डेली करेंट अफेयर्स और GK | 22 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 May 2020 18:56 PM IST

Main Headlines:

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. भारत में कोविड-19 के प्रति दिन एक लाख परीक्षण करने की क्षमता का विकास।

  • हाल ही में भारत ने प्रति दिन एक लाख परीक्षण करने की क्षमता का विकास करके कोविड-19 के खिलाफ एक ऐतिहासिक स्थान हासिल कर लिया है।
  • पा्ररंभ में प्रति दिन 100 से कम परीक्षणों से शुरू होकर अब हमने केवल दो महीनों में कई गुना वृद्धि कर ली है।
  • यह भारत की अपनी परीक्षण क्षमताओं में आत्मनिर्भर बनने की एक उल्लेखनीय यात्रा है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि देश में कुल 26 लाख 15 हजार 920 परीक्षण किये जा चुके हैं।
  • जनवरी 2020 में, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में भारत में कोविड-19 के लिए केवल एक परीक्षण प्रयोगशाला थी। आज भारत भर में 569 प्रयोगशालाएँ हैं  जिनमें कोरोनवायरस के नमूनों के परीक्षण के लिए सरकारी और निजी प्रयोगशाला श्रृंखलाएँ शामिल हैं।
  • देश की यह प्रगति आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम है।
  • इस प्रगति में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मिशन लाइफलाइन उड़ान के तहत प्रदत्त सेवाओं का विशेष योगदान है।

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR):
    • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और संवर्धन के लिए भारत में शीर्ष निकाय है।
    • संस्था के महासचिव और महानिदेशक डॉ.बलराम भार्गव है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1911 में की गई थी।

2. अमरीकी सीनेट में चीनी कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज से हटाने का विधेयक पारित।

  • हाल ही में अमरीकी सीनेट ने चीन की कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज से हटाने का विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।
  • विधेयक रिपब्लिकन सीनेटर जॉन केनेडी और डेमोक्रेट सीनेटर क्रिस वैन हौल्लेन द्वारा पेश किया गया था।
  • इस विधेयक के तहत कंपनियों को अब यह स्पष्ट करना होगा कि उनका स्वामित्व या नियंत्रण विदेशी सरकार के हाथ में तो नहीं है।

(स्रोत: आकाशवाणी)

  • साथ ही कंपनियों को ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होगी, जिसकी समीक्षा पब्लिक कंपनी एकाउंटिंग ओवरसाइट बोर्ड करेगा।
  • अमेरिकी सिनेट के इस कदम के बाद अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड और बाईदू इंक जैसी चीनी कंपनियों को अमरीकी स्टॉक एक्सजेंच में सूचीबद्ध होने से वंचित किया जा सकता है।

3. मणिपुर सरकार का ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से दो समर्पित क्वारंटाईन सेंटर खोलने का फैसला।

  • हाल ही में मणिपुर राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से दो समर्पित क्वारंटाईन सेंटर खोलने का फैसला किया है।
  • यह सेंटर दूसरे राज्यों में फंसे हुये राज्य के उन ट्रांसजेंडरों के लिए है, जो हाल ही में राज्य में वापिस आये है।
  • यह निर्णय संस्थागत सामुदायिक संगरोध केंद्रों में ट्रांसजेंडरों को पुरुष या महिला के साथ रखे जाने से होने वाले भेदभाव की शिकायत आने के बाद लिया गया है।
  • मणिपुर:
    • मणिपुर, पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है।
    • इसकी राजधानी इंफाल है।
    • यह उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम और पश्चिम में असम और पूर्व में म्यांमार से सीमा बनाता है।
    • मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हैं।
    • मणिपुर का राज्य पशु संगाई हिरन है।
    • यहां का राज्य पुष्प शिरुई लिली और राज्य पक्षी ह्यूम पीजैंट है।

4. राजस्थान के 19 जिलों में टिड्डी हमले से फसल बर्बाद होने का खतरा।

  • राजस्थान में, 19 जिले टिड्डी हमलों से प्रभावित हैं, जिससे वहाँ फसल बर्बाद होने का खतरा काफी बढ़ गया है।
  • टिड्डी से प्रभावित क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में इस बार वृद्धि देखी जा रही है।
  • राजस्थान से बड़ी संख्या में टिड्डियों के पश्चिमी मध्यप्रदेश में प्रवेश के कारण इस इलाके की फसलों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
  • हालांकि गर्मी के कारण इस समय खेतों में फसलें अभी कम हैं।
  • टिड्डे:
    • ये पर्यावरणीय परिस्थितियों से उत्पन्न एक्रीडिडा परिवार के छोटी सींग वाले घास के कीं की एक प्रजाति है।
    • ये कीड़े आमतौर पर अकेले ही होते हैं, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में वे प्रचुर मात्रा में बढ़ जाते हैं।
    • टिड्डे और टिड्डे की प्रजातियों के बीच कोई टैक्सोनोमिक भेद नहीं किया जाता है।
    • साधारणतया ये रेगिस्तानी क्षेत्र में भोजन के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए बहुत दूर तक चले जाते हैं।

5. पश्चिम बंगाल सरकार ने 1,000 करोड रुपये का कोष गठित किया।

  • हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने 1,000 करोड रुपये का कोष गठित किया है।
  • इस कोश का उपयोग राज्य में अम्फान तूफान के बाद पुनर्निर्माण कार्यों  के लिए किया जायेगा।
  • तूफान से जुडी घटनाओं में राज्य में अब तक 72 लोगों की मृत्यु हुई है।
  • ज्ञातव्य है कि हाल ही में महा चक्रवात अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों को बहुत क्षति पहुँचाई है।

  • महा चक्रवात अम्फान:
    • महा चक्रवात अम्फान, एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात, बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ था।
    • इसका यह नाम थाईलैंड द्वारा दिया गया है।
    • चक्रवात एक कम वायुदबाव प्रणाली है जिसके चारों ओर बहुत तेज़ गति से हवाएँ घूमती हैं।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात के लिए दशएं इस प्रकार हैं- पर्याप्त रूप से गर्म समुद्र की सतह, वायुमंडलीय अस्थिरता, क्षोभमण्डल के निचले से मध्यम स्तरों में उच्च आर्द्रता और एक कम दबाव केंद्र को बनाए रखने के लिए पर्याप्त कोरिओलिस बल, आदि।

6. बंदर कोरोनोवायरस पुनः संक्रमण के लिए प्रतिरोधी पाये गये।

  • हाल ही में पाया गया है कि बंदर कोरोनोवायरस पुनः संक्रमण के लिए प्रतिरोधी हुए हैं।
  • बीते दिनों 9 रीसस मकैक बंदरों पर कोविड-19 के टीके के किए गए परीक्षण के अध्ययन के साक्ष्य बताते हैं कि एक बार नोवेल कोरोनवायरस से संक्रमित होने के बाद, जानवरों को पुनः संक्रमण से बचाया जा सकता है।
  • यह अध्ययन बोस्टन, मेसाचुसेट्स में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से डैन एच. बरोच के नेतृत्व में टीम ने विज्ञान पत्रिका में  प्रकाशित किया है।
  • यह उत्साहजनक खबर है क्योंकि इससे नोवेल कोरोनवायरस का टीका विकसित करने में सहायता होगी।
  • हालांकि वर्तमान में मनुष्यों में ऐसा कोई डेटा उपलब्ध नहीं है, कि जिन्हें संक्रमित किया गया है और उन्हें पुनः संक्रमण ना हुआ हो।

7. ट्रम्प ने जी-7 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत उपस्थिति का सुझाव दिया।

  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जी-7 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत उपस्थिति का सुझाव दिया है।
  • कोविड-19 महामारी के कारण जी-7 का वार्षिक सम्मेलन इस वर्ष जून में वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से करने का निर्णय किया गया था।
  • परंतु अब महामारी की संभलती स्थिति को देखते हुए कैंप-डेविड, वाशिंगटन डी.सी. में जी-7 सम्मेलन को पुनर्निर्धारित करने पर विचार किया जा रहा है।
  • इस वर्ष जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका द्वारा की जा रही है।
  • वर्ष 2019 में यह सम्मेलन फ्रांस में किया गया था, जबकि 2018 में जी-7 कनाडा में सम्पन्न हुआ था।

  • जी-7:
    • यह एक अंतरसरकारी आर्थिक संगठन है।
    • इसकी स्थापना 1975 में की गई थी।
    • ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका इसके सदस्य देश हैं, जो इसके वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करते हैं।

8. ब्राज़ील अमेरिका के बाद कोविड-19 महामारी का दूसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट।

  • ब्राज़ील अमेरिका के बाद कोविड-19 महामारी का दूसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनने जा रहा है।
  • बीते दिन ब्राज़ील में एक दिन में कोरोनावायरस से 1,188 मौतें हुईं।
  • वहाँ अब तक 20,000 मौतें हो चुकी हैं और 3,10,087 इतने लोग संक्रमित हो चुके हैं।
  • सही संख्या अधिक होने की संभावना है, क्योंकि ब्राजील में व्यापक परीक्षण नहीं किये गये हैं।
  • ब्राज़ील:
    • यह दक्षिण अमेरिका और लैटिन अमेरिका दोनों में सबसे बड़ा देश है।
    • यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है और छठा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
    • इसकी राजधानी ब्रासीलिया और मुद्रा ब्राज़ीलियन रियल है।
    • ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो हैं।

9. वित्त आयोग समिति ने अर्थव्यस्था में अनिश्चितता का अनुमान लगाया।

  • हाल ही में राजकोषीय समेकन रोडमैप पर 15 वें वित्त आयोग की समिति की बैठक के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण भारत की अर्थव्यस्था में अनिश्चितता की बात कही गई। 
  • समिति के सदस्यों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में जीडीपी विकास दर -6% और 1% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।
  • जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र पर सरकार का वित्तीय परिव्यय जीडीपी के मौजूदा 0.9% से काफी अधिक बढ़ सकता है।

  • वित्त आयोग:
    • यह एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत हर 5 साल में बनाया जाता है।
    • यह केंद्र से राज्यों को वित्तीय संसाधनों के हस्तांतरण की सिफारिश करता है।
    • आयोग उन सिद्धांतों को भी तय करता है जिन पर राज्यों को अनुदान दिया जाएगा।
    • 15 वें वित्त आयोग का गठन 27 नवंबर, 2017 को किया गया था और इसके अध्यक्षता श्री एन.के. सिंह हैं।

10. 22 मईः अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस।

  • हर साल 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष 2020 अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम- “हमारे समाधान प्रकृति में हैं”  है।
  • यह जैव विविधता के मुद्दों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित अंतर्राष्ट्रीय दिवस है।
  • यह दिन संयुक्त राष्ट्र के पोस्ट- 2015 विकास एजेंडा के सतत विकास लक्ष्यों के दायरे में आता है।
  • पहली बार अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस वर्ष 2000 में मनाया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1918
  2. 1911
  3. 1928
  4. 1951

2. हाल ही में किस देश की संसद ने चीनी कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज से हटाने का विधेयक पारित किया है?

  1. अमेरिका
  2. भारत
  3. ब्रिटेन
  4. इटली

3. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने ट्रांसजेंडरों के लिए अलग से दो समर्पित क्वारंटाईन सेंटर खोलने का फैसला किया है?

  1. असम
  2. ओडिशा
  3. मणिपुर
  4. उत्तर प्रदेश

4. भारत का कौन सा राज्य टिड्डियों के हमले से अक्सर प्रभावित होता रहता है?

  1. राजस्थान
  2. पंश्चिम बंगाल
  3. मेघालय
  4. केरल

5. बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए महा चक्रवात अम्फान का नाम किस देश ने सुझाया है?

  1. भारत
  2. थाईलैंड
  3. वियतनाम
  4. लाओस

6. हाल ही में कोविड-19 के टीके के परीक्षण के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

  1. यह बंदरों पर काफी हद तक सफल रहा है।
  2. यह मानवों में भी सफल रहा है।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. दोनों में से कोई नहीं

7. वर्ष 2020 में जी-7 सम्मेलन की अध्यक्षता कौन सा देश करने वाला है?

  1. फ्रांस
  2. कनाडा
  3. ब्रिटेन
  4. अमेरिका

8. जायर बोल्सनारो किस देश के राष्ट्रपति हैं?

  1. ब्राजील
  2. जापान
  3. पुर्तगाल
  4. अर्जेंटीना

9. वित्त आयोग एक __________ निकाय है।

  1. वैधानिक
  2. अर्द्ध न्यायिक
  3. संवैधानिक
  4. न्यायिक

10. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 22 अप्रैल
  2. 22 मई
  3. 21 मार्च
  4. 5 जून

 

उत्तर

1. B

2. A

3. C

4. A

5. B

6. A

7. D

8. A

9. C

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x