डेली करेंट अफेयर्स और GK | 29 जुलाई 2020

By PendulumEdu | Last Modified: 09 Apr 2021 12:28 PM IST

Main Headlines:

BIGGEST SALE EVER get 35% Off
Use Coupon code APRIL24

six months current affairs 2023 july december Rs.199/- Read More
half yearly financial awareness july december 2023 Rs.199/- Read More
half yearly current affairs jan july 2023 in detail Rs.219/- Read More
half yearly current affairs jul dec 2023 in detail Rs.219/- Read More


Half Yearly (Jul- Dec 2023 , Detailed)
2023 e Book

Current Affairs

Available in English & Hindi(eBook)

Buy Now ( Hindi ) Preview Buy Now (English)

1. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवसः 29 जुलाई।

  • बाघ संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दुनिया भर में हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट के दौरान अपनाया गया था। इस समिट में टाइगर रेंज देशों की सरकारों के प्रमुखों ने वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी को दोगुना करने का संकल्प लिया था।
  • भारत ने यह लक्ष्य 4 साल पहले अर्थात् 2018 में ही हासिल कर लिया है।
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में अखिल भारतीय बाघ आकलन रिपोर्ट-2018 जारी की।
  • भारत वैश्विक बाघों की आबादी का लगभग 70% हिस्सा है और यह जंगली प्रजातियों के प्रभावी संरक्षण में दुनिया का नेतृत्व करता है।
  • भारत बाघों के अलावा, 30 हजार हाथियों, 3000 एकल सींग वाले गैंडों और 500 से अधिक शेरों का भी घर है।
  • भारत भौतिक संसाधनों की कमी के बावजूद विश्व विविधता के लगभग 8% का नेतृत्व करता है।

(Source: News on AIR)

2. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 5 वीं वार्षिक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न।

  • हाल ही में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 5 वीं वार्षिक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई।
  • भारत की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
  • इस अवसर पर वित्त मंत्री ने सार्क देशों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड-19 आपातकालीन निधि बनाने की पहल का उल्लेख किया।
  • बैठक में मुख्यतः दो बिंदुओं पर चर्चा की गई-
    • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के अध्यक्ष का चुनाव।
    • ए आई आई बी 2030 अगले दशक में एशिया के विकास पर गोलमेज चर्चा।
  • एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB)-
    • यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो एशिया में सामाजिक और आर्थिक परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक मिशन है।
    • जनवरी 2016 में इसका परिचालन शुरू हुआ।
    • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
    • एआईआईबी के अब दुनिया भर में 103 स्वीकृत सदस्य हैं।

(Source: News on AIR)

3. भारत से पहली बार मिनी ट्रक बांग्लादेश भेजे गये।

  • हाल ही में पहली बार भारत से 15 मिनी टाटा ट्रक बांग्लादेश भेजे गये हैं।
  • इससे पहले, 13 जुलाई को आंध्र प्रदेश से मिर्च लेकर जाने वाली एक पार्सल ट्रेन बांग्लादेश पहुंची थी।
  • एफएमसीजी उत्पादों और अन्य मदों में 50 कंटेनरों को ले जाने वाली पहली कंटेनर ट्रेन हाल ही में बांग्लादेश के बेनापोल रेलवे स्टेशन पर आई थी।
  • साथ ही देश में यात्री और कार्गो सेवाओं में उपयोग के लिए भारत ने बांग्लादेश को 10 डीजल इंजन दिए है।
  • भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे सहयोग पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ा है। भारत ने 17 रेलवे परियोजनाओं के लिए 2.4 बिलियन डॉलर से अधिक की एक लाइन ऑफ क्रेडिट (LOC) का विस्तार किया है, जिसमें से 9 को पूरा कर लिया गया है।

(Source: News on AIR)

4. भारत और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रियों के मध्य वार्ता नई दिल्ली में आयोजित।

  • हाल ही में भारत और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रियों के मध्य वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्रबावो सुबियांटो ने किया।
  • वार्ता के दौरान-
    • दोनों देश द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
    • साथ ही दोनों देशों द्वारा रक्षा उद्योगों और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों की भी पहचान की गई।

(Source: News on AIR)

  • इंडोनेशिया-
    • यह हिंद और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है।
    • इसमें सत्रह हजार से अधिक द्वीप हैं, जिनमें सुमात्रा, जावा, बोर्नियो, सुलावेसी और न्यू गिनी शामिल हैं।
    • राष्ट्रपति: जोको विडोडो
    • राजधानी: जकार्ता
    • मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया

5. मलेशिया की अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को 12 वर्ष की जेल की सजा सुनाई।

  • हाल ही में मलेशिया की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक 12 साल तक जेल की सजा सुनाई है।
  • यह सजा उन्हें स्टेट इनवेस्टमेंट फंड की मल्टीबिलियन-डॉलर की लूट से जुड़े अपराधों का दोषी पाते हुए सुनाई गई है।
  • इस कारण से दो साल पहले उनकी सरकार भी गिर गई थी।
  • नजीब रजाक सजा पाने वाले पहले मलेशियाई नेता हैं।
  • मलेशिया -
    • यह दक्षिण पूर्व एशियाई देश है।
    • राजधानी: कुआलालंपुर
    • मुद्रा: मलेशियाई रिंगिट

(Source: The Hindu)

6. भारत की पहली सोलर फेरी वाली इलेक्ट्रिक बोट-आदित्य को गुस्तावे ट्रोवे अवार्ड दिया गया।

  • हाल ही में भारत की पहली सोलर फेरी वाली इलेक्ट्रिक बोट-आदित्य को गुस्तावे ट्रोवे अवार्ड दिया गया है।
  • पांच यूरोपीय फाइनलिस्टों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आदित्य को इलेक्ट्रिक बोट्स और बोटिंग में उत्कृष्टता के लिए गुस्तावे ट्रोवे अवार्ड के लिये चुना गया है।
  • जहाज को सशुल्क यात्री सेवा के लिए तैयार किए गए फेरी बोट की श्रेणी में दुनिया की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक बोट के रूप में चुना गया है।
  • आदित्य 75 लोगों को बैठाने में सक्षम है।
  • इसे केरल में जल परिवहन के लिए 2017 में कोच्चि स्थित नवलत सोलर एंड इलेक्ट्रिक बोट द्वारा बनाया गया था।
  • आदित्य का मुख्य आकर्षण इसकी कम परिचालन लागत है।
  • यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित इलेक्ट्रिक बोट है।
  • गुस्तावे ट्रोवे अवार्ड-
    • यह एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो तीन श्रेणियों में दिया जाता है, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बोट के लिए।
    • यह पुरस्कार पेरिस में ट्रोव की 118 वीं पुण्यतिथि पर घोषित किया गया था।
    • गुस्तावे ट्रोवे, एक आविष्कारक थे, उनके नाम पर 75 से अधिक पेटेंट हैं।

(Source: The Hindu)

7. प्रसिद्ध अभिनेत्री कुमकुम का मुम्बई में निधन।

  • हाल ही में प्रसिद्ध अभिनेत्री कुमकुम का मुम्बई में निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थीं।
  • उनका असली नाम ज़ैबुन्निसा था।
  • उन्‍होंने मिस्टर एक्स इन बॉम्बे, मदर इंडिया, कोहिनूर, आंखें, ललकार, नया दौर, उजाला, आर-पार और सीआईडी जैसी 100 से अधिक यादगार फिल्मों में काम किया था।
  • कुमकुम को फिल्‍मों में लाने का श्रेय अभिनेता और निर्देशक गुरूदत्‍त को जाता है।

(Source: News on AIR)

8. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भीमा कोरेगांव मामले के दिल्ली विश्वविद्यालय के एक एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू को गिरफ्तार किया।

  • हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भीमा कोरेगांव मामले के दिल्ली विश्वविद्यालय के एक एसोसिएट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है।
  • उसे मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
  • 2018 में भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200 वीं वर्षगांठ के जश्न के दौरान हिंसक घटनाएं दर्ज की गईं थी। इसी की जांच वर्तमान में चल रही है।
  • भीमा-कोरेगांव लड़ाई-
    • 1 जनवरी, 1818 को पेशवा बलों और अंग्रेजों के बीच पुणे के एक जिले भीमा कोरेगांव में एक लड़ाई लड़ी गई थी।
    • ब्रिटिश सेना, जिसमें मुख्य रूप से दलित सैनिक शामिल थे, ने उच्च जाति-बहुल पेशवा सेना का मुकाबला किया था।
    • यह तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध की अंतिम लड़ाइयों में से एक था।
    • इस युद्ध में ब्रिटिश सेना ने पेशवा सेना को हरा दिया था।
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी-
    • यह भारत में आतंक से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक केंद्रीय एजेंसी है।
    • यह केंद्रीय काउंटर टेररिज्म लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के रूप में कार्य करता है।
    • यह 2008 में स्थापित किया गया था।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

(Source: News on AIR)

9. डी आर डी ओ ने नवाचार प्रतियोगिता डेयर टू ड्रीम 2.0 लॉन्च किया है।

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में नवाचार प्रतियोगिता डेयर टू ड्रीम 2.0 लॉन्च किया है।
  • डी आर डी ओ ने इस योजना की घोषणा प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर की। 
  • देश में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में नवाचार के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने के लिए व्यक्तियों के साथ-साथ स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नवाचार प्रतियोगिता शुरू की गई है।
  • यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम है।

(Source: Financial Express)

10. एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय की निचली ढलानों पर उगने वाली फूलों की कई प्रजाति संकटग्रस्त हैं।

  • हाल ही में बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय की निचली ढलानों पर उगने वाली फूलों की कई प्रजाति संकटग्रस्त हैं।
  • अब इन्हें अस्तितव को बनाये रखने के लिए अधिक ऊंचाई की तरफ स्थानांतरित होना पड़ रहा है।
  • इसमें ब्लू पॉपी के साथ अन्य कई फूल शामिल हैं, जो कम ऊंचाई पर पाए जाते हैं, और वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के कारण अस्तित्व को बनाये रखने के लिए संघर्ष कर रहीं हैं।
  • ब्लू पॉपी का वैज्ञानिक नाम मेकोनोपिस एक्सुलेट है।
  • इसे हिमालय फूलों की रानी माना जाता है।
  • कुमाऊँ से कश्मीर तक 3,000 से 5,000 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाता है।

(Source: The Hindu)

11. आईआरसीटीसी और एसबीआई कार्ड ने मिलकर नया सह-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया।

  • भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) और एसबीआई कार्ड ने मिलकर रूपे प्लेटफार्म पर अपना नया सह-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।
  • रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस नए कार्ड को राष्ट्र को समर्पित किया है।
  • नया रूपे क्रेडिट कार्ड नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक से लैस है।
  • उपयोगकर्ता पीओएस मशीनों पर केवल कार्ड टैप करके अपने लेनदेन में तेजी ला सकते हैं।
  • कार्ड लॉन्च रेलवे द्वारा किए गए कई मेक इन इंडिया गतिविधियों में से एक है।

(Source: News on AIR)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तर

1. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  1. 20 जुलाई
  2. 29 जुलाई
  3. 26 जुलाई
  4. 27 जुलाई

2. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का मुख्यालय किस देश में स्थित है?

  1. मलेशिया
  2. भारत
  3. चीन
  4. नेपाल

3. हाल ही में भारत के साथ किस देश के रक्षा मंत्री के मध्य वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई?

  1. चीन
  2. इंडोनेशिया
  3. ब्रिटेन
  4. वियतनाम

4. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को 12 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है?

  1. मलेशिया
  2. पाकिस्तान
  3. बहरीन
  4. स्वीडन

5. भारत की पहली सोलर फेरी वाली इलेक्ट्रिक बोट का क्या नाम है?

  1. मोक्ष                                    
  2. आदित्य
  3. संगम
  4. विभावरी

6. प्रसिद्ध अभिनेत्री कुमकुम के संबंध में क्या सत्य है?

  1. कुमकुम का हाल ही में मुम्बई में निधन हो गया।
  2. उनका असली नाम ज़ैबुन्निसा था।
  3. उन्‍होंने मिस्टर एक्स इन बॉम्बे, मदर इंडिया, कोहिनूर और आंखें जैसी फिल्मों में काम किया था।
  4. उपरोक्त सभी सत्य है।

7. भीमा-कोरेगांव का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था?

  1. 1918
  2. 1808
  3. 1908
  4. 1818

8. हाल ही में नवाचार प्रतियोगिता डेयर टू ड्रीम 2.0 किस संस्था के द्वारा लॉन्च की गई है?

  1. डी आर डी ओ
  2. सी एस आई आर
  3. आई सी एम आर
  4. एन सी ई आर टी

9. इनमें से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

1. ब्लू पॉपी का वैज्ञानिक नाम मेकोनोपिस एक्सुलेट है।

2. कुमाऊँ से कश्मीर तक 3,000 से 5,000 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाता है।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. कोई नहीं

10. हाल ही में आईआरसीटीसी ने किस बैंक के साथ मिलकर रूपे प्लेटफार्म पर अपना नया सह-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?

  1. एस बी आई
  2. पी एन बी
  3. आंध्रा बैंक
  4. पंजाब और सिंध बैंक

 

उत्तर-

1. B

2. C

3. B

4. A

5. B

6. D

7. D

8. A

9. C

10. A

 

 

 

1
COMMENTS

Comments

Archana
3 years ago

nice questions

Share Blog


x