डेली करेंट अफेयर्स और GK | 24 फरवरी 2021
Main Headlines:
- 1. नारायणसामी ने फ्लोर टेस्ट से पहले पुडुचेरी के सीएम के पद से इस्तीफा दिया।
- 2. एम वेंकैया नायडू ने “मावरिक मसीहा - एक राजनीतिक जीवनी एन.टी. राव की” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
- 3. राष्ट्रपति अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।
- 4. सरकार ने राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन शुरू किया।
- 5. विदेश मंत्री ने मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग के नए भवन का उद्घाटन किया।
- 6. भारत और एआईआईबी ने असम विद्युत वितरण परियोजना के लिए एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 7. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिन: 24 फरवरी
- 8. विश्व बैंक ने नागालैंड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 68 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 9. मोंटेनेग्रो में 30 वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते।
- 10. प्रवास कुमार सिंह को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
Fabulous February get 35% Off
Use Coupon code FEB25
विषय: राज्य समाचार / पुदुचेरी
1. नारायणसामी ने फ्लोर टेस्ट से पहले पुडुचेरी के सीएम के पद से इस्तीफा दिया।
- वी नारायणसामी ने फ्लोर टेस्ट से पहले पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
- पांच कांग्रेस और एक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायक के इस्तीफा देने के बाद वी नारायणसामी सरकार ने पांडिचेरी की विधान सभा में अपना बहुमत खो दिया था।
- पुडुचेरी विधानसभा में 33 सीटें हैं। वर्तमान में, पुडुचेरी विधान सभा की 26 सीटों की संख्या है क्योंकि सात सीटें खाली हैं।
- हाल ही में, तमिलिसाई साउंडराजन को पुदुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।
- केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुदुचेरी में एक निर्वाचित विधान सभा है।
- मुख्यमंत्री के लिए योग्यताएं:
- उसे भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उसकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- उसे राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन का सदस्य होना चाहिए।
विषय: किताबें और लेखक
2. एम वेंकैया नायडू ने “मावरिक मसीहा - एक राजनीतिक जीवनी एन.टी. राव की” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने “मावरिक मसीहा - एक राजनीतिक जीवनी एन.टी. राव की” नामक पुस्तक का विमोचन हैदराबाद में किया।
- इसे वरिष्ठ पत्रकार रमेश कंडुला ने लिखा है। यह नन्दमूरि तारक रामाराव के जीवन पर आधारित है।
- नन्दमूरि तारक रामाराव:
- वह एक भारतीय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, फिल्म संपादक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया।
- वह भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार आदि सहित कई पुरस्कार मिले थे।
विषय: खेल
3. राष्ट्रपति अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।
- अहमदाबाद के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा।
- वह नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे।
- यह 63 एकड़ में फैला है, जिसमें 1.32 लाख लोगों की बैठने की क्षमता है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खेल मैदान है।
- यह भारत और इंग्लैंड के बीच दिन-रात्रि गुलाबी गेंद टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।
- मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। इसमें छत पर एलईडी लाइट्स हैं।
- उत्तर कोरिया का रनग्राडो 1 मई स्टेडियम (पुराना नाम रनग्राडो मई डे स्टेडियम) दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।
(Source: News on AIR)
विषय: सरकारी योजनाएं और पहल
4. सरकार ने राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन शुरू किया।
- राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन और अन्य पहलों को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा 23 फरवरी को लॉन्च किया गया है।
- राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (NUDM):
- राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन का मुख्य उद्देश्य देश के शहरों के लिए एक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करना है।
- यह पीपुल्स, प्रोसेस और प्लेटफॉर्म के तीन स्तंभों पर काम करके डिजिटल बुनियादी ढांचे को विकसित करने में शहरों और नगरों की मदद करेगा।
- इसका उद्देश्य 2022 तक 2022 शहरों में नागरिक केंद्रित डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करना है और यह 2024 तक भारत के सभी शहरों को कवर करेगा।
- यह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की विभिन्न पहलों के लिए एक साझा डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करेगा, जो शहरों की स्थानीय चुनौतियों को हल करने में मदद करेगा।
- यह नेशनल अर्बन इनोवेशन स्टैक (एनयूआईएस) के प्रौद्योगिकी डिजाइन सिद्धांतों पर आधारित है।
- डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए अन्य पहल:
- इंडिया अर्बन डाटा एक्सचेंज (आईयूडीएक्स):
- यह भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
- यह विभिन्न डेटा प्लेटफार्मों के बीच डेटा के आदान-प्रदान के लिए एक ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर प्लेटफॉर्म है।
- यह डेटा प्रदाता के लिए अपना डेटा साझा करने का एक सुरक्षित और विश्वसनीय माध्यम है।
- स्मार्टकोड प्लेटफार्म:
- यह एक ऐसा मंच है जो शहरी शासन के विभिन्न समाधानों और एप्लिकेशंस के लिए ओपन-सोर्स कोड के भंडार के रूप में काम करेगा।
- यह डिजिटल एप्लिकेशंस के विकास में शहरी स्थानीय निकायों की मदद करेगा।
- यह बिना किसी शुल्क और लाइसेंस के स्रोत कोड प्रदान करेगा।
- न्यू स्मार्ट सिटी वेबसाइट वर्जन 2.0 और जीएमआईएस:
- स्मार्ट सिटी मिशन वेबसाइट का नया संस्करण लॉन्च किया गया है।
- यह सभी स्मार्ट शहरों की पहलों के लिए सिंगल स्टॉप समाधान होगा। यह स्मार्ट सिटी मिशन के विभिन्न प्लेटफार्मों और पहलों के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में काम करेगा।
- वेबसाइट के इस नए संस्करण के साथ भू-स्थानिक प्रबंधन सूचना प्रणाली (जीएमआईएस) को एकीकृत किया गया है।
- इंडिया अर्बन डाटा एक्सचेंज (आईयूडीएक्स):
- स्मार्ट सिटीज़ मिशन 2015 में शुरू किया गया था ताकि स्मार्ट शहरों को विकसित किया जा सके जो सतत और नागरिक अनुकूल हों। मिशन के तहत, 100 शहरों को स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित करने के लिए पहचान की गई है।
विषय: अंतर्राष्ट्रीय समाचार
5. विदेश मंत्री ने मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग के नए भवन का उद्घाटन किया।
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग के नए भवन का उद्घाटन किया।
- उन्होंने डगोटिरे सामाजिक आवासीय परियोजना की समीक्षा की। इस परियोजना के तहत, भारत सरकार के मदद से 956 आवास इकाइयों का निर्माण किया गया है।
- डॉ एस जयशंकर ने मालदीव और मॉरीशस की अपनी दो देशों की यात्रा के दौरान भवन का उद्घाटन किया।
- हाल ही में, भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मॉरीशस के बीच एक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को मंजूरी दी है।
- मॉरीशस:
- यह एक द्वीप राष्ट्र है जो हिंद महासागर में स्थित है।
- इसकी राजधानी पोर्ट लुई है और इसकी मुद्रा मॉरीशस रुपया है।
- मॉरीशस के वर्तमान प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ हैं।
- मॉरीशस 2020-21 में भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते
6. भारत और एआईआईबी ने असम विद्युत वितरण परियोजना के लिए एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- असम में विद्युत वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भारत और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के बीच $ 304 मिलियन का ऋण समझौता हुआ। इसकी परिपक्वता अवधि 24 वर्ष है।
- परियोजना का लक्ष्य असम राज्य में विद्युत वितरण नेटवर्क को मजबूत करना है। यह 10 विद्युत वितरण सब-स्टेशन बनाने और ट्रांसमिशन लाइन बिछाने में मदद करेगा।
- इस परियोजना के तहत, 15 मौजूदा सब-स्टेशन को भी अपग्रेड किया जाएगा और जमीन में मौजूद तारों की जगह ऑप्टिकल वॉयर बिछाए जाएंगे।
- यह परियोजना असम सरकार को सस्ती, कुशल और 24 घंटे बिजली आपूर्ति में मदद करेगा।
- एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी):
- यह 25 दिसंबर, 2015 को एक बहुपक्षीय संधि द्वारा स्थापित किया गया, और जनवरी 2016 में इसका संचालन शुरू हुआ था।
- यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करना है।
- इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में स्थित है।
- जिन लीकुन एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
विषय: महत्वपूर्ण दिन
7. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिन: 24 फरवरी
- 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम को लागू किए जाने के उपलक्ष्य में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है।
- इसके अलावा, यह दिन उत्पाद शुल्क विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिए भी मनाया जाता है। यह उत्पाद शुल्क विभाग के कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
- केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड भारत में इस दिन को मनाता है।
- केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी):
- इसकी स्थापना 26 जनवरी 1944 को हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका नेतृत्व मुत्तोली अजीत कुमार (एम अजीत कुमार) कर रहे हैं।
- यह वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।
- यह केंद्रीय जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कस्टम / आयात शुल्क के लिए नीतियां बनाता है और लागू करता है।
विषय: समझौता ज्ञापन / समझौते
8. विश्व बैंक ने नागालैंड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 68 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- भारत की केंद्र सरकार, नागालैंड और विश्व बैंक ने नागालैंड में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 68 मिलियन डॉलर की ऋण परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इस परियोजना का उद्देश्य कक्षा में पढ़ाई में सुधार और शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में सुधार करना है। यह ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी के विकास में भी मदद करेगा।
- यह राज्य में शिक्षा से संबंधित नीतियों और कार्यक्रम की बेहतर निगरानी और प्रबंधन में मदद करेगा।
- इस परियोजना से लगभग 1 लाख 50 हजार छात्र और सरकारी शिक्षा प्रणाली में 20 हजार शिक्षक लाभान्वित होंगे।
- इस परियोजना का नाम “नागालैंड : कक्षा शिक्षण और संसाधन सुधार परियोजना” रखा गया है। इस परियोजना के तहत, 44 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से लगभग 15 को स्कूल परिसरों के रूप में विकसित किया जाएगा।
- यह परियोजना नागालैंड के शिक्षा प्रबंधन और सूचना प्रणाली (ईएमआईएस) को मजबूत करेगी।
- विश्व बैंक: यह दुनिया के सबसे बड़े वित्त प्रदाताओं में से एक है जिसका लक्ष्य अत्यधिक गरीबी को समाप्त करना और साझा विकास को बढ़ावा देना है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी. में स्थित है और इसके 189 सदस्य हैं। डेविड मलपास विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
विषय: खेल
9. मोंटेनेग्रो में 30 वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते।
- 69 किलोग्राम वर्ग में अरुंधति चौधरी और 51 किलोग्राम भारवर्ग में नोरेम बेबीरोजिसाना चानू ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में 30 वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते।
- भारतीय महिला मुक्केबाज टीम ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय टीम महिला वर्ग में शीर्ष स्थान पर है।
- बेबीरोजिसाना चानू ने सबीना बोबोकुलोवा को हराया है जबकि अरुंधति ने मरीना स्टिको को फाइनल में हराया।
- भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में तीन कांस्य पदक जीते हैं।
(Source: News on AIR)
विषय: नियुक्ति
10. प्रवास कुमार सिंह को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
- प्रवास कुमार सिंह को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के सदस्य (कानून) के रूप में नियुक्त किया गया है।
- ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
- उन्होंने पहले झारखंड एसईआरसी में सदस्य (कानूनी) के रूप में कार्य किया है।
- केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी):
- यह विद्युत नियामक आयोग अधिनियम, 1998 के तहत 24 जुलाई 1998 को गठित एक वैधानिक निकाय है।
- यह विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 76 के तहत काम करता है।
- इसमें एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण का अध्यक्ष सीईआरसी का पदेन सदस्य होता है।
- सीईआरसी के अध्यक्ष - पी के पुजारी
- सीईआरसी के कार्य:
- केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली या नियंत्रित कंपनियों के उत्पादन के टैरिफ को विनियमित करना
- एक से अधिक राज्यों में बिजली उत्पादन और बिक्री के लिए एक समग्र योजना बनाने वाली अन्य उत्पादक कंपनियों के टैरिफ को विनियमित करना
- बिजली के अंतर-राज्य वितरण को विनियमित करना
- बिजली के अंतर-राज्य वितरण के लिए टैरिफ निर्धारित करना
- राष्ट्रीय विद्युत नीति और शुल्क नीति के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को सलाह देना
- बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, दक्षता और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सलाह देना
- बिजली क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने देने के लिए सलाह देना
(Source: PIB)
Comments