डेली करेंट अफेयर्स और GK | 5 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 06 Jun 2020 17:27 PM IST

Main Headlines:

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. यूके के प्रधान मंत्री द्वारा वर्चुअल ग्लोबल वैक्सीन शिखर सम्मेलन का आयोजन।

  • हाल ही में यूके के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा वर्चुअल ग्लोबल वैक्सीन शिखर सम्मेलन (GAVI) आयोजित किया गया।
  • इसमें 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों, व्यापारिक नेताओं, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, सिविल सोसाटियों आदि ने भाग लिया।
  • भारत की ओर से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की बात कही।
  • भारत में टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक मिशन इन्द्रधनुष है, जिसका उद्देश्य देश के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना है।
  • वैक्सीन सुरक्षा के विस्तार के लिए, भारत ने अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में छह नए टीके जोड़े हैं।
  • भारत ने अपनी पूरी वैक्सीन आपूर्ति लाइन को डिजिटल कर दिया है और अपनी कोल्ड चेन की अखंडता की निगरानी के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन खुफिया नेटवर्क विकसित किया है।
  • भारत टीकों का विश्व में अग्रणी निर्माता है और यह विश्व के लगभग 60% बच्चों के टीकाकरण में योगदान करता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन (GAVI):
    • यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में रहने वाले बच्चों के लिए नए और अप्रयुक्त टीकों की पहुंच में सुधार करने के लिए 2000 में बनाया गया एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसके संस्थापक बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंधों को बढ़ाने पर दो संयुक्त घोषणा।

  • हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच पहली बार भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट संपन्न हुआ।
  • इस समिट में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंधों को बढ़ाने पर दो संयुक्त घोषणा की गई।
  • पहला दोनों देश के मध्य द्विपक्षीय व बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग करना।
  • दूसरा इंडो पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सहयोग के लिए एक साझा दृष्टिकोण का विकास करना है।
  • इसके अतिरिक्त दोनों देश के मध्य सात समझौते ज्ञापन हस्ताक्षर किए गए।
  • इन ज्ञापनों में साइबर और साइबर-सक्षम क्रिटिकल टेक्नोलॉजी सहयोग पर फ्रेमवर्क व्यवस्था, खनन के क्षेत्र में सहयोग और महत्वपूर्ण और सामरिक खनिजों का प्रसंस्करण, म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट के संबंध में व्यवस्था, रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक प्रशासन और शासन सुधार के क्षेत्र में सहयोग, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण में सहयोग और जल संसाधन प्रबंधन पर सहयोग आदि क्षेत्र शामिल है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. जाने-माने फिल्म निर्माता व निदेशक बासु चैटर्जी का निधन।

  • हाल ही में जाने-माने फिल्म निर्माता व निदेशक बासु चैटर्जी का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष के थे।
  • भारत के प्रधानमंत्री और फिल्म जगत ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
  • बासु चैटर्जी संवेदनात्मक, सहज फिल्मों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध थे, जिसमें छोटी सी बात, रजनीगंधा, चितचोर, पिया का घर, शौकीन और खट्टा-मीठा आदि प्रमुख है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

4. सरकार ने ट्यूलिप पहल का शुभारंभ किया।

  • हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त रूप से ट्यूलिप पहल का शुभारंभ किया।
  • यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय और शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त पहल है।
  • इसका उद्देश्य देश में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप उपलब्ध कराना है।
  • ट्यूलिप से पहल से विद्यार्थियों, शहरी स्थानीय निकायों सहित सभी पक्षों को लाभ प्राप्त होगा और युवाओं में बौद्धिक कौशल को बढ़ावा मिलेगा।
  • प्रारंभ में पहले वर्ष में इस कार्यक्रम से लगभग 25,000 विद्यार्थियों को लाभ होगा।

(स्रोत- आकाशवाणी)

5. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत महिला लाभार्थियों के खाते में 500 रूपये दिये जाएगें।

  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सरकार महिला लाभार्थियों के खाते में 500 रूपये 10 जून तक डाली जाएगी।
  • यह राशि उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत दी जा रही है।
  • हाल ही में सरकार ने एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत महिलाओं, गरीब वरिष्ठ नागरिकों और किसानों के लिए निःशुल्क अनाज और नकद भुगतान की घोषणा की थी।
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना:
    • यह योजना वित्त मंत्रालय के तहत वर्ष 2014 में शुरू की गई थी
    • इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य गरीब लोगों को बैंक खातों तक पहुंच प्रदान करना है।
    • इस योजना में भारत के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र शामिल हैं।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण जारी।

  • हाल ही में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण जारी किये गये।
  • सर्वे के अनुसार 2017.18 में भारत की बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्षों में सुधार आया है। 2017-18 में 6.1% के उच्च स्तर 2018-19 में 5.8% हो गई है।
  • श्रम बल की भागीदारी दर में भी 2017-18 में 36.9% से 2018-19 में 37.5% तक मामूली सुधार हुआ।
  • रिपोर्ट अनुसार मंदी सभी श्रेणियों में आयी थी, हालांकि महिलाओं और ग्रामीण श्रमिकों ने सबसे अधिक सुधार दिखाया।
  • इस दौरान महिलाओं की बेरोजगारी 5.7% से गिरकर 5.2% हो गई, जबकि पुरुष बेरोजगारी केवल 6.2% से गिरकर 6% हुई।
  • 2018-19 में शहरी बेरोजगारी अभी भी 7.7% के उच्च स्तर पर थी, 2017-18 में 7.8% से मामूली गिरावट हुई, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी 5.3% से 5% तक गिर गई।
  • आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा 2017 में लॉन्च किया गया था।
  • श्रम बल को उन लोगों के रूप में परिभाषित किया जाता है जो काम कर रहे हैं, या काम की तलाश कर रहे हैं या काम के लिए उपलब्ध हैं।

(स्रोत- द हिंदू)

7. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एलजी पॉलिमर इंडिया को विशाखापत्तनम में गैस रिसाव के लिए पूर्ण उत्तरदायित्व माना।

  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एलजी पॉलिमर इंडिया को विशाखापत्तनम में अपने कारखाने में गैस रिसाव से हुई जानमाल की हानि के लिए पूर्ण उत्तरदायित्व माना है।
  • एनजीटी द्वारा हाल ही में न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता में नियुक्त समिति ने कहा है कि कंपनी ने भंडारण टैंक की उचित देखभाल नहीं की थी जिसके परिणामस्वरूप स्टाइरीन गैस लीक हुई थी।
  • साथ ही समिति ने कहा है कि कंपनी द्वारा जमा किए गए 50 करोड़ रूपये मुआवजे में बहाली पर खर्च किए जाएंगे। एक बहाली योजना तैयार करने के लिए एक समिति का गठन भी किया।
  • स्टाइरीन गैस जिसे एथेनिलबेनज़ीन या विनाइलबेनज़ीन के रूप में भी जाना जाता है,केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे सिरदर्द, थकान, कमजोरी और अवसाद हो सकता है।
  • अमेरिका के पर्यावरण संरक्षण एजेंसी  के अनुसार मनुष्यों में स्टाइरीन का प्रभाव श्लेष्मा-झिल्ली और आंखों में जलन और जठरांत्रीय के रूप में सामने आता है।
  • राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT):
    • यह राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010 के तहत स्थापित एक विशिष्ट वैधानिक निकाय है।
    • यह पर्यावरण संरक्षण, वनों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित मामलों के निपटान के लिए उत्तरदायी निकाय है।
    • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद एनजीटी की स्थापना करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश है।

8. केंद्र सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन सूचकांक जारी किया।

  • हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 10 राज्यों के विश्लेंषण के आधार पर कोविड-19 प्रबंधन सूचकांक जारी किया गया।
  • यह सूचकांक सक्रिय मामले, बरामद मामले और मृत्यु दर जैसे पैरामीटर पर आधारित है।
  • राजस्थान ने इस सूचकांक की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • इस राज्य में कोरोना के सकारात्मक मामले लगभग 10,000 हो गये हैं, लेकिन सक्रिय मामलों का ग्राफ लगातार घट रहा है।
  • अब राज्य में केवल 2,699 सक्रिय मामले व मृत्यु दर 2.16% है, जो राष्ट्रीय औसत दर से काफी कम है।
  • राज्य में कोविड-19 के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, स्वास्थ्य मित्र प्रत्येक गांव में नियुक्त किए गये हैं।
  • स्वास्थ्य मित्र क्षेत्र का मूल निवासी है और समुदाय में बीमारी, संकेतों और लक्षणों की प्रकृति की पहचान करके, उनकी मदद करने, उनका मार्गदर्शन करने के लिए व जागरूकता पैदा करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया है।

9. केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद की 21 वीं बैठक संपन्न।

  • हाल ही में, केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद की 21 वीं बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
  • बैठक में सरकार ने मनरेगा एक्ट 2005 के तहत किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
  • सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मनरेगा के तहत 61,500 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं, यह अब तक का सर्वाधिक आवंटन है।
  •  केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद:
    • मनरेगा की धारा 10 के तहत केंद्रीय परिषद का गठन किया गया है।
    • इसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा की जाती है।
    • यह परिषद केंद्र सरकार को मनरेगा से संबंधित मामलों पर सलाह देती है।

10. 5 जूनः विश्व पर्यावरण दिवस।

  • विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है।
  • यह दिन हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित है।
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का विषय- जैव विविधता का उत्सव  है, जो तात्कालिक और अस्तित्व दोनों से जुड़ा विषय है।
  • पहली बार 1974 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन (GAVE) का गठन किस वर्ष किया गया था?

  1. 2000
  2. 2004
  3. 2002
  4. 2006

2. हाल ही में भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य किस विषय पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं?

  1. जल संसाधन प्रबंधन
  2. साइबर और साइबर-सक्षम क्रिटिकल टेक्नोलॉजी सहयोग
  3. खनन
  4. उपरोक्त सभी

3. हाल ही में बासु चैटर्जी का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?

  1. राजनीति
  2. फिल्म निर्माण
  3. चित्रकार
  4. लेखन

4. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जून में महिला लाभार्थियों के खाते में________दिये जाएगें।

  1. 400 रूपये
  2. 700 रूपये
  3. 800 रूपये
  4. 500 रूपये

5. मानव संसाधन विकास मंत्रालय और शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त पहल ट्यूलिप का संबंध किससे है?

  1. इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप
  2. किसानों को पेंशन
  3. व्यापारी वर्ग को सहायता
  4. छात्रों को स्कॉलरशिप

6. आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन द्वारा किस वर्ष लॉन्च किया गया था?

  1. 2015
  2. 2013
  3. 2017
  4. 2011

7. भारत के अतिरिक्त किस अन्य देश में राष्ट्रीय हरित अधिकरण का गठन किया गया है?

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. न्यूजीलैंड
  3. ब्रिटेन
  4. A और B दोनों

8. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 प्रबंधन सूचकांक में किस राज्य ने टॉप किया है?

  1. राजस्थान
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केरल
  4. गुजरात

9. केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद की अध्यक्षता कौन करता है?

  1. रक्षा मंत्री
  2. प्रधानमंत्री
  3. ग्रामीण विकास मंत्री
  4. गृह मंत्री

10. विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का विषय क्या है?

  1. बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन
  2. वैश्विक तापन
  3. जैव विविधता का उत्सव
  4. पर्यावरण और जैव विविधता

 

उत्तर

1. A

2. D

3. B

4. D

5. A

6. C

7. D

8. A

9. C

10. C

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x