डेली करेंट अफेयर्स और GK | 11 अगस्त 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 15 Aug 2020 13:13 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण और उन्‍नयन के लिए कई नई पहल का शुभारंभ किया।

  • हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिजिटल माध्‍यम से रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण और उन्‍नयन के लिए कई नई पहल का शुभारंभ किया।
  • यह रक्षा मंत्रालय के आत्‍मनिर्भर सप्‍ताह का हिस्‍सा है। 
  • साथ ही उन्‍होंने सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों और आयुद्ध निर्माणी बोर्ड द्वारा नए ढांचागत सृजन का भी उद्घाटन किया।
  • रक्षा मंत्रालय आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ा कदम उठा रहा है। इसके तहत हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • आयात के लिए प्रतिबंधित सूची में न केवल छोटे बल्‍कि‍ बड़े हथियार और महत्‍वपूर्ण प्रौद्योगिकी भी शामिल है। इस सूची में शीघ्र ही और चीजें शामिल की जाएंगी जिससे आयात पर करोड़ों रुपए का खर्च कम किया जा सकेगा।
  • साथ ही रक्षा क्षेत्र के स्‍वदेशीकरण, बुनियादी ढांचे में निवेश और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने की दिशा में अनेक कदम उठाए जाएंगे। इन कदमों से घरेलू रक्षा उद्योग के लिए बड़े अवसर उपलब्‍ध होंगे।

(Source: News on AIR)

2. विश्व जैविक ईंधन दिवसः 10 अगस्त।

  • विश्व जैविक ईंधन दिवस प्रतिवर्ष जैव खनिज तेल की उपयोगिता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 10 अगस्त को मनाया जाता है।
  • भारत में पेट्रोलिमय और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2015 से विश्‍व जैव ईंधन दिवस मना रहा है।
  • इस वर्ष विश्व जैविक ईंधन दिवस के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। 
  • इस वेबिनार का विषय: जैव ईंधन की ओर आत्‍मनिर्भर भारत है।
  • जैव ईंधन, एक ईंधन है, जिसे तेल जैसे जीवाश्म ईंधन के निर्माण में शामिल बहुत धीमी भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं द्वारा उत्पादित ईंधन के बजाय बायोमास से समकालीन प्रक्रियाओं के माध्यम से उत्पन्न किया जाता है।
  • देश में भारी मात्रा में कृषि अवशेष उपलब्ध है और इसलिए जैविक ईंधन के उत्पादन का बड़ा क्षेत्र है। एथनॉल, जैव डीज़ल और जैव गैस तीन प्रमुख जैविक ईंधन हैं। अगर इन तीनों स्रोतों का दोहन किया जाए, तो कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी और गैस पर निर्भरता भी बहुत हद तक कम होगी।

(Source: News on AIR)

3. लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

  • हाल ही में लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • हसन दिआब ने बेरूत में हुए बड़े विस्फोट के कारण जनता के आक्रोश को देखते हुए यह कदम उठाया है।
  • बेरुत के बंदरगाह में 4 अगस्त को हुए भयंकर विस्फोट से व्यापक विनाश हुआ था, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग छह हजार लोग घायल हो गए।
  • लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल ओउन ने दिआब सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्हें एक नई कैबिनेट के गठन तक कार्यवाहक क्षमता में बने रहने के लिए कहा है।
  • लेबनान:
    • यह पश्चिमी एशिया का एक देश है।
    • इसकी सीमायें सीरिया, इजरायल, साइप्रस और भूमध्य सागर से मिलती हैं।
    • इसकी राजधानी बेरूत और मुद्रा लेबनानी पाउंड है।

(Source: News on AIR)

4. भारत और मालदीव के मध्य द्वीप राष्ट्र के अड्डू एटोल में पांच इको-टूरिज्म जोन के विकास के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गये।

  • हाल ही में भारत और मालदीव के मध्य द्वीप राष्ट्र के अड्डू एटोल में पांच इको-टूरिज्म जोन के विकास के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गये हैं।
  • ये इको टूरिज्म जोन हाई-इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट योजना (HICDP) के तहत कार्यान्वित की जा रही अनुदान परियोजनाओं का हिस्सा हैं। इसके तहत मालदीव को 5.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल अनुदान सहायता दी जायेगी।
  • वर्तमान में, मालदीव में 9 ऐसी उच्च-प्रभावकारी परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।
  • इन परियोजनाओं के सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य, उच्च-प्रभाव वाली संपत्ति विकसित करना, स्थानीय परिषदों के भीतर क्षमता निर्माण करना और स्थानीय द्वीप अर्थव्यवस्था का समर्थन करना हैं।
  • भारत और मालदीव के मध्य मछली प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना से संबंधित अड्डू में अन्य तीन एचआईसीडीपी परियोजनाओं के लिए अनुबंध भी किये गए थे।
  • एचआईसीडीपी भारत और मालदीव के बीच गतिशील विकास साझेदारी का एक महत्वपूर्ण आयाम है। इन्हें सिटी और लोकल काउंसिल द्वारा लागू किया जाएगा।
  • अड्डू एटोल जिसे सीनू एटोल के नाम से भी जाना जाता है, मालदीव का सबसे दक्षिणी एटोल है।
  • मालदीव:
    • यह दक्षिण एशिया में एक छोटा सा द्वीप राष्ट्र है, जो अरब सागर में स्थित है।
    • यह एशियाई महाद्वीप की मुख्य भूमि से लगभग 700 किलोमीटर दूर श्रीलंका और भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
    • इसकी राजधानी माले और मुद्रा मालदीवियन रूफिया है।

(Source: News on AIR)

5. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने ऑनलाइन डेशबोर्ड नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन का उद्घाटन किया।

  • हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा ऑनलाइन डेशबोर्ड नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) का उद्घाटन किया।
  • इस डेशबोर्ड के द्वारा बुनियादी क्षेत्र की परियोजना के बारे में सभी जानकारियां मिल सकेंगी।
  • इस डेशबोर्ड का संचालन इंडिया इन्वेस्टमेंट ग्रिड के माध्यम से किया जा रहा है।
    • इंडिया इन्वेस्टमेंट ग्रिड आनलाइन प्लेटफार्म है, जिस पर देश में निवेश की संभावनाओं और स्थितियों को वास्तविक समय में दर्शाया जाता है।
  • एनआईपी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर एक अग्रगामी दृष्टिकोण है, यह भारत में विकास को और अधिक समावेशी बनाने में मदद करेगा। जिससे निम्न लाभ होंगे-
    • रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।
    • जीवनयापन को आसान बनाया जा सकेगा।
    • सभी के लिए बुनियादी ढाँचे की समान पहुँच सुनिश्चित होगी।

(Source: News on AIR)

6. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गंदगी मुक्त भारत अभियान की घोषणा की।

  • हाल ही में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गंदगी मुक्त भारत अभियान की घोषणा की है।
  • कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपाय के रूप में स्वच्छता को रेखांकित करते हुए इस अभियान की घोषणा की गई है।
  • यह अभियान 8 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।
  • इसके तहत पूरे सप्ताह के लिए दैनिक गतिविधियों की रूपरेखा निर्धारित की गई है।
  • अभियान के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों द्वारा जिला से लेकर ग्राम स्तर के समस्त समुदायों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के सकारात्मक पहलुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन पर एक राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन भी किया है।

7. विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राजस्थान के स्वदेशी समुदायों को चिह्नित किया गया।

  • विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस, जो कि हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है, के अवसर पर राजस्थान के स्वदेशी समुदायों को चिह्नित किया गया।
  • इस अवसर पर जोधपुर के मोकलवास गांव, जहां एक थार रेगिस्तान संग्रहालय की स्थापना भी की गई है, में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत और विविध सांस्कृतिक परंपराओं की सुरक्षा पर एक आभासी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यतः दो समुदायों लंगा और मंगनियार के उत्थान पर विशेष जोर दिया गया।
  • लंगा और मंगनियार वंशानुगत पेशेवर मुस्लिम संगीतकार हैं जो ज्यादातर जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में रहते हैं।
  • कोविड-19 महामारी ने उनके वैश्विक प्रदर्शनों को रोक दिया है, इस कारण से उन्हें जीवित रहने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • जोधपुर के रूपायन संस्थान के द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान संघर्ष कर रहे पश्चिमी राजस्थान के इन लोक कलाकारों को मारू मणि नामक  एक सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से मदद की जा रही है।

8. आई आई टी कानपुर ने बीईईजी नामक स्वदेशी सीड बॉल विकसित की है।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश में, आई आई टी कानपुर ने बीईईजी नामक स्वदेशी सीड बॉल विकसित की है।
  • बीईईजी (Bio -compost Enriched Eco-friendly Globule) अर्थात् बायो संगोष्ठ समृद्ध पर्यावरण के अनुकूल ग्लोब्यूल है।
  • बीईईजी को जल्दी अंकुरित करने के लिए सही अवयवों और बीजों से समृद्ध किया गया है, और यह मानसून का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • यह कोरोना समय में सुरक्षा के साथ वृक्षारोपण में लोगों और किसानों की मदद करेगा और लोगों को रोजगार भी प्रदान करेगा।
  • सीड बॉल्स में देशी किस्म के बीज को खाद और मिट्टी से कवर कर दिया जाता है।
  • पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने की कोई आवश्यकता नहीं है। इन सीड बॉल्स को लक्षित स्थानों पर फेंकना है और पानी के संपर्क में आने पर वे अंकुरित हो जाएंगे।

(Source: News on AIR)

9. देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में स्वतंत्रता दिवस विषय वस्तु वाली पाँच वेबिनारों की एक श्रृंखला तैयार की गई।

  • हाल ही में पर्यटन मंत्रालय के द्वारा देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में स्वतंत्रता दिवस विषय वस्तु वाली पाँच वेबिनारों की एक श्रृंखला तैयार की गई है।
  • इसमें सामूहिक रूप से स्वतंत्रता आंदोलन को सन्निहित करने वाली विषय वस्तु का उल्लेख किया जाएगा।
  • इसके तहत पर्यटन मंत्रालय ने 1857 की यादें-स्वतंत्रता के लिए एक प्रस्तावना  शीर्षक नाम से एक वेबीनार का आयोजन किया।
  • यह स्वतंत्रता दिवस विषय वस्तु वाली वेबिनारों की श्रंखला में पहला तथा समग्र देखो अपना देश वेबीनारों के बीच 45वां वेबिनार है।
  • देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत की समृद्ध विविधता प्रदर्शित करने वाला एक प्रयास है और यह निरंतर वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिये एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को भी बल प्रदान कर रहा है।
  • 1857 का विद्रोह:
    • यह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ एक विद्रोह था। इसे अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न लोगों ने नेतृत्व प्रदान किया।
    • यह 10 मई को उत्तर प्रदेश, मेरठ में कंपनी के भारतीय सैनिकों के विद्रोह के साथ शुरू हुआ था।
    • अंग्रेजों द्वारा इसे मात्र सिपाही विद्रोह कहा जाता है।
    • अब इसे ब्रिटिश शासकों के खिलाफ स्वतंत्रता के पहले संग्राम के रूप में मान्यता प्राप्त है।
    • 1857 का भारतीय विद्रोह अंततः असफल रहा था।

10. ईपीएफओ ने कोविड-19 महामारी के दौरान उमंग ऐप के द्वारा बिना किसी बाधा के निरंतर सेवा सुनिश्चित की है।

  • कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने कोविड-19 महामारी के दौरान उमंग ऐप के द्वारा बिना किसी बाधा के निरंतर सेवा सुनिश्चित की है।
  • वर्तमान में कोई भी पीएफ सदस्‍य उमंग एप का उपयोग कर अपने मोबाइल फोन पर ईपीएफओ की 16 विभिन्‍न सेवाएं प्राप्‍त कर सकता है।
  • ये सेवाएं पाने के लिए एक सक्रिय सार्वभौमिक खाता संख्‍या और ईपीएफओ में पंजीकृत मोबाइल नंबर रहना आवश्‍यक है।
  • उमंग ऐप:
    • उमंग का पूर्ण रूप यूनिफाइड मोबाइल एप्ल‍िकेशन फॉर न्‍यू एज गवर्नेंस है।
    • यह भारत सरकार का एकीकृत, सुरक्षित, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म, बहु-भाषी, बहु-सेवा मोबाइल ऐप है।
    • इसे 2017 में लॉन्च किया गया था।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO):
    • यह केंद्रीय न्यासी बोर्ड की सहायता के लिए एक संगठन है।
    • यह 4 मार्च 1952 को स्थापित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

11. भारत-कनाडा आईसी इम्‍पैक्‍ट्स वार्षिक अनुसंधान सम्मेलन संपन्न।

  • हाल ही में भारत-कनाडा सेंटर फॉर इनोवेटिव मल्टीडिसिप्‍लीनरी पार्टनरशिप टू एक्सेलेरेट कम्युनिटी ट्रांसफॉर्मेशन एंड सस्टेनेबिलिटी अर्थात् आईसी इम्‍पैक्‍ट्स वार्षिक अनुसंधान सम्मेलन संपन्न हुआ।
  • आईसी इम्‍पैक्‍ट के परिणामस्वरूप दोनो देशों के बीच 1,129 प्रकाशन, 63 द्विपक्षीय अनुसंधान परियोजनाएं, 24 प्रौद्योगिकी परिनियोजन, 352 भागीदारी और 29 पेटेंट और प्रौद्योगिकी प्रयोग हुए हैं।
  • इस सम्मेलन में द्विपक्षीय सहयोग को निम्न प्रकार से नए स्तर पर ले जाने पर चर्चा की गई-
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    • क्वांटम साइंसेज
    • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नए शोध
    • दोनों देशों के बीच विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना
    • प्रौद्योगिकी परिनियोजन विज्ञान में विविधता लाना
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग आईसी इम्‍पैक्‍ट के साथ अनुसंधान के क्षेत्र में 2013 से सहयोग कर रहा है।
  • इस साझेदारी का उद्देश्‍य दोनों देशों में समुदाय की आवश्‍यकताओं के समाधान के लिए सहयोग करना है।
  • आईसी-इम्‍पैक्‍ट के तहत दोनों देशों के बीच अनुसंधान सहयोग के प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं-
    • हरित इमारतें और स्मार्ट शहर।
    • आग के दौरान इमारतों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के उपाय।
    • एकीकृत जल प्रबंधन और सुरक्षित और स्थायी बुनियादी ढांचा।
    • जल जनित और संक्रामक रोगों से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याएं।

(Source: PIB)

12. केवीआईसी अरुणाचल प्रदेश में रेशम का प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र खोलेगा।

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा अरुणाचल प्रदेश में रेशम का अपनी तरह का पहला प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र खोला जाएगा।  
  • यह केंद्र सितंबर के पहले सप्ताह में चुल्लयू के आदिवासी गांव में शुरू होने वाला है।
  • इसमें हथकरघा, चरखा, रेशम की रीलिंग मशीन और रैपिंग ड्रम जैसी मशीनें पहले ही आ चुकी हैं और मशीनों की स्थापना का काम जोरों पर है।
  • चुल्लयू गांव के 25 स्थानीय कारीगरों के पहले बैच को प्रशिक्षण देने के लिए चुना गया है।
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC):
    • यह भारत सरकार द्वारा अप्रैल 1957 में संसद के  खादी और ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम 1956 के तहत गठित एक वैधानिक निकाय है।
    • इसका मुख्यालय मुंबई में है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

1. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।

2. यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने के लिए उठाया गया है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

2. विश्व जैविक ईंधन दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

  1. 12 अगस्त
  2. 09 अगस्त
  3. 11 अगस्त
  4. 10 अगस्त

3. हाल ही में हसन दिआब ने किस देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है?

  1. लेबनान
  2. सीरिया
  3. इंडोनेशिया
  4. अफगानिस्तान

4. अड्डू एटोल पर किस देश का अधिकार है?

  1. भारत
  2. श्रीलंका
  3. मालदीव
  4. चीन

5. नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर एक अग्रगामी दृष्टिकोण है। इससे क्या लाभ हो सकते हैं?

  1. रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।
  2. जीवनयापन को आसान बनाया जा सकेगा।
  3. सभी के लिए बुनियादी ढाँचे की समान पहुँच सुनिश्चित होगी।
  4. उपरोक्त सभी

6. हाल ही में ___________ने गंदगी मुक्त भारत अभियान की घोषणा की है।

  1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
  2. गृह मंत्री अमित शाह
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

7. लंगा और मंगनियार समुदायों का संबंध किस राज्य से है?

  1. केरल
  2. बिहार
  3. राजस्थान
  4. असम

8. हाल ही में आई आई टी कानपुर ने बीईईजी नामक स्वदेशी सीड बॉल विकसित की है। इसका पूर्ण रूप क्या है?

  1. बायो कंपोस्ट एनरिच्ड इको फ्रेंडली ग्लोब्यूल
  2. बायो  एनरिच्ड एनवायरमेंटल ग्लोब्यूल
  3. बायो जनरेटिड एनरिच्ड इको फ्रेंडली ग्लोब्यूल
  4. बायोलॉजीकल एनरिच्ड इको फ्रेंडली ग्लोब्यूल

9. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय के द्वारा देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में स्वतंत्रता दिवस विषय वस्तु वाली पांच वेबिनारों की एक श्रृंखला तैयार की गई है। इस वेबिनार की श्रंखला में पहली वेबिनार का विषय क्या है?

  1. 1905 की यादें-स्वतंत्रता के लिए एक प्रस्तावना
  2. 1857 की यादें-स्वतंत्रता के लिए एक प्रस्तावना
  3. 1942 की यादें-स्वतंत्रता के लिए एक प्रस्तावना
  4. 1947 की यादें-स्वतंत्रता के लिए एक प्रस्तावना

10. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. ईपीएफओ ने कोविड-19 महामारी के दौरान उमंग ऐप के द्वारा बिना किसी बाधा के निरंतर सेवा सुनिश्चित की है।

2. इस ऐप को 2019 में लॉन्च किया गया था।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

11. भारत-कनाडा आईसी इम्‍पैक्‍ट्स वार्षिक अनुसंधान साझेइारी के तहत दोनों देशों के बीच किस क्षेत्र में सहयोग किया जा रहा है?

1. हरित इमारतें और स्मार्ट शहर।

2. आग के दौरान इमारतों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के उपाय।

3. एकीकृत जल प्रबंधन और सुरक्षित और स्थायी बुनियादी ढांचा।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3 सभी
  4. केवल 2 और 3

12. खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा किस पूर्वोत्तर राज्य में रेशम का अपनी तरह का पहला प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र खोला जाएगा?

  1. असम
  2. सिक्किम
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. मणिपुर

 

उत्तर-

1. C

2. D

3. A

4. C

5. D

6. A

7, C

8. A

9. B

10. B

11. C

12. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x