डेली करेंट अफेयर्स और GK | 6 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 06 Jun 2020 20:37 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. झारखंड में 2020-21 जल जीवन मिशन के लिए 572 करोड़ रुपये मंजूर।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने झारखंड में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जल जीवन मिशन कार्यान्वयन हेतु 572 करोड़ रुपये प्रदान किए।
  • झारखंड में 2023-24 तक 100% घर में नल कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • वर्तमान में राज्य के 54 लाख ग्रामीण परिवारों में से, केवल 4.37 लाख में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन है।
  • 2019-20 में, 98,000 नल कनेक्शन लगाये गए।
  • शेष ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान करने लक्ष्य है।
  • जल जीवन मिशन:
    • इस मिशन की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी।
    • मिशन का मुख्य उद्देश्य 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में पाइप जलापूर्ति द्वारा जल प्रदान करना है।
    • इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय एक नोडल एजेंसी है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

  • झारखंड:
    • पूर्वी भारत का एक राज्य है। यह 15 नवंबर 2000 को संघ के 28 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।
    • झारखंड की राजधानी रांची है।
    • झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।
    • झारखंड का राज्य पशु हाथी, राज्य पक्षी कोयल, राज्य वृक्ष साल और राज्य पुष्प पलाश है।
    • झारखंड में लोकसभा की 14 और 81 विधानसभा सीटें हैं।

2. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहरी वन कार्यक्रम का शुभारंभ।

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहरी वन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • इस पहल को सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
  • इस कार्यक्रम के तहत, पहले चरण में, देश में 200 निगमों और शहरों में वन विकसित किए जाएंगे।
  • इस अवसर पर पुणे शहर, महाराष्ट्र में 40 एकड़ नीच भूमि क्षेत्र पर विकसित वाजरे शहरी वन की सफलता पर प्रकाश डाला गया।
  • दुनिया की जैव विविधता का लगभग 8 प्रतिशत भारत में है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. राजमार्गों पर मानव और पशु मृत्यु दर रोकथाम पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान।

  • हाल ही में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजमार्गों पर मानव और पशु मृत्यु दर रोकथाम के लिए राष्ट्रीय जागरूकता अभियान चलाया।
  • देश में हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें लगभग 1.5 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है।
  • सरकार अगले साल मार्च तक वर्तमान में होने वाली सड़क दुर्घटनाओें व मृत्यु में 20% से 25% कमी करने का प्रयास करेगी।
  • इसके लिए 5,000 से अधिक ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है, अस्थायी और स्थायी उपायों सहित उनके सुधार के लिए प्रक्रिया तत्काल आधार पर की जा रही है।
  • साथ ही मंत्रालय ने सभी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि वे भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा जारी वन्यजीवों पर रैखिक बुनियादी ढांचे के प्रभावों को कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल उपायों के मैनुअल के प्रावधानों का पालन करें।
  • इस अवसर पर सड़कों पर मृत्यु दर को कम करने या समाप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों के लिए जागरूकता और शिक्षा पैदा करने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया, क्योंकि पारिस्थितिकी और स्थिरता मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

(स्रोत- आकाशवाणी)

4. इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड में संशोधन के लिए अध्यादेश।

  • हाल ही में सरकार इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड में संशोधन के लिए अध्यादेश लायी है।
  • इस अध्यादेश के तहत, कोविड-19 महामारी के कारण किसी प्रकार की चूक के लिए सरकार द्वारा नई दिवालिया कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी।
  • प्रथम लॉकडाउन प्रारंभ होने की तिथि 25 मार्च से पुनर्भुगतान पर डिफ़ॉल्ट, अवधि के लिए दिवाला कार्यवाही शुरू नहीं की जाएगी।
  • इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016:
    • यह भारत के आर्थिक इतिहास में सबसे बड़े दिवाला सुधारों में से एक है।
    • केंद्र सरकार ने 2016 में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड की शुरुआत की थी।
    • इसका उद्देश्य उन खराब ऋण समस्याओं से निपटना है, जो बैंकिंग प्रणाली को प्रभावित कर रहे हो।
  • अध्यादेश:
    • संसद या राज्य विधानमंडल के सत्र में ना होने पर किसी आवश्यक विषय पर अध्यादेश लाया जाता है।
    • भारत का संविधान अनुच्छेद 123 के अंतर्गत राष्ट्रपति को और अनुच्छेद 213 के तहत राज्यपाल को अध्यादेश लाने की शक्ति प्रदान करता है।

5. बिजली मंत्री आर के सिंह ने हैसटैग आई कमिट (#iCommit’campaign) अभियान की शुरुआत की।

  • हाल ही में बिजली मंत्री आर के सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हैसटैग आई कमिट अभियान (#iCommit’campaign) की शुरुआत की।
  • इस पहल का संचालन एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
  • इसके द्वारा सरकार, कॉरपोरेट्स, बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संगठनों, थिंक टैंक और खिलाड़ियों जैसे विविध लोगों को एकजुट किया जा रहा है।
  • यह पहल भविष्य में एक मजबूत व लचीली ऊर्जा प्रणाली बनाने के लिए सभी हितधारकों और व्यक्तियों को ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक आह्वान है।
  • सरकार की यह पहल भारत के लिए एक नई ऊर्जा का निर्माण करने के लिए सरकारी और निजी खिलाड़ियों के विविध स्पेक्ट्रम को एक साथ ला सकती है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. बांग्लादेश ने कोरोना ट्रेसिंग ऐप (Corona Tracer BD) लॉन्च किया।

  • बांग्लादेश सरकार ने कोरोना संक्रमित और उनके आस-पास के लोगों का पता लगाने के लिए एक ऐप (Corona Tracer BD) लॉन्च किया है।
  • यह ऐप आईसीटी प्रभाग और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय बांग्लादेश ने साथ मिलकर लॉन्च किया है।
  • यह ऐप स्मार्टफोन आधारित, एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति का पता लगाने के लिए ब्लूटूथ सिग्नल का उपयोग करता है।
  • बांग्लादेश:
    • बंगाल की खाड़ी पर भारत के पूर्व में स्थित देश है।
    • इसकी राजधानी ढाका और मुद्रा बांग्लादेशी टका है।

7. मध्य प्रदेश में, थैंक्यू मॉम नामक वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया।

  • मध्य प्रदेश में, विश्व पर्यावरण दिवस पर थैंक्यू मॉम नामक एक वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है।
  • यह अभियान सामाजिक न्याय और विकलांग कल्याण निदेशालय के परिसर में शुरू किया गया है।
  • सभी पौधों को प्रत्येक कर्मचारी की मां के नाम पर पट्टिका के साथ लगाया जायेगा।
  • परिसर में नीम, अमरूद, आम, चांदनी, पारिजात और तुलसी के पौधे लगाए जा रहे हैं।
  • साथ ही राज्य भर में जैव विविधता के संरक्षण पर केंद्रित टाइम फॉर नेचर की थीम पर सभी जिलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • मध्य प्रदेश:
    • मध्य प्रदेश का देश में क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान के बाद दूसरा स्थान है।
    • प्रदेश की राजधानी भोपाल है।
    • यहाँ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यपाल लालजी टंडन हैं।
    • राज्य का राजकीय पशु बारासिंहा है।
    • मध्य प्रदेश लोकसभा में 29 और राज्य की विधान सभा में 230 सीटें हैं।

8. फिट इंडिया, एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत भारत के 10 स्वदेशी खेलों को बढ़ावा।

  • हाल ही में खेल मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम फिट इंडिया में एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत भारत के 10 स्वदेशी खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इस श्रृंखला में खो-खो, गतका, कलारीपयट्टु, मल्लखंभ, थांग-ता, शक, कबड्डी, रोल बॉल, टग ऑफ वॉर और शूटिंग बॉल आदि खेल शामिल किए गये हैं।
  • इसके लिए विशेष फिल्मों की एक श्रृंखला शुरू करने के लिए फिट इंडिया ने स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के साथ हाथ मिलाया है।
  • इस श्रृंखला का उद्देश्य न केवल स्वदेशी खेलों व उनसे संबंधित राज्यों की संस्कृति और विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत का उद्देश्य पूरे भारत के राज्यों की संस्कृति और विरासत के बारे में युवाओं में जागरूकता पैदा करना है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

9. डी आर डी ओ ने सुमेरू पैक विकसित किया।

  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने सुमेरू पैक नामक एक उपकरण विकसित किया है।
  • यह उपकरण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण पहनने वालों को बिना पसीना बहाए आराम करने में मदद करता है।
  • यह उपकरण एक व्यक्तिगत वायु संचलन प्रणाली विकसित है, जिसका उपयोग पीपीई किट के अंदर लगभग 500 ग्राम वजन के छोटे बैग के रूप में किया जा सकता है, जो 39 डिग्री सेल्सियस के परिवेश के तापमान पर अच्छी तरह से काम करता है और पहनने वाले को बिना पसीने के आरामदायक और ठंडा रखता है।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन:
    • भारत सरकार की एक एजेंसी है, यह भारत में सेना के अनुसंधान और विकास कार्य से संबंधित है।
    • जी. सतेश रेड्डी इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
    • इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • इसका मोटो-बलस्य मूलं विज्ञानम् है।

10. ब्रजेन्द्र नवनीत विश्व व्यापार संगठन में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त।

  • ब्रजेन्द्र नवनीत को विश्व व्यापार संगठन में भारत का राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
  • उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
  • ब्रजेन्द्र नवनीत 1999 बैच के, तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
  • नवनीत ने हाल ही में प्रधान मंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया है।
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO):
    • विश्व व्यापार संगठन एक अंतर सरकारी संगठन है जो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमन से करता है।
    • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
    • इसकी स्थापना 1 जनवरी 1995 में की गई थी।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. झारखंड किस वर्ष राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था?

  1. 2000
  2. 2002
  3. 1998
  4. 1995

2. शहरी वन कार्यक्रम का शुभारंभ किस मंत्रालय के तहत किया गया है?

  1. पर्यावरण वन ओर जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  2. शहरी विकास मंत्रालय
  3. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
  4. समाज कल्याण और अधिकारिता मंत्रालय

3. भारतीय वन्यजीव संस्थान कहाँ स्थित है?

  1. वाराणसी
  2. देहरादून
  3. नागपुर
  4. मदुरई

4. इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के संबंध में क्या सही है?

  1. यह 2017 में लाया गया था।
  2. इसका उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली को प्रभावित कर रहे खराब ऋण समस्याओं से निपटना है।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों सही है।
  4. 1 और 2 दोनो गलत है।

5. हैसटैग आई कमिट अभियान की शुरुआत किस मंत्रायल के अंतर्गत की गई है?

  1. बिजली मंत्रालय
  2. रक्षा मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. पर्यावरण वन ओर जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

6. ब्लूटूथ सिग्नल आधारित कोरोना ट्रेसिंग ऐप बीडी हाल ही में किस देश ने लॉन्च किया है?

  1. दक्षिण कोरिया
  2. रूस
  3. श्रीलंका
  4. बांग्लादेश

7. हाल ही में थैंक्यू मॉम नामक वृक्षारोपण अभियान किस राज्य में शुरू किया गया है?

  1. मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजस्थान
  4. त्रिपुरा

8. फिट इंडिया में एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत भारत के 10 स्वदेशी खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा? इसमें से कौन उन 10 खेलों में शामिल नहीं है?

  1. कलारीपयट्टु
  2. खो-खो
  3. कबड्डी
  4. क्रिकेट

9. हाल ही में विकसित सुमेरू पैक क्या है?

  1. मोबाइल ऐप
  2. एक व्यक्तिगत वायु संचलन प्रणाली
  3. विशेष प्रकार का प्रतिरोधक काढ़ा
  4. एक वाहन

10. हाल ही में ब्रजेन्द्र नवनीत किस संगठन में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त गया है?

  1. विश्व व्यापार संगठन
  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  3. संयुक्त राष्ट्र संगठन
  4. विश्व बैंक

 

उत्तर

1. A

2. A

3. B

4. B

5. A

6. D

7. A

8. D

9. B

10. A

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x