डेली करेंट अफेयर्स और GK | 6 मई 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 06 May 2021 20:14 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

1. मंत्रिमंडल ने प्रवासन और आवागमन भागीदारी समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रवास और आवागमन भागीदारी पर भारत और यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।
  • इस समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और कुशल पेशेवरों के आवागमन को बढ़ावा देने के लिए वीजा की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
  • यह अनियमित प्रवासन और मानव तस्करी के मुद्दों को हल करने में भी मदद करेगा।
  • यह दोनों देशों में नवाचार इको-सिस्टम का समर्थन करेगा और भारतीय छात्रों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को लाभान्वित करेगा।
  • संयुक्त कार्य समूह प्रणाली के माध्यम से एमओयू लागू किया जाएगा।

विषय: कृषि

2. भारत ने उत्तराखंड में पैदा होने वाले जैविक बाजरा का निर्यात शुरू किया।

  • भारत ने उत्तराखंड में पैदा होने वाले जैविक बाजरा का निर्यात शुरू किया है। ये जैविक बाजरा डेनमार्क को निर्यात किया जाएगा।
  • जैविक बाजरा का यह निर्यात उत्तराखंड कृषि उपज विपणन बोर्ड (यूकेएपीएमबी) और जस्ट ऑर्गनिक, एक निर्यातक, एपीडा के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है।
  • यूकेएपीएमबी ने निर्यात के लिए जैविक बाजरा की खरीद की है और इसने हजारों किसानों को जैविक प्रमाणीकरण प्राप्त करने में सहयोग किया है।
  • जैविक बाजरा के निर्यात से भारत में किसानों की आय बढ़ेगी और अन्य यूरोपीय देशों में निर्यात के अवसरों का विस्तार होगा।
  • 2021 में, भारत में जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात पिछले साल की तुलना में 51% बढ़ा है।
  • यूरोपीय देशों को जैविक उत्पादों का निर्यात करने के लिए एनपीओपी प्रमाणीकरण आवश्यक है।

विषय: अर्थव्यवस्था / बैंकिंग / वित्त

3. आरबीआई द्वारा 50,000 करोड़ रुपये की ऑन-टैप लिक्विडिटी विंडो की घोषणा की गई।

  • आरबीआई द्वारा 50,000 करोड़ रुपये की ऑन-टैप लिक्विडिटी विंडो की घोषणा की गई है।
  • आरबीआई गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि आरबीआई आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंच को आसान बनाने के लिए 50,000 करोड़ रुपये की टर्म लिक्विडिटी सुविधा का प्रस्ताव करता है।
  • तीन साल तक के कार्यकाल वाले 50,000 करोड़ रुपये की ऑन-टैप लिक्विडिटी विंडो रेपो रेट पर 31 मार्च, 2022 तक खोली गई है।
  • आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि सीपीआई इन्फ्लेशन मार्च 2021 में 5.5% तक पहुँच गया जो एक महीने पहले 5% था।
  • गवर्नर ने कहा कि आरबीआई ने छोटे वित्त बैंकों के लिए रेपो दर पर 10,000 करोड़ रुपये के विशेष तीन साल के दीर्घकालिक रेपो परिचालन (एसएलटीआरओ) का भी निर्णय लिया है। यह सुविधा 31 अक्टूबर, 2021 तक उपलब्ध होगी।
  • बैंक वैक्सीन निर्माताओं, आयातकों, अस्पतालों / डिस्पेंसरी, पैथोलॉजी लैब आदि को ताजा ऋण सहायता प्रदान कर सकते हैं। इन्हें एक अलग कोविड लोन बुक के तहत वर्गीकृत किया जाएगा।

(Source: News on AIR)

विषय: भारतीय राजनीति

4. सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संविधान पीठ ने महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों और दाखिलों में मराठों के आरक्षण को रद्द कर दिया।

  • सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों और दाखिले में मराठों के आरक्षण को रद्द कर दिया है।
  • पीठ का नेतृत्व न्यायमूर्ति अशोक भूषण कर रहे थे। इसने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को पलट दिया और रद्द करने का फैसला दिया।
  • पीठ ने पाया कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के रूप में मराठों को 50% से अधिक सीमा तक आरक्षण देने के लिए कोई असाधारण परिस्थितियां नहीं थीं।
  • भारत के संविधान के अनुसार, आरक्षण मुख्य रूप से सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन के आधार पर प्रदान किया जाता है। हालांकि, 2019 में 103 वें संविधान संशोधन ने आर्थिक पिछड़ेपन की श्रेणी को जोड़ा है।

(Source: News on AIR)

विषय: खेल

5. मार्क सेल्बी स्नूकर में चौथी बार विश्व चैंपियन बने।

  • मार्क सेल्बी स्नूकर में चौथी बार विश्व चैंपियन बने हैं।
  • मार्क सेल्बी ने शेफिल्ड के क्रूसिबल थिएटर में शॉन मर्फी को 18-15 से हराया।
  • उन्होंने अब विश्व रैंकिंग में ज्यूड ट्रम्प के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है।
  • मार्क सेल्बी एक अंग्रेजी पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी है। उन्होंने 2014, 2016, 2017 और 2021 में चार बार विश्व खिताब जीता है।
  • स्नूकर पहली बार ब्रिटिश सेना के अधिकारियों द्वारा भारत में खेला गया था। यह एक आयताकार मेज जो छह जेबों के साथ हरे कपड़े से ढका होता है पर एक क्यू स्टिक के साथ खेला जाता है।

(Source: News on AIR)

विषय: खेल

6. पीवी सिंधु और मिशेल ली को आईओसी के 'बिलीव इन स्पोर्ट्स' अभियान के लिए एथलीट एंबेसडर के रूप में चुना गया।

  • पीवी सिंधु और कनाडा की मिशेल ली को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 'बिलीव इन स्पोर्ट्स/ खेल में विश्वास' अभियान के लिए एथलीट एंबेसडर के रूप में चुना गया है।
  • अप्रैल 2020 से, वे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के 'आई ऍम बैडमिंटन' अभियान के लिए वैश्विक एंबेसडर हैं।
  • ‘बिलीव इन स्पोर्ट्स/ खेल में विश्वास' अभियान 2018 में शुरू किया गया था। यह प्रतियोगिता हेरफेर के खतरे के बारे में एथलीटों, कोचों और अधिकारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी):
    • यह एक गैर-लाभकारी स्वतंत्र खेल संगठन है जिसकी स्थापना 1894 में हुई थी।
    • यह ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए जिम्मेदार है।
    • इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में स्थित है।
    • वर्तमान अध्यक्ष : थॉमस बाक

विषय: नई गतिविधिया

7. वैज्ञानिकों ने यूरेनियम के सबसे हल्के ज्ञात प्रकार की खोज की।

  • वैज्ञानिकों ने यूरेनियम के सबसे हल्के ज्ञात प्रकार यूरेनियम -214 की खोज की है।
  • सबसे हल्के ज्ञात यूरेनियम की खोज हमें अल्फा कणों जो कुछ रेडियोधर्मी तत्वों के क्षय से मुक्त होते हैं के बारे में जानने में मदद कर सकती है।
  • यूरेनियम -214 यूरेनियम का एक समस्थानिक है। यह यूरेनियम -235 सहित अधिक आम यूरेनियम समस्थानिकों की तुलना में बहुत हल्का होता है। यूरेनियम -235 का उपयोग परमाणु रिएक्टरों में किया जाता है।
  • टंगस्टन पर आर्गन की एक किरण को चमकाकर चीन के लान्चो में हेवी आयन रिसर्च फैसिलिटी में नया यूरेनियम आइसोटोप बनाया गया है।
  • यूरेनियम -214 आइसोटोप की हॉफ लाइफ सिर्फ आधा मिलीसेकंड है। U-238 की हॉफ लाइफ लगभग 4.5 बिलियन वर्ष है।
  • समस्थानिक एक ही तत्व के परमाणु हैं। उनके पास एक ही परमाणु संख्या है लेकिन विभिन्न द्रव्यमान संख्याएं हैं। प्रोटियम, ड्यूटेरियम और ट्रिटियम हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक हैं।

विषय: बैंकिंग प्रणाली

8. सीसीईए ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश और प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण को मंजूरी दी।

  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश और प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।
  • केंद्र सरकार और एलआईसी दोनों मिल कर आईडीबीआई बैंक में 94 प्रतिशत से अधिक इक्विटी रखते हैं। सरकार के पास 45.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि एलआईसी के पास आईडीबीआई में 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
  • हाल ही में, एलआईसी के बोर्ड ने आईडीबीआई बैंक से अपनी हिस्सेदारी को कम करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। एलआईसी आईडीबीआई बैंक से अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश करेगा और प्रबंधन नियंत्रण स्थानांतरित करेगा।
  • विनिवेश नई तकनीक और सर्वोत्तम प्रथाओं को आईडीबीआई बैंक में लाएगा। यह आईडीबीआई बैंक के विकास में मदद करेगा।
  • रणनीतिक विनिवेश से प्राप्त धन का उपयोग सरकार के वित्त विकास कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।
  • आईडीबीआई बैंक:
    • इसकी स्थापना 1964 में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय मुंबई में है।
    • इसके सीईओ राकेश शर्मा हैं।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

9. विश्व हाथ स्वच्छता दिवस: 5 मई

  • विश्व हाथ स्वच्छता दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है।
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल में वैश्विक संवर्धन, दृश्यता और हाथ की स्वच्छता की स्थिरता को बनाए रखना है।
  • "अचीविंग हैंड हाइजीन एट द पोइयंट ऑफ़ केयर्स" विश्व हाथ स्वच्छता दिवस 2021 का विषय है।
  • इस दिन का नारा है, "सेकेंड्स जीवन को बचाते हैं - अपने हाथों को साफ करें!"।
  • कीटाणुओं के प्रसार को रोकने के लिए हाथ की सफाई सबसे अच्छा तरीका है।
  • डब्ल्यूएचओ ने 2009 में क्लीन योर हैंड्स ग्लोबल अभियान शुरू किया था। इसने विश्व हाथ स्वच्छता दिवस की शुरुआत की थी।

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था

10. गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 11.1% जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया।

  • गोल्डमैन सैक्स ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर को 11.7% से घटाकर 11.1% कर दिया है। भारत के कई शहरों और राज्यों में लॉकडाउन के कारण यह निर्णय लिया है।
  • कोविड-19 की दूसरी लहर ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है। इसने भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग हर क्षेत्र को प्रभावित किया है।
  • श्रम बाजार संकेतक बताते हैं कि अप्रैल में दैनिक बेरोजगारी दर में वृद्धि हुई है। अधिकांश संकेतक सुझाव बता रहे हैं कि प्रभाव पिछले साल की तुलना में कम है।
  • अनुमान के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही के बाद आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ेंगी।
  • गोल्डमैन सैक्स ने भी वित्त वर्ष 2021 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 10.5 प्रतिशत से घटाकर 9.7 प्रतिशत कर दिया है।
  • आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत अनुमानित किया है जबकि विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 10.1% की वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

विषय: राष्ट्रीय समाचार

11. सरकार ने 5जी तकनीक और स्पेक्ट्रम ट्रॉयल को मंजूरी दी।

  • दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को 5जी तकनीक के उपयोग और एप्लीकेशन के लिए परीक्षण करने की अनुमति दे दी।
  • दूरसंचार कंपनियां ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए परीक्षण करेगी। टीएसपी को 5 जी तकनीक के अलावा 5 जीआई तकनीक के उपयोग का परीक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस परीक्षण का उद्देश्य भारतीय संदर्भ में 5 जी स्पेक्ट्रम प्रसार विशेषताओं का परीक्षण करना है। मॉडल ट्यूनिंग और चुने हुए उपकरण और उनके वेंडर का मूल्यांकन, स्वदेशी तकनीक का परीक्षण और 5 जी फोन और उपकरणों का परीक्षण भी किया जाएगा।
  • परीक्षण गैर-वाणिज्यिक आधार पर आयोजित किया जाएगा और डेटा भारत में संग्रहीत किया जाएगा।
  • 5 जी तकनीक उच्च डाउनलोडिंग दर और तीन गुना अधिक स्पेक्ट्रम दक्षता प्रदान करेगी।
  • 5जीआई तकनीक का विकास आईआईटी मद्रास वायरलेस टेक्नोलॉजी के उत्कृष्ट केंद्र (सीईडब्ल्यूआईटी) और आईआईटी हैदराबाद द्वारा किया गया है। इसे पहले ही अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x