डेली करेंट अफेयर्स और GK | 7 और 8 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 10 Dec 2020 11:58 AM IST

Main Headlines:

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. कोविड-19 के रोगियों की निगरानी के लिए कोविड-बीप प्रणाली का प्रारंभ।

  • हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कोविड-19 के रोगियों की निगरानी के लिए कोविड-बीप प्रणाली का प्रारंभ किया है।
  • यह कोविड-19 के रोगियों की निगरानी के लिए पहली स्वदेशी प्रणाली है।
  • इसे हैदाराबाद के कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद तथा परमाणु ऊर्जा विभाग ने मिलकर विकसित किया है।
  • कोविड-बीप मूल कोविड के लिए एक प्रभावी मारक के रूप में उभरेगा।
  • कोविड-बीप का नवीनतम संस्करण भी ईसीजी निगरानी में शामिल किया गया है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. 7 जूनः विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।

  • 7 जून को हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाजार पहुंच, पर्यटन और सतत विकास में योगदान देने, खाद्य जोखिमों को रोकने के लिए वैश्विक ध्यान को आकर्षित करने हेतु  मनाया जाता है।
  • इस वर्ष की थीम “खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय“  है।
  • इस वर्ष यह दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है।
  • 2019 में पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस- फ्यूचर ऑफ फूड सेफ्टी  की थीम के तहत मनाया गया था।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. नेशनल केमिकल लेबोरेटरी पुणे ने स्वदेशी नेसोफारिनजियल विकसित किया।

  • हाल ही में नेशनल केमिकल लेबोरेटरी पुणे ने कोरोना वायरस से प्रभावित रोगियों के गले की गुहा से नमूने एकत्र करने के लिए एक स्वदेशी नेसोफारिनजियल सफलतापूर्वक विकसित किया है।
  • नेसोफारिनजियल स्वाब गुणवत्ता, बहुलक ग्रेड, आयाम और विसंक्रमण के कड़े विनिर्देशों से युक्त एक चिकित्सा उपकरण है।
  • डा. चंद्रशेखर वी रोडे, डॉ. प्रकाश पी वाडगांवकर और डॉ. अनु ए ए निसलतीन एक टीम, ने नेसोफारिनजियल स्वाब पॉलिमर पर काम किया है।
  • एनसीएल, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत एक प्रयोगशाल है।

4. आई टी बी पी ने कोरोनवायरस से पीड़ित अपने दिग्गजों के लिए देशव्यापी स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल खोले।

  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने कोरोनवायरस से पीड़ित अपने दिग्गजों के लिए अपने देशव्यापी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों के द्वार खोल दिए हैं।
  • यह निर्णय कोविड-19 के नामित अस्पतालों में लोगों के प्रवेश या उपचार में समस्याओं आने के बाद लिया गया है।
  • आई टी बी पी  ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए एक सुपर स्पेशलिटी रेफरल अस्पताल चलाता है, दिल्ली में तिगरी में दो बेस अस्पताल और अरुणाचल प्रदेश में किमिन और देहरादून और चंडीगढ़ में अस्पतालों के अलावा देश में हर आधार पर स्वास्थ्य केंद्र हैं।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (I.T.B.P):
    • यह भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है।
    • इसे 24 अक्टूबर 1962 को सीआरपीएफ अधिनियम के तहत, 1962 के चीन भारत युद्ध के मद्देनजर बनाया गया था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    • आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल हैं।
    • इसका आदर्श- शौर्य, दृढ़ता और कर्म निष्ठा  है।

5. दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त वेद मारवाह का निधन।

  • हाल ही में दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त वेद मारवाह का निधन हो गया।
  • वे 87 वर्ष के थे।
  • श्री वेद मारवाह एक उत्कृष्ट सिविल सेवक और एक योग्य प्रशासक थे।
  • उन्होंने मणिपुर, मिजोरम और झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था।
  • अनसिविल वॉर और भारत में आतंकवाद की पैथोलॉजी उनके द्वारा लिखित पुस्तकें हैं।
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. पूर्व भारतीय फुटबॉलर हमजा कोया का निधन।

  • हाल ही में पूर्व भारतीय फुटबॉलर हमजा कोया की केरल में कोविड-19 से मृत्यु हो गई है।
  • वह 61 वर्ष के थे।
  • उन्होंने संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था।
  • साथ ही वे नेहरू ट्रॉफी में भारत टीम के सदस्य भी थे।

7. ओपेक ने जुलाई के अंत तक प्रतिदिन तेल उत्पादन में 10 मिलियन बैरल कटौती का प्र्रस्ताव रखा।

  • पेट्रोलियम निर्यातक और संबद्ध देशों के संगठन ओपेक ने जुलाई के अंत तक एक दिन में लगभग 10 मिलियन बैरल तेल के उत्पादन में कटौती करने की सहमति व्यक्त की है।
  • ताकि महामारी के दौर में ऊर्जा की कीमतों में कुछ वृद्धि हो सके।
  • वैश्विक महामारी के कारण विश्व में तेल की कीमतों में काफी कमी हुई है।
  • ओपेक (OPEC):
    • पेट्रोलियम निर्यातक देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है।
    • इसकी स्थापना 14 सितंबर 1960 को बगदाद में हुई थी।
    • इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है।
    • 1 जनवरी 2019 को क़तर द्वारा इसकी सदस्यता त्यागने के बाद अब इसमें 13 सदस्य शेष हैं।

(स्रोत- आकाशवाणी)

8. भारत 2022 एएफसी महिला एशियाई कप की मेजबान करेगा।

  • एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने 1979 के बाद पहली बार भारत को 2022 महिला एशियाई कप के मेजबानी अधिकार प्रदान किए।
  • एएफसी महिला फुटबॉल समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।
  • एएफसी महिला एशियाई कप:
    • यह विभिन्न राष्ट्रीय टीमों के लिए एशियाई क्षेत्र में प्रमुख महिला फुटबॉल प्रतियोगिता है, जो एशियाई फुटबॉल परिसंघ द्वारा आयोजित की जाती है।
    • इसकी स्थापना 1975 में की गई थी।
    • इसमें टीमों की संख्या 12 है।

9. अबू धाबी की मुबाडाला ने 9,093.6 करोड़ रुपये में जिओं की 1.85% हिस्सेदारी खरीदी।

  • हाल ही में अबू धाबी स्थित संप्रभु निवेशक मुबाडाला कंपनी ने 9,093.60 करोड़ रुपये में जिओं की 1.85% हिस्सेदारी खरीदी है।
  • इस निवेश के साथ ही जिओ ने छह सप्ताह के भीतर प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी और विकास निवेशकों से 87,655.35 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
  • मुबाडाला निवेश कंपनी यूएई की अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए दुनिया भर में नवाचार और निवेश कर रहा है। इसकी स्थापना 2002 में की गई थी।

10. 8 जूनः विश्व महासागर दिवस।

  • 8 जून को प्रत्येक वर्ष विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।
  • इस अवधारणा को मूल रूप से कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशियन डेवलपमेंट द्वारा पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र के 1992 पृथ्वी सम्मेलन में ब्राजील में प्रस्तावित किया गया था।
  • विश्व महासागरीय दिवस 2020 का विषय-एक सतत महासागर के लिए नवाचार है।

11. वेस्टर्न कोलफील्ड्स ने 3 नई कोयला खदानें खोलीं।

  • हाल ही में कोल इंडिया की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 3 नई कोयला खदानें खोलीं हैं।
  • ये तीन खदानें महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र में अदसा खदान, जो एक भूमिगत खुली खदान है, मध्य प्रदेश के कन्हान क्षेत्र में शारदा भूमिगत खदान और पेंच क्षेत्र में धनकसा भूमिगत खदान हैं, जिनकी संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.9 मिलियन टन है।
  • इस अवसर पर कंपनी ने अपने खनन कार्यों की निगरानी करने के लिए डब्ल्यूसीएल आई के नाम से एक निगरानी प्रणाली शुरू की है।
  • इसके साथ ही अपने कर्मचारियों एवं हितधारकों से जुड़ने के लिए संवाद के नाम से एक एप लॉन्च किया।
  • डब्ल्यूसीएल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिशन 100 डेज नाम से एक रोडमैप लॉन्च किया है।
  • ये तीन 3 खदानें वित्त वर्ष 2023-24 तक 20 नई परियोजनाएं शुरू करने की डब्ल्यूसीएल की भविष्य की योजना का एक हिस्सा है, जिनमें से 14 परियोजनाएं महाराष्ट्र में और 6 परियोजनाएं मध्य प्रदेश में शुरू की जाएंगी।
  • इन परियोजनाओं पर कुल लागत 12753 करोड़ रुपये है।
  • इसके द्वारा 14000 से भी अधिक प्रत्यक्ष रोजगारों का सृजन होगा।

12. यूएनएससी में भारत का एक सुधारित बहुपक्षीय प्रणाली के लिए नया अभिविन्यास।

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नये कार्यकाल के लिए भारत ने एक सुधारित बहुपक्षीय प्रणाली के लिए नया अभिविन्यास दृष्टिकोण अपनाया है।
  • भारत के इस दृष्टिकोण को सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नए कार्यकाल के दौरान भारत के इस समग्र उद्देश्य को बताया है।
  • उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निर्वाचित सीट को सुरक्षित करने के लिए अपने आगामी अभियान के लिए भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए यह बात कही।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का चुनाव 17 जून 2020 को होना है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का आठवां कार्यकाल होगा जो अगले साल जनवरी से शुरू होगा।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद:
    • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है, जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • यह 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया था।

(स्रोत- आकाशवाणी)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में कोविड-19 के रोगियों की निगरानी के लिए किस स्वदेशी प्रणाली का प्रारंभ किया है?

  1. कोविड-बीप
  2. कोविड-हीट
  3. कोविड-कॉल
  4. कोविड-नोड

2. पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस किस वर्ष मनाया गया था?

  1. 2017
  2. 2015
  3. 2019
  4. 2012

3. हाल ही में कोरोना वायरस से प्रभावित रोगियों के गले से एकत्र नमूने के लिए एक स्वदेशी नेसोफारिनजियल सफलतापूर्वक किस संस्था ने विकसित किया है?

  1. एन सी एल पुणे
  2. आई सी एम आर दिल्ली
  3. आई आई एस सी बैगलुरू
  4. डी आर डी ओ दिल्ली

4. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1975
  2. 1962
  3. 1963
  4. 1987

5. भारत में आतंकवाद की पैथोलॉजी पुस्तक के रचनाकार कौन हैं?

  1. शशि थरूर
  2. वेद मारवाह
  3. एस जयशंकर
  4. मनमोहन सिंह

6. हाल ही में हमजा कोया की केरल में कोविड-19 से मृत्यु हो गई है, उनका संबंध किस खेल से है?

  1. फुटबॉल
  2. हॉकी
  3. क्रिकेट
  4. बॉलीबॉल

7. 1 जनवरी 2019 को किस देश ने ओपेक की सदस्यता का त्याग किया था?

  1. भारत
  2. कुवैत
  3. वेनेजुएला
  4. ईरान

8. हाल ही में 2022 एएफसी महिला एशियाई कप की मेजबान किस देश को हासिल हुई है?

  1. भारत
  2. चीन
  3. वियतनाम
  4. जापान

9. मुबाडाला ने हाल ही में जिओं की 1.85% हिस्सेदारी खरीदी है, इस कंपनी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. दोहा
  2. न्यूयॉर्क
  3. अबू धाबी
  4. रोम

10. प्रत्येक वर्ष विश्व महासागर दिवस किस दिन मनाया जाता है?

  1. 5 जून
  2. 8 जून
  3. 1 जून
  4. 2 जून

11. कोल इंडिया की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 3 नई कोयला खदानें किस राज्यों में खोलीं हैं?

  1. महाराष्ट्र
  2. राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश
  4. A और C दोनों

12. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंध में क्या सही है?

  1. यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
  2. इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
  3. यह 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया था।
  4. उपरोक्त सभी कथन सही है।

 

उत्तर

1. A

2. C

3. A

4. B

5. B

6. A
7. B

8. A

9. C

10. B

11. D

12. D

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x