डेली करेंट अफेयर्स और GK | 13 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 13 Jun 2020 21:24 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. जीएसटी परिषद की 40वीं बैठक में जीएसटी नहीं भरने से संबंधित दो निर्णय।

  • जीएसटी परिषद की 40वीं बैठक में जीएसटी नहीं भरने पर जुर्माने से संबंधित दो निर्णय लिये गये।
  • इसमें कहा गया है कि जुलाई 2017 और जनवरी 2020 के बीच शून्य जीएसटी रिटर्न भरने वाली पंजीकृत कंपनियों पर देरी करने के लिए जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
  • जबकि जुलाई 2017 से जनवरी 2020 के बीच जीएसटी बिक्री रिटर्न नहीं भरने पर अधिकतम 500 रूपये जुर्माना लगाया गया है।
  • साथ ही 5 करोड़ रुपये तक के कारोबार करने वाले छोटे करदाताओं के लिए फरवरी, मार्च और अप्रैल 2020 की जीएसटी रिटर्न के लिए ब्याज दर 9% कर दी है।
  • इसके अतिरिक्त छोटे करदाताओं को 30 सितंबर 2020 तक रिटर्न भरने का समय दिया गया है।
  • वस्तु और सेवाकर परिषद:
    • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 279 ए के तहत इसका वर्णन किया गया है।
    • यह एक संवैधानिक निकाय है।
    • यह निकाय वस्तु और सेवा कर से संबंधित मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को सिफारिशें देता है।
    • इस परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने सहकार मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

  • हाल ही में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सहकार मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सवेतन इंटर्नशिप उपलब्ध कराना है।
  • इससे युवा सहकारी उद्यमियों को परियोजना ऋण उपलब्ध होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत युवा, कृषि और संबंधित क्षेत्रों, कृषि व्यवसाय, सहयोग, वित्त, अंर्तराष्ट्रीय व्यापार, वानिकी, ग्रामीण विकास और परियोजना प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सवेतन इंटर्नशिप कर सकेंगे।
  • इसके अतिरिक्त प्रत्येक इंटर्न को चार महीने से अधिक की अवधि के लिए वित्तीय सहायता भी प्राप्त होगी।
  • राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम क्षमता विकास के द्वारा सहकारी क्षेत्र में उद्यमिता विकास का माहौल बनायेगी।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पूर्ण रूप से डिजिटल।

  • हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पूरी तरह से डिजिटल हो गया है।
  • इसमें अब अद्वितीय क्लाउड आधारित और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित बिग डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म है।
  • सभी परियोजना प्रलेखन, अनुबंध संबंधी निर्णय और अनुमोदन अब केवल पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं।
  • प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और त्वरित निर्णय लेने के लिए डाटा लेक और परियोजना प्रबंधन सॉफ्टवेयर को एकीकृत करने वाला राजमार्ग निर्माण संगठन इस लीग में सबसे पहला है।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI):
    • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारत सरकार की एक स्वायत्त एजेंसी है।
    • यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक नोडल एजेंसी है।
    • इसकी स्थापना 1988 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

4. वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम के प्रमुख।

  • हाल ही में वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता ने पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम, के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।
  • बिस्वजीत दासगुप्ता राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं।
  • उन्हें 1985 में भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था।
  • बिस्वजीत दासगुप्ता नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ हैं।

(स्रोत- आकाशवाणी)

5. वयोवृद्ध उर्दू कवि गुलज़ार देहलवी का निधन हो गया।

  • वयोवृद्ध उर्दू कवि आनंद मोहन जुत्शी उर्फ गुलज़ार देहलवी का नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
  • वह 93 वर्ष के थे।
  • वे स्वतंत्रता सेनानी और एक प्रमुख इंकलाबी कवि थे।
  • उनका जन्म 1926 में पुरानी दिल्ली में हुआ था।
  • वे 1975 में भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पहली उर्दू विज्ञान पत्रिका साइंस की दुनिया के संपादक भी थे।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. गुरुवायुर मंदिर में शनिवार से दर्शन पुनः बंद।

  • हाल ही में गुरुवायुर मंदिर में दर्शन पुनः बंद करने का निर्णय आया है।
  • साथ ही गुरुवायुर देवस्वाम बोर्ड ने श्रीकृष्ण मंदिर में होने वाली शादियों को भी रोकने का फैसला किया है।
  • मंदिर को 80 दिनों के लॉकडाउन के बाद 5 जून को ही खोला गया था।
  • गुरुवायुर मंदिर:
    • भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।
    • यह एक हिंदू मंदिर है जो हिंदू देवता गुरुवायुरप्पन हिंदू भगवान विष्णु का एक चार-सशस्त्र रूप को समर्पित है
    • यह केरल के गुरुवायूर शहर में स्थित है।

(स्रोत- द हिंदू)

7. महाराष्ट्र के लोनार झील पानी का रंग बदलकर गुलाबी हो गया है।

  • हाल के दिनों में महाराष्ट्र के लोनार झील पानी का रंग बदलकर गुलाबी हो गया है।
  • हर साल बारिश के मौसम में झील का पानी लाल हो जाता है। हालांकि, इस साल यह गुलाबी हो गया।
  • लोनार झील से पानी का नमूना एकत्र करके वैज्ञानिक परीक्षण के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान संस्थान, नागपुर को दिया है। 
  • पानी के रंग में बदलाव के पीछे के संभावित कारण लवणता में वृद्धि और वायुमंडल के कारण शैवाल के व्यवहार में बदलाव के साथ निम्न जल स्तर हो सकते हैं।
  • लोनार झील:
    • यह एक अधिसूचित राष्ट्रीय भू-विरासत स्मारक, खारी सोडा झील है।
    • इसे लोनार क्रेटर के रूप में भी जाना जाता है।
    • यह लगभग 50,000 साल पहले एक उल्कापिंड के पृथ्वी पर गिरने के बाद बनी थी। 

8. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई की नई एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली (IFLOWS) का उद्घाटन किया।

  • हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के लिए विकसित नई एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली (IFLOWS) का उद्घाटन किया।
  • इसके उपयोग से तीन दिन पहले ही बाढ़ का अनुमान लगाना संभव होगा।
  • इस प्रणाली ने हाल ही में आये निसर्ग के खिलाफ चेतावनी देकर शहर को भारी नुकसान से बचाया था।
  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस प्रणाली को इनहाउस विशेषज्ञता और बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ समन्वय से विकसित किया है।
  • चेन्नई के बाद ऐसा सिस्टम लॉन्च करने वाला मुंबई देश का दूसरा शहर है।
  • 2021 में कोलकाता और बैंगलुरू में भी ऐसे सिस्टम प्रारंभ किये जाएंगे।

(स्रोत- आकाशवाणी)

9. नीलगिरी में भारतीय गौर का पहला अनुमान अभ्यास।

  • हाल के वर्षों में नीलगिरी में भारतीय गौर का पहला जनसंख्या आकलन अनुमान अभ्यास किया गया। इसे इस वर्ष फरवरी में आयोजित किया गया था।
  • इस अनुमान में पाया गया कि लगभग 2,000 से अधिक भारतीय गौर इस क्षेत्र में निवास करते हैं।
  • इसमें यह भी पता चला है कि अधिकांश जानवर तेजी से घटते निवास के कारण मानव आवास के करीब रहते हैं, इससे मनुष्यों के साथ उनका संघर्ष होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • भारतीय गौर:
    • इसे बाइसन भी कहा जाता है।
    • एक प्रकार का बड़ा जंगली मवेशी है।
    • इसका वैज्ञानिक नाम बोस गोरस है।
    • आईयूसीएन रेड लिस्ट में इसे कमजोर या वल्नरेबल की स्थिति प्राप्त है।

(स्रोत- द हिंदू)

10. कपड़ा प्रमुख अरविंद लिमिटेड परिधान उत्पादों के लिए एंटी-वायरल टेक्सटाइल तकनीक अपनायेगी।

  • कपड़ा प्रमुख अरविंद लिमिटेड ने परिधान उत्पादों के लिए एक एंटी-वायरल टेक्सटाइल तकनीक अपनाने की घोषणा की है।
  • यह तकनीक कपड़ों के माध्यम से रोगजनकों के पुनः संचरण की क्षमता को कम करने में मददगार है।
  • एंटी-वायरल टेक्सटाइल तकनीक में HeiQ Viroblock का प्रयोग  किया जाता है, जो वस्त्र पर सक्रिय रूप से वायरस को रोकते हैं और संपर्क में आने पर वायरस को मारते है।
  • HeiQ Viroblock:
    • एक बुद्धिमान स्विस कपड़ा तकनीक है जिसे कपड़ा निर्माण प्रक्रिया के अंतिम चरण के दौरान कपड़े में जोड़ा जाता है। यह तकनीक उन्नत चांदी और पुटिका प्रौद्योगिकी का एक विशेष संयोजन है।

(स्रोत- द हिंदू)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में सरकार ने जुलाई 2017 से जनवरी 2020 के बीच जीएसटी बिक्री रिटर्न नहीं भरने पर अधिकतम कितने रूपये जुर्माना लगाया गया है?

  1. 1000
  2. 500
  3. 5000
  4. 2000

2. सहकार मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किस मंत्रालय के द्वारा किया गया है?

  1. गृह मंत्रालय
  2. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
  3. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  4. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

3. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1975
  2. 1966
  3. 1988
  4. 1995

4. वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता ने हाल ही में कौन सी नौसेना के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया है?

  1. पश्चिमी नौसेना कमान
  2. पूर्वी नौसेना कमान
  3. उत्तरी नौसेना कमान
  4. दक्षिणी नौसेना कमान

5. हाल ही में आनंद मोहन जुत्शी का निधन हो गया, वे किस भाषा के कवि थे?

  1. हिंदी
  2. अंग्रेजी
  3. उर्दू
  4. तमिल

6. श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर किस राज्य में स्थित है?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. तिमिलनाडु
  4. आंध्र प्रदेश

7. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

  1. हाल के दिनों में महाराष्ट्र के लोनार झील पानी का रंग बदलकर गुलाबी हो गया है।
  2. यह झील लगभग 50,000 साल पहले एक उल्कापिंड के पृथ्वी पर गिरने के बाद बनी थी।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. दोनों में से कोई नहीं

8. हाल ही में किस शहर में नई एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली (IFLOWS)का उद्घाटन किया गया है?

  1. कोलकाता
  2. अहमदाबाद
  3. मुंबई
  4. बैंगलुरू

9. भारतीय गौर के संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. एक प्रकार का बड़ा जंगली मवेशी है।
  2. इसका वैज्ञानिक नाम बोस गोरस है।
  3. आईयूसीएन रेड लिस्ट में इसे संकटग्रस्त की स्थिति प्राप्त है।
  4. तेजी से घटता आवास मनुष्यों के साथ उनके संघर्ष का प्रमुख कारण है।

10. हाल ही में किस कपड़ा प्रमुख ने आधारित एंटी-वायरल टेक्सटाइल तकनीक अपने परिधान उत्पाद में प्रयोग करने की घोषणा की है?

  1. अरविंद लिमिटेड
  2. रेमण्डस
  3. क्वालिटी
  4. एस एण्ड पी

 

उत्तर

1. B

2. B

3. C

4. B

5. C

6. A

7. C

8. C

9. C

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x