डेली करेंट अफेयर्स और GK | 2 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:05 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. 2 जुलाईः विश्व यूएफओ दिवस।

  • विश्व यूएफओ दिवस हर साल 2 जुलाई को अज्ञात उड़ान वस्तुओं के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • कुछ लोगों द्वारा यह दिन 24 जून को भी मनाया जाता है।
  • 24 जून को एविएटर केनेथ अर्नोल्ड ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार व्यापक रूप से दिखाई देने वाली अज्ञात उड़ान वस्तु के बारे में बताया था। जबकि 2 जुलाई 1947 को रोसेवेल ने कथित रूप से यूएफओ देखा था।
  • यूएफओ-
    • इस शब्द का व्यापक रूप से अलौकिक अंतरिक्ष यान के लिए उपयोग किया जाता है।
    • एक अज्ञात उड़ान वस्तु, कोई भी हवाई घटना है जिसे तुरंत पहचाना या समझाया नहीं जा सकता है।
    • अधिकांश यूएफओ को पारंपरिक वस्तुओं या घटना के रूप में जांच पर पहचाना जाता है।

(Source: Indian Express)

2. वरिष्ठ राजनयिक इंद्र मणि पांडे को संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत नियुक्त।

  • हाल ही में वरिष्ठ राजनयिक इंद्र मणि पांडे को संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा कार्यालय में भारत के अगले राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
  • श्री पांडेय वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र-
    • यह एक अंतरसरकारी संगठन है।
    • इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। 
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी।
    • अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश इसकी आधिकारिक भाषायें हैं।
    • एंटोनियो गुटेरेस संस्था के वर्तमान महासचिव है।

(Source: News on AIR)

3. गृह मंत्रालय ने खालिस्‍तान आंदोलन से जुड़े 9 नौ लोगों को आतंकवादी घोषित किया।

  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने खालिस्‍तान आंदोलन से जुड़े 9 नौ लोगों को आतंकवादी घोषित किया है।
  • गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम के विभिन्‍न प्रावधानों के अंतर्गत उन्हें आतंकवादी घोषित किया है।
  • इनमें बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल का प्रमुख नेता वाधवा सिंह बब्‍बर, पाकिस्‍तान स्थि‍त आतंकवादी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के सरगना लखबीर सिंह और खालिस्‍तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह आदि शामिल है।
  • पिछले साल, केंद्र सरकार ने चार व्यक्तियों मौलाना मसूद अजहर, हाफ़िज़ सईद, ज़की-उर-रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी के रूप में नामित किया।
  • गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (UAPA)-
    • यह अधिनियम 1967 में लाया गया था।
    • यूएपीए आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए विशेष प्रक्रिया प्रदान करता है।
    • केन्‍द्र सरकार ने इस अधिनियम को अगस्‍त 2019 में संशोधित करते हुए व्‍यक्ति विशेष को आतंकवादी घोषित करने का प्रावधान किया था।
    • इससे पहले, इस अधिनियम के तहत केवल संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया जा सकता था।

(Source: News on AIR)

4. विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड ने ‘एक्सेलीरेट विज्ञान’ योजना शुरू की।

  • हाल ही में विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड ने ‘एक्सेलीरेट विज्ञान’ नाम की एक नई योजना शुरू की है।
  • यह एक अंतर-मंत्रालयीय योजना है।
  • इस योजना के प्राथमिक उद्देश्य इस प्रकार है-
    • उच्च गुणवत्‍ता आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करना।
    • वैज्ञानिक जनशक्ति तैयार करना है।
    • अनुसंधान करियर और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था का विकास करना।
    • देशभर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम और कार्यशाला, शोध इंटर्नशिप के लिए एकल मंच उपलब्‍ध कराना।

(Source: News on AIR)

5. चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवसः 1 जुलाई।

  • हर साल 1 जुलाई को चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन 1949 में संसद के एक अधिनियम के द्वारा भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) का गठन किया गया था।
  • भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI)-
    • यह भारत का राष्ट्रीय लेखा निकाय है।
    • यह सदस्यों के संदर्भ में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर लेखा और वित्त निकाय है।
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट डे 2020 की थीम- ट्रांसफॉर्मिंग द फ्यूचर, एनेबल्ड एक्सीलेंस, ऑगमेंटिंग ट्रस्ट  है।
  • इस वर्ष भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान ने 29 जून से 1 जुलाई 2020 तक आभासी राष्ट्रीय सीए शिखर सम्मेलन 2020 का भी आयोजन किया था।

6. अमेरिकी संघीय संचार आयोग ने दो चीनी कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों के रूप में नामित किया।

  • हाल ही में अमेरिकी संघीय संचार आयोग ने दो चीनी कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों के रूप में नामित किया है।
  • ये दो कंपनियां है- हुआवेई टेक्नोलॉजीज और जेडटीई कॉरपोरेशन।
  • एफसीसी ने इन चीनी कंपनियों की, व्यापार और कोविड-19 और सुरक्षा मुद्दों पर बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ने के संबंध में छानबीन की है।
  • एफसीसी के अध्यक्ष अजीत पई ने कहा कि इन दोनों कंपनियों का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन के सैन्य तंत्र के साथ घनिष्ठ संबंध है।
  • एजेंसी इन चीनी संचार कंपनियों को अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।
  • संघीय संचार आयोग (FCC)-
    • संयुक्त राज्य अमेरिका की एक स्वतंत्र एजेंसी है।
    • यह संयुक्त राज्य अमेरिका में रेडियो, टेलीविजन, तार, उपग्रह और केबल द्वारा संचार को नियंत्रित करती है।
    • इसकी स्थापना 19 जून 1934 को की गई थी।

(Source: News on AIR)

7. भारत और बांग्लादेश के मध्य एलपीजी व्यवसाय के लिए 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर।

  • हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गये है।
  • इसके तहत बांग्लादेश में एलपीजी व्यवसाय के लिए 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी की स्थापना की जाएगी।
  • यह नई संयुक्त उद्यम कंपनी भारत सरकार की पड़ोस पहले नीति की ओर एक और कदम है।
  • ज्वाइंट वेंचर कंपनी एलपीजी की स्थापना की लागत को कम करने और बांग्लादेश में उपभोक्ताओं के लिए इसे और अधिक किफायती बनाने में मदद करेगी।
  • कंपनी बांग्लादेश से भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में एलपीजी निर्यात में विविधता लाने की भी योजना बना रही है।
  • अतः यह दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित होगी।
  • बांग्लादेश-
    • बंगाल की खाड़ी पर भारत के पूर्व में, एक दक्षिण एशियाई देश है।
    • राजधानी: ढाका
    • मुद्रा: बांग्लादेशी टका

(Source: News on AIR)

8. उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ मंडल में एक विशेष अभियान शुरू किया।

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ मंडल के सभी जिलों में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
  • इसमें वो जिले शामिल हैं, जिसमें बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं।
  • इस तरह का अभियान जल्द ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी शुरू किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त राज्य सरकार गाजियाबाद जिले में कोविड-19 के परीक्षण के संवर्द्धन के लिए एक बड़ी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना बना रही है।
  • मेरठ मंडल में छह जिले-मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ शामिल हैं।

(Source: News on AIR)

9. केरल सरकार ने ड्रीम केरल प्रोजेक्ट की घोषणा की है।

  • हाल ही में केरल सरकार ने ड्रीम केरल प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
  • इस प्रोजैक्ट का उद्देश्य विदेशों से लौट रहे केरलवासियों का पुनर्वास और राज्य का समग्र विकास करना है।
  • राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग इस परियोजना का समन्वय करेंगे।
  • ड्रीम केरल परियोजना के तहत जनता से विचार और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन समिति को चुने गए विचारों पर अंतिम निर्णय लेने का काम सौंपा जाता है।
  • केरल-
    • भारत के उष्णकटिबंधीय मालाबार तट पर स्थित राज्य है।
    • इसके अंतर्देशीय पश्चिमी घाट चाय, कॉफी और मसाले की खेती के लिए जाने जाते हैं।
    • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
    • मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन
    • राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

10. जी-4 फ्लू वायरस एक नयी वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है।

  • एक नए शोध में पाया गया है कि जी-4 फ्लू वायरस एक नयी वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है।
  • चीन के वैज्ञानिकों ने हाल ही में उभरे इन्फ्लूएंजा वायरस के एक प्रकार की पहचान की है।
  • यह चीनी सूअरों को संक्रमित कर रहा है और इसमें एक महामारी को ट्रिगर करने की क्षमता है।
  • इस वायरस का नाम जी-4 दिया गया है।
  • इसमें स्वाइन फ्लू के वायरस के समान जीन हैं, जो 2009 के फ्लू महामारी का कारण बना था।
  • ज्ञातव्य है कि चीन में सूअरों की सर्वाधिक आबादी है। ऐसे में यह चिंताजनक विषय है।
  • वैज्ञानिकों को बूचड़खानों में काम करने वाले लोगों और चीन में स्वाइन उद्योग में हाल के संक्रमण के सबूत मिले हैं।
  • पंरतु अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह नया वायसर एक मानव से दूसरे में संचारित हो सकता है या नहीं।

(Source: Indian Express)

11. केंद्र सरकार ने अगले 6 माह के लिए पूरे नागालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित किया।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने अगले छह महीने की अवधि के लिए पूरे नागालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित किया है।
  • आने वाले 6 माह अर्थात 31 दिसंबर 2020 तक के लिए नागालैंड सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम, 1958 के अंतर्गत रहेगा।
  • नागालैंड लगभग छह दशकों से सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) के दायरे में है।
  • सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम, (अफस्पा) 1958:
    • एक संसदीय अधिनियम है जो 1958 में लाया गया था।
    • यह अधिनियम सशस्त्र बलों को सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए आवश्यक, तलाशी व गिरफ्तारी के लिए और अन्य कई विशेष शक्तियां देता है।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. विश्व यूएफओ दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 5 मार्च
  2. 7 अप्रैल
  3. 2 जुलाई
  4. 15 अगस्त

2. वरिष्ठ राजनयिक इंद्र मणि पांडे किस संस्था में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?

  1. संयुक्त राष्ट्र
  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  3. न्यू डेवलपमेंट बैंक
  4. विश्व बैंक

3. गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम के संबंध में क्या सही नहीं है?

1. यह अधिनियम 1947 में लाया गया था।

2. अधिनियम को अगस्‍त 2019 में संशोधित करते हुए व्‍यक्ति विशेष को आतंकवादी घोषित करने का प्रावधान किया था।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. इनमें से कोई नहीं

4. विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड ने उच्च गुणवत्‍ता आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए कौन सी योजना शुरू की है?

  1. फोर्स
  2. एक्सेलीरेट
  3. विद्वान
  4. विषारद

5. भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान का गठन किस वर्ष किया गया था?

  1. 1965
  2. 1949
  3. 1976
  4. 1985

6. हाल ही में अमेरिकी संघीय संचार आयोग ने किस देश की दो कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों के रूप में नामित किया है?

  1. रूस
  2. ईरान
  3. चीन
  4. भारत

7. हाल ही में भारत और किस देश के मध्य एलपीजी व्यवसाय के लिए 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हें?

  1. म्यांमार
  2. बांग्लादेश
  3. भूटान
  4. नेपाल

8. मेरठ मंडल में इनमें से कौन सा जिला शामिल नहीं है?

  1. बागपत
  2. बुलंदशहर
  3. गाजियाबाद
  4. सहारनपुर

9. हाल ही में हाल ही में केरल सरकार ने ड्रीम केरल प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इसका उद्देश्य क्या है?

  1. विदेशों से लौट रहे केरलवासियों का पुनर्वास
  2. राज्य का समग्र विकास
  3. A और B दोनों
  4. कोई नहीं

10. हाल ही में चीनी सूअरों में किस नये इन्फ्लूएंजा वायरस की पहचान की गई है?

  1. जी 5 फ्लू वायरस
  2. जी 4 फ्लू वायरस
  3. जी 8 फ्लू वायरस
  4. जी 7 फ्लू वायरस

11. हाल ही में किस राज्य में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम 6 माह के लिए बढ़ दिया गया है?

  1. असम
  2. बिहार
  3. नागालैंड
  4. अरूणाचल प्रदेश

 

उत्तर

1. C

2. A

3. A

4. B

5. B

6. C

7. B

8. D

9. C

10. B

11. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x