डेली करेंट अफेयर्स और GK | 10 जून 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 10 Jun 2020 22:25 PM IST

Main Headlines:

Happy New Year get 35% Off
Use Coupon code NY2026

december 2025 monthly financial awareness mcqs Rs.59/- Read More
december 2025 monthly current affairs mcqs Rs.50/- Read More
december 2025 monthly banking and financial awareness Rs.60/- Read More
december 2025 monthly current affairs Rs.60/- Read More


1. एनसीआरटी और रोटरी इंडिया के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

  • हाल ही में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और रोटरी इंडिया के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।
  • यह समझौता ज्ञापन सभी एनसीआरटी टीवी चैनलों पर कक्षा एक से 12 वीं तक के लिए ई-लर्निंग टेलीकास्ट सामग्री प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • विद्या दान 2.0 के तहत रोटरी इंटरनेशनल सभी विषयों के लिए कक्षा एक से 12 वीं तक के लिए एनसीईआरटी को हिंदी भाषा में ई-सामग्री प्रदान करेगा।
  • यह उच्च श्रेणी की सामग्री सभी स्कूली बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
  • साथ ही रोटरी इंटरनेशनल विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने अतिरिक्त वयस्क साक्षरता मिशन में भी अपना योगदान देगा।
  • यह शिक्षक प्रशिक्षण सामग्री भी प्रदान करेगा।
  • नोवेल कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। अतः यह निर्णय लिया गया है।
  • राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) भारत सरकार का एक स्वायत्तशासी निकाय है जो 1961 में स्थापित किया गया था।

(स्रोत- आकाशवाणी)

2. कोविड-19 की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल के मंत्रियों की 16वीं बैठक ।

  • हाल ही में कोविड-19 की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल के मंत्रियों की 16वीं बैठक आयोजित हुई।
  • इस बैठक की अध्यक्षत स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की।
  • बैठक में बताया गया कि कोविड-19 के मामले में भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी बेहतर है, परंतु इस मामले में सावधानी में कोई कमी नहीं की जा सकती है।
  • इस समय देश में कोविड के उपचार के लिए 958 विशेष अस्पताल हैं, जिनमें 1,67,000 पृथक बिस्तर और 21,000 आईसीयू बिस्तर की व्यवस्था है, और देश में 21,000 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं।
  • वर्तमान में देश में 1,29,000 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर 48% से अधिक हो गई है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

3. जेएनसीएएसआर व ब्रेथ एप्लाइड साईंसेज के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

  • हाल ही में जवाहर लाल नेहरू उच्च वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र ने ब्रेथ एप्लाइड साईंसेज के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह समझौता ज्ञापन कार्बनडाई आक्साइड से मिथेनॉल जैसे स्वच्छ ईंधन और अन्य उपयोगी रसायनों का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए किया गया।
  • साथ ही समझौते के तहत 300 किलोग्राम कार्बनडाई ऑक्साइड को रोजाना उपयोगी रसायनों में परिवर्तित किया जाएगा। एक वर्ष के बाद इस मात्रा को बढ़ाकर पांच सौ टन कर दिया जाएगा।
  • ब्रेथ एप्लाइड साइंसेज:
    • एक प्राइवेट लिमिटेड है।
    • इसे मार्च 2016 में स्थापित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय बैंग्लुरु में है।

4. केंद्र सरकार ने बांस पर सीमा शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% किया।

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने अगरबत्ती निर्माताओं द्वारा आयात किये जाने वाले बांस पर सीमा शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया है।
  • अब बांस के सभी तरह के आयातकों को 25% सीमा शुल्क देना होगा।
  • यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत देश में उपजे बांस के उपयोग को बढावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
  • एक समान दर से बांस आयात से संबंधित नियमों के दुरूपयोग पर रोक लगेगी।
  • साथ ही इससे किसानों और छोटे अगरबत्ती निर्माताओं को लाभ पहुंचेगा।
  • इससे पहले इसका लाभ सिर्फ बडे अगरबत्ती निर्माता ही उठा पा रहे थे, क्योंकि वे कम दरों पर बांस का आयात कर लेते थे।
  • वैज्ञानिक रूप से, बांस पेड़ नहीं बल्कि घास है। परंतु भारतीय वन अधिनियम, 1927 ने इसे एक वृक्ष माना है।
  • भारतीय वन अधिनियम, 1927 में संशोधन के बाद, बांस को पेड़ की श्रेणी से हटा दिया गया है। अब वनों के बाहर भी बांस के पेड़ उगाने या काटने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

5. कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए वैश्विक नेता न्यूयॉर्क नहीं जाएगें।

  • संयुक्त राष्ट्र के 75 वर्ष के इतिहास में पहली बार इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए वैश्विक नेता न्यूयॉर्क नहीं जाएगें। 
  • यह सम्मेलन इस वर्ष 22 सितंबर से न्यूयॉर्क में होना था। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा:
    • यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
    • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
    • इसकी स्थापना 1945 में की गई थी।
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बंदे है।

(स्रोत- आकाशवाणी)

6. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2020 जारी किया गया।

  • हाल ही में पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2020 जारी किया गया है, यह इस सूचकांक 12वां संस्करण है।
  • इसे द्विवार्षिक आधार पर येल विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया जाता है।
  • यह सूचकांक पर्यावरणीय स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र की शक्ति को कवर करने वाली 11 श्रेणियों में 32 प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर 180 देशों को रैंक प्रदान करता है।
  • यह सूचकांक पहली बार 2002 में प्रकाशित किया गया था।
  • इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में निर्धारित पर्यावरण लक्ष्यों को पूरा करना है।
  • इस सूचकांक में डेनमार्क पहले स्थान पर था, उसके बाद लक्समबर्ग और स्विटजरलैंड का स्थान रहा, जबकि यूनाइटेड किंगडम चौथे स्थान पर था।
  • भारत ने पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2020 में 180 देशों में 168 वीं  रैंक हासिल की है।
  • अफगानिस्तान को छोड़कर सभी दक्षिण एशियाई देश रैंकिंग में भारत से आगे हैं।
  • इससे पहले 2018 में भारत की रैंक 177 वीं थी।

7. गैरसैंण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित।

  • हाल ही में गैरसैंण को औपचारिक रूप से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया है।
  • यह चमोली जिले में स्थित है।
  • इसे प्रशासन की एक आदर्श सीट के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • राज्य की विधान सभा शीतकालीन राजधानी देहरादून में स्थित है।
  • उत्तरी उत्तर प्रदेश से अलग करके उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27 वें राज्य के रूप में हुआ था।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गवर्नर बेबी रानी मौर्या हैं।

8. ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन कला कार्यक्रम ‘नैमिषा 2020’ का आयोजन।

  • राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय द्वारा ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन कला कार्यक्रम नैमिषा 2020 का आयोजन किया जाएगा।
  • यह प्रतिभागियों और कला के प्रति उत्साही लोगों को अभ्यास करने और अन्य लोगों को कलाकारों से सीखने का मौका प्रदान करने की एक पहल है।
  • यह कार्यक्रम 8 जून से 3 जुलाई 2020 तक आयोजित किया जाएगा।
  • ऑनलाइन नैमिषा 2020 कार्यक्रम के तहत चार कार्यशालाओं का आयोजन होगा।
  • इस कार्यक्रम में पेंटिंग, मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग और इन्द्रजाल-द मैजिक ऑफ आर्ट पर ऑनलाइन कार्यशाला सत्र शामिल हैं।

9. आंध्र प्रदेश में देश के पहले ऑनलाइन कचरा विनिमय मंच प्रारंभ।

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने देश का पहला ऑनलाइन कचरा विनिमय मंच प्रारंभ किया।
  • आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने 5 जून 2020 को विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की संध्या पर इस मंच का शुभारंभ किया।
  • यह अधिकारियों को मंच में शामिल उपकरणों के उपयोग से खतरनाक अपशिष्ट वास्तविक समय की आवाजाही की निगरानी करने में मदद करेगा।
  • इस मंच का संचालन एपी पर्यावरण प्रबंधन निगम द्वारा किया जाएगा।
  • यह निगम उद्योगों से कचरे के संग्रह को सुव्यवस्थित करेगा, कचरे को श्रेणी के अनुसार खतरनाक, गैर-खतरनाक और ई-कचरे के रूप में अलग और सुव्यवस्थित करेगा।
  • उसके बाद विभिन्न अपशिष्ट निपटान केंद्रों पर वैज्ञानिक रूप से इस कचरे का निपटान करेगा।

10. 9 जूनः कोरल त्रिकोण दिवस।   

  • हर साल कोरल त्रिकोण दिवस 9 जून को मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य समुद्र का संरक्षण और उसके बारे में जागरूकता बढ़ाना है, विशेष रूप से कोरल त्रिभुज के बारे में जो दुनिया की समुद्री जैव विविधता अधिकेंद्र है।
  • इस केंद्र में में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 6 देशों इंडोनेशिया, मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, सोलोमन द्वीप और तिमोर लेस्ते के समुद्र शामिल हैं।
  • कोरल ट्राइएंगल या कोरल त्रिकोण दुनिया की समुद्री विविधता का अभिकेंद्र है।
  • यह पृथ्वी पर 3 मेगा पारिस्थितिक परिसरों में से एक है। अन्य दो मेगा पारिस्थितिक परिसर कांगो बेसिन और अमेज़ॅन रेनफॉरेस्ट हैं।

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. इसमें से कौन सा कथन सही है?

  1. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद भारत सरकार का एक स्वायत्तशासी निकाय है।
  2. हाल ही में परिषद ने रोटरी इंडिया के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

2. वर्तमान में देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर कितनी है?

  1. 48% से अधिक
  2. 58% से अधिक
  3. 68% से अधिक
  4. 38% से अधिक

3. हाल ही में जवाहर लाल नेहरू उच्च वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र ने किस उद्देश्य हेतु ब्रेथ एप्लाइड साईंसेज के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1. कार्बनडाई आक्साइड से स्वच्छ ईंधन की प्राप्ति
  2. सड़क निर्माण के लिए
  3. वायुगुणवत्ता में सुधार हेतु
  4. स्वास्थ्य गुणवत्ता में सुधार हेतु

4. हाल ही में केंद्र सरकार ने अगरबत्ती निर्माताओं द्वारा आयात किये जाने वाले बांस पर सीमा शुल्क बढ़ाकर कितना कर दिया है?

  1. 20 %
  2. 30 %
  3. 25 %
  4. 15 %

5. प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा का वार्षिक सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाता है?

  1. दिल्ली
  2. न्यूयॉर्क
  3. रोम
  4. पेरिस

6. हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2020 में भारत की रैंक क्या है?       

  1. 175
  2. 168
  3. 150
  4. 145

7. हाल ही में गैरसैंण किस राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित की गई है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. पंजाब
  3. उत्तराखंड
  4. सिक्किम

8. नैमिषा क्या है?

  1. ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन कला कार्यक्रम
  2. पृथ्वी का नया उपग्रह
  3. इसरो का मिशन
  4. तितली की नई प्रजाति

9. देश के पहले ऑनलाइन कचरा विनिमय मंच प्रारंभ हाल ही में किस राज्य में किया गया?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. कर्नाटक
  4. आंध्र प्रदेश

10. हर साल कोरल त्रिकोण दिवस कब मनाया जाता है?

  1. 2 जून
  2. 7 जून
  3. 5 जून
  4. 9 जून

 

उत्तर

1. C

2. A

3. A

4. C

5. B

6. B

7. C

8. A

9. D

10. D

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


New Launch

MONTHLY
CURRENT AFFAIRS

DECEMBER 2025

SAGA

Buy Now



x