डेली करेंट अफेयर्स और GK | 21 और 22 फरवरी 2021

By PendulumEdu | Last Modified: 24 Feb 2021 19:17 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

विषय: कला और संस्कृति

1. 47 वां खजुराहो नृत्य महोत्सव मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।

  • 47 वां खजुराहो नृत्य महोत्सव, जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा पर आधारित है, मध्य प्रदेश के खजुराहो में चल रहा है।
  • उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत और कला अकादमी भोपाल के माध्यम से, संस्कृति विभाग इस सप्ताह त्योहार का आयोजन कर रहा है।
  • 44 साल के अंतराल के बाद, महोत्सव खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
  • 8 भारतीय शास्त्रीय नृत्य हैं- भरतनाट्यम, ओडिसी, सतरिया, कथक, कथकली, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कुचिपुड़ी।
  • खजुराहो समूह के स्मारक:
    • खजुराहो में मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के दौरान हुआ था।
    • ये मंदिर दो अलग-अलग धर्मों - हिंदू धर्म और जैन धर्म से संबंधित हैं।
    • यह 1986 में यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल बना।
    • ये मंदिर वास्तुकला की नागर शैली में निर्मित हैं और अपनी कामुक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध हैं।

47th Khajuraho Dance Festival

(Source: News on AIR)

 

विषय: खेल

2. नाओमी ओसाका और नोवाक जोकोविच ने 2021 ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।

  • जापान की नाओमी ओसाका ने जेनिफर ब्रैडी को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।
  • 2019 में पहली जीत के बाद यह उनका दूसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब है।
  • इससे पहले उसने 2018 और 2020 में यूएस ओपन का खिताब जीता था।
  • नोवाक जोकोविच ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर अपना नौवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है।
  • उन्होंने इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।
  • पुरुष युगल में, इवान डोडिग और फिलिप पॉलेसेक ने टीम के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता है।
  • मिक्स्ड डबल्स में, बारबोरा क्रेजिकोवा और राजीव राम ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 जीता है।
  • महिला युगल में, एलिस मेर्टेंस और आर्यना सबलेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 के विजेता हैं।
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन:
    • यह चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में से पहला है। अन्य तीन - फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन हैं।
    • पहला ऑस्ट्रेलियाई टेनिस टूर्नामेंट 1905 में मेलबर्न में खेला गया था।

Australian Open winners

(Source: News on AIR)

 

विषय: समझौता ज्ञापन/ समझौते

3. भारत और मालदीव ने कई क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

  • भारत और मालदीव ने मछली-प्रसंस्करण, लोक प्रसारण, सतत शहरी विकास, सड़क अवसंरचना और आवास जैसे कई क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर दो देशों मालदीव और मॉरीशस की यात्रा पर हैं।
  • वह माले (मालदीव की राजधानी) पहुंचे तथा अपने मालदीव के समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ समझौतों का आदान-प्रदान किया।
  • दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों और द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में कोविड की ​​स्थिति और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
  • सार्वजनिक प्रसारण के क्षेत्र में समझौते का उद्देश्य प्रसार भारती और मालदीव के आधिकारिक राज्य मीडिया के बीच सहयोग है।
  • इसका उद्देश्य सार्वजनिक प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग और क्षमता निर्माण भी है।

India and Maldives

(Source: News on AIR)

विषय: महत्वपूर्ण दिन

4. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: 21 फरवरी।

  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है और वर्ष 2021 में इसे "शिक्षा और समाज में शामिल करने के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना" विषय के साथ मनाया जा रहा है।
  • यूनेस्को ने 1999 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में घोषित किया था। 2022-2032 के दशक को अंतर्राष्ट्रीय स्वदेशी भाषाओं के संयुक्त राष्ट्र दशक की तरह मनाया जा रहा है।
  • वर्ष 2008 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भाषाओं के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया था।
  • भारत में, वर्ष 2015 से शिक्षा मंत्रालय द्वारा 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, मातृभाषा दिवस को मानाने के लिए तीन अलग-अलग संगठनों द्वारा चार दिवसीय आभासी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • तीन संगठनों के नाम शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) हैं।
  • इस अवसर पर, अंतर्राष्ट्रीय आभासी सुलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा किया जाएगा।

विषय: रक्षा

5. भारतीय नौसेना और इंडोनेशियन नौसेना ने अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासएक्स) का आयोजन किया।

विषय: राज्य समाचार/केरल

6. केरल सरकार ने केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (केएफओएन) परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया।

  • केरल सरकार ने केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (केएफओएन) परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया।
  • केएफओएन के तहत, पूरे केरल में एक पूरक (कॉम्प्लिमेंटरी) ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया जाएगा और ब्रॉडबैंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (अभिसंरचना) को मजबूत किया जाएगा।
  • दूसरे चरण के तहत, केएफओएन अभिसंरचना का उपयोग आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने और अन्यों को रियायती या आर्थिक सहायता-प्राप्त कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया जाएगा।
  • केएफओएन परियोजना केरल सरकार और केरल की दो संस्थाओं के बीच एक संयुक्त उद्यम है। केरल राज्य सूचना प्रौद्योगिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और केरल राज्य विद्युत बोर्ड इन संस्थाओं के नाम हैं।
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की अगुवाई वाली सहायता संघ (कॉन्सॉर्टियम) केएफओएन को क्रियान्वित कर रही है। बीईएल सात वर्षों के लिए 35,000 किलोमीटर लंबे नेटवर्क का संचालन और रखरखाव करेगा। केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड  परियोजना को वित्तपोषित कर रहा है।
  • अब तक, केरल एकमात्र राज्य है जिसने इंटरनेट के अधिकार को अपने नागरिकों का मूल अधिकार बनाया है। हर नागरिक के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट को कानूनी अधिकार बनाने वाला दुनिया का पहला देश फ़िनलैंड है।
  • फहीमा शिरिन बनाम केरल राज्य मामले में, केरल उच्च न्यायालय ने इंटरनेट के अधिकार को मौलिक अधिकार माना है।
  • ऑप्टिकल फाइबर का कार्य पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के सिद्धांत पर आधारित है।

विषय: भूगोल

7. शोधकर्ताओं ने दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों के पास वर्षा की घटती प्रवृत्ति देखी है।

  • शोधकर्ताओं के एक अध्ययन के अनुसार, यह पाया गया है कि चेरापूंजी और आस-पास के क्षेत्रों में वर्षा में में कमी हो रही है।
  • शोधकर्ताओं ने 1901-2019 से वर्षा पैटर्न का निरीक्षण किया और टीम ने पाया कि इस क्षेत्र की वार्षिक औसत वर्षा में गिरावट आई है।
  • डेटा से पता चलता है कि 1973 से 2019 तक अगरतला, चेरापूंजी, गुवाहाटी, कैलाशहर, पासीघाट, शिलांग और सिल्चर के क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा में प्रति दशक 0.42 मिमी की गिरावट आई है।
  • आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2006 के बाद से वनस्पति क्षेत्र में कमी आई है जबकि फसल भूमि का क्षेत्र बढ़ गया है।
  • घटती वर्षा का मुख्य कारण है-
    • हिंद महासागर के तापमान में वृद्धि
    • इस क्षेत्र में वनों की कटाई
    • वनभूमि और वनस्पति क्षेत्र को फसली क्षेत्रों में परिवर्तित करना
  • वर्षा पैटर्न में बदलाव के कारण झूम खेती या शिफ्टिंग खेती में कमी आई है, जिसने क्षेत्र के लोगों की आजीविका को प्रभावित किया है।
  • पूर्वोत्तर भारत दुनिया के सबसे जैव विविधता संपन्न क्षेत्रों में से एक है। यह दुनिया के ‘जैवविविधता हॉटस्पॉट’ में से एक है।
  • वर्षा के पैटर्न में बदलाव को ठोस जल प्रबंधन रणनीतियों, वनीकरण, आदि से रोका जा सकता है।
  • मौसिनराम मेघालय का एक शहर है। यह पृथ्वी पर सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला क्षेत्र है।

विषय: खेल

8. सईको हाशिमोतो को टोक्यो 2020 ओलंपिक संचालन समिति के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • जापानी ओलंपिक मंत्री सईको हाशिमोतो को टोक्यो 2020 ओलंपिक संचालन समिति के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • सईको हाशिमोतो ने योशीरो मोरी की जगह ली है। योशीरो मोरी ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • उन्होंने सात ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। उन्होंने 1992 के शीतकालीन ओलंपिक में 1500 मीटर स्पीड स्केटिंग में कांस्य पदक जीता था।
  • टोक्यो ओलंपिक 2020 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाना है। जापान अपने चौथे ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

Seiko Hashimoto president of Tokyo 2020 Organising Committee

(Source: News on AIR)

विषय: खेल

9. अंकिता रैना और उनके साथी कामिला राखीमोवा ने फिलिप आइलैंड ट्रॉफी जीती।

  • भारत की अंकिता रैना और उनके रूसी साथी कामिला राखीमोवा ने आइलैंड ट्रॉफी डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट जीता।
  • अंकिता-कामिला की जोड़ी ने फाइनल में अन्ना ब्लिन्कोवा और अनास्तासिया पोटापोवा को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया।
  • सानिया मिर्जा के बाद अंकिता डबल्स में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष -100 में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
  • अंकिता रैना ने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में महिला एकल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक भी जीते हैं।
  • फिलिप आइलैंड ट्रॉफी 2021: यह एक टेनिस टूर्नामेंट है। यह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आउटडोर हार्ड कोर्ट पर खेला गया।

विषय: खेल

10. मनिका बत्रा ने सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीती।

  • मनिका बत्रा ने पंचकुला में 82 वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीता। उसने फाइनल में रीथ रिश्या को हराया।
  • यह दूसरी बार है जब मनिका ने यह खिताब जीता है। उन्होंने 2015 में हैदराबाद में अपना पहला खिताब जीता था। वह 2017 में रांची में रनर-अप भी रहीं।
  • अब, वह दोहा में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर इवेंट्स, विश्व और एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेगी।
  • मनिका बत्रा की उपलब्धि:
    • उन्होंने महिला युगल स्पर्धा में 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीते।
    • उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व किया।
    • वह "द ब्रेकथ्रू स्टार अवार्ड" पाने वाली एकमात्र भारतीय हैं।
    • उन्होंने और उनकी साथी मौमा दास ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला युगल वर्ग में रजत पदक जीता।
    • उन्हें 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला है।
 

 

 

0
COMMENTS

Comments


Share Blog


x