डेली करेंट अफेयर्स और GK | 9 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 09 Jun 2020 18:38 PM IST

Main Headlines:

Happy Diwali get 35% Off
Use Coupon code DIWALI24

current affairs book of last six months january august 2024 in hindi Rs.199/- Read More
current affairs book of last six months january august 2024 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan june 2024 in detail Rs.219/- Read More
half yearly financial awareness jan july 2024 Rs.199/- Read More


Half Yearly (Jan- June 2024 , Detailed)
2024 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. एन आई पी ई आर (NIPER) गुवाहाटी ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 3-डी प्रिंटेड एंटीमाइक्रोबियल फेस शील्ड विकसित किया।

  • हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च गुवाहाटी ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 3 डी-प्रिंटेड एंटीमाइक्रोबियल फेस शील्ड, मल्टीलेयर मास्क और हैंड्स फ्री मल्टी-टास्किंग ऑब्जेक्ट विकसित किया है।
  • रोगाणुरोधी फेस शील्ड अत्यधिक सुरक्षात्मक, पारदर्शी और पहनने में आसान है।
  • इस मास्क की पहली परत एंटी-बैक्टीरियल आवरण है, जबकि दूसरी परत सैनिटाइजिंग है और तीसरी परत में अतिरिक्त माइक्रोबियल हमलों को रोकने के लिए औषधीय कण होते हैं।
  • संस्थान द्वारा बनाये गये सभी उत्पाद उपयोगकर्ता के अनुकूल व मजबूत हैं और इन्हें सैनिटाइज़र या किसी अल्कोहॉल युक्त कीटाणुनाशक से साफ करना आसान है।
  • संस्थान ने बड़े पैमाने पर विनिर्माण और अपने 3 डी मुद्रित रोगाणुरोधी फेस शील्ड के व्यावसायीकरण के लिए हिंदुस्तान एंटीबायोटिक लिमिटेड, पुणे के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

2. सीबीआईसी (CBIC) ने बेंगलुरु और चेन्नई में एक प्रमुख कार्यक्रम ‘तुरंत कस्टम्स’ लॉन्च किया।

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने बेंगलुरु और चेन्नई में अपना एक प्रमुख कार्यक्रम ‘तुरंत कस्टम्स’ लॉन्च किया।
  • तुरंत कस्टम्स व्यवसाय करने में आसानी के लिए एक मेगा सुधार है।
  • यह आयातित वस्तुओं के तेजी से सीमा शुल्क निकासी हेतु प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में बहुत मददगार साबित होगा।
  • यह कार्यक्रम आयातकों को सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ नियमित इंटरफ़ेस को समाप्त करके और पूरे देश में मूल्यांकन में एकरूपता प्रदान करेगा।
  • आयातकों को अब आयात बंदरगाह के बाहर स्थित सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा दूरस्थ रूप से मूल्यांकन किए जाने के बाद सीमा शुल्क से अपना माल प्राप्त करना होगा।
  • अब, चेन्नई में आयात किए गए सामान का मूल्यांकन बेंगलुरु में स्थित सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा किया जा सकता है और इसके विपरीत बेंगलुरु में आयात किए गए सामान का मूल्यांकन चेन्नई  में स्थित सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा किया जा सकता है।
  • बेंगलुरू और चेन्नई में तुरंत कस्टम्स की शुरुआत अखिल भारतीय रोल आउट का पहला चरण होगा जो इस साल 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
  • पहले चरण में बेंगलुरु और चेन्नई के बंदरगाहों और हवाई अड्डों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स मशीनरी का आयात किया जाएगा।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. डी आई ए टी पुणे ने नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित निस्संक्रामक स्प्रे ‘अनन्या’ विकसित किया।

  • हाल ही में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, पुणे, जो कि एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है, ने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित निस्संक्रामक स्प्रे अनन्या  विकसित किया है।
  • यह स्प्रे सभी प्रकार की सतहों को कीटाणुरहित करने में उपयोगी है।
  • इस स्प्रे का उपयोग मास्क, पीपीई, साथ ही अन्य संभावित दूषित सतहों जैसे चिकित्सा उपकरणों, एलेवेटर बटन, डोर नॉब्स, कॉरिडोर और कमरों में किया जा सकता है।
  • यह नैनो-टेक्नोलॉजी असिस्टेड फॉर्मुलेशन न केवल नोवेल कोरोनावायरस को मानव शरीर में प्रवेश करने से रोकेगा, बल्कि यह वायरस को मास्क और पीपीई के संपर्क में आते ही मार देगा।
  • यह पानी पर आधारित स्प्रे है और स्प्रे के बाद 24 घंटे से अधिक समय तक प्रभावी रहेगा।

(स्रोत- आकाशवाणी)

4. भारतीय वायुसेना ने ‘अर्पित’ हवाई बचाव वाहन का निर्माण किया।

  • हाल ही में भारतीय वायुसेना ने ‘अर्पित’ नाम के हवाई बचाव वाहन का निर्माण किया है।
  • अर्पित का डिजाइन स्वास्थ्य मंत्रालय, अस्पतालों और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वालों के नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड और अमरीका के रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार तैयार किया गया है।
  • इसका डिजाइन भी भारतीय वायुसेना ने ही तैयार किया है।
  • स्वदेशी टेक्नोलॉजी से विकसित इस प्रणाली की लागत सिर्फ 60,000 रूपये है, जो इसी तरह की आयातित प्रणाली जिसकी लागत 60 लाख रूपये है के मुकाबले बहुत कम है।
  • इसका उपयोग दूरदराज के इलाकों से कोविड-19 के गंभीर रोगियों को निकालने में किया जाएगा।
  • इसका निर्माण विमान बनाने में काम आने वाली बहुत हल्की प्रमाणित सामग्री से किया गया है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

5. ठाणे के एक इंजीनियर ने दुनिया का पहला इंटरनेट-नियंत्रित रोबोट का निर्माण किया।

  • हाल ही में ठाणे के एक 23 वर्षीय इंजीनियर प्रतीक तिरोड़कर ने दुनिया का पहला इंटरनेट-नियंत्रित रोबोट का निर्माण किया है।
  • यह रोबोट खासतौर पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों की जरूरतों को पूरा करने के लिए है।
  • अतः इसका नाम कोरो-बॉट निर्धारित किया गया है।
  • यह नर्स, वार्ड स्टाफ या अन्य देखभाल करने वाले लोगों के बिना कोरोना के रोगियों की देखभाल कर सकता है।
  • यह रोबोट स्वतंत्र रूप से भोजन, पानी, पेय पदार्थ, दवाइयाँ और यहां तक कि कुछ अच्छी सलाह भी रोगियों को देता है।

6. आईआईटी हैदराबाद ने कोविड-19 परीक्षण हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेस्ट किट विकसित की।

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद (IIT Hyderabad) के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के परीक्षण हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेस्ट किट विकसित की है।
  • इस किट की लागत बहुत कम है और ये लगभग 20 मिनट में परिणाम दे सकते हैं।
  • यह परीक्षण किट रिवर्स ट्रानियन पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन फ्री हैं और कई प्रक्रियाओं से छुटकारा दिलाती हैं।
  • कोविड-19 परीक्षण के लिए इन किटों को हल्के होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी ले जाया जा सकता है।

7. भारत और डेनमार्क के मध्य ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

  • हाल ही में भारत और डेनमार्क के मध्य ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
  • समझौता ज्ञापन के तहत एक कार्यदल बनाया जाएगा और दोनों देशों के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी इसके सह-अध्यक्ष होंगे।
  • इस समझौता ज्ञापन से समुद्री पवन ऊर्जा के विकास, दीर्घकालीन ऊर्जा नियोजन, पूर्वानुमान, ग्रिड में लचीलापन लाने और ग्रिड कोड को समेकित करके विद्युत उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • डेनमार्क:
    • एक स्कैंडिनेवियाई देश है जिसमें जूटलैंड प्रायद्वीप और कई अन्य द्वीप शामिल हैं।
    • इसकी राजधानी कोपेनहेगन और मुद्रा डेनिश क्रोन है।

8. छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘स्पंदन अभियान’ शुरू किया है।

  • हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पंदन अभियान शुरू किया है।
  • यह अभियान पुलिस कर्मियों के मध्य आत्महत्या और फ्रेट्रिसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए है।
  • अभियान के तहत, छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़े पुलिस अधीक्षक हर शुक्रवार को अपने जिलों में परेड करेंगे।
  • साथ ही अवसादग्रस्त अधिकारियों का चिकित्सा उपचार और परामर्श भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त यह अभियान सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस कर्मियों के लिए योग कक्षाओं की व्यवस्था भी करेगा।
  • छत्तीसगढ़:
    • 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के दस छत्तीसगढ़ी और छह गोंडी भाषी दक्षिणपूर्वी जिलों को विभाजित करके राज्य का गठन किया गया था।
    • यह मध्य भारत का एक विशाल वनाच्छादित राज्य है जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए जाना जाता है।
    • इसकी राजधानी रायपुर है। छत्तीसगढ़ का राज्य पशु जंगली एशियाई भैंस और राज्य पक्षी पहाड़ी मैना है।
    • राज्य का देश में क्षेत्रफल के मामले में 9 वां स्थान है।
    • राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।

9. सुश्री जया जेटली की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन।

  • हाल ही में सरकार ने सुश्री जया जेटली की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया है।
  • टास्क फोर्स महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा गठित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य मातृत्व की आयु, मातृ मृत्यु दर कम करने और पोषण स्तर में सुधार से संबंधित मुद्दों की जांच करना है।
  • यह टास्क फोर्स 31 जुलाई 2020 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
  • कार्यदल अपनी सिफारिशों के समर्थन में उपयुक्त कानून और अथवा मौजूदा कानूनों में संशोधन का भी सुझाव देगा।
  • साथ ही कार्यदल इन सिफारिशों को लागू करने के लिए समयसीमा के साथ एक विस्तृत योजना भी तैयार करेगा।

10. असम के तिनसुकिया जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड के बाघजन गैस के कुएं में विस्फोट।

  • हाल ही में असम के तिनसुकिया जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड के बाघजन गैस के कुएं में विस्फोट हुआ है।
  • यहाँ 27 मई की सुबह से ही कुएं से प्राकृतिक गैस लगातार लीक कर रही थी।
  • इससे आसपास विभिन्न प्रकार की मछलियों और एक लुप्तप्राय गंगा डॉल्फिन की मौत हो गई।
  • स्थानीय लोगों की आंखों में जलन, सिरदर्द जैसे लक्षण सामने आये हैं।
  • इस स्थान से मात्र 900 मीटर दूर स्थित डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
  • प्राकृतिक गैस:
    • यह वर्तमान में सबसे स्वच्छ जीवाश्म ईंधन है।
    • प्राकृतिक गैस मुख्य रूप से मीथेन से बनती है, जबकि इसमें ईथेन, प्रोपेन, ब्यूटेन और पेंटेन भी शामिल हैं।
    • यह गैस घरों में खाना पकाने और वाहनों में ईंधन के रूप में प्रयोग की जाती है।
    • साथ ही इसका उपयोग उर्वरक, प्लास्टिक और अन्य व्यावसायों में भी किया जाता है। 

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. हाल ही में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 3-डी प्रिंटेड एंटीमाइक्रोबियल फेस शील्ड किस संस्थान ने विकसित किया?

  1. एन आई पी ई आर गुवाहाटी
  2. आई सी एम आर दिल्ली
  3. डी आर डी ओ दिल्ली
  4. एन वी आई पुणे

2.  कार्यक्रम तुरंत कस्टम्स के संबंध में क्या सही है?

  1. इसे हाल ही में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने बेंगलुरु और चेन्नई में लॉन्च किया।
  2. यह कार्यक्रम आयातकों को सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ नियमित इंटरफ़ेस को समाप्त करके और पूरे देश में मूल्यांकन में एकरूपता प्रदान करेगा।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

3. हाल ही में विकसित अनन्या एक ___________ है।

  1. नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित निस्संक्रामक स्प्रे
  2. वाहन
  3. धान की नई प्रजाति
  4. नया ग्रह

4. ‘अर्पित’ नाम के हवाई बचाव वाहन के संबंध में क्या सही नहीं है?

  1. इसका निर्माण भारतीय वायुसेना ने किया है।
  2. इसका उपयोग दूरदराज के इलाकों से कोविड-19 के गंभीर रोगियों को निकालने में किया जाएगा।
  3. इसका निर्माण विमान बनाने में काम आने वाली बहुत हल्की प्रमाणित सामग्री से किया गया है।
  4. स्वदेशी टेक्नोलॉजी से विकसित इस प्रणाली की लागत, आयातित विदेशी प्रणाली से अधिक है।

5. ठाणे के एक इंजीनियर ने हाल ही में कोरो-बॉट बनाया है। यह क्या है?

  1. एक विशेष वाहन
  2. एक दवाई
  3. इंटरनेट-नियंत्रित रोबोट
  4. मकड़ी की एक नयी प्रजाति

6. हाल ही में कोविड-19 परीक्षण हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेस्ट किट किस संस्थान ने विकसित की है?

  1. आईआईटी गोवाहाटी
  2. आईआईटी मुम्बई
  3. आईआईटी हैदराबाद
  4. आईआईटी खड़गपुर

7. हाल ही में भारत और डेनमार्क के मध्य किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं?

  1. महासागरीय
  2. ऊर्जा
  3. खनन
  4. सैन्य सुरक्षा

8. पुलिस कर्मियों के मध्य आत्महत्या और फ्रेट्रिसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए ‘स्पंदन अभियान’ किस राज्य ने शुरू किया है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. कर्नाटक
  3. केरल
  4. छत्तीसगढ़

9. जया जेटली की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किस मंत्रालय के द्वारा किया गया है?

  1. शहरी विकास मंत्रालय
  2. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
  3. समाज कल्याण और अधिकारिता मंत्रालय
  4. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

10. हाल ही में असम के तिनसुकिया जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड के बाघजन गैस कुएं में किस गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया?

  1. स्टाइरीन गैस
  2. प्राकृतिक गैस
  3. एथीलीन गैस
  4. मिथाइल आइसो सायनेट

 

उत्तर

1. A

2. C

3. A

4. D

5. C

6.  C

7. B

8. D

9. D

10. B

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x