डेली करेंट अफेयर्स और GK | 16 अप्रैल 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 17 Apr 2021 14:57 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

1. विश्व कला दिवस: 15 अप्रैल

  • विश्व कला दिवस हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • इसे 2019 में यूनेस्को के जनरल कांफ्रेंस के 40 वें सत्र में घोषित किया गया था।
  • यह दिन कलात्मक अभिव्यक्तियों की विविधता के बारे में जागरूकता पैदा करने और कलाकारों के सतत विकास में योगदान को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
  • इसे लियोनार्डो दा विंची की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। वह इटली के प्रसिद्ध चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार थे।
  • यूनेस्को इस दिन को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट के सहयोग से मनाता है।

विषय: महत्वपूर्ण दिन

 

2. हिमाचल दिवस: 15 अप्रैल

  • हिमाचल दिवस प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाता है। यह भारत के 18 वें राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश के गठन का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
  • 1 नवंबर 1956 को हिमाचल प्रदेश एक केंद्र शासित प्रदेश बना और यह 1971 में केंद्रशासित प्रदेश से एक राज्य बन गया।
  • इस वर्ष हिमाचल प्रदेश अपने स्थापना दिवस की 50 वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • डॉ यशवंत सिंह परमा हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे।
  • हिमाचल प्रदेश:
    • यह एक उत्तर भारतीय राज्य है जो पश्चिमी हिमालय में स्थित है।
    • यह जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ एक सीमा साझा करता है।
    • राज्य की राजधानियाँ शिमला (ग्रीष्म) और धर्मशाला (शीतकालीन) हैं।
    • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, पिन वैली नेशनल पार्क, खिरगंगा नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं।
    • नाटी हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है।
    • राज्यपाल बंडारू दत्तात्रे हैं और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं।
    • यह 12 जिलों में विभाजित है।
 

विषय: सरकारी योजनाएं और पहल

3. ईटस्मार्ट सिटीज चैलेंज और ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज की शुरुआत आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा की गई है।

  • ईटस्मार्ट सिटीज चैलेंज और ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज हाउसिंग और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा शुरू किए गए हैं।
  • ईटस्मार्ट सिटीज चैलेंज का उद्देश्य सही खान-पान संबंधी व्यवहार और आदतों का माहौल तैयार करना है।
  • ईटस्मार्ट सिटीज़ चैलेंज सभी स्मार्ट शहरों, राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानी और 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए है।
  • ईटस्मार्ट सिटीज चैलेंज के पहले चरण के अंत में ग्यारह शहरों का चयन किया जाएगा।
  • ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, वहनीय, आरामदायक और विश्वसनीय बनाना है।
  • इसका उद्देश्य ऐसे शहरों, नागरिक समूहों और स्टार्ट-अप को एक साथ लाना है, ताकि ऐसा समाधान तैयार किया जा सके जिससे सार्वजनिक परिवहन में सुधार आए ताकि सभी नागरिकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। 
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने परिवहन और विकास संस्थान (आईटीडीपी) के सहयोग से सभी के लिए परिवहन (टी4ऑल) चुनौती  का शुभारंभ किया है।
  • ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज का पहला संस्करण डिजिटल इनोवेशन पर केंद्रित है।
  • सभी स्मार्ट सिटीज़ मिशन शहर, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों  की राजधानियाँ और 5 लाख से अधिक की आबादी वाले सभी शहर, ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज के लिए पात्र हैं।
  • ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चुनौती के हिस्से के रूप में, शहरों को  सभी के लिए परिवहन कार्य बल (टीटीएफ) बनाने की आवश्यकता होगी।

EatSmart Cities Challenge and Transport 4

(Source: News on AIR)

विषय: समितियाँ / आयोग / कार्यदल

4. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद की पहली बैठक की गई।

  • राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की है।
  • मंत्री ने स्टार्टअप्स को आत्मनिर्भर भारत का नया चैंपियन कहा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे नवीन स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बनने की क्षमता है।
  • उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने जनवरी 2020 में परिषद का गठन किया था।
  • पदेन सदस्यों के अलावा, परिषद में कई गैर-आधिकारिक सदस्य होते हैं, जो विभिन्न हितधारकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • परिषद का गठन सरकार को देश में नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर सलाह देने के लिए किया गया था।

First meeting of National Startup Advisory Council

(Source: News on AIR)

विषय: अंतरिक्ष और आईटी

5. एनआईएक्सआई  की तीन नई पहलों का उद्घाटन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने किया।

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने भारत के राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (एनआईएक्सआई) की तीन नई पहलों का उद्घाटन किया है।
  • इन पहल के नाम आईपी गुरु, एनआईएक्सआई अकादमी और एनआईएक्सआई-आईपी-आईएनडीईएक्स हैं।
  • आईपी ​​गुरु इंटरनेट प्रोटोकॉल संस्करण, आईपीवी 6 को स्थानांतरित करने और अपनाने के लिए सभी भारतीय संस्थाओं का समर्थन करने वाला एक समूह है।
  • आईपी ​​गुरु एजेंसी को पहचानने और भाड़े पर लेने में भी मदद करेगा जो आईपीवी6 को अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करके अंतिम उपयोगकर्ता की मदद करेगी।
  • एनआईएक्सआई अकादमी भारत में तकनीकी और गैर-तकनीकी लोगों को आईपीवी6 जैसी तकनीकों के बारे में शिक्षित करेगी।
  • एनआईएक्सआई-आईपी-आईएनडीईएक्स पोर्टल भारत और दुनिया भर में आईपीवी6 को अपनाने की दर दिखाएगा।
  • इंटरनेट प्रोटोकॉल संस्करण 6 (आईपीवी6) इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) का नवीनतम संस्करण है। यह 128-बिट पते का उपयोग करता है।
  • भारत का राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (एनआईएक्सआई):
    • इसकी स्थापना 2003 में हुई थी।
    • यह देश में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली एक गैर-लाभकारी कंपनी है।
    • यह इंटरनेट एक्सचेंज, आईडीएन डोमेन और इंटरनेट रजिस्ट्री और नंबर के लिए भारतीय रजिस्ट्री का प्रबंधन करता है।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

6. केंद्रीय कृषि मंत्रालय और माइक्रोसॉफ्ट के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • छह राज्यों के 100 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • छह राज्यों के नाम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश हैं।
  • पायलट प्रोजेक्ट के तहत, 100 गांवों में किसानों की बेहतरी के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
  • माइक्रोसॉफ्ट स्मार्ट और सुव्यवस्थित कृषि के लिए किसान इंटरफ़ेस विकसित करेगा। माइक्रोसॉफ्ट एक अमेरिकी कंपनी है। इसके सीईओ सत्य नडेला हैं।

MoU signed between Union Agriculture Ministry and Microsoft

(Source: News on AIR)

विषय: नियुक्ति

7. सिद्धार्थ सिंह लोंग्जाम नाडा के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

  • सिद्धार्थ सिंह लोंगम को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • वह वर्तमान में खेल मंत्रालय में संयुक्त सचिव और नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (एनडीटीएल) के सीईओ के रूप में कार्यरत थे।
  • उन्होंने नवीन अग्रवाल का स्थान लिया है। अपने कार्यकाल के दौरान, नवीन अग्रवाल ने 60 महत्वपूर्ण भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक एथलीट जैविक पासपोर्ट (एबीपी) के निर्माण के लिए काम किया था।
  • नाडा:
    • यह भारत का स्वतंत्र डोपिंग रोधी संगठन है।
    • इसका गठन 2005 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत किया गया था।
    • यह भारत में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम को बढ़ावा देने, समन्वय और निगरानी के लिए जिम्मेदार है।
    • नाडा का मुख्य उद्देश्य विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के कोड के अनुसार डोपिंग रोधी नियमों को लागू करना है।

विषय: पुरस्कार और सम्मान

8. सेविले लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह की मेजबानी करेगा।

  • सेविले 6 मई को 22 वें लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के आभासी समारोह की मेजबानी करेगा। सेविले एक स्पेनिश शहर है।
  • इस वर्ष सेविले फर्डिनेंड मैगलन और जुआन सेबेस्टियन एल्कानो द्वारा पृथ्वी की पहली परिक्रमा की 500 वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स:
    • इसे 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था।
    • पहला लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 25 मई 2000 को मोंटे कार्लो में आयोजित किया गया था।
    • इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता को कार्टियर द्वारा निर्मित लॉरियस स्टैच्यू प्राप्त होता है।
    • यह व्यक्तियों और टीमों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए एक वार्षिक पुरस्कार समारोह है।
    • लुईस हैमिल्टन और लियोनेल मेस्सी 2020 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर के विजेता थे।

विषय: समाचार में व्यक्तित्व

9. पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन हो गया।

  • भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • वह रजत पदक विजेता 1958 एशियाई खेलों की भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। उन्हें भारतीय हॉकी की नर्सरी के रूप में भी जाना जाता है।
  • उन्होंने 1951 में भारत के लिए खेलना शुरू किया। उन्होंने पंजाब राज्य हॉकी टीम के लिए भी खेला।
  • वह 1962 में एक इमरजेंसी कमीशन अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए।
  • उन्हें हॉकी में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।
  • भारत में हॉकी:
    • यह भारत का राष्ट्रीय खेल है।
    • भारत की हॉकी टीम ने ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीते हैं।
    • ‘हॉकी इंडिया’ भारत में पुरुषों और महिलाओं दोनों की हॉकी के लिए शासी निकाय है।

विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते

10. फेसबुक ने भारत में अक्षय ऊर्जा खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • फेसबुक ने भारत में अक्षय ऊर्जा खरीदने के लिए एक स्थानीय अक्षय ऊर्जा कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह भारत में फेसबुक का इस तरह का पहला सौदा है।
  • 2020 में, फेसबुक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जक बन गया। इसका वैश्विक संचालन (ऑपेरशन) पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा समर्थित है।
  • फेसबुक और क्लीनमैक्स भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति के लिए सौर और पवन परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रहे हैं। कर्नाटक का 32 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना इस समझौते का हिस्सा है।
  • फेसबुक ने सिंगापुर के ऊर्जा प्रदाताओं सनसेप ग्रुप और टेरेनस एनर्जी के साथ भी इसी तरह का करार किया है।
  • पवन और सौर परियोजनाओं का स्वामित्व और संचालन क्लीनमैक्स द्वारा किया जाएगा। फेसबुक केवल नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी से बिजली खरीदेगा।
  • फेसबुक:
    • यह एक अमेरिकी ऑनलाइन सोशल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग कंपनी है।
    • इसकी स्थापना 2004 में मार्क जुकरबर्ग ने की थी।
    • इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

विषय: कॉर्पोरेट/ कंपनियां

11. फ्लिपकार्ट ऑनलाइन ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी क्लियरट्रिप का अधिग्रहण करेगी।

  • भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी, फ्लिपकार्ट, ऑनलाइन ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी क्लियरट्रिप का अधिग्रहण करेगी।  यह क्लियरट्रिप के 100% शेयरधारिता का अधिग्रहण करेगा।
  • समझौते के तहत, फ्लिपकार्ट क्लियरट्रिप के संचालन (ऑपेरशन) का अधिग्रहण करेगा। हालांकि, क्लियरट्रिप अलग ब्रांड के रूप में काम करना जारी रखेगा।
  • क्लियरट्रिप फ्लिपकार्ट के साथ ट्रैवल ग्राहकों के लिए प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने के लिए काम करेगी।
  • यह सौदा संबंधित विनियामक द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।
  • क्लियरट्रिप:
    • इसकी स्थापना 2006 में हर्ष भट्ट, मैथ्यू स्पेसी और स्टुअर्ट क्राइटन ने की थी।
    • यह उड़ानों, होटलों और ट्रेन टिकटों की बुकिंग के लिए एक ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर वेबसाइट के रूप में काम करता है।
    • स्टुअर्ट क्राइटन क्लियरट्रिप के वर्तमान सीईओ हैं।
  • फ्लिपकार्ट एक ई-कॉमर्स कंपनी है। इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। मिंत्रा और फ़ोन पे इसकी सहायक कंपनियां हैं।

 

 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x