डेली करेंट अफेयर्स और GK | 03 अप्रैल 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 14 Apr 2020 19:07 PM IST

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. सरकार ने आरोग्य सेतु मोबाइल एप लॉन्च किया।

  • हाल ही में भारत सरकार ने कोविड-19 संक्रमण को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया है।
  • सरकार ने यह ऐप सार्वजनिक-निजी साझेदारी में विकसित किया है।
  • आरोग्य सेतू नामक ऐप हर भारतीय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए डिजिटल इंडिया के अंतर्गत लाया गया है।
  • वर्तमान में यह एप 11 भाषाओं में उपलब्ध है।
  • ऐप का डिज़ाइन प्राइवेसी सुनिश्चित करता है, इसके द्वारा एकत्र किया गया व्यक्तिगत डेटा अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके एन्क्रिप्ट किया गया है।
  • यह एप अत्याधुनिक ब्लूटूथ तकनीक, एल्गोरिदम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उन लोगों की बातचीत के आधार पर इस संक्रमण की गणना करेगा।
  • यह एप लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण को पहचानने में और जोखिम का आकलन करने में सक्षम बनाएगा।

2. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान कुछ और सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट दी है।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने नोवेल कोरोनवायरस के कारण लागू किये गये 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान कुछ और सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट प्रदान की है।
  • इन सेवाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कृषि उत्पाद और आयुष संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं की सीधी बिक्री में संलग्न व्यक्ति शामिल हैं।
  • सरकार ने बताया है कि इन सेवाओं के संचालन में शामिल लोगों और लॉजिस्टिक्स को अन्य आवश्यक सेवाओं की तर्ज पर छूट प्रदान की जाएगी।
  • सरकार ने कहा है कि आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा 15 दिनों में एक बार बच्चों, महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं जैसे लाभार्थियों के दरवाजे पर खाद्य पदार्थों और पोषण सहायता का वितरण किया जाएगा।

3. संयुक्त राष्ट्र का सीओपी-26 एक वर्ष के लिए स्थगित किया गया।

  • हाल ही में विश्व में फैली महामारी कोविड-19 के कारण संयुक्त राष्ट्र का सीओपी-26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के एक वर्ष के लिए स्थगित किया गया है।
  • यह शिखर सम्मेलन इस वर्ष स्कॉटिश शहर, ग्लासगो में नवंबर में होने वाला था।
  • ब्रिटिश सरकार ने कहा कि अब यह सम्मेलन 2021 में आयोजित किया जाएगा, तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • वैश्विक तापमान को रोकने के लिए, महत्वपूर्ण वार्ता के लिए 10 दिवसीय सम्मेलन सीओपी-25 2019 में स्पेन में संपन्न हुआ था।
  • वर्ष 2018 में हुए संयुक्त राष्ट्र के पैनल में निष्कर्ष निकाला गया था कि वैश्विक कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में 2030 तक 45 % की गिरावट लाने और 2050 तक शुद्ध शून्य तक पहुंचने की आवश्यकता है, ताकि पेरिस समझौते में लक्ष्य के रूप में निर्धारित 1.5 डिग्री सेल्सियस के सुरक्षित तापमान वृद्धि कैप को प्राप्त किया जा सके।

4. भारत सरकार ने ‘स्ट्रेंडेड इन इंडिया’ पोर्टल शुरू किया है।

  • हाल ही में भारत सरकार ने भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए स्ट्रेंडेड इन इंडिया पोर्टल शुरू किया है।
  • यह पोर्टल भारतीय पर्यटन मंत्रालय  द्वारा प्रारंभ किया गया है।
  • स्ट्रैंडेड इन इंडिया पोर्टल का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों के लिए एक सहायता नेटवर्क तैयार करना है।
  • पिछले दो दिनों में इस पोर्टल पर 500 से अधिक प्रश्न और मदद के लिए अनुरोध आ चुके हैं।
  • विदेशी पर्यटकों से प्राप्त अधिकांश अनुरोध अपने देशों में वापस जाने के लिए या भारत में रहने के लिए वीजा के विस्तार को लेकर आ रहे हैं क्योंकि वे इस समय वापस यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।
  • पर्यटन मंत्रालय, पर्यटकों के सामने आने वाली समस्याओं के संबंध में संबंधित दूतावासों के साथ समन्वय कर रहा है।
  • साथ ही बुजुर्ग पर्यटकों के लिए भोजन, चिकित्सा और देखभाल की आवश्यकता जैसी आपातकालीन सुविधाओं को भी तुरंत पहुंचाने पर कार्य चल रहा है।

5. राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम (e-NAM) प्लेटफॉर्म की नई विशेषताओं का शुभारंभ किया गया।

  • हाल ही में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम प्लेटफॉर्म की नई विशेषताओं का शुभारंभ किया गया।
  • यह प्लेटफॉर्म कृषि विपणन को मजबूत करने में मदद करेगा।
  • किसानों को उनकी कटी हुई उपज को बेचने के लिए थोक मंडियों में जाने की आवश्यकता को भी कम कर देगा।
  • साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मंडियों में होने वाली भीड़ से भी बचने में मददगार साबित होगा।
  • ई-नाम सॉफ्टवेयर में गोदाम आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल और ई-नाम में किसान निर्माता संगठन ट्रेडिंग मॉड्यूल हैं।
  • -नाम:
    • ई-नाम को 14 अप्रैल 2016 को प्रांरभ किया गया था।
    • यह एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है जो कृषि उपज मंडी समिति (APMCs) के लिए एकीकृत राष्ट्रीय नेटवर्क प्रदान करता है।
    • इसे लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम द्वारा भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत लागू किया जा रहा है।

6. सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन रद्द किया गया।

  • हाल ही में ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन कोरोनोवायरस महामारी के कारण रद्द किया गया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि यह टूर्नामेंट रद्द किया गया है।
  • यह टूर्नामेंट 29 जून से 12 जुलाई के बीच खेला जाने वाला था।
  • विंबलडन चैंपियनशिप:
    • विंबलडन चैंपियनशिप दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।
    • यह एक वर्ष में खेले जाने वाले चार प्रमुख ग्रैंड स्लेम टेनिस टूर्नामेंट में से एक है।
    • अन्य तीन ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन, यू.एस.ओपन और आस्ट्रेलियन ओपन हैं। 
    • इसकी स्थापना 1877 में हूई थी।
    • इसका मुख्यालय स्थान लंदन, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है।

7. वेल्स के पूर्व क्रिकेटर टोनी लुईस का 78 वर्ष की आयु में निधन।

  • हाल ही में वेल्स के पूर्व क्रिकेटर टोनी लुईस का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे क्रिकेट के डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि के जनकों में से एक थे। 
  • टोनी ने साथी गणितज्ञ फ्रैंक डकवर्थ के साथ, मिलकर 1997 में डकवर्थ-लुईस पद्धति को तैयार किया था।
  • इसे 1999 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आधिकारिक तौर पर अपनाया गया था।
  • दुनिया भर में सीमित ओवरों के क्रिकेट खेलों में गणितीय फॉर्मूला को 2014 में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि का नाम दिया गया था।

8. भारतीय खाद्य निगम लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में गेहूं और चावल की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

  • भारतीय खाद्य निगम (FCI) लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में गेहूं और चावल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।
  • लॉकडाउन के दौरान देश में चुनौतीपूर्ण परिचालन वातावरण में भी एफसीआई रेल द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थी को प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न आपूर्ति को पूरा कर रहा है। 
  • इसके साथ ही पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ से अधिक लोगों को अगले 3 महीनों के लिए अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए भी एफसीआई तैयार है।
  • भारतीय खाद्य निगम (FCI):
    • भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार द्वारा बनाया और संचालित एक संगठन है।
    • यह उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक सांविधिक निकाय है।
    • दीपक कुमार पंवार इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
    • इसकी स्थापना 14 जनवरी 1965 में की गई थी।

9. क्वारंटाईन उल्लंघनकर्ताओं का पता लगाने के लिए जियो-फेंसिंग ऐप का उपयोग किया जाएगा।

  • सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए क्वारंटाईन किये गये उल्लंघनकर्ताओं का पता लगाने के लिए जियो-फेंसिंग ऐप का उपयोग किया जाएगा।
  • जियो-फेंसिंग ऐप तकनीक किसी व्यक्ति के मोबाइल फोन के सेल टॉवर स्थान और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, जीपीएस का उपयोग करके उस व्यक्ति के स्थान को ट्रैक करती है।
  • यह तकनीकी 300 मीटर की रेंज तक में सही सूचना प्रदान करती है।
  • सभी राज्यों को भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 की धारा 5(2) के प्रावधानों के तहत अपने मोबाइल सचिवों की मंजूरी लेने के लिए कहा गया है, ताकि इस तकनीकी का निर्बाध रूप से प्रयोग किया जा सके।
  • केरल देश के उन प्रथम कुछ राज्यों में से एक है, जो इस तकनीकी का प्रयोग क्वारंटाईन किये गये लोगों की निगरानी करने के लिए कर रहे हैं।

10. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने कोविड-19 से लड़ रहे कर्मियों के लिए एक बायो सूट विकसित किया है।

  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा कोविड-19 से लड़ रहे मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य कर्मियों को वायरस से बचाने के लिए एक बायो सूट विकसित किया गया है।
  • यह बायो सूट कुसुमगढ़ उद्योग की मदद से कपड़ा मापदंडों के कठोर परीक्षण से गुजरते हुए सिंथेटिक रक्त से सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है।
  • यह बायो सूट स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरी तरह से पालन करता है।
  • वर्तमान में बायो सूट की उत्पादन क्षमता 7,000 सूट प्रतिदिन है। इसे प्रति दिन 15,000 सूट की क्षमता तक बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन:
    • भारत सरकार की एक एजेंसी है, यह भारत में सेना के अनुसंधान और विकास कार्य से संबंधित है।
    • जी. सतेश रेड्डी इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसका मोटो-बलस्य मूलं विज्ञानम् है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में भारत सरकार ने कोविड-19 संक्रमण को ट्रैक करने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है?

  1. जन आरोग्य 
  2. आरोग्य सेतु
  3. जन कल्याण
  4. कल्याण सेतु

2. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान कुछ और सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट दी है, इनमें से कौन उसमें शामिल है?

  1. कृषि उत्पाद विपणन कर्ता
  2. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  3. आयुष संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ता
  4. उपरोक्त सभी

3. हाल ही में 10 दिवसीय सम्मेलन सीओपी-25, 2019 में किस देश में संपन्न हुआ था?

  1. स्पेन
  2. भारत
  3. अमेरिका
  4. जापान

4. हाल ही में भारत सरकार ने स्ट्रेंडेड इन इंडिया पोर्टल किसकी सहायता के लिए शुरू किया है?

  1. वृद्ध व महिला
  2. विदेशी छात्र
  3. भारत में फंसे विदेशी पर्यटक
  4. किसान

5. -नाम पोर्टल का प्रारंभ किस वर्ष किया गया था?

  1. 2014
  2. 2016
  3. 2018
  4. 2020

6. सबसे पुराने और प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन का प्रारंभ कब हुआ था?

  1. 1877
  2. 1896
  3. 1976
  4. 1945

7. हाल ही में टोनी लुईस का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे किस खेल से संबंधित थे?

  1. हॉकी 
  2. वॉलीबॉल
  3. क्रिकेट
  4. टेनिस

8. भारतीय खाद्य निगम किस प्रकार का निकाय है?

  1. संवैधानिक
  2. गैर संवैधानिक
  3. सांविधिक 
  4. गैर सांविधिक

9. सरकार कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए क्वारंटाईन किये गये उल्लंघनकर्ताओं का पता लगाने के लिए किस एप का उपयोग करेगी?

  1. जियो फेंसिंग ऐप
  2. जियो मैपिंग ऐप
  3. जियो चेजिंग ऐप
  4. जियो ट्रैकिंग ऐप

10. हाल ही कोविड-19 से लड़ रहे कर्मियों के लिए किस संस्था ने बायो सूट विकसित किया है?

  1. डी आर डी ओ
  2. इसरो
  3. सी एस आई आर
  4. आई सी एम आर

 

उत्तर

1. B

2. D

3. A

4. C

5. B

6. A

7. C

8.  C

9. A

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x