डेली करेंट अफेयर्स और GK | 11 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 11 Jun 2020 23:13 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code HOLI24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. देश में पहली बार कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या इसके रोगियों से अधिक।

  • देश में पहली बार कोविड-19 महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या इसके रोगियों से अधिक हो गई है।
  • यह इस बीमारी पर नियंत्रण की दिशा में एक अच्छी खबर है।
  • अब तक देश में 1,35,205 कोविड-19 के रोगी ठीक हो चुके हैं, जबकि वर्तमान संक्रमितों की संख्या 1,33,632 है।
  • इन लोगों का इलाज चल रहा है। 
  • देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 48.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. वर्ष 2020-21 के लिए पर ड्रॉप, मोर क्रॉप के तहत राज्यों को 4,000 करोड़ रुपये का वार्षिक आवंटन।

  • वर्ष 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के पर ड्रॉप, मोर क्रॉप घटक के तहत राज्यों को 4,000 करोड़ रुपये का वार्षिक आवंटन किया गया है।
  • हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने यह घोषणा की है।
  • साथ ही सरकार ने नाबार्ड के साथ 5,000 करोड़ रुपये का सूक्ष्म सिंचाई कोष बनाया गया है।
  • इस कोष का उद्देश्य राज्यों को सूक्ष्म सिंचाई के विस्तार के लिए संसाधन जुटाने में सुविधा प्रदान करना है।
  • यह योजना ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली व अन्य सूक्ष्म सिंचाई प्रौद्योगिकियों के माध्यम से खेत स्तर पर जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए है।
  • ड्रिप माइक्रो इरिगेशन तकनीक न केवल पानी बचाने में मदद करती है बल्कि उर्वरक उपयोग, श्रम खर्च और अन्य इनपुट लागतों को कम करने में भी मदद करती है।
  • पीएमकेएसवाई 2015 में शुरू की गई एक केंद्र प्रायोजित योजना है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. गहन जलमग्न बचाव वाहन डीएसआरवी कॉम्प्लेक्स का विशाखापट्टनम में उद्घाटन।

  • हाल ही में गहन जलमग्न बचाव वाहन डीएसआरवी कॉम्प्लेक्स का विशाखापट्टनम में उद्घाटन किया गया।
  • डीएसआरवी कॉम्प्लेक्स को नए शामिल सबमरीन रेस्क्यू सिस्टम को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • डीएसआरवी प्रणाली में एक पनडुब्बी बचाव पोत, एक रिमोट ऑपरेशन वाहन, साइड स्कैन सोनार और संबंधित उपकरण शामिल हैं।
  • यह डूबी हुई पनडुब्बी को बचाने के बाद पनडुब्बी को विघटित करने के लिए गोताखोर चेम्बर और हाइपरबेरिक चिकित्सा उपकरण हैं।
  • दूर स्थानों पर भी पनडुब्बी बचाव कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए डीएसआरवी प्रणाली को वायु या सड़क द्वारा तेजी से छोड़ा जा सकता है।
  • भारतीय नौसेना ने दो ऐसी प्रणालियों को शामिल किया है जो क्रमशः भारत के पश्चिम और पूर्वी तट पर पनडुब्बियों को बचाव कवर प्रदान करेगी।

(स्रोत- आकाशवाणी)

4. बांग्लादेश सरकार ने कोविड-19 के उपचार हेतु प्लाज्मा विनिमय की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन नेटवर्क शुरू किया है।

  • हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने कोविड-19 के उपचार हेतु देश में प्लाज्मा विनिमय की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन नेटवर्क शुरू किया है।
  • इस पहल का नाम सहयोद्धा है।
  • बांग्लादेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 71,000 हो गई है जबकि इससे अब तक 975 लोगों की मौत हो गई है।
  • कॉन्वेलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी:
    • इस थेरेपी में हाल ही में संक्रमण से उबरने वाले व्यक्ति के कॉनवेलेंटस सेरा को कोविड-19 के अन्य मरीज में इंजेक्ट किया जाता है, क्योंकि रोग से ठीक होने वाले रोगी में एंटीबॉडी होंगे जो अन्य रोगियों को कोरोनोवायरस से मुक्त होने में सहायता कर सकते हैं।
  • बांग्लादेश:
    • बंगाल की खाड़ी पर भारत के पूर्व में स्थित देश है।
    • इसकी राजधानी ढाका और मुद्रा बांग्लादेशी टका है।

5. उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जून 2020 तक सभी 75 जिलों में ट्रूनेट मशीन चालू करने का निर्देश दिया।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून  2020 तक राज्य के सभी 75 जिलों में ट्रूनेट मशीनों को चालू करने का निर्देश दिया है।
  • इन मशीनों की मदद से कोविड-19 परीक्षणों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
  • हाल ही में आई सी एम आर ने कोरोनावायरस स्क्रीनिंग परीक्षणों के लिए ट्रूनेट मशीन के उपयोग को मंजूरी दी थी।
  • ट्रूनेट मशीनों का उपयोग दवा प्रतिरोधी तपेदिक का परीक्षण करने के लिए किया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश:
    • यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
    • राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल है।
    • प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
    • उत्तर प्रदेश का राज्य पशु स्वैंप हिरण, राज्य पक्षी सरस क्रेन, राज्य वृक्ष अशोक और राज्य पुष्प ब्रह्म कमल है।
    • उत्तर प्रदेश की लोकसभा में 80 सीट और 403 विधानसभा सीटें हैं।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. एसएंडपी ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की बीबीबी- रेटिंग को बरकरार रखा।

  • हाल ही में एसएंडपी ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ बीबीबी- पर भारत की रेटिंग को बरकरार रखा है।
  • एसएंडपी के अनुसार विकास के लिए जोखिम बढ़ रहे हैं, परंतु भारत की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के बाद जल्द ही अर्थव्यवस्था और राजकोषीय स्थिति स्थिर हो जाएगी और 2021 से ठीक होने लगेगी।
  • एसएंडपी ने यह भी कहा कि स्थिर दृष्टिकोण यह भी मानता है कि सरकार का राजकोषीय घाटा वित्तीय वर्ष 2021 में एक बहु-वर्षीय उच्च के बाद उल्लेखनीय रूप से घट सकता है।
  • राजकोषीय घाटा सरकार की कुल आय और कुल व्यय के बीच का अंतर है।
  • एसएंडपी 1860 में स्थापित, ग्लोबल रेटिंग्स एक अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

7. एशियाई शेरों की संख्या में लगभग 29% की वृद्धि।

  • हाल ही में गिर वन क्षेत्र में जनसंख्या आकलन अभ्यास किया गया, इसमें 29% की वृद्धि देखी गई।
  • गिर वन क्षेत्र और तटीय सौराष्ट्र के अन्य राजस्व क्षेत्र में शेरों की संख्या 674 हो गई है।
  • अंतिम गणना 2015 में शेरों की आबादी 523 थी, जिसमें लगभग 29% की वृद्धि हो गई है।
  • शेरों का वितरण 2015 में 22,000 वर्ग किमी से बढ़कर 2020 में 30,000 वर्ग किमी हो गया है।
  • वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वन क्षेत्र में नर-मादा का अनुपात 161 नर बनाम 260 मादा है।

 

(स्रोत- द हिंदू)

8. इस वर्ष रेमन मैगसेसे पुरस्कार, कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द।

  • हाल ही में इस वर्ष रेमन मैगसेसे पुरस्कार, कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है।
  • यह पुरस्कार 1970 में वित्तीय संकट और 1990 में फिलीपींस में आए विनाशकारी भूकंप के कारण भी रद्द कर दिया गया था।
  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार:
    • यह एशिया का सर्वोच्च सम्मान है और इसे नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।
    • यह पुरस्कार परोपकार और समाज सेवा के लिए एशिया क्षेत्र के व्यक्तियों या संगठनों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
    • यह 1957 में फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में स्थापित किया गया था।

9. उत्तराखंड के हल्द्वानी में राज्य का सबसे बड़ा जैव विविधता पार्क खोला गया।

  • हाल ही में उत्तराखंड के हल्द्वानी में राज्य का सबसे बड़ा जैव विविधता पार्क खोला गया है।
  • उत्तराखंड ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को इसका उद्घाटन किया है।
  • जैव विविधता पार्क मूल रूप से पौधों और जानवरों की किस्मों का एक प्राकृतिक भंडार हैं।
  • इस पार्क में विषयगत उद्यान, एक मिट्टी का संग्रहालय, पौधों की प्रजातियां, लाइकेन, एक वर्मीकम्पोस्ट इकाई और काई और जुरासिक युग के शैवाल है।
  • साथ ही एक व्याख्या केंद्र और एक अत्याधुनिक मौसम स्टेशन भी बनाये गये हैं।
  • उत्तराखंड:
    • उत्तरी उत्तर प्रदेश से अलग करके उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27 वें राज्य के रूप में हुआ था।
    • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गवर्नर बेबी रानी मौर्या हैं।

10. हिमाचल प्रदेश सरकार की हींग और केसर की पैदावार को बढ़ावा देने की कोशिश।

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने हींग और केसर की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरसोर्स टेक्नोलॉजी के साथ समझौता किया।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरसोर्स टेक्नोलॉजी, हिमाचल प्रदेश में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की एकमात्र प्रयोगशाला है।
  • इन दोनों फसलों की गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए अत्याधुनिक टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना की जाएगा।
  • इस योजना के तहत, निर्यातक देशों से केसर और हींग की नई किस्मों को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार मानकीकृत किया जाएगा।
  • हींग:
    • हींग एक बारहमासी पौधा है और यह रोपण के पांच साल बाद जड़ों से ओलियो-गम राल का उत्पादन करता है। इसे ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र की अनुपयोगी ढलान वाली भूमि में उगाया जा सकता है।
    • भारत में हींग का उत्पादन नहीं होता है और वर्तमान में लगभग 1200 टन कच्ची हींग अफ़ग़ानिस्तान, ईरान और उज़्बेकिस्तान से आयात की जा रही है।
  • केसर:
    • भारत में, केसर की खेती वर्तमान में, जम्मू और कश्मीर में लगभग 2825 हेक्टेयर भूमि पर की जाती है।
    • हाल ही में, कश्मीर केसर को भौगोलिक संकेतक का दर्जा मिला है।

(स्रोत- पी आई बी)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इनमें से कौन सा कथन सही है?

  1. देश में पहली बार कोविड-19 महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या इसके रोगियों से अधिक हो गई है।
  2. कोविड-19 जीवाणु के कारण फैलने वाली बीमारी है।

नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन करें:

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

2. वर्ष 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के पर ड्रॉप, मोर क्रॉप घटक के तहत राज्यों को कितनी राशि का वार्षिक आवंटन किया गया है?

  1. 4,000 करोड़ रुपये
  2. 5,000 करोड़ रुपये
  3. 6,000 करोड़ रुपये
  4. 7,000 करोड़ रुपये

3. हाल ही में गहन जलमग्न बचाव वाहन डीएसआरवी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

  1. कोचीन
  2. विशाखापट्टनम
  3. तुतीकोरिन
  4. कांडला

4. बांग्लादेश सरकार ने कोविड-19 के उपचार हेतु प्लाज्मा विनिमय की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन नेटवर्क शुरू किया है, इस पहल का नाम क्या है?

  1. सहायक
  2. विधान
  3. सहयोद्धा
  4. सार्थी

5. उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष क्या है?

  1. अशोक
  2. बरगद
  3. पीपल
  4. नीम

6. एसएंडपी ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था को क्या रैंकिंग दी है?

  1. बीबीबी-
  2. बीबी
  3. बीबीए
  4. बीएए-

7. हाल ही में एशियाई शेरों की संख्या में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है?

  1. 10
  2. 15
  3. 29
  4. 20

8. रमन मैगसेसे पुरस्कार के संबंध में, इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

  1. यह एशिया का सर्वोच्च सम्मान है।
  2. यह 1957 में वियतनाम के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में स्थापित किया गया था।

नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर का चयन करें:

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

9. उत्तराखंड के किस जिले में राज्य का सबसे बड़ा जैव विविधता पार्क खोला गया है?

  1. हल्द्वानी
  2. नैनीताल
  3. रूढ़की
  4. देहरादून

10. हिमाचल प्रदेश सरकार ने किन मसालों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरसोर्स टेक्नोलॉजी के साथ समझौता किया है?

  1. हींग
  2. केसर
  3. काली मिर्च
  4. A और B दोनों

 

उत्तर

1. A

2. A

3. B

4. C

5. A

6. A

7. A

8. B

9. A

10. D

Attempt CA Quiz 09 June - English

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x