डेली करेंट अफेयर्स और GK | 12 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 13 Jun 2020 09:29 AM IST

Main Headlines:

Celebrate India's Epic T20 Win get 35% Off
Use Coupon code INDIAT20

half yearly current affairs jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs in hindi jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly financial awareness jan july 2024 Rs.199/- Read More
six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. 40 वीं जीएसटी परिषद की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न।

  • जीएसटी परिषद की 40वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
  • बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।
  • इस बैठक में परिषद को राजस्व की कमी और राज्यों को मुआवजे के विषय पर चर्चा की गई।
  • वस्तु और सेवाकर परिषद:
    • यह एक संवैधानिक निकाय है।
    • यह निकाय वस्तु और सेवा कर से संबंधित मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को सिफारिशें देता है।
    • इस परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं।
    • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 279 ए के तहत इसका वर्णन किया गया है।

(Source: News on AIR)

2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भारत रैंकिग 2020 जारी की गई।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भारत रैंकिग 2020 जारी की गई।
  • आईआईटी मद्रास ओवरऑल रैंकिंग के साथ-साथ इंजीनियरिंग में भी प्रथम स्थान रखता है।
  • विश्व विद्यालय श्रेणी में इंडियन इंस्टीटूयूट ऑफ साइंस, बेंगलूरू, प्रबंधन श्रेणी में इंडियन इंस्टीटूयूट ऑफ मेनेजमेंट, अहमदाबाद सर्वोच्च हैं।
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मेडिकल श्रेणी में लगातार तीसरे साल सर्वोच्च श्रेणी में बना हुआ है।
  • कॉलेजों में मिरांडा कॉलेज लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर है।
  • दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मौलाना आजाद इंस्टीटूयूट ऑफ डेन्टल कॉलेज पहले स्थान पर हैं। दंत चिकित्सा संस्थानों को पहली बार भारत रैंकिंग 2020 में शामिल किया गया था।
  • राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क ने कई मानकों जैसे कि शिक्षण, अधिगम, संसाधन, अनुसंधान और व्यवसायिक अभ्यास आदि के आधार पर यह रैंकिंग प्रदान की है।

(Source: PIB)

3. भारतीय रेलवे ने पहली हाईराइज डबल स्टैक कंटेनर सेवा चलाकर नया विश्व कीर्तिमान बनाया।

  • हाल ही में ओवरहैड इक्यूपमेंट वाली पहली हाईराइज डबल स्टैक कंटेनर सेवा को सफलतापूर्वक चलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है।
  • भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे के विद्युतीकरण क्षेत्र में इस कंटेनर सेवा का परीक्षण किया है।
  • गुजरात के पालमपुर और बोटाड रेलवे स्टेशन से इसका सफल संचालन किया गया।
  • पूरे विश्व में यह अपनी तरह की यह पहली उपलब्धि है,इससे ग्रीन इंडिया जैसे महत्वाकांक्षी अभियान को भी बढावा मिलेगा।

4. सरकार ने देश में विदेशी जीवित प्रजातियों के आयात व रख-रखाव के लिए परामर्श दिये।

  • हाल ही में सरकार ने देश में विदेशी जीवित प्रजातियों के आयात और इसके रख-रखाव के लिए परामर्श जारी किये हैं।
  • विदेशी एक्सोटिक जीवित प्रजातियां, पशु या पौधों की उन प्रजातियों को कहा जाता है, जिन्हें अपने मूल स्थान से नए स्थान पर ले जाया जाता है।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अगले छह महीनों में स्वैच्छिक जानकारी देने के माध्यम से ऐसी प्रजातियों के धारकों से स्टॉक जानकारी एकत्र करने का निर्णय लिया है।
  • विदेशी पशुओं के डेटाबेस से पशुओं के रोगों के नियंत्रण और प्रबंधन में मदद मिलेगी।
  • साथ ही जानवरों और मनुष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन भी उपलब्ध होगा।

5. कोलकाता में भारतीय वाणिज्य संघ के 95वें वार्षिक सत्र आयोजित।

  • हाल ही में कोलकाता में भारतीयवाणिज्य संघ के 95वें वार्षिक सत्र आयोजित किया गया।
  • इस सत्र का विषय- प्यूपिल, प्लैनेट और प्रोफिट था।
  • इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के 95 वें वार्षिक पूर्ण सत्र प्रधान मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा संबोधित किया और उन्होंने भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए आह्वान किया है।
  • इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC):
    • यह वर्तमान में देश में सबसे अधिक सक्रिय और अग्रगामी मंडलों में से एक है।
    • इसकी स्थापना 1925 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

(Source: News on AIR)

6. प्रख्यात मृदा वैज्ञानिक रतन लाल को विश्व खाद्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • हाल ही में प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक रतन लाल को इस वर्ष का विश्व खाद्य पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • उन्हें यह पुरस्कार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को कम करने वाले खाद्य उत्पादन को बढ़ाने और एक मृदा-केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करने के लिए दिया गया है।
  • रतन लाल को 2.5 लाख डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।
  • लाल मिट्टी विज्ञान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्बन प्रबंधन और विजय केंद्र के संस्थापक निदेशक हैं।
  • विश्व खाद्य पुरस्कार:
    • एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो दुनिया में भोजन की गुणवत्ता, मात्रा या उपलब्धता में सुधार करके मानव विकास को उन्नत करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
    • जनरल फूड्स कॉर्पोरेशन द्वारा 1986 में इनकी स्थापना की गई थी।

(Source: News on AIR)

7. मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धाओं का दर्जा दिया।

  • हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धाओं का दर्जा दिया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने दिव्यांग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की राज्य में चल रहे कोरोना संकट के दौरान महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
  • वे लाभार्थियों के घर-घर जाकर पौष्टिक आहार वितरित कर रहे हैं। वे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सलाह भी दे रहे हैं।
  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल लालजी टंडन हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर (दूधराज) है।

8. 12 जूनः बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस।

  • हर साल 12 जून को बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता है।
  • बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2020 बाल श्रम पर संकट के प्रभाव पर केंद्रित है।
  • इस वर्ष, विश्व दिवस को एक आभासी अभियान के रूप में आयोजित किया गया है और इसे ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर और इंटरनेशनल पार्टनरशिप फॉर कोऑपरेशन इन चाइल्ड लेबर इन एग्रीकल्चर के साथ मिलकर आयोजित किया गया है।
  • इस वर्ष इसका विषय है – COVID-19: बच्चों को बाल श्रम से बचाना, अब पहले से कहीं अधिक”
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा 2002 में यह दिन स्थापित किया गया था।

9. अमेरिकी राज्य विभाग द्वारा वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट जारी।

  • हाल ही में अमेरिकी राज्य विभाग द्वारा वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट जारी की गई है।
  • इस रिपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग, जो एक स्वतंत्र द्विदलीय आयोग है, के द्वारा तैयार किया जाता है।
  • इसमें धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति, धार्मिक विश्वास और विभिन्न समूहों की प्रथाओं, धार्मिक संप्रदायों व व्यक्तियों और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को शामिल किया जाता है। यह रिपोर्ट दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति का एक सर्वेक्षण है।
  • निकारागुआ, नाइजीरिया और चीन को नकारात्मक उदाहरण के रूप में उद्धृत किया गया था। चीन में, सभी धर्मों के खिलाफ राज्य-प्रायोजित दमन तेज हो रहा है।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत की स्थिति-
    • रिपोर्ट में जम्मू और कश्मीर, नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की स्थिति में बदलाव पर ध्यान दिया गया है।
    • साथ ही इस रिपोर्ट में धार्मिक रूप से प्रेरित भीड़ हिंसा, लिंचिंग और सांप्रदायिक हिंसा के मुद्दों की अनदेखी को भी शामिल किया गया है।
    • इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी मस्जिद के फैसले और 2018 में सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कुछ महिलाओं के प्रतिबंध आदि पर भी ध्यान दिया गया है।

10. नीति आयोग ने आयात पर सीमा समायोजन कर लगाने का समर्थन किया।

  • हाल ही में नीति आयोग ने आयात पर सीमा समायोजन कर लगाने का समर्थन किया है।
  • इस कर का उद्देश्य घरेलू उद्योगों को एक समान अवसर प्रदान करना है।
  • यह सुझाव संयुक्त राज्य अमेरिका व चीन के व्यापार तनाव को देखते हुए लिया गया है।
  • सीमा समायोजन कर एक ऐसा कर है, बंदरगाह प्रवेश पर वसूल किए जाने वाले सीमा शुल्क के अलावा आयातित सामानों पर लगाया जाना प्रस्तावित है।
  • यह एक राजकोषीय उपाय है।

11. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की गई।

  • हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का 17 वां संस्करण जारी किया गया है।
  • यह ब्रिटिश कंपनी क्वाक्क्वेरीली साइमंड्स (QS) द्वारा विश्वविद्यालय रैंकिंग का एक वार्षिक प्रकाशन है, जो दुनिया भर के उच्च शिक्षण संस्थानों को निम्नलिखित 6 आधार पर रैंक प्रदान करता है-
    • शैक्षणिक प्रतिष्ठा
    • कर्मचारी की प्रतिष्ठा
    • संकाय छात्र अनुपात
    • प्रति संकाय
    • अंतर्राष्ट्रीय संकाय अनुपात
    • अंतर्राष्ट्रीय छात्र अनुपात
  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए को इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल हुआ है।
  • शीर्ष 200 में भारत के तीन संस्थान हैं, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (172), इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर (185) और आईआईटी दिल्ली (193) शामिल हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में तीनों संस्थान अपनी रैंकिंग में गिरे हैं।

12. नेचर रिसर्च द्वारा संकलित नेचर इंडेक्स 2020 जारी।

  • हाल ही में नेचर रिसर्च द्वारा संकलित नेचर इंडेक्स 2020 जारी किया गया है।
  • द नेचर इंडेक्स 82 उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञान पत्रिकाओं के स्वतंत्र रूप से चयनित समूह के प्रकाशित शोध लेखों की जानकारी का एक डेटाबेस है। यह डेटाबेस नेचर रिसर्च द्वारा संकलित किया जाता है।
  • बीजिंग में चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज ने नेचर इंडेक्स 2020 एनुअल टेबल्स की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • भारत के चयनित 30 शीर्ष संस्थानों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के भी तीन संस्थान शामिल हैं।
  • इनमें इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस, कोलकाता, 7वें स्थान पर, जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साईटिफिक रिसर्च, बैंगलुरु, 14वें स्थान पर एवं एस एन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज, कोलकाता, 30वें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद 160वें स्थान पर है और भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरु 184वें स्थान पर है।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत जीएसटी परिषद का वर्णन किया गया है?

  1. अनुच्छेद 279 ए
  2. अनुच्छेद 110 ए
  3. अनुच्छेद 100 ए
  4. अनुच्छेद 200 ए

2. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भारत रैंकिग 2020 जारी की गई, इसमें किस संस्थान को ओवरऑल रैंकिंग में प्रथम स्थान दिया गया है?

  1. मिरांडा कॉलेज
  2. आईआईटी मद्रास
  3. इंडियन इंस्टीटूयूट ऑफ साइंस, बेंगलूरू
  4. इंडियन इंस्टीटूयूट ऑफ मेनेजमेंट, अहमदाबाद

3. हाल ही में ओवरहैड इक्यूपमेंट वाली पहली हाईराइज डबल स्टैक कंटेनर सेवा को सफलतापूर्वक चलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है, इसका संचालन किस राज्य में किया गया था?

  1. राजस्थान
  2. गुजरात
  3. महाराष्ट्र
  4. कर्नाटक

4. इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स का हाल ही में कौन सा सत्र कोलकाता में आयोजित किया गया?

  1. 95 वां
  2. 85 वां
  3. 75 वां
  4. 50 वां

5. हाल ही में किसे विश्व खाद्य पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है?

  1. रतन लाल
  2. मदन लाल
  3. किशन लाल
  4. विश्ववास राव

6. हाल ही में किस राज्य ने दिव्यांग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धाओं का दर्जा दिया है?

  1. केरल
  2. मध्य प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हिमाचल प्रदेश

7. बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 10 जून
  2. 14 जून
  3. 12 जून 
  4. 5 जून

8. बंदरगाह प्रवेश पर वसूल किए जाने वाले सीमा शुल्क के अलावा आयातित सामानों पर लगाया जाने वाला कर________है।

  1. उपकर
  2. सीमा कर
  3. सीमा समायोजन कर
  4. वैचारिक विवाद कर

9. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, इनमें से किस मानक के आधार पर जारी की जाती है?

  1. कर्मचारी की प्रतिष्ठा
  2. संकाय छात्र अनुपात
  3. प्रति संकाय
  4. उपरोक्त सभी

10. हाल ही में नेचर रिसर्च द्वारा संकलित नेचर इंडेक्स 2020 में किस देश के संस्थान को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है?

  1. चीन
  2. भारत
  3. अमेरिका
  4. कनाडा

 

उत्तर

1. A

2. B

3. B

4. A

5. A

6. B

7. C

8. C

9. D

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x