  • हाल ही में कोविड-19 स्मार्ट वॉच और सोशल डिस्टेंस आइडेंटिटी कार्ड का विकास किया गया है।
  • इन दोनों गैजेट का विकास तेलंगाना में करीमनगर जिले की बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्रा स्नेहा ने किया है।
  • दोनों गैजेट लोगों को कोरोनावायरस के प्रसार के बारे में चेतावनी देंगे।
  • दोनों सेंसर आधारित गैजेट पहनने योग्य हैं।
  • स्मार्ट वॉच पहनने वाले व्यक्ति को एक बीप साउंड देगा जब वह संक्रमित हाथों से मुंह या आंखों को छूकर संभवावित संक्रमण फैलाएगा।
  • जबकि सोशल डिस्टेंसिंग आइडेंटिटी कार्ड, जब कोई व्यक्ति इसे पहनने वाले व्यक्ति के करीब आयेगा, तब यह एक बीप की ध्वनि बजाकर सूचित करेगा।
  • न्यूनतम घटकों का उपयोग करके इन गैजेट्स को विकसित किया गया है। 

7. एनडीआरएफ की 41 टीमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तैनात।

  • हाल ही में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 41 टीमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तैनात की गई हैं।
  • एनडीआरएफ महा चक्रवात अम्फान से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने, उन्हें जानकारी देने तथा जागरूकता पैदा करने जैसे सभी आवश्यक कदम उठा रही है। 

  • राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF):
    • वर्ष 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत इसकी स्थापना की गई थी।
    • वर्तमान में इसमें में 12 बटालियन हैं, इसकी प्रत्येक बटालियन में 1149 सदस्य हैं।
    • इसका प्रमुख उद्देश्य प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा में त्वरित सहायता प्रदान करना है।
    • हाल के वर्षों में इस बल ने अपनी कार्यकुशलता से देश-विदेश में खूब प्रशंसा बटोरी है।

8. महामारी के कारण वैश्विक लॉकडाउन के दौरान विश्व कार्बन प्रदूषण में 17% की कमी।

  • हाल ही में ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट के द्वारा किये अध्ययन में यह पाया गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक लॉकडाउन के दौरान विश्व कार्बन प्रदूषण में 17% की कमी आयी है।
  • इस दौरान भारत और यूरोप में कार्बन प्रदूषण में क्रमशः 26% और 27%की कमी आयी है।
  • अध्ययन में पाया गया कि हवाई यात्रा में भारी कमी के कारण कुल प्रदूषण में 10% की कमी आई।
  • अमेरिका में, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन में 40% के साथ सबसे बड़ी प्रदूषण गिरावट देखी गई है।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से कार्बन उत्सर्जन में यह अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है।
  • यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तां मौसम में भी बदलाव होने की संभावना है।
  • यह अध्ययन जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।
  • ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का एक संघ है। इसकी स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी। इसके द्वारा वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और उनके कारणों पर शोध किया जाता है।

9. पोथिरेड्डीपाडू परियोजना तेलंगाना के हितों के लिए हानिकारक नहीं है।

  • हाल ही में आंध्र प्रदेश जल संसाधन विभाग ने कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड को सूचित किया है कि पोथिरेड्डीपाडू हेड रेगुलेटर प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से तेलंगाना के हितों को नुकसान नहीं होगा।
  • क्योंकि इससे संबंधित राज्यों को किया गया जल का आवंटन सीमा के भीतर है।

(स्रोत: द हिंदू)

  • पोथिरेड्डीपाडू परियोजना:
    • पोथिरेड्डीपाडू परियोजना या वेलुगोडु जलाशय एक जल संतुलन भंडार है।
    • यह आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के वेलुगोडु शहर में गेलरू नदी के पार स्थित है।
    • गेलरू नदी, कुंडू नदी की एक सहायक नदी है, जो पेन्नार नदी के बेसिन में स्थित है।
    • आंध्र प्रदेश के द्वारा श्रीशैलम से कृष्णा नदी के पानी को पोथिरेड्डीपाडू के माध्यम से रायलसीमा तक डायवर्ट करने का प्रस्ताव दिया गया था।

10. 20 मईः विश्व मेट्रोलोजी दिवस।

  • हर साल 20 मई को विश्व मेट्रोलोजी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन अंतर्राष्ट्रीय इकाइर् प्रणालियों के उत्सव को दर्शाता है।
  • विश्व मेट्रोलोजी दिवस 2020 का विषय-वैश्विक व्यापार के लिए मापन है।
  • इस दिन वर्ष 1875 में मीटर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किये गये थे।
  • यह संधि एक विश्वव्यापी सुसंगत माप प्रणाली के लिए आधार प्रदान करती है जो वैज्ञानिक खोज और नवाचार, औद्योगिक निर्माण और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, साथ ही जीवन की गुणवत्ता में सुधार और वैश्विक पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ाती है।
  • किसी वस्तु की माप का अध्ययन मेट्रोलॉजी कहलाता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. 99.9% बैक्टीरिया और 92.6% कण को फ़िल्टर करने वाले फेस मास्क किस संस्था ने बनाये हैं?

  1. नेशनल केमिकल लेबोरेटरी
  2. डी आर डी ओ
  3. आई आई एस सी बेंगलुरु
  4. आई सी एम आर

2. प्रवर्तन निदेशालय किस राजकोषीय कानून को लागू करवाता है?

  1. विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999
  2. धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002
  3. उपरोक्त दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

3. हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा घोषित 5 स्टार कचरा मुक्त शहरों में इनमें से कौन शामिल नहीं है?

  1. सूरत
  2. मैसूर
  3. इंदौर
  4. जयपुर

4. कोरोनोवायरस महामारी की प्रतिक्रिया को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में घिरे विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1978
  2. 1968
  3. 1948
  4. 1958

5. मेघालय का राजकीय वृक्ष निम्नलिखित में से कौन सा है?

  1. नीम
  2. सफेद सागौन
  3. बरगद
  4. पीपल

6. हाल ही में किस राज्य की बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्रा ने कोविड-19 स्मार्ट वॉच और सोशल डिस्टेंस आइडेंटिटी कार्ड का विकास किया है?

  1. तेलंगाना
  2. गुजरात
  3. राजस्थान
  4. उत्तर प्रदेश

7. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई है?

  1. आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2008
  2. आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2010
  3. आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005
  4. आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2002

8. ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट के द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार लॉकडाउन के दौरान विश्व कार्बन प्रदूषण में __________की कमी आयी है?

  1. 20 %
  2. 17 %
  3. 14 %
  4. 10 %

9. पोथिरेड्डीपाडू परियोजना किस राज्य में स्थित है?

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. आंध्र प्रदेश
  4. तेलंगाना

10. विश्व मेट्रोलोजी दिवस निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है?      

  1. 18 अप्रैल
  2. 20 मई
  3. 5 जून
  4. 10 जुलाई

 

उत्तर

1. A

2. C

3. D

4. C

5. B

6. A

7. C

8. B

9. C

10. C

 

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x