डेली करेंट अफेयर्स और GK | 21 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 01 Aug 2020 10:04 AM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. नई दिल्ली चेम्सफोर्ड क्लब में भारत के पहले सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्लाजा का उद्घाटन।

  • हाल ही में बिजली, नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, आरके सिंह ने नई दिल्ली में भारत के पहले सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग प्लाजा का उद्घाटन किया है।
  • यह भारत में अपनी तरह का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्लाजा है।
  • इस तरह की अभिनव पहल देश में एक मजबूत ई-मोबिलिटी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए जरूरी है।
  • नई दिल्ली मुनिकापल काउंसिल (NDMC) के साथ मिलकर एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) ने इस सार्वजनिक ई-वी चार्जिंग प्लाजा की स्थापना की है।
  • प्लाजा विभिन्न विशिष्टताओं के 5 प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर्स की सुविधा प्रदान करेगा।
  • इसी के साथ मंत्री ने सुरक्षा और दक्षता राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए इनडोर वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए एयर कंडीशनिंग का रेट्रोफिट भी लॉन्च किया है।

(Source: News on AIR)

2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा मनोदर्पण पहल की शुरुआत की गई।

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल ने मनोदर्पण पहल की शुरुआत की है।
  • यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है।
  • इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनके मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनोसामाजिक सहायता प्रदान करना है।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शैक्षणिक मोर्चे पर निरंतर शिक्षा और छात्रों की मानसिक भलाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता के चलते यह कदम उठाया है।
  • इसके तहत छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनोसामाजिक समर्थन प्रदान करने के लिए गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर किया जाएगा।

3. हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना व अमेरिकी नौसेना ने पासएक्सनाम का एक अभ्यास किया।

  • हाल ही में हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना व अमेरिकी नौसेना ने पासएक्स (PASSEX) नाम का एक अभ्यास किया।
  • यूएसएस निमित्ज के नेतृत्व में यूएस नेवी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, और भारतीय नौसेना ने समुद्री अभ्यास पासएक्स का आयोजन किया।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता को और अधिक बढ़ाना है।
  • निमित्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप दक्षिण चीन सागर से खाड़ी क्षेत्र में तैनात होने की राह पर है।
  • भारतीय नौसेना ने हाल ही में जापानी और फ्रांसीसी नौसेना के साथ भी इसी तरह के संयुक्त अभ्यास किए थे।
  • पासएक्स -
    • एक पासिंग एक्सरसाइज दो नौसेनाओं के बीच किया जाने वाला एक अभ्यास है।
    • इसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि नौसेना युद्ध या मानवीय राहत के समय में संवाद और सहयोग करने में सक्षम है या नहीं।

(Source: News on AIR)

4. देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला का शीर्षक, "द मिस्टिकल ट्राएंगल- महेश्वर, मांडू और ओंकारेश्वर" आयोजित किया गया।

  • हाल ही में पर्यटन मंत्रालय की देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला का शीर्षक,"द मिस्टिकल ट्राएंगल- महेश्वर, मांडू और ओंकारेश्वर" आयोजित किया गया था।
  • वेबिनार ने मध्य प्रदेश में महेश्वर, मांडू और ओंकारेश्वर में रहस्यमय त्रिकोण के तहत आने वाले स्थलों की समृद्धि को प्रदर्शित किया गया।
    • महेश्वर या महिष्मती ऐतिहासिक महत्व के शांत स्थानों में से एक है जो इंदौर शहर से 90 किलोमीटर दूर है। भगवान शिव को महेश्वर के नाम से जाना जाता है, उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम पड़ा। इसका उल्लेख महाकाव्य रामायण और महाभारत में भी मिलता है।
    • ओंकारेश्वर में 33 देवता और 108 प्रभावशाली शिवलिंग हैं और यह एकमात्र ज्योतिर्लिंग है जो नर्मदा के उत्तरी तट पर स्थित है।
    • मांडू मुख्य रूप से सुल्तान बाज बहादुर और रानी रूपमती की प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है। 16 वीं शताब्दी में बना बाज बहादुर का महल, बड़े हॉल और ऊँचे छतों से घिरे बड़े आंगन के लिए प्रसिद्ध है।
  • देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के तहत भारत की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

(Source: News on AIR)

5. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन ने मानव परीक्षण में आशाजनक परिणाम दिये।

  • एस्ट्राज़ेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन ने पहले और दूसरे चरण के मानव परीक्षण में आशाजनक परिणाम दिये हैं।
  • वैक्सीन के प्रारंभिक चरण के मानव परीक्षण डेटा से पता चलता है कि यह सुरक्षित है और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रेरित करता है। केवल कुछ प्रतिभागियों में ही हल्के दुष्प्रभाव देखे गये हैं।
  • अध्ययन से पता चला कि इसमें शामिल 90% लोगों में एक खुराक के बाद वायरस को बेअसर करने वाले एंटीबॉडी विकसित हो गई है।
  • इस वैक्सीन को चिंपांज़ी में आम सर्दी के वायरस से आनुवंशिक इंजीनियरिंग के द्वारा विकसित किया गया है।
  • वैक्सीन - जिसे ChAdOx1 nCoV-19 कहा जाता है, को अभूतपूर्व गति से विकसित किया जा रहा है।

(Source: News on AIR)

6. युवा मामलों की सचिव उषा शर्मा ने यूनीसेफ इंडिया, यूवा इंडिया और भारत में संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी के लिए एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए।

  • हाल ही में युवा मामलों की सचिव उषा शर्मा ने यूनीसेफ इंडिया, यूवा इंडिया और भारत में संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी के लिए एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए है।
  • यह साझेदारी भारत के युवाओं मे शिक्षा, कौशल और बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर समाधानों का सह-निर्माण करने और इसे लागू करने के लिए, युवाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र दोनों के प्रयासों का लाभ उठाएगी।
  • इस साझेदारी के तहत निम्न बातों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा-
    • उद्यमिता में लगे हुए युवा लोगों को समर्थन प्रदान करना।
    • युवा लोगों के बीच कौशल का विकास करना।
    • आकांक्षी सामाजिक-आर्थिक अवसरों के साथ संबंध स्थापित करना।
    • युवा लोगों के बीच बदलाव लाना।
    • नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देना।
    • युवाओं को मार्गदर्शन के लिए सहायता प्रदान करना।
    • प्रत्यक्ष संवाद का समर्थन प्रदान करना।
    • युवाओं और नीति बनाने वाले हितधारकों के बीच फीडबैक तंत्र की स्थापना करना।
    • साथ ही सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एनएसएस (NSS) और एनवाईकेएस (NYKS) और कैडर फोर्स के बीच क्षमता का निर्माण करने पर सहयोग प्राप्त करना।

(Source: PIB)

7. छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना का प्रारंभ किया गया।

  • हाल ही में छत्तीसगढ़ में, हरेली के पारंपरिक त्यौहार के अवसर पर देश की अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना का प्रारंभ किया गया है।
  • हरेली राज्य में कई ग्रामीण कृषक समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला एक कृषि त्यौहार है।
  • गोधन न्याय योजना के तहत, छत्तीसगढ़ सरकार पशुधन मालिकों से 2 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गोबर खरीदेगी और इसका इस्तेमाल जैविक खाद तैयार करने के लिए करेगी।
  • योजना के तहत खरीदे गए गोबर का उपयोग करके महिला स्व-सहायता समूह वर्मी-खाद तैयार करेंगे। यह वर्मी-कम्पोस्ट 8 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा।
  • राज्य सरकार चरणों में सभी 20 हजार गांवों में गौशालाओं का निर्माण करेगी। इन गौशालाओं को मवेशियों के लिए डे केयर सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • गोधन न्याय योजना को इन गौशालाओं के माध्यम से ही लागू किया जाएगा।
  • गोधन न्याय योजना न केवल पशुपालकों को अतिरिक्त आय अर्जित करने में मदद करेगी, बल्कि मवेशियों के खुले चराई की समस्या को भी समाप्त करेगी।

(Source: News on AIR)

8. मिजोरम के जोरम में राज्य के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन।

  • हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मिजोरम के जोरम में राज्य के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया।
  • यह मेगा फूड पार्क 3000 मीट्रिक टन क्षमता के सूखे गोदाम और 1000 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोरेज से लैस है।
  • इस मेगा फूड पार्क से किसानों, उत्पादकों, प्रोसेसर, उपभोक्ताओं को लाभ होगा और उत्तर पूर्व क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • मेगा फूड पार्क 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा और लगभग 25,000 किसानों को लाभ होगा।
  • जोरम मेगा फूड पार्क न केवल कृषि उत्पादन को बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, बल्कि भोजन के खराब होने को कम से कम रखने और फसल के बाद के नुकसान को रोकने में भी मदद करेगा।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा समर्थित कुल 88 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और 41 को लागू किया गया है।
  • मिजोरम की राजधानी आईजोल है, जो कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।

(Source: News on AIR)

9. गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के इनोवेटर्स द्वारा अनोखा हैंड सैनिटाइजर जी बैंड बनाया गया।

  • हाल ही में गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के इनोवेटर्स द्वारा अनोखा हैंड सैनिटाइजर ‘जी बैंड’ बनाया गया है।
  • इस बैंड को थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमर्स का उपयोग करके बनाया गया है।
  • इन बैंडों का इस्तेमाल सिर्फ हाथ से दबाकर सैनिटाइज करने के लिए किया जा सकता है।
  • जी बैंड लोगों को हाथ की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है।
  • एक बार जी बैंड में भरे तरल सैनिटाइज़र की एक खुराक, दिन में 20 से अधिक बार छिड़काव की जा सकती है।
  • यह उत्पाद जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगा। इसके पेटेंट के लिए याचिका भी दायर की गई है।

10. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन।

  • हाल ही में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।
  • टंडन जी ने समाज की सेवा में अमूल्य योगदान दिया। यूपी में बीजेपी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है।
  • वे लखनऊ से 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
  • वे अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालजी टंडन के निधन पर दुख जताते हुए 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

(Source: The Hindu)

11. ओडिशा के बालासोर जिले में अनोखा पीले रंगा का कछुआ देखा गया।

  • ओडिशा के बालासोर जिले में अनोखा पीले रंगा का कछुआ देखा गया है।
  • यह एक दुर्लभ प्रजाति है।
  • कछुए की गुलाबी आंखें और उसका रंग एल्बिज़्म का संकेत देते हैं।
  • यह एक अल्बिनो इंडियन फ्लैपशेल कछुआ है, ये कछुए पूरे भारत में पाए जाते हैं।
  • यह विशेष रूप से बहुत ही खास है क्योंकि 10,000 शिशुओं में से केवल 1 में ही एल्बिनो होता है।
  • ऐल्बिनिज़म-
    • ऐल्बिनिज़म एक रंग विरंजक घटना है।
    • इस स्थिति में त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
    • ऐल्बिनिज़म से पीड़ित ज्यादातर लोगों की त्वचा, आंखों की स्थिति और सूर्य के प्रति संवेदनशील होती है।
    • कोई इलाज मौजूद नहीं है, लेकिन त्वचा की रक्षा की जा सकती है और आंखों की स्थिति का इलाज किया जा सकता है।
    • हाल ही में काज़ीरंगा नेशनल पार्क में एक सुनहरे रंग का अल्बिनो बाघ पाया गया है।

(Source: ANI)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारत के पहले सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्लाजा का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

  1. नई दिल्ली
  2. चेन्नई
  3. मुंबई
  4. कोलकाता

2. हाल ही में मनोदर्पण पहल किस मंत्रालय के द्वारा शुरू की गई है?

  1. संस्कृति मंत्रालय
  2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  3. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  4. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

3. पासिंग एक्सरसाइज (PASSEX) एक _______ एक्सरसाइज है?

  1. वायुसेना
  2. थलसेना
  3. नौसेना
  4. कोई नहीं

4. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय की देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला का शीर्षक द मिस्टिकल ट्राएंगल महेश्वर, मांडू और ओंकारेश्वर आयोजित किया गया, इस ट्राएंगल का संबंध किस राज्य से है?

  1. केरल
  2. बिहार
  3. मध्य प्रदेश
  4. राजस्थान

5. ChAdOx1 nCoV-19 किस देश के द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन है?

  1. ब्रिटेन
  2. अमेरिका
  3. फ्रांस
  4. भारत

6. हाल ही में किस राज्य में गोधन न्याय योजना का प्रारंभ किया गया है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. तमिलनाडु
  3. छत्तीसगढ़
  4. ओडिसा

7. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. मिजोरम के जोरम में राज्य के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया गया है।

2. मिजोरम की राजधानी आईजोल है, जो कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

8. हाल ही में अनोखा हैंड सैनिटाइजर, जी बैंड किस संस्था के द्वारा बनाया गया है?

  1. गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान
  3. आई आई टी
  4. डी आर डी ओ

9. हाल ही में लालजी टंडन का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?

  1. राजनीति
  2. पत्रकारिता
  3. अभिनय
  4. चित्रकारिता

10. हाल ही में अनोखा पीले रंगा का कछुआ कहाँ देखा गया है?

  1. मणिपुर
  2. कर्नाटक
  3. ओडिसा
  4. नागालैंड

 

उत्तर-

1. A

2. B

3. C

4. C

5. A

6. C

7. B

8. A

9. A

10. C

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x