डेली करेंट अफेयर्स और GK | 22 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:03 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. वाल्व युक्त एन-95 मास्‍क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में असफल।

  • हाल ही में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि वाल्व युक्त एन-95 मास्‍क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में असफल है।
  • एन-95 मास्‍क का प्रयोग कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों में बाधक है, क्योंकि यह वायरस को बाहर नहीं निकलने देता है। 
  • अतः स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चेहरे और मुंह के लिए घर में बने सुरक्षा कवर के उपयोग की सलाह दी गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे कपड़े से बने तीन परतों वाले मॉस्क का इस्तेमाल करें और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने की सलाह दें।

(Source: News on AIR)

2. पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को राज्य सभा में भाजपा का नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को राज्य सभा में भाजपा का नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री शुक्ला नारायण पंचरिया का स्थान लेंगे, जो हाल ही में ऊपरी सदन से रिटायर हुए हैं।
  • साथ ही भा.ज.पा सांसद राकेश सिंह को लोकसभा के लिए पार्टी मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
  • श्री राकेश सिंह बिहार के भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के स्थान पर लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक होंगे।
  • व्हिप-
    • भारत में, व्हिप की अवधारणा औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन से विरासत में मिली थी।
    • व्हिप एक राजनीतिक दल का एक अधिकारी होता है जिसका कार्य विधायिका में पार्टी के अनुशासन को सुनिश्चित करना होता है।
    • व्हीप्स यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि उनके राजनीतिक दल के साथी विधायक उनकी पार्टी की आधिकारिक नीति के अनुसार मतदान सत्र में भाग लें और मतदान करें।

3. एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड ने दक्षिण अफ्रीका को 20.60 मीट्रिक टन डीडीटी की आपूर्ति की।

  • हाल ही में एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड ने दक्षिण अफ्रीका को उनके मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के लिए 20.60 मीट्रिक टन डीडीटी की आपूर्ति की है।
  • दक्षिण अफ्रीका के मोज़ाम्बिक से सटे तीन प्रांतों में इस डीडीटी का उपयोग किया जाएगा।
  • यह क्षेत्र मलेरिया से अत्यधिक प्रभावित है और इसने हाल के वर्षों में बीमारी के कारण अधिकतम जाने गई हैं। मलेरिया वैश्विक स्तर पर प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों में से एक है।
  • एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड-
    • एचआईएल (भारत) विश्व स्तर पर डीडीटी का एकमात्र निर्माता है।
    • रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम है।
    • कंपनी ने हाल ही में टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम के लिए सरकार से सरकार की पहल के तहत ईरान को 25 टन मैलाथियान और लैटिन अमेरिकी क्षेत्र को 32 टन एग्रोकेमिकल-कवकनाशी का भी निर्यात किया है।

4. माले में आपातकालीन चिकित्‍सा सेवाओं की स्थापना के लिए भारत और मालदीव ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

  • हाल ही में माले में आपातकालीन चिकित्‍सा सेवाओं की स्थापना के लिए भारत और मालदीव ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।
  • इस आपातकालीन चिकित्‍सा सेवा इकाई से आपातस्थिति में बेहतर देखभाल मिलेगी।
  • यह भारत द्वारा मालदीव में दो करोड़ अमरीकी डॉलर की अनुदान सहायता के तहत उपलब्‍ध कई लघु और मध्‍यम परियोजनाओं में से एक है। इस वर्ष के अंत तक सभी शेष परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद है।
  • स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में सहयोग भारत और मालदीव की साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। भारत ने महामारी से निपटने के लिए मालदीव की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्थन दिया है।
  • भारत ने 14 सदस्‍यीय चिकित्‍सा दल भी मालदीव भेजा है।
  • साथ ही एच.सी.क्‍यू गोलियां और अन्य दवाओं के निर्यात के लिए छूट प्रदान की है।
  • मालदीव-
    • यह दक्षिण एशिया में एक छोटा सा द्वीप राष्ट्र है, जो अरब सागर में स्थित है।
    • यह एशियाई महाद्वीप की मुख्य भूमि से लगभग 700 किलोमीटर दूर श्रीलंका और भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
    • यह राजधानी माले और मुद्रा मालदीवियन रूफिया है।

(Source: News on AIR)

5. भारतीय तटरक्षक बल ने उत्तर अंडमान से एक थाई डीप ओशन सुनामी प्लाव बरामद किया।

  • हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने उत्तर अंडमान के पश्चिम द्वीप से एक थाई डीप ओशन सुनामी प्लाव बरामद किया है।
  • प्लाव को राष्ट्रीय आपदा चेतावनी केंद्र, थाईलैंड द्वारा बंगाल की खाड़ी में तैनात किया गया था।
  • थाईलैंड ने पोर्ट ब्लेयर में आपदा प्रबंधन निदेशालय से संपर्क किया और प्लाव की खोज के लिए भारतीय तटरक्षक बल की सहायता ली।
  • इसे भारत के राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान सूचना केंद्र को सौंप दिया गया है, जहां से इसे थाईलैंड कं राष्ट्रीय आपदा चेतावनी केंद्र को सौंप दिया जाएगा।
  • इंडियन कोस्ट गार्ड-
    • यह एक सशस्त्र बल है, जो समुद्री, खोज और बचाव और कानून प्रवर्तन एजेंसी है।
    • साथ ही भारत के समुद्री हितों की रक्षा करती है।
    • यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • यह 18 अगस्त 1978 को स्थापित की गई थी।

(Source: News on AIR)

6. पाई एप्रोक्सिमेशन डे: 22 जुलाई।

  • हर साल 22 जुलाई को पाई एप्रोक्सिमेशन डे मनाया जाता है।
  • यह दिन 22 जुलाई को इसलिये मनाया जाता है क्योंकि 22/7 तिथि पाई के एप्रोक्सिमेंट मान 22/7 के बराबर होती है।
  • पाई-
    • यह एक गणितीय नियतांक है। इसे एक ग्रीक अक्षर π के द्वारा दर्शाया जाता है।
    • 1706 में पाई को विलियम जोन्स ने पेश किया था।
    • यह एक वृत्त की परिधि और उसके व्यास का अनुपात है।
    • इसका का मान 22/7 या 3.14 होता है। एक पाई एक अपरिमेय संख्या है और इसे संपूर्ण संख्याओं के अनुपात के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
    • दशमलव मान के बाद 10-12 ट्रिलियन अंकों तक इसका मान निर्धारित किया जाता है।
    • पाई का मान कभी न खत्म होने वाला और कभी न दोहरायी जाने वाली संख्या है।
  • पाई डे, हर साल 14 मार्च (3.14) को मनाया जाता है।

7. तमिलनाडु सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वेब पोर्टल प्रारंभ किया।

  • तमिलनाडु सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वेब पोर्टल प्रारंभ किया है।
  • श्रमिक इस पोटर्ल के माध्यम से अब राज्य द्वारा संचालित कल्याण बोर्डों में शामिल हो सकते हैं।
  • इस कदम से हजारों श्रमिकों की मदद करने की उम्मीद है।
  • तमिलनाडु सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सत्रह विभिन्न कल्याण बोर्ड चला रही है।
  • बोर्ड सदस्यों के वार्डों को शैक्षिक छात्रवृत्ति, विवाह सहायता और कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं और बीमा प्रदान कर रहे हैं।
  • तमिलनाडु-
    • यह दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली के हिंदू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
    • पम्बन द्वीप पर, रामनाथस्वामी मंदिर एक तीर्थस्थल है।
    • मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी
    • राजधानी: चेन्नई

8. सीबीडीटी और सीबीआईसी के बीच डेटा विनिमय के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के बीच डेटा विनिमय के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • यह एमओयू स्वचालित और नियमित आधार पर सीबीडीटी और सीबीआईसी के बीच डेटा और सूचना के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा।
  • सीबीडीटी और सीबीआईसी पहले से ही विभिन्न मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं।इस दिशा में यह एक और पहल है।
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT):
    • यह केंद्रीय राजस्व अधिनियम, 1963 के तहत एक सांविधिक निकाय है।
    • यह व्यक्तिगत आयकर, कॉर्पोरेट टैक्स, आदि जैसे प्रत्यक्ष करों के संग्रह और लेवी से संबंधित मामलों से संबंधित है।
    • वर्तमान अध्यक्ष: श्री प्रमोद चंद्र मोदी
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC):
    • जीएसटी आने के बाद विधायी अनुमोदन के अनुसार सीबीईसी का नाम बदलकर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड किया गया है।
    • यह वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।
    • यह सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय माल और सेवा कर और आईजीएसटी के संग्रह और लेवी से संबंधित नीति तैयार करने के कार्यों से संबंधित है।
    • वर्तमान अध्यक्ष: एम. अजीत कुमार

(Source: News on AIR)

9. अमेज़न संस्थापक जेफ बेजोस ने एक दिन में अपनी संपत्ति में रिकॉर्ड 13 बिलियन डॉलर और जोड़े।

  • हाल ही में अमेज़न संस्थापक जेफ बेजोस ने एक दिन में अपनी संपत्ति में रिकॉर्ड 13 बिलियन डॉलर और जोड़े हैं।
  • यह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 2012 में बनाए जाने के बाद से एक व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी एक दिवसीय वृद्धि है।
  • कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अमेजन के शेयर में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • कोरोना महामारी की वजह से लोग ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ जा रहे हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग में इस साल अब तक 73% की बढ़ोतरी हुई है।
  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने इस साल अब तक अपनी नेटवर्थ में लगभग 15 बिलियन डॉलर की वृ़द्ध की है।
  • दुनिया के टॉप-5 बिलेनियर्स-

 नाम

संपत्ति (बिलियन डॉलर में)

जेफ बेजोस

189.3

 बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली 

114.6

बिल गेट्स

113.4

मार्क जुकरबर्ग

90. 3

एलन मस्क

74.2

 

(Source: Indian Express)

10. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण जल्द ही शुरू करेगा

  • हाल ही में देश के अग्रणी वैक्सीन निर्माताओं में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा कि वह अगस्त के अंत तक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण शुरू करेगा।
  • परीक्षण के बाद अगले साल जून तक वैक्सीन लॉन्च किये जाने की संभावना है।
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ वैक्सीन बनाने और भारत सहित 60 से अधिक अन्य देश जिनकी संयुक्त आबादी तीन अरब है, को वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए समझौता किया है।

11. कोरोनावायरस प्रसार के कारण नोबेल भोज दशकों बाद फिर से रद्द किया गया।   

  • हाल ही में कोरोनावायरस प्रसार के कारण नोबेल भोज दशकों बाद फिर से रद्द कर दिया गया है।
  • इससे पहले प्रथम ओर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसके अलावा 1907, 1924 और 1956 में भी भव्य भोज को रद्द कर दिया गया था।
  • नोबेल फाउंडेशन ने कहा है कि चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के पुरस्कारों की घोषणा 5 से 12 अक्टूबर 2020 के बीच होगी।
  • पुरस्कार विजेता अपने देशों या दूतावासों में अपने पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।
  • हर साल 10 दिसंबर पुरस्कारों के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की सालगिरह पर नोबेल पुरस्कारों के वितरण के पश्चात स्वीडिश राजधानी स्टॉकहोम में भव्य भोज का आयोजन किया जाता है।
  • इसमें शांति के नोबेल विजेताओं के अतिरिक्त सभी शामिल होते हैं। शांति के नोबेल विजेताओं को नॉर्वे की राजधानी ओस्लों में सम्मानित किया जाता है।

(Source: The Hindu)

12. केरल के कन्नूर जिले के कन्नपुरम को स्वदेशी मैंगो हेरिटेज एरिया घोषित किया गया।

  • 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस  के अवसर पर केरल के कन्नूर जिले के कन्नपुरम को स्वदेशी मैंगो हेरिटेज एरिया घोषित किया गया है।
  • कन्नपुरम पंचायत में 200 से अधिक विभिन्न प्रकार के आमों का घर है।
  • आम का नाम इसके स्वाद, आकार, छिलके के रंग या गूदे की प्रकृति के आधार पर रखा गया है।
  • जैसे कि थेंगा मंगा, क्योंकि यह एक नारियल जितना बड़ा है, सुवर्ण चिरियन का नाम इसके सुनहरे रंग से मिलता है। कडुक्कची एक प्रकार का छोटा आम है, इस श्रेणी में 20 विभिन्न किस्में हैं।
  • 2021 में पंचायत में हेरिटेज टूरिज्म वॉक शुरू करने की भी योजना है, जिससे आमों की खोज करते समय, प्रतिभागी कुछ दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।

(Source: The Hindu)

13. दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से बचपन बचाओ आंदोलन की याचिका पर जवाब देने के लिए कहा है।

  • हाल ही में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से बचपन बचाओ आंदोलन की याचिका पर जवाब देने के लिए कहा है।
  • इस याचिका में बाल कल्याण केंद्रों पर बाल गवाहों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज किए जाने की बात कही गई थी।
  • कोविड-19 के प्रसार के कारण बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा यह याचिका दायर की गई थी।
  • बचपन बचाओ आंदोलन-
    • इसकी शुरुआत 1980 में कैलाश प्रकाश सत्यार्थी के द्वारा की गई थी।
    • यह बच्चों के अधिकारों के लिए भारत का सबसे बड़ा आंदोलन है।
    • इस आंदोलन का उद्देश्य विभिन्न कारणों से बाल अपराधों का शिकार हुए बच्चों को पता लगाकर, उन्हें बचाकर पुनः समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।
    • कैलाश प्रकाश सत्यार्थी को बाल शिक्षा के प्रति उनके योगदान के लिए मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारत में, व्हिप की अवधारणा किस देश से ली गई है?

  1. ब्रिटेन
  2. अमेरिका
  3. रूस
  4. फ्रांस

2. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. एचआईएल भारत विश्व स्तर पर डीडीटी का एकमात्र निर्माता है।

2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 ओर 2
  4. कोई नहीं

3. हाल ही में भारत ने किस देश की राजधानी में आपातकालीन चिकित्‍सा सेवाओं की स्थापना के लिए समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं?

  1. श्रीलंका
  2. नेपाल
  3. मालदीव
  4. भूटान

4. इंडियन कोस्ट गार्ड की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1968
  2. 1978
  3. 1988
  4. 1998

5. पाई एप्रोक्सिमेशन डे हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 14 मार्च
  2. 22 अप्रैल
  3. 22 जुलाई
  4. 16 अगस्त

6. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के संबंध में क्या सही नहीं है?

1. यह वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।

2. इसके वर्तमान अध्यक्ष श्री प्रमादे चंद मोदी है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2
  4. कोई नहीं

7. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस किस कंपनी के संस्थापक है?

  1. अमेज़न
  2. स्नैपडील
  3. फ्लिपकार्ट
  4. नाईका

8. शांति के नोबेल पुरस्कार के अतिरिक्त, नोबेल पुरस्कार हर साल किस देश में प्रदान किये जाते हैं?

  1. स्वीडन
  2. ब्रिटेन
  3. डेनमार्क
  4. अमेरिका

9. हाल ही में कन्नपुरम को स्वदेशी मैंगो हेरिटेज एरिया घोषित किया गया है। यह एरिया किस राज्य में स्थित है?

  1. तमिलनाडु
  2. आंध्र प्रदेश
  3. बिहार
  4. केरल

10. बचपन बचाओ आंदोलन की शुरुआत 1980 में किसके द्वारा की गई थी?

  1. कैलाश सत्यार्थी
  2. सुंदर लाल बहुगुणा
  3. मेधा पाटकर
  4. रीता बहुगुणा

 

उत्तर-

1. A

2. C

3. C

4. B

5. C

6. B

7. A

8. A

9. D

10. A

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x