डेली करेंट अफेयर्स और GK | 3 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:05 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. रक्षा खरीद परिषद ने 38,900 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी।

  • हाल ही में रक्षा खरीद परिषद की बैठक में भारतीय सैन्य बलों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए 38,900 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।
  • रक्षा खरीद परिषद की बैठक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इसमें देश में उत्पादों के स्वदेश में डिजाइन और विकास पर जोर दिया गया।
  • इस खरीद में मुख्यतः चार उपकरण शामिल हैं-
    • फाइअर जेट मिग-29
    • सुखोइ-30 विमान
    • स्वदेश निर्मित पिनाका रॉकेट सिस्टम
    • लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र
  • नई और अतिरिक्त मिसाइल प्रणालियों की खरीद से सेना के तीनों अंगों की ताकत में वृद्धि होगी।

(Source: The Hindu)

2. ड्रग डिस्कवरी हेकाथॉन-2020 की शुरुआत की गई।

  • हाल ही में ड्रग डिस्कवरी हेकाथॉन-2020 की शुरुआत की गई है।
  • इसे मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संयुक्त रूप से लॉन्च किया है।
  • यह एक आनलाइन प्रतियोगिता है।
  • औषधि खोज प्रक्रिया में सहायता के लिए यह एक राष्ट्रीय पहल है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा को आकर्षित करने के लिए यह प्रतियोगिता दुनियाभर के पेशेवरों, शोधकर्ताओ और विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करती है।
  • इसमें मानव संसाधन विकास नवीकरण प्रकोष्ठ और एआईसीटीई, हेकाथॉन के जरिए संभावित औषध अणु की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
  • इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद इन अणुओं को संश्लेषण और प्रयोगशाला जांच के लिए भेजेगा।

(Source: News on AIR)

3. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे।

  • हाल ही में रूसी संविधान में बदलाव पर एक राष्ट्रव्यापी वोट जीत कर, पुतिन ने 2036 तक अपना पद सुनिश्चित कर लिया है।
  • पिछले सप्ताह आयोजित इस जनमत संग्रह में श्री पुतिन को 2024 के बाद दो और छह साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में काम करने की अनुमति दी गई है।
  • इस जनमत संग्रह में श्री पुतिन के पक्ष में 76.24% नागरिकों ने मतदान किया था।
  • रूस-  
    • रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में स्थित एक अंतरमहाद्वीपीय देश है।
    • रूस क्षेत्रफल के मामले में विश्व का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 17 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
    • रूस की राजधानी मास्को और मुद्रा रूसी रूबल है।

(Source: News on AIR)

4. तमिलनाडु सरकार ने जूनियर वकीलों हेतु दो साल के लिए 3,000 रुपये मासिक वजीफे की घोषणा की।

  • हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने जूनियर वकीलों हेतु दो साल के लिए 3,000 रुपये मासिक वजीफे की घोषणा की है।
  • इस वजीफे का मकसद जूनियर वकीलों की वित्तीय कठिनाइयों को दूर करने में मदद करना है।
  • सरकार ने कहा है कि यह मदद आवश्यक है क्योंकि एक फ्रेशर को एक स्वतंत्र वकील के रूप में अभ्यास करने में तीन से चार साल लगते हैं।
  • तमिलनाडु की बार काउंसिल लंबे समय से वजीफे की मांग कर रही थी।
  • तमिलनाडु सरकार तीन दशकों से अधिक समय से एक अधिवक्ता कल्याण योजना को भी लागू कर रही है।
  • इस योजना के तहत, अधिवक्ताओं के निधन पर, उनके परिवारों को सात लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
  • अब एक अतिरिक्त उपाय के रूप में, युवा अधिवक्ताओं को अगले दो वर्षों के लिए 3000 रुपये मासिक भी दिये जाएंगे।

(Source: News on AIR)

5. कोविड-19 महामारी के कारण झारखंड के देवघर में विश्‍व प्रसिद्ध श्रावणी मेला स्‍थगित।

  • हाल ही में कोविड-19 महामारी के चलते झारखंड के देवघर में विश्‍व प्रसिद्ध श्रावणी मेला स्‍थगित करने का निर्णय लिया गया है।
  • यह निर्णय मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया, क्योंकि कोविड-19 के बीच इस तरह का विशाल मेला आयोजित करना सरकार के समक्ष बड़ी चुनौती है।
  • पंरतु गौडा के सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार के इस फैसले को झारखंड उच्‍चन्‍यायालय में चुनौती दी है।
  • देवघर-
    • देवघर पूर्वी भारतीय राज्य झारखंड में मयूराक्षी नदी के किनारे एक पवित्र शहर है।
    • प्राचीन बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर एक महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थल है।
    • हर साल सावन मास में बहुत से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
  • झारखंड-
    • यह भारत का एक पूर्वी राज्य है। इसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया था।
    • इसकी राजधानी रांची है।
    • राज्य के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन है।
    • राज्य में 14 लोकसभा और 81 विधानसभा सीटें हैं।

(Source: News on AIR)

6. देश के पहले प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन नई दिल्ली में।

  • हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में देश के पहले प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया।
  • यह सुविधा नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायरी साइंसेज  में स्थापित की गई है।
  • यह प्लाज्मा बैंक रोगियों को प्लाज्मा थेरेपी प्राप्त करने के लिए आने वाली बाधाओं को दूर करेगा।
  • इस अवसर पर केजरीवाल ने लोगों से बड़ी संख्या में प्लाज़्मा दान करने के लिए आगे आने की अपील की है।
  • केवल वही लोग प्लाज्मा दान कर सकते हैं, जो पहले कोरोना वायरस से संक्रमित थे और अब ठीक हो गए हैं।
  • दिल्ली कोविड-19 के लिए प्लाज्मा उपचार का परीक्षण करने के लिए आईसीएमआर द्वारा मंजूरी प्राप्त पहले कुछ राज्यों में से एक है, जो अभी भी परीक्षण के चरण में है।

(Source: News on AIR)

7. आईआईटी कानपुर ने मोबाइल मास्टरजी, कक्षा-से-घर शिक्षण सेटअप विकसित किया।

  • हाल ही में आईआईटी कानपुर ने मोबाइल मास्टरजी, कक्षा-से-घर शिक्षण सेटअप विकसित किया है।
  • यह स्मार्ट फोन का उपयोग करते हुए शिक्षकों द्वारा व्याख्यान या निर्देशों को रिकॉर्ड कर सकता है।
  • कोविड-19 ने कक्षा शिक्षण प्रणाली में एक ठहराव ला दिया है। ग्रामीण भारत में छात्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए यह कक्षा-से-घर शिक्षण सेटअप विकसित किया गया है। 
  • यह उत्पाद हल्का है और इसमें बच्चों को निर्देश देने के लिए शीट फिट करने और उस पर बुक करने के लिए समायोजन है।
  • मोबाइल मास्टरजी, ऑनलाइन क्लास को एक आरामदायक घर का माहौल बनाते हुए, पूरे रिकॉर्डिंग सेटअप पर ध्यान केंद्रित कर सकता है।

(Source: News on AIR)

8. प्रख्यात बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का हृदयाघात के कारण निधन हो गया।

  • हाल ही में प्रख्यात बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
  • वह 71 वर्ष की थीं।
  • चार दशक से अधिक के करियर में, सरोज खान ने 2000 से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ किया।
  • उन्होंने फिल्म कोरियोग्राफर बी सोहनलाल के अधीन काम करते हुए नृत्य सीखा।
  • उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वह बॉलीवुड की सबसे सफल कोरियोग्राफर थी।

(Source: News on AIR)

9. लेपिडोप्टेरिस्ट्स ने अरुणाचल प्रदेश में दो नयी तितलियों की प्रजातियों की खोज की।

  • हाल ही में लेपिडोप्टेरिस्ट्स ने अरुणाचल प्रदेश में दो नयी तितलियों की प्रजातियों की खोज की है।
  • इन प्रजातियों के नाम हैं-
    • स्ट्राइप्ड हेयरस्ट्रेक
    • इलीयूसिव प्रिंस
  • स्ट्राइप्ड हेयरस्ट्रेक  को पहली बार चीन के हैनान प्रांत में जापानी एंटोमोलॉजिस्ट द्वारा दर्ज किया गया था।
  • इलीयूसिव प्रिंस  का संबंध वियतनाम से है, और यह माना जाता है कि पूर्वी हिमालय में पाए जाने वाले ब्लैक प्रिंस प्रकार से संबंध रखता है।
  • इन दो तितलियों के अलावा रिकॉर्ड 129 वर्षों के बाद अरुणाचल प्रदेश के गेलिंग क्षेत्र से एक गैर-विषैले सांप, असम कीलबैक को भी पुनः खोजा गया है।

(Source: The Hindu)

10. केरल और पूणे के शोधकर्ताओं ने सिक्किम हिमालय से ग्लोबबा एंडरसोनी नामक एक दुर्लभ पौधे की प्रजाति की खोज की।

  • हाल ही में केरल और पूणे के शोधकर्ताओं ने सिक्किम हिमालय से ग्लोबबा एंडरसोनी नामक एक दुर्लभ पौधे की प्रजाति की खोज की है।
  • यह प्रजाति लगभग 136 वर्षों के अंतराल के बाद तीस्ता नदी घाटी क्षेत्र के पास पाई गई है।
  • 1875 में, ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री सर जॉर्ज किंग ने इसे सिक्किम हिमालय से एकत्र किया था।
  • इस पौधे को आमतौर पर डांसिग लेडीज या हंस के फूल के रूप में जाना जाता है।
  • आईयूसीएन की रेड लिस्ट में इसे लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • यह पौधा आमतौर पर सदाबहार जंगलों के बाहरी इलाके में चट्टानी ढलानों पर लिथोफाइट, नंगे चट्टान या पत्थर पर उगने वाले पौधे के रूप समूह में उगता है।

(Source: The Hindu)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में रक्षा खरीद परिषद ने 38,900 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी, इनमें से क्या उन उपकरणों में शामिल है?

  1. मिग-29
  2. सुखोइ-30 विमान
  3. पिनाका रॉकेट सिस्टम
  4. उपरोक्त सभी

2. ड्रग डिस्कवरी हेकाथॉन-2020 की शुरुआत किस मंत्रालय के द्वारा की गई है?

  1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  2. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. A और B दोनों

3. रूस में आयोजित जनमत संग्रह के अंतर्गत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किस वर्ष तक राष्ट्रपति के रूप में काम करने की अनुमति प्राप्त हो गई है?

  1. 2024
  2. 2030
  3. 2036
  4. 2025

4. हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने जूनियर वकीलों हेतु दो साल के लिए कितने रुपये मासिक वजीफे की घोषणा की है?

  1. 5000
  2. 2000
  3. 3000
  4. 4000

5. प्राचीन बाबा बैद्यनाथ मंदिर किस राज्य में स्थित है?

  1. बिहार
  2. झारखंड
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश

6. देश के पहले प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

  1. चेन्नई
  2. पटना
  3. वाराणसी
  4. नई दिल्ली

7. मोबाइल मास्टरजी, कक्षा-से-घर शिक्षण सेटअप किस संस्थान ने विकसित किया है?

  1. आईआईटी कानपुर
  2. आईआईटी मद्रास 
  3. आईआईटी मुंबई 
  4. आईआईटी गोवाहाटी

8.हाल ही में सरोज खान का हृदयाघात के कारण निधन हो गया, वह एक सफल________ थीं?

  1. कोरियोग्राफर
  2. चित्रकार
  3. लेखिका
  4. वैज्ञानिक

9. हाल ही में खोजी गई स्ट्राइप्ड हेयरस्ट्रेक एक________ है।

  1. तितली
  2. मछली
  3. सांप
  4. मेंढक

10. ग्लोबबा एंडरसोनी नामक एक दुर्लभ पौधे की प्रजाति की खोज कहाँ की गई है?

  1. सिक्किम
  2. केरल
  3. कर्नाटक
  4. मणिपुर

 

उत्तर

1. D

2. D

3. C

4. C

5. B

6. D

7. A

8. A

9. A

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x