डेली करेंट अफेयर्स और GK | 23 मई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 30 May 2020 18:56 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा।

  • हाल ही में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पहली द्विमासिक नीति की घोषणा की है। हालांकि यह बैठक जून के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित थी।
  • परंतु कोविड-19 महामारी के चलते देश में सुधारात्मक प्रयासों के तहत समय से पहले मौद्रिक नीति की घोषणा की गई है।

(स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस)

  • रिजर्व बैंक के गवर्नर  शंक्तिकांतदास ने घोषित उपायों को मुख्य रूप से चार वर्गों में बांटा गया है। ये हैं-
    1. बाजार के कामकाज में सुधार लाना।
    2. आयात और निर्यात को बढ़ावा देना।
    3. ऋण सेवाओं और कार्यकारी पूंजी के मामले में राहत देकर आर्थिक दबाव को कम करना।
    4. राज्य सरकारों के वित्तीय संकट को कम करना।
  • साथ ही रिजर्व बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दरों में भी कमी करने की घोषणा की है-
  • इसके तहत रेपो दर में 40 आधार अंकों की कमी करके 4.0% कर दिया गया है।
  • रिवर्स रेपो दर को 3.35% कर दिया गया है।
  • इसके अलावा रिजर्व बैंक ने सभी कर्जों के मासिक भुगतान पर तीन और महीने की छूट दी है। इसके तहत अब कर्जदारों को 31 अगस्त 2020 तक की राहत है।
  • साथ ही रिजर्व बैंक ने वर्ष 2020-21 के लिए श्रृणात्मक जी डी पी ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जिसमें एक प्रमुख कारण प्राइवेट उपभोग की कम मात्रा है।
  • कॉरपोरेट्स को बैंकों से उनकी फंडिंग संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए बैंकों की ग्रुप एक्सपोजर लिमिट को पात्र पूंजी आधार के 25% से 30 % तक बढ़ाया जा रहा है। बढ़ी हुई सीमा 30 जून, 2021 तक लागू रहेगी।
  • रिजर्व बैंक ने आयात-निर्यात बैंक के लिए 15,000 करोड रूपये की ऋण व्यवस्था की भी घोषणा की।
  • रेपो रेट- यह वह दर होती है, जिस पर देश का केंद्रीय बैंक, वाणिज्यिक बैंको को ऋण देता है।
  • रिवर्स रेपो दर- यह वह दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपना धन केंद्रीय बैंक के पास जमा करते हैं।

2. आईएमडी ने उमंग ऐप के द्वारा मौसम सेवाओं की शुरूआत की।

  • हाल ही में भारतीय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने उमंग ऐप के द्वारा मौसम सेवाओं की शुरूआत की है।
  • इसके तहत आईएमडी की वेबसाइट पर होस्ट की गई सात सेवाओं- करंट वेदर, नाउकास्ट, सिटी फोरकास्ट, रेनफॉल इंफॉर्मेशन, टूरिज्म फोरकास्ट, वॉर्निंग, साइक्लोन आदि को उमंग एप्लीकेशन में डाला गया है।

(स्रोत: आकाशवाणी)

  • उमंग ऐप:
    • यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस  (UMANG) एक एकीकृत, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफॉर्म, मल्टी-लिंगुअल, मल्टी-सर्विस मोबाइल ऐप है।
    • इसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में लॉन्च किया था।
    • इसके द्वारा सभी सरकारी सेवाओं को एक मोबाइल ऐप पर लाया गया है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD):
    • यह विभाग भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी है।
    • यह मौसम संबंधी टिप्पणियों, मौसम पूर्वानुमान और भूकंपीय विज्ञान के लिए जिम्मेदार प्रमुख एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसकी स्थापना 1875 में की गई थी।

3. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित।

  • हाल ही में भारत के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन 2020-21 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित किये गए हैं।
  • बीते दिन अध्यक्ष के रूप में कार्यकारी बोर्ड के 147 वें सत्र को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य को आर्थिक प्रदर्शन और मानव क्षमताओं में वृद्धि का आधार बताया।
  • उन्होंने बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी का स्थान लिया है।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
    • यह अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।
    • इसके वर्तमान अध्यक्ष डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस हैं।

4. एनपीपीए का एन-95 मास्क के निर्माताओं, आयातकों और आपूर्तिकर्ताओं को निर्देष।

  • हाल ही में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने एन-95 मास्क के निर्माताओं, आयातकों और आपूर्तिकर्ताओं को निर्देष दिये हैं।
  • इस निर्देष में कहा गया है कि गैर-सरकारी खरीद के लिए एन-95 मास्क के मुल्य में समानता रखी जाये ताकि और उचित मूल्य पर समान उपलब्ध हो सके।
  • एनपीपीए ने  यह भी कहा है कि एन-95 मास्क की जमाखोरी, कालाबाजारी और उच्च मूल्य निर्धारण के किसी भी उदाहरण को गंभीरता से देखा जाएगा।
  • इस स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

  • राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA):
    • नेशनल फ़ार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी एक सरकारी नियामक एजेंसी है जो भारत में फार्मास्यूटिकल दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करती है।
    • इसकी स्थापना 29 अगस्त 1997 को की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

5. भाजपा ने महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन शुरू किया।

  • हाल ही में भाजपा ने महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन शुरू किया है।
  • इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर कोरोनवायरस की स्थिति से सही तरीके से ना निपटने का आरोप लगाया है।
  • इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने शहरों और कस्बों में विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।

(स्रोत: आकाशवाणी)

  • महाराष्ट्र:
    • महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में एक राज्य है, यह दक्कन के पठार के एक बड़े हिस्से पर फैला है।
    • यह क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • इसके राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं।
    • प्रदेश की राजधानी मुंबई है।
    • महाराष्ट्र का राज्य पशु विशालकाय गिलहरी, राज्य पक्षी पीले पैर वाले हरे कबूतर, राज्य वृक्ष आम और राज्य पुष्प जारूल है।
    • राज्य में 288 विधान सभा और 48 लोक सभा सीटें हैं।

6. मध्य प्रदेश में, ‘सबको रोजगार मिलेगा’ योजना का उद्घाटन।

  • मध्य प्रदेश में, सबको रोजगार मिलेगा योजना का उद्घाटन किया गया।
  • इस योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटित किया।
  • इस योजना के तहत मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत कोरोना संकट के दौरान विभिन्न राज्यों ये वापिस आये प्रवासी श्रमिकों को कार्य में संलग्न किया जाएगा।
  • इसके लिए मनरेगा योजना के तहत बड़ी संख्या में रोजगारोन्मुखी गतिविधियाँ शुरू की गई हैं। नए मजदूर इन गतिविधियों में लगे रहेंगे।
  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल लालजी टंडन हैं।
    • राज्य में 230 विधान सभा और 29 लोक सभा सीटें हैं।

7. एनटीपीसी और ओएनजीसी ने अक्षय ऊर्जा व्यवसाय के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • हाल ही में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अक्षय ऊर्जा व्यवसाय के लिए एक संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह समझौता ज्ञापन दोनों कंपनियों को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपने कार्य में तेजी लाने में मदद करेगा।

(स्रोत: आकाशवाणी)

  • साथ ही भारत और विदेशों में अपतटीय पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करने में सक्षम बनाएगा।
  • नवीकरणीय ऊर्जा:
    • यह ऊर्जा ऐसे स्रोतों से उत्पन्न होती है जो किसी मानव के जीवन काल के भीतर समाप्त नहीं होते हैं।
    • साथ ही इनकी भरपाई जीवाश्म ईंधन की तुलना में वापिस से कम समय में की जा सकती है। जैसे कि-हवा, सौर ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, बायोमास ऊर्जा और जल विद्युत ऊर्जा आदि।

8. सुप्रीम कोर्ट ने ज़ूम एप के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया।

  • हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो संचार ज़ूम एप के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिये केंद्र को नोटिस जारी किया।
  • इस नोटिस में सरकार से आधिकारिक और व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए एप के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।
  • यह निर्णय भारत के मुख्य न्यायाधीश एस.ए.बोबडे की अगुवाई वाली एक पीठ ने चार हफ्ते में पहले की गई एक याचिका के जवाब में सुनाया है।

(स्रोत: ए एन आई)

  • भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-in):
    • यह टीम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अ्रतर्गत एक कार्यालय है।
    • यह हैकिंग और फ़िशिंग जैसे साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए नोडल एजेंसी है।
    • इसकी स्थापना 19 जनवरी 2004 को हुई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

9. भारत निजी सुरक्षा उपकरण बॉडी कवर का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता।

  • हाल ही में भारत निजी सुरक्षा उपकरण (PPE) बॉडी कवर का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है।
  • भारत ने यह उपलब्धि दो महीने के कम समय में हासिल की है। इस उपलब्धि में देश की कपड़ा समिति का विशेष योगदान है।
  • पीपीई किट के निर्माण में चीन दुनिया में पहले नंबर पर है।

(स्रोत: लाइवमिंट)

  • निजी सुरक्षा उपकरण (PPE) बॉडी कवर:
    • पीपीई में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों या किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित होने से बचाने के लिए रखे गए वस्त्र शामिल हैं।
    • कोविड-19 महामारी से लड़ने वाले फ्रंट लाइन योद्धाओं को सुरक्षित रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा उपकरण है। पीपीई किसी व्यक्ति की त्वचा, मुंह, नाक और आंखों को वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    • कोविड-19 के संदर्भ में, पीपीई (PPE) में दस्ताने, मेडिकल मास्क, रेस्पिरेटर्स, आई प्रोटेक्शन, गाउन, एप्रन, बूट्स या बंद-पैर के काम के जूते शामिल हैं।
  • कपड़ा समिति:
    • कपड़ा समिति संसद के एक अधिनियम के माध्यम से 1963 में स्थापित एक वैधानिक निकाय है और भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है।
    • यह आंतरिक उपभोग और निर्यात दोनों उद्देश्य के लिए वस्त्र और वस्त्र मशीनरी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का कार्य करता है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में रिजर्व बैंक ने घोषित उपायों को मुख्य रूप से चार वर्गों में बांटा है, इनमें से कौन उनमें शामिल हैं?

  1. बाजार के कामकाज में सुधार लाना।
  2. आयात और निर्यात को बढ़ावा देना।
  3. राज्य सरकारों के वित्तीय संकट को कम करना।
  4. उपरोक्त सभी

2. उमंग ऐप का प्रारंभ किस वर्ष किया गया था?

  1. 2015
  2. 2016
  3. 2017 
  4. 2018

3. हाल ही में किस देश के स्वास्थ्य मंत्री को वर्ष 2020-21 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष चुना गया है?

  1. अमेरिका
  2. भारत
  3. इटली
  4. स्पेन

4. इनमें से कौन सा कथन सही है?

  1. नेशनल फ़ार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी एक सरकारी नियामक एजेंसी, ने एन-95 मास्क के लिये निर्देष जारी किये हैं।
  2. एन-95 मास्क की जमाखोरी, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

5. महाराष्ट्र में लोक सभा की कुल कितनी सीटें हैं?

  1. 20
  2. 32
  3. 48
  4. 29

6. सबको रोजगार मिलेगा योजना का उद्घाटन का हाल ही में किस राज्य में किया गया?

  1. केरल
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश
  4. गुजरात

7. इनमें से कौन नवीकरणीय ऊर्जा का उदाहरण नहीं है?

  1. बायोमास ऊर्जा
  2. जल विद्युत ऊर्जा
  3. भूतापीय ऊर्जा
  4. ताप विद्युत ऊर्जा

8. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस वीडियो संचार एप पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया है?

  1. स्काइप  
  2. जूम
  3. वाट्सएप
  4. फेसबुक

9. हाल ही में भारत ने निजी सुरक्षा उपकरण बॉडी कवर के निर्माण में कौन सा स्थान हासिल कर लिया है?

  1. पहला
  2. तीसरा
  3. चौथा
  4. दूसरा

10. कपड़ा समिति की स्थापना कब की गई थी?

  1. 1947
  2. 1951
  3. 1963
  4. 1972

 

उत्तर

1. D

2. C

3. B

4. C

5. C

6. C

7. D

8. B

9. D

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x