डेली करेंट अफेयर्स और GK | 28 जनवरी 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Jun 2021 18:22 PM IST

Happy February get 35% Off
Use Coupon code FEB26

january 2026 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
january 2026 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
january 2026 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
january 2026 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. राष्ट्रीय कैडेट कोर के मेधावी कैडेट को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के मेधावी कैडेट को पुरस्कार दिया।
  • पुरस्कार नई दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में दिए गए।
  • पुरस्कार गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा हैं।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC):
    • इसका गठन राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम 1948 के तहत किया गया था।
    • यह एक स्वैच्छिक त्रि-सेवा संगठन है, जिसका उद्देश्य उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देना है।

 

2. गृह मंत्री अमित शाह ने सेंट्रल जोनल काउंसिल की 22 वीं बैठक की अध्यक्षता की।

  • गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय आंचलिक परिषद की 22 वीं बैठक की अध्यक्षता की।
  • केंद्रीय आंचलिक परिषद में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
  • 2018 में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी।
  • आंचलिक परिषद:
    • ये राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत स्थापित वैधानिक निकाय हैं। पांच जोनल काउंसिल हैं - नॉर्थ, सेंट्रल, ईस्ट, वेस्ट और साउथ जोनल काउंसिल
    •  इन परिषदों की स्थापना 1957 में की गई थी।
    • इन परिषदों की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करते हैं और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री 1 वर्ष के लिए रोटेशन के आधार पर उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।

 

3. सरकार ने एयर इंडिया में 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की।

  • सरकार ने ऋण बोझ से दबी विमानन कंपनी एयर इंडिया की शत प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की है।
  • विनिवेश के तहत एयर इंडिया अपनी कम लागत वाली एयर इंडिया एक्‍सप्रेस में शत-प्रतिशत हिस्सेदारी और संयुक्‍त उपक्रम एयर इंडिया सैट्स में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा।
  • एयर इंडिया:
    • यह 1932 में स्थापित भारत का वायु वाहक है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

 

4. केंद्र ने असम आधारित विभिन्न विद्रोही समूहों और नागरिक समाजों के साथ एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए

  • केंद्र ने असम के नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के 4 गुटों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • केंद्र और राज्य मिलकर बोडो समुदाय को आर्थिक विकास के लिए 1500 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।
  • यह समझौता समुदाय को आर्थिक, राजनीतिक, कार्यकारी और भूमि अधिकार प्रदान करेगा, साथ ही उनकी सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण के उपाय भी करेगा।
  • बोडो समुदाय:
    • बोडो असम का जनजातीय -भाषाई समूह है।
    • उन्हें संविधान की 6 वीं अनुसूची के तहत मान्यता प्राप्त है।

 

 

5. भारत और ब्राजील के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए बैठक।

  • भारत और ब्राजील के बिजनेस लीडर्स की एक बैठक में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए।
  • इस अवसर पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो भी उपस्थित थे।
  • पीयूष गोयल ने भारत-ब्राजील बिजनेस लीडर्स फोरम को भारत और ब्राजील के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पुन: सक्रिय करने का आह्वान किया।
  • दोनों देशों के बीच वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार 8.3 बिलियन डॉलर है, जिसे 2022 तक बढ़ाकर 15 बिलियन डॉलर कर दिया जाएगा।

 

6. नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि।

  • भारत ने नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि होने के बाद उससे सटे सीमाई जि़लों में निगरानी बढ़ा दी है।
  • स्वास्थ्य टीमों को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में झूलाघाट, जौलजीबी में सीमावर्ती चौकियों पर तैनात किया गया है।
  • नेपाल:
    • यह एक हिमालयी देश है, इसकी राजधानी काठमांडू है  ।
    • इसकी सीमा पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगती है।

 

7. सरकार द्वारा 31 जनवरी, 2020 को सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान।

  • सरकार ने बजट सत्र से पहले 31 जनवरी 2020 को सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान किया है।
  • इस बैठक का उद्देश्य संसद के दोनों सदनों में सुचारू कार्य प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।
  • बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में इसकी अध्यक्षता राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू करेंगे।

 

8.  लक्ज़मबर्ग के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जीन एस्सेलबोर्न नई दिल्ली पहुंचे।

  • लक्ज़मबर्ग के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जीन एस्सेलबॉर्न भारत की 3 दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • लक्ज़मबर्ग के विदेश मंत्री, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए वे राजघाट भी जाएंगे।
  • लक्ज़मबर्ग:
    • यह एक यूरोपीय देश है जिसकी राजधानी लक्ज़मबर्ग है।
    • इसकी मुद्रा यूरो है।

 

9. 2 श्रीलंकाई महिलाओं को पद्म श्री पुरस्कार दिया जायेगा।

  • श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे ने भारत सरकार को दो श्रीलंकाई महिलाओं डॉ. वाजीरा चित्रसेन और दिवंगत प्रो. इंद्र दासनायके को पद्मश्री पुरस्कार देने के लिए धन्यवाद दिया।
  • डॉ. वजिरा चित्रसेन को उनके नृत्य के माध्यम से भारत-श्रीलंका संबंधों को समृद्ध करने के लिए सम्मानित किया गया, जो कि काडयान (श्रीलंकाई नृत्य) और ओडिसी (भारतीय नृत्य) का मिश्रण है।
  • श्रीलंका के संस्थानों में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय प्रोफेसर इंद्र दासनायके को सम्मानित किया गया है।

 

10. तीसरा वैश्विक आलू कॉन्क्लेव गांधीनगर, गुजरात में आयोजित।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में तीसरे वैश्विक आलू कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया ।
  • कॉन्क्लेव में तीन घटक होते हैं, जिनमें आलू सम्मेलन, कृषि एक्सपो और आलू क्षेत्र दिवस शामिल हैं।
  • कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय आलू संघ (IPA) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला और अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, लीमा, पेरू के सहयोग से किया जा रहा है।
  • नीदरलैंड कॉन्क्लेव का भागीदार देश है।
  • सम्मेलन में 14 देशों के लगभग 100 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

 

11. नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी जियाना की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत।

  • नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी जियाना की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।
  • कोबी 2008 के बीजिंग ओलंपिक और 2012 के लंदन ओलंपिक में अमेरिकी टीम का हिस्सा थे जिसमें यूएएस ने स्वर्ण पदक जीता था।
  • वह पांच बार एनबीए चैंपियन भी रहे हैं।
  • एनबीए: यह उत्तरी अमेरिका में पुरुषों की पेशेवर बास्केटबॉल लीग है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. राष्ट्रीय कैडेट कोर का गठन कब किया गया था?

A. 1948

B. 1949

C. 1950

D. 1951

 

2. निम्न में से कौन सा राज्य केंद्रीय आंचलिक परिषद के अंतर्गत शामिल नहीं है?

A. उत्तर प्रदेश

B. मध्य प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. हिमाचल प्रदेश

 

3. एयर इंडिया में भारत सरकार द्वारा कितने प्रतिशत का विनिवेश किया जाएगा?

A. 26%

B. 74%

C. 50%

D. 100%

 

4. सर्बानंद सोनोवाल निम्नलिखित में से किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं?

A. गुजरात

B. असम

C. उत्तराखंड

D. पंजाब

 

5. निम्न में से कौन सा राज्य नेपाल के साथ सीमा नहीं बनाता है?

A. पश्चिम बंगाल

B. बिहार

C. उत्तर प्रदेश

D. झारखंड

 

6. निम्नलिखित में से कौन वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष है?

A. ओम बिड़ला

B. जितेंद्र दास

C. एम. वी.नायडू

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

  

7. लक्ज़मबर्ग की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?

A. कीव

B. लक्ज़मबर्ग

C. अस्ताना

D. ब्रुसेल्स

 

8. काडयान निम्नलिखित में से किस देश का शास्त्रीय नृत्य है?

A. भारत

B. श्रीलंका

C. थाईलैंड

D. रूस

 

9. निम्न में से कौन सा राज्य तृतीय ग्लोबल आलू कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा?

A. गुजरात

B. पंजाब

C. हरियाणा

D. उत्तर प्रदेश

 

10. कोबी ब्रायंट, जिनका हाल ही में निधन हो गया, निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित हैं?

A. बास्केटबॉल

B. फुटबॉल

C. हॉकी

D. टेबल टेनिस

 

उत्तर

1. A

2. D

3. D

4. B

5. D

6. A

7. B

8. B

9. A

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

JANUARY 2026

SAGA

Buy Now



x